यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

दो दिग्गजों का मिलन

* सुख-समृद्धि और अमन-चैन का किया आह्वान

रांची। अपने-अपने क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले दो दिग्गज हस्तियों की औपचारिक मुलाकात से समाज के बीच बेहतर संदेश गया है। इस सुखद क्षण के साक्षी हैं पुलिस विभाग की कर्मी और विश्वविख्यात वेटलिफ्टर चैंपियन सुजाता भगत तथा जांबाज आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में जैप के आईजी सुधीर कुमार झा। गौरतलब है कि सुजाता भगत ने वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर विश्व में झारखंड और पुलिस विभाग का नाम रौशन किया है, वहीं,आईपीएस सुधीर कुमार झा ने भी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए काफी ख्याति अर्जित की है। दोनों दिग्गजों के मुलाकात से समाज में एक सकारात्मक संदेश संप्रेषित हुआ है। ऐसी ही शख्सियतों से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विदित हो कि सुधीर कुमार झा एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व लगन शील आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं, सुजाता भगत ने विश्वस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए झारखंड सहित देश के गौरव के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। दोनों शख्सियतों ने समस्त झारखंडवासियों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

जेसीआई रांची का डांडिया नाईट "जलसा " सम्पन



जेसीआई रांची ने मंगलवार को हरमू रोड  स्थित कार्निवाल  में अपने सुपरहिट  कार्यक्रम जलसा 2019,डंडिया नाईट का आयोजन किया ।जलसा के प्रमुख पार्टनर  B । M  । W कार & anytime  फिटनेस हेल्थ क्लब थे   ।साथ ही शह पार्टनर बगला सिक्योरिटी, उज्जीवन बैंक,श्री गजानंद ज्वेलर्स,सुपर प्रोटेक्ट सिक्योरिटी सर्विसेज,कोरोना,अनोखा इवेंट्स,TDFS  थे ।

प्रवक्ता जेसी निशांत मोदी  ने बताया की यह जलसा का दुशरा संस्करण था । डी जे "लील ' बी"  ,सेलेब्रिटी के रूप में मुंबई से आई थी ।  वही कई सिंगरो ने  भी अपनी धुन पर रांची के लोगो को झूमाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए सभी सदस्य करीब ३ महिने से लगे हुये थे । हर छोटी से छोटी बात का विशेष ध्यान रखा गया।


जलसा के मुख्य आकर्षण

लाइव बैंड,स्पेशल किड्स जोन,डेकोरेशन,फ्री ४ दिवस्य डंडिया वर्कशॉप एवं ढेर सारे इनाम इस आयोजन की खासियत थे  ।
लोगो के रुझान को देखते हुयें स्पेशल सेल्फी जोन भी बनाया गया था ।डी ज  ललिल'बी ने जोगड़ा तारा,कम्मरिया अवं गुजरती धुनो  पे लोगो को खूब झुमाया ।गूजराती थइम  डेकोरेशन  से  कार्निवाल हॉल  की  सोभा  देखती  ही बनती  थी।

जलसा २०१९ म पुरुस्कृत लोग
 बेस्ट कपल:विवेक & ज्योति दस्साणी
बेस्ट मेल: विक्रम अग्रवाल
 बेस्ट फीमेल : रूपा सिंह
बेस्ट किड: सताक्षी राजगडिया
बेस्ट एक्सप्रेशन :कोमल दादनी बेस्ट ड्रेस : सूचि जैन
मोस्ट ब्यूटीफुल लेडी: नेहा अग्रवाल
मोस्ट एनर्जेटिक पर्सन : मनीषा  साबू।
एक ११ मिंटो का स्पेशल डांडिया सेशन   किया गया  जिसमे ११ विजेताओं को गिफ्ट हैंपर दिए गए ।  बच्चों और महिलाओ ने इस सेशन मे खूब आनंद लिया ।
गुजरती परिधानों मे बच्चो,महिलाो एवं पुरषो  को देख कर ऐसी अनुभूति हो रही थी  मानो रांची अहमदाबद बन गया हैं।

