चक्रधरपुर। गुरुवार 5 सितंबर को चक्रधरपुर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें थाना प्रभरी गोपीनाथ तिवारी, प्रखंड पदाधिकारी राम नारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण देव साह,नगर परिषद सिटी मैनेजर विपिन टोप्पो उपस्थित हुए ।10 सितंबर को मुहर्रम मनाई जाएगी जिसे लेकर साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था पर चर्चा हुई वही मोहर्रम जुलूस को समय से निकालने की प्रशासन द्वारा बात कही गई।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा 7 सितंबर दिन शनिवार को लाइसेंस धारी सभी अखाड़ों के खलीफाओं के साथ शाम 4:00 बजे बैठक की जाएगी।मौके पर मो0 अशरफ,मोजाहिद हुसैन, पिरूल हक, प्रिंस,दिनेष जेना ,विनय बर्मन, करण महतो,मो0,अल्ताफ,गोबिंद महतो आदि उपस्थित थे।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 5 सितंबर 2019
मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
चक्रधरपुर। गुरुवार 5 सितंबर को चक्रधरपुर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें थाना प्रभरी गोपीनाथ तिवारी, प्रखंड पदाधिकारी राम नारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण देव साह,नगर परिषद सिटी मैनेजर विपिन टोप्पो उपस्थित हुए ।10 सितंबर को मुहर्रम मनाई जाएगी जिसे लेकर साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था पर चर्चा हुई वही मोहर्रम जुलूस को समय से निकालने की प्रशासन द्वारा बात कही गई।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा 7 सितंबर दिन शनिवार को लाइसेंस धारी सभी अखाड़ों के खलीफाओं के साथ शाम 4:00 बजे बैठक की जाएगी।मौके पर मो0 अशरफ,मोजाहिद हुसैन, पिरूल हक, प्रिंस,दिनेष जेना ,विनय बर्मन, करण महतो,मो0,अल्ताफ,गोबिंद महतो आदि उपस्थित थे।
डॉ. मंगलेश पाठक को ए पी सिंह ने किया सम्मानित
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के ईचाकुटी मध्य विद्यालय में शिक्षा में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षक डॉ. मंगलेश पाठक को मानव संसाधन के प्रधान सचिव अमरेंन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया गौरतलब हो कि डॉ. मंगलेश पाठक लोकप्रिय शिक्षक के साथ साथ विद्याथियों के भी चहेते शिक्षक हैं इनके सम्मानित होने से शिक्षा जगत भी गौरवान्वित हुआ है ।श्री पाठक के इस उपलब्धि पर उनके मित्र ,परिजन व शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं ।
कांग्रेसियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका
* नए मोटर व्हीकल एक्ट का किया विरोध
रांची। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेसियों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के को-चेयरमैन अमरेंद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार व झारखंड के रघुवर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी फरमान जैसा है। भाजपा सरकार ने जनता पर अनावश्यक बोझ डालकर अपनी तिजोरी भरने के लिए ऐसा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट का देशव्यापी विरोध किया जा रहा है। नया एक्ट जनहित में नहीं है। जनता के पॉकेट से जबरन पैसा निकालने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर कमल ठाकुर, विशाल सिंह, अजय सिंह, शशि राय, संतोष, अभिजीत, सुमो बनर्जी, निहाल सिंह, रिशु,नवीन कुमार, नितिन कुमार सिरमौर, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
चक्रधरपुर बाटा रोड में निर्माण कार्य शुरू
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर का ह्रदय स्थली माना जाने वाला बाटा रोड़ के निवासी अब राहत महसूस करेंगे क्योंकि लम्बे समय से इस सड़क निर्माण की इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी इस सड़क के निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया तथा पुराने सड़क की खुदाई कर नए सड़क का निर्माण एन आर ई पी से कराया जा रहा है तथा इस कार्य के लिए डी एम एफ टी फंड उपलब्ध कराई गई है।
युग निर्माण कन्या विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा रांची में युग निर्माण कन्या विद्यालय में छात्र छात्राओं और शिक्षक समूह द्वारा शिक्षक दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर शान्तिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उनमें मुख्य वरिष्ठ प्रतिनिधि विनय कुमार केशरी, नीरज कुमार तिवारी, दयानन्दजी उपस्थित थे। उनके आतिथ्य स्वागत प्रधानाचार्य नरोत्तम महतो एवं शिक्षकों में वरिष्ठ शशि किरण बहन द्वारा गायत्री मंत्रोच्चारण, गुरु वंदना और तिलक चन्दन व रक्षा सूत्र बांध कर किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों सहित
