यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी विस चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी


* जन समस्याओं का समाधान एआईएमआईएम की प्राथमिकता : मो.अर्श


रांची। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में पार्टी के रांची विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अर्श ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ एआईएमआईएम अपने प्रत्याशी उतारेगी। जन समस्याओं का त्वरित समाधान पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। मो. अर्श ने कहा कि जनता को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति पार्टी कृतसंकल्प है। जनता सेवा का अवसर प्रदान करे, तो झारखंड में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए पार्टी सतत प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि
एआईएमआईएम किसी व्यक्ति या धर्म से संबंधित पार्टी नहीं है, बल्कि सभी धर्मों व संप्रदायों के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों की लगातार उपेक्षा करती रही है। समाज के दबे-कुचले लोगों के अधिकार के लिए तथा भ्रष्टाचार मुक्त विकसित झारखंड के नव निर्माण के लिए एआईएमआईएम आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। मो. अर्श ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विपक्षी महागठबंधन की पक्षधर है। यदि चुनाव पूर्व विपक्ष का महागठबंधन हुआ और उसके सहयोगी दल के रूप में समर्थन देने की अपील की गई, तो पार्टी अपने सहयोगी दलों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को लगाएगी। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनावी जंग में उतरेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुब्बान मल्लिक और उपाध्यक्ष एजाज अली सूबे में एआईएमआईएम का जनाधार बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। कई जिलों में पार्टी का जनाधार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य सभी धर्म व संप्रदायों के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में प्रयास करना और महिला हितों के संरक्षण के लिए सतत संघर्षरत रहना, जनहित की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत रहना है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी पार्टी गंभीर है। उन्होंने झारखंड की जनता से चुनाव में एआईएमआईएम को समर्थन देने की अपील की है।

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं प्रोफेसर नवल लुगुन



"इंसान का इंसान से हो भाईचारा,यही पैगाम हमारा" उक्त पंक्तियों को अपने जीवन में आत्मसात कर सर्व-धर्म, सम-भाव के आदर्शों पर चलकर कुछ लोग समाज हित के प्रति समर्पित रहते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं राजधानी रांची के जीएल चर्च कैंपस निवासी प्रोफेसर नवल लुगुन। वे मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। गौस्सनर मिडिल स्कूल से उन्होंने प्राइमरी एवं गौस्सनर हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की।तत्पश्चात गौस्सनर कॉलेज, रांची से ही इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से भू विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात गौस्सनर कॉलेज में ही बतौर विज्ञान के व्याख्याता  नियुक्त हुए। विगत तकरीबन 31 वर्षों से प्रोफेसर लुगुन गोस्सनर कॉलेज में प्राध्यापक पद पर रहते हुए अपनी अध्यापन क्षमता से छात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं। प्रोफेसर लुगुन छात्र जीवन में ही छात्र हित के लिए सदैव संघर्षरत रहा करते थे। वह कई छात्र संगठनों से भी जुड़े हैं। इसमें मुख्य रूप से आदिवासी छात्र संघ है। वह सेंगेल आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे। अध्यापन और शिक्षण कार्य के अलावा प्रोफेसर लुगुन की राजनीति में भी रुचि रही है। वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी उन्हें अच्छा ज्ञान है। उनके अनुभव और क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार के डी एस टेक्नोलॉजी में उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया।  प्रोफेसर लुगुन ट्राईबल कोलफील्ड लिमिटेड गोड्डा के साइंटिफिक कंसलटेंट भी हैं। वर्तमान में प्रोफेसर लुगुन झारखंड महिला सियासत के झारखंड प्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए प्रोफेसर लुगून समाज सेवा के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं। वह सभी धर्मों का समान आदर करते हैं। सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत प्रोफेसर लुगुन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। महिला हितों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए झारखंड महिला सियासत की ओर से उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मानना है कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की बातें बेमानी है। महिलाओं को उनका वाजिब हक और संविधान सम्मत अधिकार दिया जाना जरूरी है। सामाजिक विकास में महिलाओं की अहम सहभागिता रहती है। इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहने की आवश्यकता है। यह वर्तमान समय की मांग भी है। प्रोफेसर लुगुन कहते हैं कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। इससे हमारा देश और समाज सशक्त होगा।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह

