यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 30 सितंबर 2019

जनसंवाद केंद्र में शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर कार्यशाला

अधिकारी जागरूक और संवेदनशील बनें: रमाकांत सिंह
==================

रांची। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव श्री रमाकांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हर स्तर पर जागरूक किया जाना जरूरी है। विभिन्न जिलों में शिकायतों के निष्पादन के बाद उसकी रिपोर्ट जनसंवाद के पोर्टल पर समय पर ऑनलाइन अपलोड की जानी चाहिए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। श्री सिंह शनिवार को सूचना भवन में जनसंवाद केंद्र के विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों की कार्यशाला में बोल रहे थे।


सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता ने नोडल पदाधिकारियों को जनसंवाद में दर्ज होनेवाली शिकायतों के कंप्लायंस एवं उसकी रिपोर्टिंग की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य जनसमस्याओं और जनशिकायतों के ससमय निष्पादन के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना भी है।

जनसंवाद केंद्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ संजय जैन ने जनसंवाद के पोर्टल पर रिपोर्टिंग के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल को सूचनात्मक और जनोपयोगी बनाया गया है। जनसंवाद केंद्र में तैनात कंप्लायंस एक्सपर्ट जिलों और विभागों से आनेवाली रिपोर्ट को तत्परता के साथ अपलोड करते हैं।

कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।   

महिला समर्पण शाखा एवं आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन


मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा एवं आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रिलायंस पेट्रोल पंप रामपुर रांची टाटा हाईवे  मे  निशुल्क नेत्र जांच  एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया  |जहां पर 75 लोगों की जांच हुई एवं उचित सलाह दी गई | मोतियाबिंद के मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाते हुए मेडिका हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन की जाएगी  |इस शिविर में मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों का सहयोग रहा  | मौके पर शत्रुघन लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश, मीनू अग्रवाल,  मनीषा पोद्दार , सुनीता मित्तल, रंजू मालपानी,  सरिता बथवाल,  पिंकी अग्रवाल,  ममता गोयल, रश्मि मालपानी  उपस्थित थी  |

प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर निकाली रैली


चक्रधरपुर।सोमवार को बोरुता मेमोरियल स्कूल ,नई दिशा (एन जी ओ )एवं सूर्या ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक  के बहिष्कार को लेकर रैली निकाली गई जो महेंद्र सिंह पेट्रोल पंप से होकर पवन चौक तक गई ।जहां प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत बनाने के लिए स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने लोगों को कपड़े की थैली दे कर प्लास्टिक थैली का बहिष्कार करने को कहा।वहीं बच्चों ने नारे भी लगाए स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है स्वच्छता के प्रति हम सभी को मिलकर जागरूकता लाना है।

युवा दस्ता के प्रतिमण्डल ने किया विभिन्न पंडालो का निरीक्षण



रांची। आज दिनाँक 30 सितंबर, सोमवार को युवा दस्ता का एक प्रतिमण्डल आशुतोष द्विवेदी एवं बादल सिंह के नेतृत्व में राजधानी राँची के विभिन्न पंडालो का निरिक्षण किया।इस अवसर पर कोकर दुर्गा पूजा समिति,गीतांजलि क्लब,गांधीनगर ccl पूजा समिति,संग्राम क्लब,शक्ति स्रोत संघ,आदि कई पंडालो का निरीक्षण किया।इस अवसर पर कई खामियां पाई गई। भारी बारिश के कारण पंडालो में  जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।साथ ही साथ साफ़ सफ़ाई की उचित व्यवस्था नहीं है।साथ ही साथ बिजली पानी,टॉयलेट,cctv कामरा, उचित साफ़ सफ़ाई, रॉड की मरमत ,फायर बिग्रेड ,वाहन पार्किंग ,पुलिस सुरक्षा ,ड्रोन से निगरानी, पॉकेट मारो एवं असामाजिक तत्वों से निबटने की व्यवस्था आदि ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान रखा गया।साथ ही साथ युवा दस्ता के सदस्यों ने पंडाल के प्रभारियों के दिक्कतो को समझा और जल्द ही नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मिलकर सारी परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव रंजन,सुभम,गौरव
,अंशुल,कुणाल,अवदेश,अनुराग, राहुल ,मयंक,प्रांजल,अभिनिष।  ,स्वयं,राहुल,रंगीत,चंद्रप्रकाश, प्रतियुस आदि उपस्थित थे।ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।