दीप प्रज्जवलित व पूजन करके किया गया । बच्चों ने भी गुरु वंदना सहित प्रज्ञा गीत गाकर अपनी गीत संगीत और नृत्य का सुन्दर प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों एवं दर्शकों का मनोरंजन किया और जीवन में घर परिवार , समाज व राष्ट्र के प्रति एक जागरूक और आदर्श नागरिक जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र महतो, शशिकिरण , लतिका राय, मंजू देवी ,रानी कुमारी, राज लक्ष्मी,अमृता शर्मा, सुनीता देवी, रिंकू सिंह, संजू कुमारी ने शिक्षक एवं गुरुसत्ता के महत्व पर अपने- अपने विचार रखते हुए शिक्षा और विद्या पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला ।
नरोत्तम महतो ने कहा शिक्षा की काया में विद्या का प्रवेश आवश्यक है
तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं कर मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
7.15 लाख किसानों को 183 करोड़ की राशि हस्तांतरित
16 सौ किमी ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, 1 हजार 37 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
25 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर वस्त्र उद्योग में मिलेगा रोजगार
तीन दिन में दूंगा लिट्टीपाड़ा में डिग्री कॉलेज हेतु अनुमोदन
---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
===================
लिट्टीपाड़ा/संथालपरगना। आजादी के बाद से गांव व किसान की दशा किसी से छिपी नहीं है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से देश में सत्तारूढ़ दलों ने अपनी नीयत और नीति से किसानों को कर्जदार बना दिया। 2014 में जब एक गरीब के बेटे के हाथों में देश की बागडोर आई तो उसने सबसे पहले गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित के लिए काम करना प्रारंभ किया। इनमें से सबसे अधिक जोर किसानों की समृद्धि पर दिया गया, जिसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि स्वस्थ मृदा कार्ड, किसानों का पेंशन। यह सब उनकी समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किया गया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए झारखण्ड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 7 लाख से अधिक किसानों को प्रथम और द्वितीय किस्त प्रदान किया है। इस योजना का तीसरा किस्त दिसंबर माह में सभी कृषकों के खाते में आ जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को पहली किस्त दी जा चुकी है। अक्टूबर में राज्य के कृषक दूसरी दूसरी किस्त से लाभान्वित होंगे। यह बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने लिट्टीपाड़ा में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही।
मुझे सुकून मिला, कॄषक बहनों को इजरायल भेजना सार्थक हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल की अनपढ़ फूलों झालो ने उस विपरीत परिस्थिति में जुल्मी अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेते हुए शहीद हुई थीं। आज उसी संथाल की एक बहन को इजराइल से लौटकर अपने अनुभव को साझा किया। उसने कृषि कार्य में दक्षता हासिल की। मुझे यह सब देख सुन गर्व की अनुभूति हुई, कि जिस तरह पुरुष कृषक को सरकार ने इजराइल भेजा उसी तरह महिला महिला कृषक को इसराइल भेजना भी सार्थक हुआ। आने वाले दिनों में 100 और महिला व पुरुष किसान को इसराइल भेजा जाएगा। ताकि वे नई तकनीक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक फसल का उत्पादन कर सकें। साथ ही यह सभी मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करते हुए क्षेत्र के अन्य किसान लाभान्वित होंगे।
सभी पंचायत में मिट्टी की डॉक्टर, जांच रहीं हैं आपके खेतों की मिट्टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर हम आपको नई तकनीक से अवगत कराकर अधिक फसल उत्पादन हेतु प्रशिक्षित कर रहे हैं। दूसरी ओर आप के खेतों की मिट्टी को स्वस्थ करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। राज्य के सभी पंचायत में दो-दो मिट्टी की डॉक्टर को नियुक्त किया गया है। उन्हें एक लाख रुपए का मिट्टी जांच हेतु कीट दिया गया जो किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर उचित सलाह देंगी जिससे आपके खेतों की उत्पादकता बड़े और आप समृद्धि की ओर अग्रसर हो और सरकार 2022 तक आपकी आय दोगुना करने में सफल हो सकें।
1600 किमी ग्रामीण सड़क का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उत्पादकता बढ़े यह तो सुनिश्चित किया ही जा रहा है लेकिन उत्पादित सामान को बाजार तक लाने के लिए एक अच्छी सड़क की आवश्यकता होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए 1600 किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण एक हजार 37 करोड़ की लागत से होगा।
