यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 30 सितंबर 2019

कोल्हान में संगठन और विकास को गति दे रहे हैं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा


विनय मिश्रा
चाईबासा, 30 सिंतबर। खूंटी के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा कोल्हान प्रमंडल में सक्रिय रूप से पार्टी व संगठन के साथ साथ विकास को भी गति देने का कार्य जोरो पर है लोकसभा चुनाव जीतने व केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही अर्जुन मुंडा झारखंड के राजनीति को गति देने में जुट गए हैं कोल्हान प्रमंडल में उनकी राजनीति सक्रियता से भाजपा के वरीय नेता अनुप सुल्तानिया का मानना है कि श्री मुंडा पार्टी के वरीय नेता के साथ साथ कार्यक्ताओं के साथ भी मधुर संबंध रखते हैं जिसके फलस्वरूप श्री मुंडा की झारखंड के साथ साथ कोल्हान में भी व्यापक रूप से है जिसके फलस्वरूप इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी सुदृढ़ मानी जा रही हैं और भाजपा के द्वारा निर्धारित लक्ष्य "अबकी बार 65 पार का" लक्ष्य निर्धारित करने में सफल रहेगी।

,स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चला रहे हैं कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसका ही ये सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है शहर के लोग भी अब स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक होने लगे हैं रविवार के दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर  साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही सड़क पर कूडा कचरा फेंक कर नाली को अवरूद्ध करने वाले लोगों को कचरा बाहर न फेकने की सख्त हिदायत दी कार्यपालक पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने  वाले स्थल थाना नदी का भी निरीक्षण किया । श्री राम के साथ विनोद साव व राजु प्रसाद कसेरा के आलावा अन्य लोग भी शामिल थे इसके पश्चात वार्ड नंबर 10 में के विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड पार्षद शंभू  साव भी साथ थे जिसके आवास के समक्ष कचरे दिखाई दिया उन्हें गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी गई कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया उनके साथ साथ कनीय अभियंता सफाई निरीक्षक सनातन मुखी भी साथ थे।

रविवार, 29 सितंबर 2019

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की विकास कार्य ही पहचान



विनय मिश्र
विकास कार्यों के द्वारा अपनी दमदार पहचान और पकड़ रखने वाले अधिकारी जहां भी पदस्थापित रहते हैं  अपने कार्यों से अपनी पहचान बना ही लेते हैं ऐसे ही एक अधिकारी सुनील कुमार है मधुपुर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण करने के पश्चात उनके द्वारा मधुपुर नगर परिषद अधीन  सर्व सुविधा हेतु नगर परिषद के सौजन्य से साढे पांच करोड़ लागत से शीघ्र ही माॅल निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी इसके अलावा सॉलिड वेस्ट  (ठोस कचड़ा प्रबंधन हेतु) 128 करोड़ रूपये नगर विकास विभाग के द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है शीघ्र ही निविदा की जाएगी जो निश्चित तौर पर कार्य पालक पदाधिकारी सुशील कुमार की कारगर पहल का ही सार्थक परिणाम है विदित हो कि श्री कुमार जहां भी पदस्थापित रहे हैं वहां उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का कार्य किया  है हजारीबाग, चक्रधरपुर नगर परिषद ,हुसैनाबाद के पश्चात श्री कुमार मधुपुर पदस्थापित किए गए हैं नाली ,सड़क ,बिजली की सुविधा के अलावे चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय भवन, विवाह मंडप और शहरी जलपूर्ति योजना को धरातल पर उतारा इसका इसी का यह परिणाम है कि श्री कुमार चक्रधरपुर में आज भी लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

