यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

आप ने लिखा सीएम को पत्र, नये यातायात नियम को तत्काल स्थगित करने की मांग



रांची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर नये यातायात नियम को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने  लिखा है कि नये मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अंतर्गत भारी जूर्माने कि व्यवस्था से लोगों को आ रही कठिनाईयाँ सरकार की खुद की खामियों, नाकामी और गैरजवाबदेही की वजह से है। बिना घूसखोरी ड्राइविंग लाइसेंस अथवा परमिट बनाने का कोई पुख्ता इंतेजाम सरकार के द्वारा नहीं किया गया है। यह कहीं अधिक मानवीय और जनहितैषी होता यदि इस तरह के जुर्माने की व्यवस्था को लागू के पहले लोगों को लाइसेंस एवं परमिट हेतू आवेदन का पर्याप्त समय दिया जाता और तय समय सीमा के अंतर्गत उनके उनके आवेदनों के निपटान की व्यवस्था होती। सरकार को अपनी जनता के लिये इतनी तो जायज संवेदना होनी हीं चाहिये। सरकार  के द्वारा पूरे शहर में कहीं भी पार्किंग की समुचित व्यवस्था की ही नहीं गई है। ऐसे में लोगों द्वारा सुविधाजनक जगहों में पार्किंग मजबूरी है। सरकार अपनी नाकामी के चलते हुए ऐसे मजबूरी के शिकार लोगों से जुर्माना वसूलने का अनैतिक बल भला कैसे रख सकती है। सरकार द्वारा पहले पूरे शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाती और फिर नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने वाले ऐच्छिक गुनाहगारों पर भारी जुर्माना लगाती तो यह सरकार का न्यायशील चेहरा पेश करता। सरकार ने पार्किंग की कोई व्यवस्था भी नहीं दी और फिर पार्किंग पर जुर्माना लगाने लगी, इससे नैतिक अत्याचार होता दिख रहा है।
उन्होंने आगे लिखा है कि अगर वाकई में नये यातायात नियम के पीछे जनसुरक्षा की भावना है तो नियम को लागू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार को शून्य किये जाने कि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना प्राथमिक होना चाहिये, अन्यथा यह भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ जायेगा और जनसुरक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होने की जगह काली कमाई का जरिया बन कर रह जायेगा।
उन्होंने पत्र में सरकार से निम्नांकित तीन बिंदुओं पर त्वरित कारवाई की माँग की है:
1. लाइसेंस अथवा परमिट के इच्छुक लोगों से सरल फॉर्मेट में आवेदन आमंत्रित किए जाएं। लंबित आवेदनों तथा नए आवेदनों के तय सीमा में बिना किसी घूस के निपटान सुनिश्चित किया जाए।
2. शहर में नो पार्किंग जोन के पास 50 मीटर के अनाधिक सीमा में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नगर निगम द्वारा पार्किंग के नाम पर जो अवैध वसूली की जा रही है उसे नियंत्रित करने के लिए पार्किंग विषयक सूचनाएं जनसामान्य को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। साथ हीं निर्धारित सुस्पष्ट सीमा के भीतर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से टिकट काटा जाना सुनिश्चित किया जाए ।
3. सभी ट्राफिक पॉइंट में चौतरफा सीसीटीवी लगाया जाए और सभी ट्रेफिक चेकिंग और चालान वसूली अनिवार्य रूप से सीसीटीवी की निगरानी एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा है की यदि  सरकार एक सप्ताह के अंदर आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए व्यवहारिक एवं तार्किक मांग पर कार्रवाई पूर्ण नहीं करती है तो यह मानते हुए कि नए यातायात नियम के पीछे सरकार की जन सुरक्षा की कोई भावना नहीं है, वरण जनता की लूट से खुद को मालामाल करना है। आम आदमी पार्टी लोगों के बीच सरकार की लूट की मंशा को ले जाने एवं उसके खिलाफ जनांदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती



चक्रधरपुर। भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निम्न रक्तचाप के कारण अकस्मात तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पलात ले जाया गया। वह चिकित्सक की देखरेख में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आने पर उनके  सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे थे।