25 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस दौर में डिग्री के साथ साथ हुनर बहुत जरूरी है। सरकार करीब 25 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें वस्त्र उद्योग में नियोजित करेगी।
तीन दिनों में डिग्री कॉलेज का अनुमोदन
मुख्यमंत्री ने बताया कि लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर कुछ छात्रों ने उनसे लिट्टीपाड़ा में 1 डिग्री कॉलेज खोलने का अनुरोध किया है। आज मैं यह घोषणा करता हूं के 3 दिनों के अंदर डिग्री कॉलेज का अनुमोदन दूंगा, इसके बाद निविदा निकाली जाएगी और जल्द ही कॉलेज का निर्माण कार्य आरंभ होगा। क्योंकि शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी आती है। शिक्षा से आच्छादित होने के बाद आपको कोई गुमराह नहीं कर सकता। मैं तो संथाल के युवाओं से अपील करता हूँ आओ नौजवानों मिलकर संथालपरगना की तस्वीर और तकदीर बदलें। आप युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि जिस तरह आप ने आभाव की जिंदगी को जिया है उस तरह आपकी आने वाली पीढ़ी आभाव की जिंदगी न जिये। आपको सोचना है आखिर किसने आपको गरीब रखा और खुद अमीर हो गए। जमीन लूटने की बात कहने वालों ने ही संथाल समेत अन्य जगहों में गैर कानूनी ढंग से आदिवासियों की जमीन अपने नाम कर ली।
सभी पंचायत में खेल का मैदान, 23 हजार खिलाड़ियों को 1-1 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी कमल क्लब को रुपए दिए जा रहे हैं आने वाले दिनों में हर पंचायत में 15 से 20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले खेल का मैदान तैयार किया जाएगा राज्य के 23000 फुटबॉल खिलाड़ियों को एक ₹1000 मिलेंगे ताकि वह प्रोत्साहित हों और खेल के क्षेत्र में झारखंड का मान बढ़ा सकें।
मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर मिस्त्री मुर्मू, काजल मंडल, मुंशी हेम्ब्रम, युमना, रीना सत्यार्थी को पीएम किसान योजना के तहत प्रथम व दूसरी क़िस्त सौंपा। इस क्रम में इजरायल से लौटी एक महिला कृषक ने अपना अनुभव सभी के साथ साझा किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री रणधीर सिंह, सांसद दुमका श्री सुनील सोरेन, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, आआयुकत संथाल परगना श्री विमल कुमार, कृषि निदेशक श्री छवि रंजन, उपायुक्त पाकुड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा, बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
खास बातें-
★पीएम किसान निधि योजना से झारखंड के करीब 8 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया। 4.50 लाख किसानों को प्रथम क़िस्त एवं करीब 4 लाख किसानों को योजना का दूसरा क़िस्त दिया गया है।
★184 करोड़ की राशि प्रथम क़िस्त एवं 183 करोड़ की राशि दूसरी क़िस्त के तहत दी गई।
★वंशावली के आधार पर योजना का लाभ दिया जा रहा है
★शिविर लगाकर योजना से लाभान्वित करने का निदेश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है
★किसानों की सुविधा के लिए शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन हो रहा है।
★योजना के तहत सभी किसान(जो आहर्ता पूर्ण करते हैं) उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
झारखंड में बनी फिल्म फूलमनिया के प्रमोशन को लेकर प्रेस वार्ता
झारखंड फिल्म पॉलिसी-2015 बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही है
===================
झारखंड में फिल्मों निर्माण और स्थानीय कलाकारों को शामिल करने वाली फिल्मों को सब्सिडी दे रही है सरकार
===================
★ जेएफडीसीएल को 150 से ज्यादा फिल्मों के मिले हैं प्रस्ताव
★ झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए उठाए गए हैं कई कदम
-- रामलखन प्रसाद गुप्ता
निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग
===================
रांची। झारखंड फिल्म नीति-2015 इतनी आकर्षक है कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड भी यहां फिल्म बनाने के लिए प्रोड्य़ूसर्स और डायरेक्टर्स आ रहे हैं. अबतक 150 से ज्यादा फिल्मों के प्रपोजल मिल चुके हैं. सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक-सह अध्यक्ष झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता ने नागपूरिया फिल्म फूलमनिया के प्रमोशन के लिए आय़ोजित प्रेस वार्ता मे ये बातें कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों और स्थानीय कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में प्लेटफॉर्म देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. यहां के आकर्षक लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग करने और ज्यादा से ज्यादा स्थानीय कलाकारों को फिल्म में शामिल करने पर सब्सिडी दी जा रही है.