कार्तिक बाबा से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैंः रघुवर दास




बदरी/ गुमला। स्वर्गीय कार्तिक उरांव अभियंता ही नहीं बल्कि समाज के संरचनात्मक गुरु थे। उन्हें आदिवासियों के मसीहा के रूप में पूजा जाता है। हम सभी कार्तिक बाबा से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। आदिवासी समाज के मसीहा कार्तिक बाबा के विचारों का सम्मान पूर्व में नहीं किया गया। कुछ लोगों ने कार्तिक बाबा और आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते रहे हैं। इतने महान पंखराज बाबा कार्तिक उरांव जननायक के रूप में उभर कर आए, उन्हें सम्मान देने का काम किसी ने नहीं किया। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गुमला के बदरी गांव में स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री दास ने कहा कि कार्तिक बाबा का सपना था कि आदिवासी, शोषित, वंचित की जिंदगी में बदलाव लाना है। सरकार कार्तिक बाबा के सपने को साकार करने में जुटी है।



झारखण्ड की पहचान गीत, नृत्य और संगीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति को सहेज कर रखा है। आधुनिकता की इस दौड़ में परंपरागत जतरा का आयोजन कार्तिक बाबा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्तिक बाबा का सम्मान मिल रहा है। इस तरह के आयोजन से आनेवाली पीढ़ी को खुद की संस्कृति बचाने हेतु उनकी मानसिकता को सिंचित करेगा। इस संस्कृति को नष्ट करने का बहुत प्रयास हुआ। लेकिन कभी न खंडित होने वाली संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है और सदियों तक रहेगी। सरकार किसी भी धर्म की विरोधी नहीं। लेकिन अगर जबरन यह सब हुआ तो सरकार बाधक बनेगी। कार्तिक बाबा भी चाहते थे कि धर्मांतरण कानून बने और वर्तमान सरकार ने इस कानून का अमलीजामा पहनाया।

शिक्षा विकास और समृद्धि का वाहक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक बाबा ने शिक्षा पर जोर दिया। वे चाहते थे कि समाज शिक्षित बने। क्योंकि शिक्षा के बिना विकास और समृद्धि की कल्पना करना व्यर्थ है। कार्तिक बाबा के सपने को पूरा करने का प्रयास सरकार कर रही है। अगर आप और आपके बच्चे शिक्षित होंगे तो आप में जागरूकता आएगी, जागरूकता से आप में खुद के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्षों से आपको शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। वर्तमान सरकार आपके विकास को लक्ष्य मान कर कार्य कर रही है।

किसी को 5- 10 हजार के लिए राज्य छोड़ने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को 5 - 10 हजार रुपये के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं। वर्तमान सरकार यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाकर राज्य में ही रोजगार दे रही है। गारमेंट्स यानी वस्त्र उद्योग में सरकार हजारों युवतियों को रोजगार दे रही है। क्षेत्र की बच्चियां भी खुदको हुनरमंद बनाएं। अगर कोई अनाथ है तो हम उन्हें में हुनरमंद बनाकर रोजगार देंगे। जिला के उपायुक्त इससे संबंधित सूची तैयार करें। अनाथ का नाथ रघुवर दास बनेगा।

योजनाओं से जनता को अवगत कराएं

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सरकार की विकास योजनाओं से जनता को जागरूक करें और इसका लाभ उनको मिले यह तय करें।

इस अवसर पर स्वर्गीय कार्तिक उरांव स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 32-32 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें विजयी टीमों को आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री दिनेश उरांव, राज्य सभा संसद श्री समीर उरांव, पद्मश्री श्री अशोक भगत, उपायुक्त गुमला श्री शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी कुमार झा, एसडीपीओ श्री नागेश्वर प्रसाद सिंह, श्री चंद प्रजापति, श्री भिखारी भगत, श्री कमलेश उरांव, श्री अशोक उरांव, श्री तेम्बू उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