बैंक ऑफ इंडिया का लोक संपर्क कार्यक्रम 4-5 अक्टूबर को


* ऋण व परिसंपत्तियों का होगा वितरण

वरीय संवाददाता
रांची। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता व वित्तीय लेनदेन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 व 5 अक्टूबर को लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा जिले के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योगों को मुद्रा ऋण, कृषि ऋण, आवास ऋण,वाहन ऋण, खुदरा ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, एडीसी उत्पाद सहित अन्य कई प्रकार के ऋण एवं परिसंपत्ति उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक चंद्रशेखर सहाय ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को हुई थी। तब से यह देश को आर्थिक सेवा निरंतर प्रदान कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड राज्य का यह अग्रणी बैंक है। झारखंड में समाज के उन्नयन में बैंक ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु या फिर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उद्योगपतियों हेतु सभी प्रकार की योजनाओं को बैंक ऑफ इंडिया कार्यान्वित कर रहा है। बैंक का प्रयास है कि जन- जन और द्वार-द्वार तक वित्तीय सेवाएं पहुंचे। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक तेजेश्वर पटनायक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति बैंक ऑफ इंडिया संकल्पित है। इसके तहत 4 व 5 अक्टूबर को 11:00 बजे से लोक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल द्वारा रांची जिला के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु व कुटीर उद्योग के उद्यमियों के बीच ऋण व परिसंपत्तियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं अनीश गुप्ता




अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार पहल , अपनी प्रतिभा और विशिष्ट कार्यशैली से जनता के बीच अपनी विशिष्ट पहचान भाने में कामयाब शख्सियत हैं राजधानी रांची में पदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता। श्री गुप्ता वर्ष 2008 बैच के तेजतर्रार आईपीएस हैं। मृदुभाषी, शालीन व अनुशासन प्रिय अनीश गुप्ता मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं। वर्ष 2008 में आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पदस्थापना झारखंड के घाटशिला में बतौर एसडीपीओ हुई। अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर उत्कृष्ट पुलिस पदाधिकारी होने का परिचय दिया। समाज को अपराध मुक्त करने और बेहतर विधि व्यवस्था संधारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। नक्सल विरोधी गतिविधियों के खिलाफ वह सघन अभियान को संचालित करते रहे हैं। घाटशिला के बाद श्री गुप्ता का पदस्थापन रामगढ़ में एसपी के पद पर हुआ। तत्पश्चात रांची जिले के ग्रामीण एसपी के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। ग्रामीण क्षेत्रों के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे। रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की, जो मील का पत्थर साबित हुई हैं। इसके बाद श्री गुप्ता का पदस्थापन खूंटी जिले में हुआ। खूंटी में दो बार एसपी रहे। इसके बाद इनका स्थानांतरण पश्चिम सिंहभूम में हुआ। वहां वे  अपनी प्रतिभा और बेहतरीन कार्यशैली से जनता का दिल जीतने में सफल रहे। पश्चिम सिंहभूम के बाद श्री गुप्ता का स्थानांतरण हजारीबाग में हुआ। वहां भी काफी कम समय में ही उन्होंने खासी लोकप्रियता हासिल की। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे। फिलवक्त श्री गुप्ता रांची में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। रांची जिले में जनता को बेहतर विधि-व्यवस्था देने और अपराध पर काबू पाने में वे सतत प्रयासरत हैं। अपने शीर्ष अधिकारियों के दिशा-निर्देश और अपने मातहत पुलिसकर्मियों के सहयोग से श्री गुप्ता शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। शहर में विभिन्न पर्व- त्योहारों के आयोजन के अवसर पर बेहतर विधि- व्यवस्था के लिए शांति समितियों की बैठक करना और शहर में अमन चैन बनाए रखने की दिशा में उनकी अहम भूमिका होती है। अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के बलबूते श्री गुप्ता शहर में आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने में सफल हो रहे हैं। वह कहते हैं कि जनता को भी हमेशा पुलिस का सहयोग करते रहने की आवश्यकता है। इससे अपराध नियंत्रण में पुलिस को सहायता मिलती है। उनकी पहचान एक पब्लिक फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी के रूप में भी है। आम जनता के लिए श्री गुप्ता एक सरल, सहज इंसान हैं, वहीं, अपराधियों के लिए वह कहर बनकर बरपते हैं। उनका मानना है कि अपराध मुक्त वातावरण स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण में सहायक है। इससे हमारा देश व समाज सशक्त होता है। इस दिशा में सबों को प्रयासरत रहने की आवश्यकता है।
 प्रस्तुति : निधि पाठक

झारखंड की हवाओं में शान से उड़ेगी पतंगः नौशाद अहमद



रांची।  ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन झारखंड में अपने ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवारों को उतारेगी और शानदार जीत दर्ज करेगी अब झारखंड मेरी पतंग उड़ेगी उपयुक्त बातें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सह हटिया और मांडर विधानसभा प्रभारी नौशाद अहमद ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई दिनों से विकल्प की तलाश थी जो मिल गई  मजलिस सभी धर्मों और जातियों की पार्टी है इस पार्टी में साफ- सुधरे ईमानदार लोग हैं जो जनता के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने कहा कि सभी दबे कुचले आदिवासियों की आवाज बनेगी, I यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह  सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी को सुनने जनसैलाब उम्र पड़ी थी,  नौशाद अहमद ने कहा कि लोग अपना पैसा अपना बहुमूल्य समय देखकर पानी में भीग कर उनकी बातों को सुना, I

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...