यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित


* जनता को मिल रहा आयुष्मान योजना का पूरा लाभ : डॉ.लुइस मरांडी

चाईबासा। जनता को आयुष्मान योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। इससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उक्त बातें झारखंड सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुइस मरांडी ने कही। श्रीमती मरांडी गुरुवार को टाटा कॉलेज ऑडिटोरियम में कोल्हान प्रमंडलीय कार्यालय द्वारा आयोजित आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में जनहित के कार्यों को तरजीह दी जा रही है। जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की बनाई नीतियों का लाभ जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी,20सूत्री जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे , ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी के सदस्य जे बी तुबिद और उपायुक्त अरवा राजकमल  ने भी आयुष्मान योजना के सम्बंध में प्रकाश डाला।   मौके पर सरकारी कर्मियों के अलावा काफी संख्या में आयुष्मान योजना के लाभुक व अन्य मौजूद थे।

जदयू ने की आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठी चार्ज की निंदा, मांगों का समर्थन

     

रांची। आज 26 सितम्बर 2019 को झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री श्रीमती सुधा चौधरी के नेतृत्व मे राजभवन के समक्ष धरना दे रही आंगनबाड़ी सेविकाओ से मिलकर उनकी मानदेय को बढ़ाने से लेकर उनकी सेवा को सरकारीकरण एंव सेवा शर्तो की उनकी मांगो का समर्थन किया । साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओ पर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज की निंदा की । पूर्व मंत्री श्रीमती सुधा चौधरी ने कहा कि हमारी बहनो की मांगे जायज है ।लोकतंत्र मे हर लोगो को यह यह अधिकार है कि अपनी मांगो के लिए आवाज बुलंद कर सकती है ।लेकिन जिस तरह के कार्य पुलिस प्रशासन के लोगो ने किया वह बड़ा ही शर्मनाक घटना थी । इस तरह की घटना से पुरा प्रदेश शर्मसार हुआ। लाठी चार्ज मे जो पुलिस कर्मी लिप्त है उन्हे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए । झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड आंगनबाड़ी सेविकाओ और सहायिकाओ की मांगो का समर्थन करती है और उनके आन्दोलन के साथ है। तथा जदयू सरकार से मांग करती है कि आंगनबाड़ी सेविकाओ को सरकार उनका हक दे ।
प्रतिनिधिमंडल मे श्रीमती सुधा चौधरी के साथ संजय सहाय, श्रवण कुमार, जफर कमाल, धनंजय कुमार सिंहा, उपेन्द्र नारायण सिंह, सागर कुमार, बैधनाथ पासवान, सुबोध कुमार,अरविंद जायसवाल शामिल थे ।

अटल क्लीनिक में रक्तदान शिविर 28 को

  * सफलता के लिए बैठक आयोजित

चाईबासा। ब्लड बैंक मे खून की कमी को देखते हुए  प्रेरणा कैरियर इंस्टीट्यूट एवं विजन कैरियर एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से अटल क्लीनिक वार्ड भवन संख्या- 8 मे 28 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए गुरुवार को वन विश्रामगृह मे जेएलएन कालेज के पूर्व प्रचार्या नागेश्वर प्रधान की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित हुई। बैठक मे बिनोद भगेरिया , बलराज हिन्दवार , करन महतो , दुर्योधन महतो , गणेश महतो , हिमांशु प्रधान , अंजन प्रधान , रोहित दास , सदानन्द होता सहित अन्य मौजूद थे।

संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों की बैठक सम्पन्न

                         

गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि  श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवम स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सदस्यों की एक अति आवश्यक बैठक संस्था के सत्संग भवन शिवगंज, हरमु रोड़,रांची में दिनांक 25/09/2019 दिन बुधवार को संध्या 04 बजे से शुरू हुई।                                       संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों एवं संस्था के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन संस्था के द्वारा अमावस्या एवं पितृ पक्ष के अंतिम दिन आगामी शनिवार दिनांक 28/09/2019 को ओरमांझी प्रखण्ड स्थित हुटुप गौशाला के प्रांगण में बने नवनिर्मित यात्री सेड में तिन पंखे लगाने का एवं गौमाता की सेवा संस्था के द्वारा करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।       
                                                           