सीआरपीएफ कमांडेंट ने चलाया स्वच्छता अभियान


चक्रधरपुर। 60 बटालियन के कमाण्डेंट आनन्द कुमार जेराई के नेतृत्व में दिनांक 11 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनांक 02 अक्टूबर 2019 को   सी.आर.पी.एफ 60 बटालियन के कमाण्डेंट आनन्द कुमार जेराई, साधु शरण यादव, द्वितीय कमान अधिकारी,  राजू डी. नायक, द्वितीय कमान अधिकारी,  जियाउलहक, उप कमाण्डेन्ट, अन्य अधिकारी व जवानों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छता ही सेवा का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत को प्लास्टिक व कचड़े से मुक्त बनाना है। स्वच्छता ही सेवा के तहत “प्लास्टिक कचड़ा जागरुकता और प्रबंधन” पर विशेष जोर देते हुए सबसे पहले सी.आर.पी.एफ 60 बटालियन के अधिकारियों व जवानों द्वारा स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली गयी एवं कमाण्डेंट 60 बटालियन द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानो व स्थानीय नागरिको को स्वच्छता ही सेवा के संबंध में जागरुक किया गया साथ ही सभी अधिकारीयों व कार्मिकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए एक वर्ष में 100 घंटे का समय सफाई व्यवस्था को देने के लिए प्रतिज्ञा ली।
  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 60 बटालियन के सभी कंम्पनियों द्वारा लोढ़ाई, गोईलकेरा, औरंगा, हेसाडीह, सोनुआ व गुदरी के कैंप परिसरों एवं कैम्प के आस-पास के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोंपण का आयोजन किया गया साथ ही आस पास की जगहों पर जाकर साफ-सफाई किया किया गया एवं स्वच्छता ही सेवा के संबंध में विभिन्न स्थानों पर उपस्थित स्थानीय लोगों को स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन में किस प्रकार लाभकारी है, इस संबंध में जागरुक किया गया है। साथ ही आस पास के स्कूल,कॉलेज परिसर तथा विभिन्न जगहों पर  ’’ गंदगी को दूर भगाओ, भारत को स्वच्छ बनाओ” का नारा लगाया गया। साथ ही बताया गया की इस का लाभ केवल बिमारीयों को दूर करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इससे जलवायु परिवर्तन में भी मदद मिलेगी।  महात्मा गांधी जी के स्वच्छ संदेश को भारत के जन-जन तक पहुँचाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाने के लिए ऐसे आयोजनों का काफी महत्व है और आस पास के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर वाहिनी के द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए लगातार प्रयत्न जारी हैं।

रांची के समाजसेवी ने पटना में जल प्लावन में फंसे लोगों की मदद की



रांची। विगत दिनों भारी बारिश के कारण अकस्मात हुए जल प्लावन से पटना शहर के राजेंद्र नगर, कंकड़बाग सहित अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियों को देखते हुए रांची में रहनेवाले एक समाजसेवी सह टाटा पावर के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन ने वहां जाकर पीड़ित मानवता की सेवा का परिचय दिया। उन्होंने अपने पुश्तैनी घर कंकड़बाग कॉलोनी पहुंच कर पानी में फंसे लोगों की मदद की। उनके अनुसार अभी भी वहां के कई इलाकों में स्थिति बहुत भयावह बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके आवास के ऊपरी तल्ले पर रहने वाले पड़ोसी विनोद भैया, भाभी एवं बल्लू के द्वारा उनकी मां एवं मामाजी को नीचे से सुरक्षित निकालकर लोग ऊपर के मंजिले पर ले गए। उन्होंने बताया कि
झील में तब्दील हो चुके पटना में जलप्रलय की स्थिति बन गई। सड़कों पर पांच से छह फुट तक पानी जमा हो गया था। बिजली, पानी, दूध और गैस की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार जैसी स्थिति हो गई। सबसे बुरे हालत राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र इलाकों की थी।। यहां के लोग तीन दिनों से घरों में फंसे रहे। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी रही।
फिर क्या था, हम लोग भी टीम बनाकर राहत कार्य में जुट गए। एसडीआरएफ के  मोटर वोट लेकर जरूरतमंदों को अपने कंकड़बाग कॉलोनी के मोहल्ले में जाकर फंसे लोगों के बीच रेस्क्यू किया। दूध एवं पीने का पानी का सभी ल़ोगों  को वितरण किया। उन्होंने पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ सहित बल्लू भाई और उनकी टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

बेकिंग ब्रेड का दूसरा टेकअवे काउंटर हिनू में खुला


रांची।  बेकिंग ब्रेड ने अपना दूसरा टेकअवे काउंटर हिनू में खोला है। इसका शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस संबंध में बेकिंग ब्रेड की संचालक सह मैनेजिंग पार्टनर रितु ठाकुर ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के केक, पिज्जा, बर्गर व ब्रेड की उत्कृष्ट क्वालिटी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि बेकिंग ब्रेड के इस टेकअवे काउंटर में ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के और विभिन्न साइज के केक उपलब्ध कराए जाएंगे। यह काउंटर प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व हरमू बाईपास रोड पर (भाजपा के प्रदेश कार्यालय के निकट) विगत 4 जुलाई 2019 को बेकिंग ब्रेड के पहले टेकअवे काउंटर का उद्घाटन किया गया था। इस क्षेत्र के ग्राहकों की मांग पर हिनू स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम के सामने दूसरा टेकअवे काउंटर खोला गया। यहां ग्राहक अपनी पसंद के हर प्रकार के बेकरी खाद्य पदार्थ का लुत्फ उठा सकते हैं। इस अवसर पर अनिंद फौजदार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