फिल्म बाजार में झारखंड की भी होगी भागीदारी
श्री गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आय़ोजित होने वाले फिल्म बाजार कार्यक्रम में झारखंड की भी भागीदारी होगी. यहां देश-विदेश के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को झारखंड की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के साथ यहां के बेहतरीन लोकेशंस के बारे बताया जाएगा, ताकि वे यहां शूटिंग के लिए आएं. उन्होंने बताया कि गोवा फिल्म फेस्टिवल में भी झारखंड की भागीदारी थी, जिसका काफी फायदा देखने को मिल रहा है.
टेक्निकल सेटअप उपलब्ध कराने की हो रही तैयारी
झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. यहां शूटिंग करने के लिए आनेवाली टीमों को टेक्निकल सेटअप उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं. इसके उपरांत फिल्मों को शूटिंग के बाद यहीं एडिटिंग समेत अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा राज्य के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में क्षेत्रीय फिल्मों का कुछ शो अनिवार्य रुप से दिखाने की व्यवस्था के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.
फूलमनिया की टीम को दी शुभकामनाएं
श्री गुप्ता ने फिल्म फूलमनिया के कलाकारों को बेहतर काम के लिए बधाई दी है. यह फिल्म सफल हो, इसकी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फिल्म के प्रचार-प्रसार तथा सुदूर इलाकों में ग्रामीणों को दिखाने के लिए सरकार के एलइडी वैन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती है. ऐसे में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से डायन प्रथा, लिंगभेद और बांझपन के थीम पर बनी यह फिल्म निश्चित तौर पर ऐसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरुक करने में समर्थ होगी.
स्थानीय कलाकारों को रखने पर सरकार फिल्मों को दे रही एडिशनल इंसेंटिव
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री राशिद अख्तर ने कहा कि फिल्मों में झारखंड के ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को शामिल करने पर एडिशनल इंसेंटिव सरकार दे रही है. इसके अलावा झारखंड में फिल्मों की शूटिंग के आधार पर फिल्मों को सब्सिडी दी जाती है. जो निर्माता यहां के लोकेशंस पर ज्यादा से ज्यादा शूटिंग करने के साथ स्थानीय कलाकारों को काम देती है, उसे उसी के हिसाब से सब्सिडी देने का प्रावधान फिल्म नीति-2015 में है.
6 सितंबर को रिलीज होगी फूलमनिया, 85 प्रतिशत शूटिंग झारखंड में हुई है
नागपुरी में बनी फिल्म फूलमनिया 6 सितंबर को सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी. फिल्म के निदेशक श्री लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह सिर्फ यह फिल्म नहीं बल्कि एक मुहिम है. झारखंड में व्याप्त डायन प्रथा, लिंगभेद और बांझपन थीम पर बनी इस फिल्म के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया है. इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहा गया और पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ से भी फिल्म को रिलीज करने की मांग हो रही है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की 85 प्रतिशत शूटिंग झारखंड के अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है और अधिकतर कलाकार इसी राज्य के हैं.
इस मौके पर फिल्म में फूलमनिया का किरदार निभाने वाली सुश्री कोमल सिंह, बॉलीवुड कलाकार श्री विनीत कुमार, फिल्म के संगीतकार श्री नंदलाल नायक, फिल्म की निर्माता नीतू अग्रवाल समेत फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे.
###

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...