जेसीआई के डांडिया नाइट जलसा-2019 का पोस्टर रिलीज


* एक अक्टूबर को होगा रंगारंग कार्यक्रम

रांची। जेसीआई, रांची ने शुक्रवार को शारदा बाबु लेन स्थित जेसीआई कार्यालय में अपने सुपरहिट  कार्यक्रम जलसा 2019,डंडिया नाईट के पोस्टर का अनावरण किया। जलसा के प्रमुख पार्टनर  बीएमडब्ल्यू कार हैं। साथ ही सह पार्टनर बागला सिक्योरिटी, उज्जीवन बैंक,श्री गजानंद ज्वेलर्स,सुपर प्रोटेक्ट सिक्योरिटी सर्विसेज,कोरोना,अनोखा इवेंट्स, टीएफडीएस हैं।
 इस आयोजन के संबंध में प्रवक्ता जेसी निशांत मोदी  ने बताया कि संस्था यह प्रोग्राम एक अक्टूबर को कान्ति  कोठी, मोराबादी  में आयोजित करने जा रही है। जिसमे डी जे "लील ' बी"  ,सेलेब्रिटी के रूप में मुंबई से  आ रही है।  वहीं, इस मौके पर कई सिंगर  भी अपनी धुन पर समारोह में लोगो को झूमाएंगे।
लाइव बैंड,स्पेशल किड्स जोन,डेकोरेशन,फ्री चार दिवसीय डांडिया वर्कशॉप एवं ढेर सारे इनाम इस आयोजन की खासियत होगी।
लोगों के रुझान को देखते हुए स्पेशल सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट मेल,बेस्ट फीमेल ,बेस्ट किड जैसे कई इनाम मिलेंगे।
साथ ही सभी टिकट धारक को डांडिया स्टिक,टैटू,वेट वाइप्स,मिनरल वाटर मुफ्त में मिलेंगे। इसमें
इंट्री 1200 रुपए में कपल,800 रुपए में सिंगल,8 साल से 14 साल तक 300 रुपए, 8 साल से कम उम्र के बच्चो को मुफ्त में दी जाएगी। केयरटेकर 100 अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 5 टिकट की खरीद पर एक मुफ्त दिया जा रहा हैं, जो केवल 28 सितम्बर  तक वैलिड हैं।
प्रेसवार्ता में संयोजक जेसी नटवर बाजोरिया,सूचि जैन,रचना टाटिया, प्रिया जालान,जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव, सौरभ शाह, जलसा  संयोजक जेसी नितेश  अग्रवाल, प्रतीक जैन, ऋषभ सिंघानिया, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ जायसवाल, जेेेसी  रोबिन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ओम प्रकाश माथुर का किया अभिनंदन



रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से शुक्रवार को मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू ने झारखंड में संचालित संस्था की गतिविधियों से श्री माथुर को अवगत कराया। श्री बब्बू ने उन्हें बताया कि झारखंड में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सर्वधर्म समभाव की भावना से समाज के सभी वर्गों के सेवार्थ जुटी है। सामाजिक समरसता बनाए रखने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में संस्था द्वारा निरंतर सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के तहत समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।
 प्रतिनिधिमंडल ने श्री माथुर को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष इंदु पराशर, महासभा के प्रवक्ता सूरज कुमार सिन्हा, सक्रिय सदस्य संतोष दीपक सहित अन्य मौजूद थे।

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ सप्ताह 14 से 21 तक



रांची।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के द्वारा दिनांक 14 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक श्री श्याम मंदिर ,हरमू रोड में श्रीमद् भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।

गुरुमाँ आनन्दाश्रम, नासिक की पूज्य गुरुमाँ चैतन्य मीरा अपने मुखारविंद से  प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा करेंगी।

इसी संदर्भ में आज लेक रोड स्थित पंचरत्न बिल्डिंग में प्रेस वार्ता हुई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती मंजू केडिया एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती नीरा बथवाल जी  ने गुरु मां चैतन्य मीरा, उर्मिला मां ,नंदा मां एवं गुरुजी का हार्दिक स्वागत किया।

कथा के मुख्य यजमान के रूप में श्री प्रदीप सुरेका एवं श्रीमती रीना सुरेका होंगे । पूरे आयोजन के दौरान मंच के द्वारा प्रतिदिन सेवा कार्य  किए जाएंगे।
_________

गुरुमां चैतन्य मीरा का संक्षिप्त परिचय:-


परम पूज्य गुरुमां चैतन्य मीरा की कर्मभूमि नासिक है ।नासिक की पवित्र पावन धरा से योग, कर्म ,ज्ञान और भक्ति की मंदाकिनी बहाकर गुरु मां ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया है। पूज्य गुरुमां के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा, भक्तमाल कथा, भगवद् गीता प्रवचन ,नानी बाई का मायरा, रुक्मिणी मंगल कथा,  गणेश जी का ब्यावला, खाटू श्याम बाबा की कथा की अमृत रूपी रस धारा संपूर्ण देश में प्रवाहित हो रही है । पूज्य गुरुमां ने नासिक की पावन धरा इगतपुरी के पास 'Nirvana naturopathy & retreat'(गुरुमां आनंदाश्रम) जनमानस के स्वास्थ्य के लिए समर्पित किया है।