30 अक्टूबर 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


★ आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2019 के सूत्रण की स्वीकृति दी गई।

★ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य खाद्य संरक्षा सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2015 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुरगंगटी  अंचल के मौजा भगवानपुर एवं बहादुरचक अंतर्निहित कुल रकबा 2.870 एकड़ भूमि कुल देय राशि 60 लाख 22 हजार 846 रुपए मात्र पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड, गोड्डा द्वारा अदायगी पर अदानी पावर (झारखंड) लिमिटेड गोड्डा के ताप विद्युत परियोजना के लिए बूस्टर पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए 30 वर्षों के लिए अस्थाई सशुल्क लीज बंदोबस्ती करने की स्वीकृति दी गई।

★ विधानसभा आम चुनाव 2019 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित जागरूकता अभियान के लिए 6 करोड़ रुपये मात्र झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के तौर पर प्राप्त करने एवं निकासी के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★ पाँकी विधानसभा उप चुनाव 2016, कोलेबिरा एवं सिल्ली विधानसभा उपचुनाव 2018, नगरपालिका (आम एवं उप) चुनाव, 2018 तथा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरपालिका उप निर्वाचन, 2018 में प्रतिनियुक्त किए गए गृह रक्षकों के लंबित कर्तव्य भत्ता के भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार 740 रुपए मात्र अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

★ भारत सरकार द्वारा संपोषित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लिए रुपए 3696.22 करोड़ की स्वीकृत योजना में अतिरिक्त राशि रुपए 469.78 करोड़ की वृद्धि के फलस्वरूप रुपए 4166 करोड़ की पुनरीक्षित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति, अतिरिक्त राज्याँश के रूप में रुपए 469.78 करोड़ की स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 में उक्त योजना के लिए बजट प्रावधानित राशि रुपए 1044 करोड़ के विरुद्ध रुपए 469.78 करोड़ विमुक्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2019-20 में महाधिवक्ता कार्यालय के अधीन राज्य सरकार के लिए नियुक्त विधि पदाधिकारियों के व्यवसायिक शुल्क के भुगतान के लिए झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से कुल रुपए एक करोड़ मात्र अग्रिम की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड नगर निवेशन सेवा (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य शर्ते) (संशोधन) नियमावली, 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को राज्य योजना मद से अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति दी गई।

★ चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रित को दी गई 5-5 लाख आर्थिक सहायता की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य शहरी स्थानीय निकाय के कर्मियों को सातवें वेतन पुनरीक्षण के लाभ की स्वीकृति दी गई।

होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय द रायल किचन्स आफ इंडिया फूड फेस्टिवल्स 1 नवंबर से




रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय "द रॉयल किचन ऑफ इंडिया" फूड फेस्टिवल का शुभारंभ एक नवंबर को होगा। होटल के विशिष्ट रेस्तरां, द ग्रेट कबाब फैक्ट्री में आयोजित इस फूड फेस्टिवल शाम 7  बजे से रात्रि 11 बजे के बीच लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें विदेशी कबाब, करी, विशेष ब्रेड, बिरयानी और डेसर्ट के साथ विभिन्न प्रकार के राजसी व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। इस संबंध में होटल के फूड एंड बेवरेज मैनेजर ओसियन कुजूर ने बताया कि इस फूड फेस्टिवल में स्टार्टर में मेनू में मुर्ग वाजिद अली शान - ई - मुर्ग, नजाकती ताली मच्ची, बन्नो मुरग टिक्का, झिंगा मिर्ची कोबरा, गोश्त शिवकंपुरी कबाब, मुरग तिलिस्मी लांग लत्ता, शाही गुफी झिंगा, जरदालू पनीर पनीरकेर पनीर,पनीरबेब पनीर सहित अन्य प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। इसके अलावा सीत मकई बड़ाम और अखरोत की टिक्की, कढी पट्टा अनानास के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस अवसर पर ग्राहकों को दाल फैक्ट्री, हैदराबादी काचे गोश्त की बिरयानी,अवधी सुबज बिरयानी, पनीर कुंदन कल्यान, बगर बिंगन, मुगलई ज़फ़रानी चिकन करी, लाल रोटी, मावा नान और खमनी रोटी, गिल - ए - फिरदौस, माखन मलाई, डबल का मीथा, अंजीर का हलवा आदि व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर भी प्राप्त होगा। फूड फेस्टिवल में व्यस्कों के लिए 1449 + 18% कर के साथ प्रति व्यक्ति और 725 रुपए + टैक्स 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दर निर्धारित है। प्रेसवार्ता में मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव, सेल्स मैनेजर दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

