यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

दुर्गा बाड़ी में मां दुर्गे की आराधना में शामिल हुए सुबोध कांत सहाय



रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय दुर्गोत्सव के दौरान महा अष्टमी के दिन शहर के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित दुर्गा बाड़ी में मां दुर्गे की पूजा-अर्चना में शामिल हुए और माता के दरबार में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की उपासना का पावन पर्व है। जीवन में माता का स्थान सर्वोच्च होता है। हमें जन्म देने से लेकर अच्छे संस्कारों से पोषित और पल्लवित करने में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संबंध में दुर्गा स्तुति में भी वर्णित है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है, पर माता कुमाता नहीं हो सकती। हर हाल में मां पूज्य होती है। मां हमारा सदैव मार्गदर्शन करती रहती है। जीवन में कदम- कदम पर हमारी रक्षा करती हैं। हमारे जीवन की पहली शिक्षक भी मां ही होती हैं। मां सिर्फ जन्मदाता ही नहीं बल्कि जीवन में सत्कर्मों का रास्ता दिखाते हुए हमारा मार्गदर्शन भी करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गे की आराधना काफी महत्वपूर्ण है। श्री सहाय ने कहा कि जीवन में अच्छे कर्म करते हुए अच्छे रास्ते पर सदैव आगे बढ़ते रहें, इसके लिए उन्होंने मां दुर्गे से आशीष मांगे। इस अवसर पर श्री सहाय के साथ समाजसेवी दीपक लाल व अन्य मौजूद थे। उन्होंने सबों को नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और श्रद्धालुओं से सौहार्द्रपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।

एमआई ऑर्थोपेडिक केयर में निःशुल्क शिविर का आयोजन

92 मरीजो का हुआ इलाज, दवा भी निःशुल्क दिया गया


रांची। शहर के मेन रोड पर अवस्थित (पंजाब स्वीट हाउस के पीछे) रविवार को हड्डी रोग से संबंधित सभी समस्याओं के उपचार के लिए एमआई ऑर्थोपेडिक केयर क्लीनिक में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। एमआई ऑर्थोपेडिक केयर के संचालक हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. एस अली ने बताया कि यहां हड्डी रोग(पुराने घुटने, कमर, गर्दन के दर्द और नस के किसी भी तरह का प्रॉब्लम)से पीड़ित मरीजों के उपचार यहां किया जा रहा है। पुराने से पुराने गठिया, कांधा दर्द, कमर दर्द, एड़ी का दर्द, पीठ का दर्द, हड्डी एव जोड़ का दर्द, हड्डी की जांच, नस का दर्द का इलाज किया जा रहा है। डिजिटल एक्सरे, शुगर जांच, युरिक एसिड जांच, गठिया जांच, केलोस्ट्रोल जांच, सभी तरह के खून जांच पर 20 से 30%की छूट व एमआरआई कराने पर 1 हजार की छूट मरीजो को दिया जा रहा है। इसके अलावा फिजयोथेरेपी डॉ के अली के द्वारा निःशुल्क किया गया। मरीजो को एक्सरसाइज के तरीके भी बताए गए। इस शिविर को कामयाब बनाने में अहमद ज़ीशान अली, तनवीर आलम, अब्दुर्रहमान ने अहम भूमिका निभाई।

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

आईएएस अधिकारी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन


*  शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने की महा सप्तमी की पूजा

विनय मिश्रा
रांची। दुर्गोत्सव के अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह से मां दुर्गे की भक्ति में लीन हो चुकी है। मां भवानी के भक्त भक्ति के सागर में डूब गए हैं। चहुंओर मां के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। दुर्गोत्सव पूरे उफान पर है। शनिवार को मां सप्तमी के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, पंडालों में भी दर्शनार्थियों काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर राजधानी के अशोक विहार स्थित श्री गणेश अपार्टमेंट में महा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। मौके पर झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और तेज- तर्रार आईएएस अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मां दुर्गे की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान झारखंड सरकार के भू राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा  सपरिवार मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए। आचार्य कृष्णानंद ने महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गे की पूजा अर्चना के बाद आरती की और भक्त जनों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

