यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

आंगनबाड़ी सेविकाओं को अतिरिक्त मानदेय पर अहम बैठक 30 को

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ली

रांची। 30 सितंबर 2019 को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को अतिरिक्त मानदेय की बढ़ोतरी के लिए विकास आयुक्त सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपराहन 4:00 बजे एक अहम् बैठक होगी।

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश ने अपना हड़ताल वापस ले लिया है।

 संघ के प्रतिनिधियों को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली 30 सितंबर 2019 को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

लायंस क्लब के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई


रांची। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव पोद्दार की अध्यक्षता में वर्ल्ड लायन सर्विस वीक के  28 सिंतबर से 4 अक्टूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।
इसमें निर्णय लिया गया कि 28 सिंतबर को रांची के सभी लायंस क्लबों की ओर से कई जगहों पर मुफ्त मधुमेह जांच शिविर लगेगी। 29 सिंतबर को सभी लायंस क्लब मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण जागरूकता रैली एक साथ सुबह 7:30 बजे निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे। इसमें मुफ्त पेड़ पौधों और जूट बैग का वितरण किया जाएगा। 30 सितंबर को अलग-अलग क्लबों की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा। 1अक्टूबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प लगा कर  करीब 100 यूनिट  सेवा सदन में ब्लड डोनेट किया जाएगा। 2 अक्टूबर को बच्चों की आंखों का मुफ्त चेकअप करा कर उन्हें मुफ्त चश्मा भी प्रदान किया जाएगा। 3 अक्टूबर को युवा वर्ग के लिए ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्हें ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया जाएगा। 4 अक्टूबर को महिलाओं को हाइजीन तरीको से अवगत कराया जाएगा । मुफ्त में नैपकिन बांटा जाएगा। कई सार्वजनिक स्थानों में नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।
इसमें सभी जोन चेयरपर्सन और रिजिनल चेयरपर्सन शामिल हुए । मुख्य रूप से लायन रवि प्रकाश, लायन दीपक जी एवं लायन अर्चना वर्मा शामिल हुए।

दर्जनों युवकों ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ



रांची। आज 27 सितंबर को लालपुर में दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और आम आदमी पार्टी में आस्था जतायी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने सभी को टोपी पहनाकर पार्टी कि सदस्यता दिलायी अौर पार्टी में शामिल कराया। युवाओं ने कहा कि वे लोग दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। एक ओर जहाँ भाजपा अौर दूसरी पार्टियाँ जाती और धर्म कि राजनीति कर समाज को बाँट रही है अौर जनता के मुद्दों पर काम  करना तो दूर उन पर बात भी नहीं करती  है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार बेहतरीन काम कर रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा शिक्षा अौर स्वास्थ व्यवस्था के  क्षेत्र में किये गये कार्यों का लोहा देश हीं नहीं पुरी दूनिया मान रही है। विशेषकर दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ मॉडल से हमलोग काफि प्रभावित हैं।इसलिये हमलोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया अौर आगामी चुनाव में हमलोग पुरी तरह से राँची विधान सभा में आम आदमी पार्टी को जीताने के लिये काम करेंगे।

राजन सिंह ने कहा कि सभी युवा साथियों का पार्टी में स्वागत है। लूठ, लुट, भ्रष्टाचार अौर नफरत कि राजनीति के बीच आज युवाओं कि राजनीति में भागीदारी कि सबसे ज्यादा जरूरत है। युवाओं के साथ आने से एक अच्छी व्यवस्था के लिये हमारी लड़ाई अौर मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में हमलोग राँची को बदहाल करने वाले अौर नफरत कि राजनीति करने वालों को हराकर सबक सिखायेंगे अौर इसमें युवा साथियों कि भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
पार्टी में शामिल होने वालों में शाहिल मल्लिक, राहुल कुमार, तौशिफ खान, खुर्शिद अंसारी, शर्माद साफी, संजय पासवान, अनुज टोप्पो, शोएब खान, सरफराज आलम, गोविंद तिर्की, विकास विश्वकर्मा, रजा खान, मोहम्मद समीर, अयूब खान, अरसद खान, वसीम अंसारी, शेखर, सहित अन्य लोग शामिल थे।