आज की बैठक की अध्यक्षता  संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक मे संस्था के सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम  सचिव मनोज कुमार चौधरी, राजु अग्रवाल, ओम प्रकाश सरावगी, निर्मल जालान,  बिष्णु सोनी,सुरेश चौधरी,शिव भगवान अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी,प्रभाष गोयल,सुनिल पोद्दार, सुरेश भगत, पुरणमल सर्राफ,अजय खेतान, अमित पोद्दार, विशाल जालान एवं संस्था के और भी सैकड़ो सदस्य उपस्थिति थे।         

यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद  अग्रवाल ने दी।                                                     

तैराकी प्रतियोगिता में जेएसएसपीएस के तैराकों का जलवा


आरती ने स्वर्ण और सपना ने जीते रजत पदक

रांची। डीपीएस स्कूल, गया में चल रहे सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की तैराकों ने शानदार जलवा दिखाया। इस प्रतियोगिता में तैराकों का जलवा सिर चढ़कर बोला। जेएसएसपीएस की प्रशिक्षु आरती कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आरती कुमारी ने अंडर 14 बालिका वर्ग के 50 मीटर बटरफ्लाई में सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, सपना कुमारी ने अंडर-14 फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग में चार गुणा चार सौ मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण और बालक वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जेएसएसपीएस के युवा तैराकों के शानदार प्रदर्शन पर रांची जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बधाई दी। श्री आनंद ने प्रशिक्षक उमेश पासवान की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफलता पाई। तैराकों को शैलेंद्र तिवारी, उपेंद्र तिवारी, राजन सहित अन्य ने ढेरों बधाइयां दी।

गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की उप समितियों का गठन


रांची। 25 सितंबर को रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक इटकी रोड रांची स्थित एसोसिएशन कार्यालय में  मदन लाल पारीक जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक  में उप समिति के गठन पर चर्चा की गई एवं निम्नलिखित सदस्यों को विभिन्न उप समितियों का प्रभार दिया गया फुल ट्रक लोड- विनोद बगड़िया, भवन साज-सज्जा- धर्मचंद जैन, जीएसटी - रामनाथ गोविंद राव, लघु भार वाहन -  रामगोविंद  भारतीय, खुदरा विभाग-  विजय कुमार, ब्रोकर विभाग-  महेंद्र कुशवाहा, सदस्यता विभाग-  विनय सिंह, पैकर्स एंड मूवर्स-  मीनी सिंह, श्रम विभाग राम प्रवेश चौधरी और ट्रेलर  विभाग- कमलेश मिश्रा ।

आज की बैठक में मदन लाल जी पारीक अध्यक्ष, प्रभाकर सिंह सचिव ,पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, पवन शर्मा,  सुनील सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह,एवं  सद घनश्याम शर्मा, राजेश चौधरी, रंजीत तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, दिलबाग शर्मा जी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नीरज ग्रोवर, अनिल माथुर उपस्थित थे।