डबल रफ्तार से विकास में जुटी है डबल इंजन सरकारः रघुवर दास

●मुख्यमंत्री ने 201 योजनाओं का शिलान्यास व 163 योजनाओं का शिलान्यास किया

●मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत 1136 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अम्बेडकर आवास योजना के तहत आवंटन पत्र प्रदान किया
=======================
★यह दिवाली गरीबों के लिए खुशियां लेकर आई है

★25 साल रहने का प्रमाण दें और सरकार के लीजधारी बने


जमशेदपुर। दीपों और खुशहाली का त्योहार दीपावली में गरीबों को आवास का आवंटन किया गया। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। यह दिवाली गरीबों के लिए खुशियां लेकर आई है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। केंद्र और राज्य सरकार डबल रफ्तार से झारखंड के विकास में जुटी है। हम सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ काम कर रहे हैं। झारखण्ड को ऊंचाइयों पर ले जाने का सिर्फ एक ही विकल्प है और वह है विकास तेजी से विकास। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पूर्वी सिंहभूम के बागुनहातु मैदान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास आवंटन एवं विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

महिला शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। महिलाएं रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित हो अपने आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रहीं हैं। आज खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। यह उनके आर्थिक उन्नयन में सहायक होगा। सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। समय-समय पर सरकार उन्हें राशि उपलब्ध करा रोजगार व स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रही है। राज्य की महिला शक्ति को हमें और सशक्त बनाकर झारखण्ड की शक्ति बनाना है।

ग्राम उद्योग का जाल बिछाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। लेकिन यहां गरीबी है। सरकार छोटे-छोटे ग्राम उद्योग का जाल बिछाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह गरीबी समाप्त करने में सहायक होगा। छोटे-छोटे उद्योग लगाकर लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। सरकार हमेशा इनके साथ है और लगातार छोटे-छोटे उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रही है।

क्वार्टर में रहने वालों की तरह ही पूर्वी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा

श्री दास ने बताया कि जिस तरह टाटा स्टील के क्वार्टर में रहने वालों को सुविधा मिल रही है उस तरह जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की बस्ती में रहने वालों को भी सुविधा मिलेगी। यहां के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए बात हो गई है। व्यवसायिक और रेजिडेंशियल एरिया में जल्द क्वार्टर की तरह बिजली उपलब्ध होगा। साथ ही जिस्को इन बस्तियों में पानी उपलब्ध कराएगा। अब टाटा की बिजली पूर्वी क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी और सरायकेला के बस्ती में भी घरों को रोशन करेगी।

25 साल से रहने का प्रमाण दें और सरकार के लिए धारी बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में रह रहे लोग 25 साल से रहने का प्रमाण पत्र सरकार को दें और सीधे सरकार के लीज धारी बनें, इससे पहले इस तरह का निर्णय किसी सरकार ने नहीं लिया था। अब तक 3 लोगों ने 30 साल का प्रमाण पत्र दिया है, उनका लीज स्वीकृत हो गया है।

योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है

सांसद श्री विद्युतवरण महतो ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में लगातार इस तरह का आयोजन हो रहा है। राज्य गठन के बाद इन 5 वर्षों में हमने लंबा सफर तय किया। 5 वर्ष में हमने विकास के कई काम किये हैं। सरकार प्रदेश के विकास में जुटी है। आज गरीब की योजना उन तक पहुंच रही। बिचौलिओं की भूमिका अब समाप्त हो गई है। पूरा पैसा गरीबों के खाते में मिल रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य योजनाओं से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जो चूल्हा व गैस सिलेंडर मुफ्त में दे रहा है। महिला सशक्तिकरण का काम हो रहा है। यूसीएल, केवारी माइंस, राखा माइंस के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार का सृजन हुआ है।

●कार्यक्रम में यह भी हुआ...