राज शेखर को जिला खेल अधिकारी का प्रभार



जामताड़ा जिले के उपायुक्त गणेश कुमार ने सहायक निदेशक (अनुमंडल स्तर) राज शेखर को जिला खेल पदाधिकारी का प्रभार सौंपा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से राज शेखर को उक्त पद पर पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज शेखर को जिला खेल पदाधिकारी के रूप मे सारी वितीय शक्तियां भी प्रदान की गई है। गौरतलब है कि सहायक निदेशक, राज शेखर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से एक  कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। इससे पूर्व जिला के तत्कालीन उपायुक्त जटा शंकर चौधरी के कार्यकाल में भी राज शेखर विकास कार्यों को गति देने में सफल रहे हैं। श्री शेखर को खेल पदाधिकारी का प्रभार दिए जाने पर खेलप्रेमियों में उत्साह है। विदित हो कि श्री शेखर एक अधिकारी होने के साथ-साथ खेलप्रेमी भी हैं।  उनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने में सहयोग मिलेगा। उनके उक्त पद पर योगदान देने पर शहर के खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों सहित उनके सहकर्मियों ने भी बधाई दी है।

युवा दस्ता ने पॉलीथीन मुक्त रांची बनाने की ली शपथ




रांची। आज 29 सितंबर, दिन रविवार को युवा दस्ता की ओर से राँची पहाड़ी मंदिर प्रांगण में युवा दस्ता के कार्यकारनी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में भक्तों की सेवा के लिए युवा दस्ता पूरी तरह से तत्पर रहेगा। साथ ही साथ भक्तों की परेशानियों का निबटारा करेगा । इस अवसर पर बैठक की अध्य्क्षता आशुतोष द्विवेदी एवं बादल सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में महिलाओं की सुरक्षा, पंडालो की साफ सफाई,बिजली पानी,टॉयलेट, फायर ब्रिगेड, मेडिकल की टीम,पुलिस सुरक्षा,cctv एवं ड्रोन से निगरानी, पॉकेट मारो एवं असामाजिक तत्वों से निबटारा आदि मुद्दे को मिलकर निबटारा करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की 150 जयंती पर राजधानी राँची को पॉलीथिन मुक्त बनाने की युवाओं को शपथ दिलाई गई।साथ ही साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपने घरों एवं आस पास के वातावरण को सुद्ध करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सुभम सिन्हा, सुभम ठाकुर,गर्व अग्रवाल , रंजन , अंशुल सिंह,कुणाल सौरभ,अवदेश सिंह,अनुराग शर्मा,परतुष,स्वयं सहाय,राहुल  ,अवदेश ,रंजीत,चंद प्रकाश,प्रतियुष प्रिय ,आदि उपस्थित थे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।।

मायुमं महिला समर्पण ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में आज  निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया |

अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण करके आज का निशुल्क शिविर का आरंभ किया गया |जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की गई एवं  उचित सलाह दी गई, साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई | 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई |

डॉक्टरों की टीम के साथ आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को पौधा देखकर सम्मानित किया गया  | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन किया गया | आज के इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, संयोजिका डॉली बंसल एवं लक्ष्मी पोद्दार  के साथ उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,  रश्मि मालपानी उपस्थित रही |

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक


मंच की चक्रधरपुर शाखा का कार्य सराहनीय : अभिषेक अग्रवाल
* गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। रविवार को थाना रोड स्थित फार्म हाउस में अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा की एक बैठक हुई। जिसमें झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,महामंत्री कृष्णा अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेहा पटवारी, सुभाष पटवारी , आशीष अग्रवाल ,अनंत  मोहनाका, अशोक विजयवर्गीय उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूरे झारखंड में 56  अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं चलाई जा रही है। जिसमें  मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा समाज के लिए काफी बेहतर कार्य कर रही है। मंच गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा मदद को तत्पर रहती है। वहीं मरीजों के लिए एंबुलेंस की निशुल्क सेवा भी दे रही है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन शहर में स्वच्छता के लिए एक डस्टबिन वाहन मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा द्वारा भेंट किया जाएगा। सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर राजेश छाबड़ा, मनीष भगोरिया, प्रमोद भगोरिया, अवध खिरवार,उत्तम अग्रवाल, सजन भगोरिया, राजू केजरीवाल ,अमित शर्मा, अभिषेक केजरीवाल ,मनोज, सुनील ,निशांत, आयुष, शिवम, चेतना ,सुभाष ,अंकित, प्रतीक, मोहित ,संतोष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...