नवजागरण के अग्रदूत थे राजा राममोहन राय


महान समाज सुधारक और समाजसेवी राजा राममोहन राय का‌ जन्म बंगाल के हुगली जिला के राधा गांव में 22 मई 1772 को हुआ था।भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। उनके आन्दोलनों ने जहां पत्रकारिता को चमक दी, वहीं, उनकी पत्रकारिता ने आन्दोलनों को भी सही दिशा दिखाने का कार्य किया। धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने आपको राष्ट्र सेवा में झोंक दिया। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के अलावा वे दोहरी लड़ाई लड़ रहे थे। दूसरी लड़ाई उनकी अपने ही देश के नागरिकों से थी। जो अंधविश्वास और कुरीतियों में जकड़े थे। राजा राममोहन राय  ने उन्हें झकझोरने का काम किया। बाल-विवाह, सती प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। धर्म प्रचार के क्षेत्र में अलेक्जेंडर डफ्फ  ने उनकी काफी सहायता की। देवेंद्र नाथ टैगोर उनके सबसे प्रमुख अनुयायी थे। आधुनिक भारत के निर्माता, सबसे बड़ी सामाजिक - धार्मिक सुधार आंदोलनों के संस्थापक, ब्रह्म समाज, राजा राममोहन राय ने सती प्रणाली जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वह भी अंग्रेजी, आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी और विज्ञान के अध्ययन को लोकप्रिय भारतीय समाज में विभिन्न बदलाव की वकालत की। राजा राममोहन राय ने 'ब्रह्ममैनिकल मैग्ज़ीन', 'संवाद कौमुदी', मिरात-उल-अखबार ,(एकेश्वरवाद का उपहार) बंगदूत जैसे स्तरीय पत्रों का संपादन-प्रकाशन किया। बंगदूत एक अनोखा पत्र था। इसमें बांग्ला, हिन्दी और फारसी भाषा का प्रयोग एक साथ किया जाता था। उनके जुझारू और सशक्त व्यक्तित्व का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि वर्ष 1821 में अंग्रेज जज द्वारा एक भारतीय प्रतापनारायण दास को कोड़े लगाने की सजा दी गई। फलस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। इस बर्बरता के खिलाफ राजाराम मोहन राय ने एक लेख लिखा।
27 सितंबर 1833 को राजाराम मोहन राय ने परमधाम को गमन किया।
आज पुण्यतिथि पर महान विचारक,लेखक, संपादक एवं स्त्री समाज सुधार के प्रबल पुरोधा को नमन एवं श्रद्धांजलि।
 प्रस्तुति : डॉ.एच आर सिंह

सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति हैं अमित खोवाल



उच्च आदर्शों को आत्मसात करने वाले व्यक्ति के अंदर कोई बनावट, कोी दिखावा नहीं होता। यानी सरलता, सादगी और सामाजिक दायित्यों का गहरा बोध। ऐसी ही एक शख्सियत हैं, राजधानी रांची के लालपुर स्थित पीस रोड निवासी अमित खोवाल। वह सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। अनुशासनप्रिय, समय के पाबंद, हर परिस्थितियों में धीर-गंभीर और शांत चित्त रहने वाले अमित का जीवन मानवीय करुणा एवं संवेदनाओं से ओतप्रोत है। सुख की घड़ियां हो या उदासी के गहन पल, कभी विचलित न होना उनकी खासियत है। अमित अपने माता-पिता,गुरुजनों व महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्गों पर चलते रहने के लिए संकल्पित हैं। अमित का जन्म रांची में एक जनवरी 1981 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजधानी स्थित गुरु नानक स्कूल से हुई। वहां से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल से इंटरमीडिएट (12वीं) किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमित कोलकाता चले गए। वहां भवानीपुर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। चार्टर्ड अकाउंटेंट पाठ्यक्रम में इंटरमीडिएट स्टेज क्लियर किया। लगभग पांच वर्षों तक कोलकाता में शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 2004 में अमित रांची वापस लौट आए और अपने पिता द्वारा स्थापित व्यवसाय में हाथ बंटाने लगे। वर्ष 2005 से उन्होंने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेना शुरू किया। वह वर्तमान में मेडिकल- पैथोलॉजिकल उपकरण व सामग्री से संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान किरण ट्रेडिंग व श्री बालाजी बायोमेडिकल्स तथा कॉस्मेटिक और एफएमसीजी सामग्री से संबंधित सुहानी एजेंसी नामक फर्म का संचालन कर रहे हैं। अपने पिता राजेंद्र खोवाल और माता किरण देवी खोवाल की प्रेरणा से अमित ने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया। अमित तीन फरवरी 2008 को वैवाहिक बंधन में बंधे। उनकी पत्नी वंदना खोवाल भी उनके स्वभाव के अनुरूप उन्हें हर कदम पर सहयोग करती हैं। वह अपने पुत्र सोहम और पुत्री सुहानी को बेहतर और संस्कारयुक्त शिक्षा दिला रहे हैं। अपनी पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अमित सामाजिक जीवन में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व इंसानियत के सारे गुणों का समायोजन है। जातिगत और धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठकर समाज हित के लिए सोचना उनकी खासियत है। उनका आचार-विचार और व्यवहार  "सादा जीवन उच्च विचार" वाली कहावत को चरितार्थ करता है। समाज सेवा के कार्यों में शुरू से ही उनकी रूचि रही। समाज के प्रति त्याग, तपस्या, सेवा भाव रखना और रचनात्मक कार्यों में विश्वास उनके स्वभाव में समाहित है। ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी अमित खोवाल का मानना है कि ऐसा समाज निर्माण आवश्यक है,जो सहृदयता, समानता और शांति के सुमन खिला दे और प्रेम के पराग से मानवता सुगंधित हो जाए। वह कहते हैं कि सभी धर्म, संप्रदाय, जाति, लिंग, वर्ण एवं वर्ग के लोगों के कल्याण में जुटे रहना मानव का कर्तव्य है। समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना परम धर्म है। वह कहते हैं कि लोग सांसारिक सुखों की परिधि में मानव कल्याणकारी योजनाओं की परिकल्पना और जगत की अपनी अल्पकालिक यात्रा भूल जाते हैं। इससे सामाजिक विकृतियां सिर उठाने लगती है। ऐसे में सामाजिक समरसता पर खतरा मंडराने लगता है। इसलिए हमें आपसी भाईचारगी बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना जरूरी है। यह स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण में  सहायक होता है। समाजसेवी की भूमिका में रचनात्मकता के वाहक अमित खोवाल जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इससे उन्हें सुखद अनुभूति होती है। अपने से बड़ों का आदर करना, छोटों को सम्मान देना उनकी आदत में शुमार है। वह कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हैं।  लायंस क्लब ऑफ रांची यूथ के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं, जूनियर चेंबर इंटरनेशनल(जेसीआई), फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य हैं। वह जेसीआई में बतौर जनसंपर्क अधिकारी, निदेशक (खेल), कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष (व्यवसाय) सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहे। अमित रक्तदान को महादान मानते हैं। जरूरतमंदों को रक्तदान करना वह सबसे बड़ा मानव धर्म समझते हैं। शहर में होने वाले सामाजिक, धार्मिक- आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। महापुरुषों को वह अपने जीवन का आदर्श मानते हैं। वहीं अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखते हुए वह कहते हैं कि "हम तो पत्थर हैं,हमारे माता-पिता व गुरुजन शिल्पकार हैं, हमारी हर तारीफ के वही असली हकदार हैं"।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह
(सांध्य दैनिक मेट्रो रेज से साभार)

हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने अविनाश मोहन्ती




रांची। विगत चार महीने पहले हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने संगठन का विस्तार करते हुए  जमशेदपुर निवासी अविनाश मोहन्ती को प्रदेश कार्यसामिति सदस्य मनोनीत किया था .. लेकिन संगठन के प्रति समर्पण और ईमानदारी भाव से काम करने की इच्छा को देखते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है..।

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगीः जनक




रांची। झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने कहा कि नई सरकार झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी और स्वर्णिम विकास भी होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास का काम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा , I उन्होंने कहा कि राज्य और देश में जिस तरह से भ्रष्टाचार और डर का माहौल कायम है उससे लोगों को निजात दिलाने की जरूरत है. राज्य में  हर दिन  कुछ न कुछ घटनाएं  हो रही है  जिससे  आवाम में  खौफ का माहौल है चोरी  चैन लूटमार आदि यह सब आम हो गई है प्रशासन का भी कोई कंट्रोल नहीं है नायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है आने वाला विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विजय होगी, I जनक ने कहा कि झामुमो का विचार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने पर पूरे झारखंड में विकास के आयाम लिखे जाएंगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, उन्होंने कहा के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही काफी उत्साह है इसी उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. जनक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थिति काफी मजबूत है और इस बार झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी पूरे राज्य में इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...