लाइफ केयर एंड पीस मिशन की स्थापना गुरुमां ने सन् 1998 में की थी, जहां सामान्य मानवीय जीवन के शारीरिक ,मानसिक ,बौद्धिक, आत्मिक एवं आध्यात्मिक विकास करने के लिए संस्था सदैव प्रयत्नशील रहती है।समय-समय पर नशे जैसी घातक प्रवृत्तियों से बचने के लिए पूज्य गुरुमां नोशा फाउंडेशन के माध्यम से नशे से मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए साधना शिविरों का आयोजन करती हैं। गरीब बालिकाओं की शिक्षा एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह जैसे कार्यक्रम के आयोजन एवं उनमें  योगदान देने हेतु प्रयासरत रहती हैं। गुरुमां के सानिध्य में विश्व भर में आयोजित होने वाले सैकड़ों " My Glorious Life Shivir" & " Advance Meditation Retreat " से हजारों साधकों ने योग एवं ध्यान के विलक्षण प्रभाव की अनुभूति प्रत्यक्ष रुप से की है।

___________
               
      कथा प्रसंग एवं प्रत्येक दिन सेवा कार्य

14.9.19 - कलश यात्रा ,भागवत महात्म्य, गोकर्ण कथा ,नारद चरित्र एवं परीक्षित रक्षा
🔹नारी निकेतन एवं अन्य जरूरतमंद संस्थाओं में अन्न दान
___________
15.9.19 - शुक परीक्षित संवाद , कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र
🔹आंचल अनाथ आश्रम में एवं गरीब स्कूली छात्राओं के बीच इंपोर्टेड सैनिटरी नैपकिन का वितरण
___________
16.9.19 - ध्रुच चरित्र ,जड़भरत  कथा ,प्रहलाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार
🔹 बुजुर्ग एवं अस्वस्थ यात्रियों की सुविधा के लिये रांचीे रेलवे स्टेशन में दो व्हील चेयर
__________
17.9.19 - गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव
🔹जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच बैट- बॉल, पेंसिल ,कॉपी ,प्रेरणादायक किताबें एवं खेल सामग्री का वितरण
__________
18.9.19 - श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग
🔹तुलसी एवं अन्य उपयोगी पौधों का वितरण
__________
19.9.19 - महारास ,रुक्मिणी विवाह एवं फूलों की होली
🔹एक जरूरतमंद कन्या का विवाह एवं उसका घर बसाना
__________
20.9.19 - सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शुकदेव विदाई
🔹गौ सेवा
___________
21.9.19 - हवन पूजन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद
 🔹गुरु चैतन्य मीरा मां का सम्मान
__________

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अलका सरावगी, रीना सुरेका,मंजू लोहिया ,मंजू मुरारका ,मधु सर्राफ, ललिता नारसरिया, रीना सर्राफ, श्वेता सर्राफ ,मंजू गाड़ोदिया ,निधि सर्राफ, सुशीला पोद्दार, उर्मिला पाडिया ,प्रीति पोद्दार, बबीता नारसरिया, सरिता अग्रवाल ,रीता केडिया ,अनामिका पसारी ,अलका अग्रवाल ,अनुपमा राजगढ़िया, कुसुम पटवारी, लक्ष्मी पाटोदिया, निर्मला जैन आदि उपस्थित थीं।

मंगला हाट परिसर मैं चलाया गया विशेष सफाई अभियान



चाईबासा। नगर परिषद चाईबासा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय मंगला हाट में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में जेसीबी, टिपर,एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से मंगला हाट में जमे कचरे को साफ किया गया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की परिकल्पना स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जो 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।जिसमें "स्वच्छ चाईबासा स्वस्थ चाईबासा" को लेकर शहर के स्लम एरिया एवं सभी वार्ड क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान की शुरुआत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती है जिसमें उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। वही रविवार को भी मंगला हाट परिसर में सफाई की जाएगी।मौके पर मुख्य रूप से सिटी मैनेजर आकाश कुमार वार्ड पार्षद विप्लव सिंह पायनियर एजेंसी के साइट इंचार्ज अतुल कुंवर पीएमसी की स्नेह लता संगीता पीआयु के  गणेश सिंह के अलावा नप कर्मी मुन्ना आलम के साथ-साथ पूरी टीम मौजूद थी।

उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार न करे रेलवे विभाग


सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान ने रांची स्टेशन का उर्दू में लिखा नाम हटाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हिंदी और अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी लिखे जाने का अनुरोध किया है। श्री नौशाद के मुताबिक उर्दू का जन्म और विकास भारत में हुआ फिर इसके साथ सौतेला व्यवहार करना अनुचित है। यह किसी समुदाय विशेष की भाषा नहीं है। उर्दू भाषा को समृद्ध बनाने में हिंदुओं और सिखों का उतना ही योगदान है जितना मुसलमानों का। उन्होंने ऱेलवे विभाग को पूर्वाग्रह से मुक्त होने का आग्रह करते हुए उर्दू में पुनः नाम लिखवाने का आग्रह किया है।  

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...