कर्त्तव्यपरायणता की मिसाल पेश करते रहे हैं आईपीएस एसके झा


* अपराध मुक्त समाज निर्माण में हैं सतत प्रयासरत


विनय मिश्र
  रांची / गिरिडीह।  कर्तव्यनिष्ठ लगन शील और ईमानदार अधिकारियों की हर जगह कद्र होती है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ऐसे अधिकारी आम जनता के चहेतों में शामिल हो जाते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा। पुलिस विभाग में वे एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रथम पदस्थापना चक्रधरपुर में बतौर एसडीपीओ हुई। वहां उन्होंने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए, जिसे आज भी वहां की जनता याद कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करती है। श्री झा रांची जिले के ग्रामीण एसपी के पद पर भी रहे। उसके बाद उन्हें चतरा का एस पी बनाया गया उन्होंने धनबाद में बतौर एसपी अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई मिसाल पेश की। जब धनबाद में एस एस पी का पद सृजित किया गया तब उन्हें एस एस पी  के पद पर धनबाद में पदस्थापित किया गया।  श्री झा धनबाद के प्रथम एस एस पी बनाये गये। इसके बाद वे एस टी एफ के एस पी बनाये गये। इसके बाद वे कोडरमा में एस पी बनाये गये।  कोडरमा के बाद  27 नवंबर 2017 को  श्री झा को गिरीडीह का एस एस पी बनाया गया।  वर्तमान समय में  22 माह से गिरीडीह के एस पी हैं।  वह जहां भी पदस्थापित रहे, अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यपरायणता और ईमानदार पहल की वजह से अपराध नियंत्रण और उग्रवादी गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे हैं। उनकी छवि पब्लिक- फ्रेंडली पुलिस अधिकारी के रूप में भी है। आम जनता के लिए सुरेंद्र कुमार झा एक अच्छे और नेकदिल इंसान हैं। वहीं, अपराधियों के लिए वह एक सख्त पुलिस पदाधिकारी हैं। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शहर को अपराध मुक्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री झा ने जनहित में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसकी चर्चा करते आज भी लोग नहीं थकते। जनता उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में सम्मान देती है। उनका मानना है कि समाज को सही दिशा दिखाने के लिए लोगों को सतत प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। वह कहते हैं कि अपराध मुक्त समाज से ही हमारा देश व समाज स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध हो सकता है।

आईएएस के के सोन और आराधना पटनायक ने की महासप्तमी की पूजा



रांची। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग व राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव आईएएस के के सोन और पीएचइडी, आर ई ओ विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने महासप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और मां का आशीष प्राप्त किया। श्री सोन और श्रीमती पटनायक ने दुर्गोत्सव के अवसर पर समस्त झारखंड वासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्तगण श्रद्धा पूर्वक दुर्गोत्सव में शामिल हों और शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर देश व समाज के नव निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं।  इस अवसर पर धार्मिक- आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता और प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

जांबाज पुलिस अधिकारी हैं सुरेंद्र कुमार झा




कर्तव्यनिष्ठ लगन शील और ईमानदार अधिकारियों की हर जगह कद्र होती है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ऐसे अधिकारी आम जनता के चहेतों में शामिल हो जाते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा। पुलिस विभाग में वे एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रथम पदस्थापना चक्रधरपुर में बतौर एसडीपीओ हुई। वहां उन्होंने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए, जिसे आज भी वहां की जनता याद कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करती है। श्री झा रांची जिले के ग्रामीण एसपी और रांची के एसपी के पद पर भी रहे। उन्होंने धनबाद में बतौर एसपी अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई मिसाल पेश की। वह कोडरमा में एसटीएफ के एसपी पद पर रहे। वर्तमान में श्री झा गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक हैं। वह जहां भी पदस्थापित रहे, अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यपरायणता और ईमानदार पहल की वजह से अपराध नियंत्रण और उग्रवादी गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे हैं। उनकी छवि पब्लिक- फ्रेंडली पुलिस अधिकारी के रूप में भी है। आम जनता के लिए सुरेंद्र कुमार झा एक अच्छे और नेकदिल इंसान हैं। वहीं, अपराधियों के लिए वह एक सख्त पुलिस पदाधिकारी हैं। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शहर को अपराध मुक्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री झा ने जनहित में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसकी चर्चा करते आज भी लोग नहीं थकते। जनता उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में सम्मान देती है। उनका मानना है कि समाज को सही दिशा दिखाने के लिए लोगों को सतत प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। वह कहते हैं कि अपराध मुक्त समाज से ही हमारा देश व समाज स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध हो सकता है।
 प्रस्तुति : विनय मिश्रा

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के अवसर पर दिया आशीष


रांची। प्रख्यात विद्वान, धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता व मुख्यमंत्री के पुरोहित आचार्य कृष्णानंद ने दुर्गोत्सव के दौरान षष्ठी के अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए उनके सुख- समृद्धि की कामना की है। उन्होंने शुक्रवार को राजधानी रांची के अशोक बिहार स्थित गणेश अपार्टमेंट में रहने रहे झारखंड सरकार के भू- राजस्व,निबंधन विभाग के संयुक्त सचिव रामकुमार सिन्हा और उनकी पत्नी श्वेता शालिनी के निवास स्थल पर पूजा-अर्चना की और उन्हें दुर्गोत्सव का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने कहा कि नवरात्र में दुर्गा मां की आराधना महत्वपूर्ण है। हम दुर्गा माता का आह्वान करते हैं। जीवन में अच्छे कर्म करें,अच्छे रास्ते पर अग्रसर रहें, इसके लिए माता से आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के पूजन में मंत्रों और विधि-विधान का खास महत्व है। इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद ने समस्त झारखंड वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं और आम जनता से दुर्गोत्सव के अवसर पर अमन-चैन बरकरार रखने में सहयोग करने की अपील की।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...