यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 30 सितंबर 2019

बैंक ऑफ इंडिया का लोक संपर्क कार्यक्रम 4-5 अक्टूबर को


* ऋण व परिसंपत्तियों का होगा वितरण

वरीय संवाददाता
रांची। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता व वित्तीय लेनदेन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 व 5 अक्टूबर को लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा जिले के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योगों को मुद्रा ऋण, कृषि ऋण, आवास ऋण,वाहन ऋण, खुदरा ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, एडीसी उत्पाद सहित अन्य कई प्रकार के ऋण एवं परिसंपत्ति उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक चंद्रशेखर सहाय ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को हुई थी। तब से यह देश को आर्थिक सेवा निरंतर प्रदान कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड राज्य का यह अग्रणी बैंक है। झारखंड में समाज के उन्नयन में बैंक ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु या फिर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उद्योगपतियों हेतु सभी प्रकार की योजनाओं को बैंक ऑफ इंडिया कार्यान्वित कर रहा है। बैंक का प्रयास है कि जन- जन और द्वार-द्वार तक वित्तीय सेवाएं पहुंचे। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक तेजेश्वर पटनायक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति बैंक ऑफ इंडिया संकल्पित है। इसके तहत 4 व 5 अक्टूबर को 11:00 बजे से लोक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल द्वारा रांची जिला के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु व कुटीर उद्योग के उद्यमियों के बीच ऋण व परिसंपत्तियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...