स्वच्छ भारत रिवोल्युशन पुस्तक मूल पाठ








केंद्र सरकार ने "द स्वच्छ भारत रिवोल्यूशन" पुस्तक जारी की

स्वच्छ भारत मिशन के पोलिटिकल लीडरशीप में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रयासों को सराहा गया
=======================
पुस्तक के पोलिटिकल लीडरशीप अध्याय का पहला आलेख मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का
=======================
★ ओडीएफ प्लस अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभायेंगे
-- रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड
======================

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पोलिटिकल लीडरशीप में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के प्रयासों को सराहा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा "द स्वच्छ भारत रिवोल्यूशन पुस्तक" जारी की गयी है। इसमें पांच सालों के दौरान स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लोगों के अनुभवों को साझा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है। इसी पुस्तक में पोलिटिकल लीडरशीप चैप्टर में पहले आलेख के रुप में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के आलेख को स्थान दिया गया है। इस किताब का संपादन केंद्रीय पेयजल स्वच्छता सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर ने किया है। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री को पुस्तक की प्रति पेयजल स्वच्छता विभाग की सचिव श्रीमती अराधना पटनायक ने भेंट की। यह प्रति श्री अय्यर ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को भेजी है।

देश में पहली बार रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को भी शौचालय निर्माण से जोड़ा गया

पुस्तक में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने लिखा है कि राज्य में जन-जन की भागीदारी से किस प्रकार स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाया गया है। इसमें देश में पहली बार रानी मिस्त्री के माध्यम से महिलाओं को भी शौचालय निर्माण से जोड़ा गया। इसी प्रकार शौचालयों पर आकर्षक पेंटिंग करायी गयी। झारखंड में वर्ष 2018 के जनवरी-फरवरी में किस प्रकार में स्वच्छता संकल्प अभियान चलाकर 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर 3.5 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार जून में 11 दिनों के भीतर एक लाख ग्रामीण घरों में शौचालय बनाये गये।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के शब्दों में (आलेख से उदृत कुछ मुख्य बातें) :

2014 में जब हम सरकार में आये, तो राज्य की 80 प्रतिशत जनता के शौचालय की सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां होती रहती थी। लड़कियों व महिलाओं को भी शौचालय नहीं होने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी इस समस्या को हाथों-हाथ लिया और स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। राज्य के मुख्य सेवक के तौर पर लोगों को इन परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए इस अभियान में प्रशासनिक तंत्र को लगा दिया।

प्रकृति के अनुकूल हमने ट्वीन पिट शौचालय तकनीक को बढ़ावा दिया

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमारे लिए यह लंबा सफर था। दो करोड़ लोगों को पुरानी विचारधारा से बाहर निकाल कर शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करना था। स्वच्छता हमारे लिए केवल शौचालय बनाना नहीं था, बल्कि झारखंड को स्वच्छ और स्वस्थ राज्य बनाना है। हमारे यहां हर जिले व गांव में स्वच्छ अधिकारी हैं, जो लोग शौचालय का इस्तेमाल करें, यह सुनिश्चित करते हैं। हमारे स्वच्छाग्रही व जल सहिया बहनों ने इसमें अहम भूमिका अदा की है। झारखंड के प्रकृति के अनुकूल हमने ट्वीन पिट शौचालय तकनीक को बढ़ावा दिया। इनका रखरखाव भी काफी आसान है। मिस्त्री की कमी को पूरा करने के लिए हमने 70 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रानी मिस्त्री बनाया। इसके साथ ही 38 हजार महिलाओं को स्वच्छाग्रही बनाया गया, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। झारखंड के स्कूलों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह की 19 तारीख को स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। हर माह की दो तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सभा आयोजित की जाती है।
     
केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद मिली

हमने अपना वादा पूरा करते हुए 15 नवंबर 2018 को झारखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया। यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक नेतृत्व के कारण संभव हो पायी है। उनके निर्देश के कारण केंद्र सरकार द्वारा इसमे हर संभव मदद की गयी। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और हमारे सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों के उत्साह को देखते हुए मैं यह कह सकता हूं की हम ओडीएफ प्लस अभियान में भी अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...