शालीनता की प्रतिमूर्ति हैं निशांत मोदी


समाज के प्रति सकारात्मक सोच ही निशांत मोदी का आभूषण है। निशांत युवा सशक्तिकरण के सशक्त हस्ताक्षर हैं। वह स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के कर्मठ योद्धा हैं। समाज के नवनिर्माण में जुटे रहना उनकी दिनचर्या में शुमार है। पेशे से व्यवसायी निशांत राजधानी के रातू रोड क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता गौतम मोदी और मां स्नेहा मोदी भी शहर के जाने-माने समाजसेवी हैं। लालजी हीरजी रोड में उनका व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। निशांत का जन्म रांची में एक फरवरी 1990 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सुरेंद्रनाथ सैंटनरी स्कूल से हुई। उन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा डीएवी हेहल से पास की। तत्पश्चात संत जेवियर कॉलेज से उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद निशांत ने अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाना शुरु किया। अपनी पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों से समय निकालकर अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया। युवावस्था में ही व्यावसायिक जिम्मेदारियों को संभालने लगे। वहीं दूसरी तरफ नि:स्वार्थ भाव से समाज के प्रति भी समर्पण की भावना रखने लगे। सादगी और शालीनता की प्रतिमूर्ति निशांत में अहंकार लेशमात्र भी नहीं है। उनमें आत्मीयता व स्नेह का गुण कूट-कूट कर भरा है। उनके साथी-संगी भी उनकी काबिलियत के कायल हैं। निशांत इसी वर्ष 28 मई को दांपत्य सूत्र में बंधे। उनकी पत्नी रुचि सरायवाला की भी पारिवारिक पृष्ठभूमि गरिमामय रही है। विवाह के बाद निशांत को अपने पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को संभालने मे उनकी पत्नी रुचि भी उन्हें सहयोग करती रहती है। निशांत का मृदुभाषी व्यक्तित्व और सम्मोहक मुस्कान गैरों को भी अपना बना लेता है। स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को आत्मसात कर सामाजिक परिवर्तन एवं नव निर्माण के कार्यों में जुटे रहना उनकी खासियत है। युवाओं को सशक्त समाज निर्माण के लिए सही दिशा दिखाने में भी वह प्रयासरत हैं। वह गरीब और असहाय बेटे-बेटियों की शादियां और शिक्षा के प्रति भी संवेदनशील रहा करते हैं। समाज की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ कर जीवन पथ पर सफल पथिक के रूप में अग्रसर है। निशांत कहते हैं कि मानवीय जीवन की सार्थकता इसीमें है कि अपने कल्याण की तरह दूसरों का भी कल्याण करें। यही सेवा भावना का मूल मंत्र भी है। वह कहते हैं कि बुद्ध, गांधी, लिंकन, मार्क्स, लेनिन, मार्टिन लूथर किंग जैसे अनगिनत नाम हैं, जो इस बात के सबूत हैं कि समय की नब्ज सदा युवा पीढ़ी के साथ रही है। युवाओं के ऊपर देश का भविष्य टिका होता है। युवा को सही मार्गदर्शन मिले,तभी सामाजिक विकास संभव होगा। निशांत कहते हैं कि माता-पिता व गुरुजनों के कहे गए एक-एक शब्द प्रेरणा स्रोत होते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शांति मिलती है। निशांत अंतरराष्ट्रीय संस्था जूनियर चेंबर इंटरनेशनल के निदेशक मंडल में शामिल हैं। इसके माध्यम से रक्तदान शिविर सहित अन्य कार्यक्रमों का संचालन कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उन्हें गरीबों को भोजन कराने में आनंद की अनुभूति होती है। युवावस्था में ही परोपकार की भावना से ओतप्रोत निशांत नि:स्वार्थ भाव से समाज के प्रति समर्पित हैं। युवाओं के प्रति अपने संदेश में वह कहते हैं कि बुजुर्गों के अनुभव से हमें सीखने की आवश्यकता है। इससे अच्छे बुरे में फर्क का पता चलता है। किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी ओर अग्रसर रहें, अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहें। वह कहते हैं कि युवाओं का हंसमुख, मृदुभाषी और शालीन होना जरूरी है। अपने कैरियर का निर्धारण कर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। पर थोड़ा समय समाज के लिए भी जरूर निकालें। स्वस्थ और स्वच्छ समाज राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए जरूरी है। अपनी धुन के पक्के और कर्तव्य पथ पर सतत बढ़ते रहने के उनके जज्बे और जुनून को देखकर राष्ट्रकवि दिनकर की यह पंक्तियां याद आती है, " नींद कहां उनकी पलकों में जो धुन के मतवाले हैं, गति की तृशा और बढ़ती, पड़ती जब पग में छाले हैं " उक्त पंक्तियां निशांत पर पूर्णता चरितार्थ होती है।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...