●एसएचजी रिवाल्विंग फंड के तहत 30 सखी मंडल को 30 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया

●झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ 5 लाख की राशि दी गई

● पी एच आर के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषाहार प्रदान किया गया

● जल सहिया को साईकिल की चाबी सौंपी गई

इस अवसर पर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक श्रीमती मेनका सरदार, विधायक बहरागोड़ा श्री कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला विधायक श्री लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे, व अन्य उपस्थित थे।
###
================
#Team PRD (CMO/East Singhbhum)●केंद्र और राज्य सरकार डबल रफ्तार से झारखंड के सतत विकास में जुटी है...रघुवर दास
====================
मुख्यमंत्री सचिवालय रांची
विज्ञप्ति संख्या - 820/2019
26 अक्टूबर 2019
बागुनहातु फुटबॉल मैदान, जमशेदपुर
====================
●मुख्यमंत्री ने 201 योजनाओं का शिलान्यास व 163 योजनाओं का शिलान्यास किया

●मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत 1136 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अम्बेडकर आवास योजना के तहत आवंटन पत्र प्रदान किया
=======================
★यह दिवाली गरीबों के लिए खुशियां लेकर आई है

★25 साल रहने का प्रमाण दें और सरकार के लीजधारी बने

...रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
============================
बागुनहातु फुटबॉल मैदान,जमशेदपुर

दीपों और खुशहाली का त्योहार दीपावली में गरीबों को आवास का आवंटन किया गया। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। यह दिवाली गरीबों के लिए खुशियां लेकर आई है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। केंद्र और राज्य सरकार डबल रफ्तार से झारखंड के विकास में जुटी है। हम सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ काम कर रहे हैं। झारखण्ड को ऊंचाइयों पर ले जाने का सिर्फ एक ही विकल्प है और वह है विकास तेजी से विकास। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पूर्वी सिंहभूम के बागुनहातु मैदान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास आवंटन एवं विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

महिला शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। महिलाएं रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित हो अपने आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रहीं हैं। आज खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। यह उनके आर्थिक उन्नयन में सहायक होगा। सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। समय-समय पर सरकार उन्हें राशि उपलब्ध करा रोजगार व स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रही है। राज्य की महिला शक्ति को हमें और सशक्त बनाकर झारखण्ड की शक्ति बनाना है।

ग्राम उद्योग का जाल बिछाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। लेकिन यहां गरीबी है। सरकार छोटे-छोटे ग्राम उद्योग का जाल बिछाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह गरीबी समाप्त करने में सहायक होगा। छोटे-छोटे उद्योग लगाकर लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। सरकार हमेशा इनके साथ है और लगातार छोटे-छोटे उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रही है।

क्वार्टर में रहने वालों की तरह ही पूर्वी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा

श्री दास ने बताया कि जिस तरह टाटा स्टील के क्वार्टर में रहने वालों को सुविधा मिल रही है उस तरह जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की बस्ती में रहने वालों को भी सुविधा मिलेगी। यहां के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए बात हो गई है। व्यवसायिक और रेजिडेंशियल एरिया में जल्द क्वार्टर की तरह बिजली उपलब्ध होगा। साथ ही जिस्को इन बस्तियों में पानी उपलब्ध कराएगा। अब टाटा की बिजली पूर्वी क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी और सरायकेला के बस्ती में भी घरों को रोशन करेगी।

25 साल से रहने का प्रमाण दें और सरकार के लिए धारी बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में रह रहे लोग 25 साल से रहने का प्रमाण पत्र सरकार को दें और सीधे सरकार के लीज धारी बनें, इससे पहले इस तरह का निर्णय किसी सरकार ने नहीं लिया था। अब तक 3 लोगों ने 30 साल का प्रमाण पत्र दिया है, उनका लीज स्वीकृत हो गया है।

योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है

सांसद श्री विद्युतवरण महतो ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में लगातार इस तरह का आयोजन हो रहा है। राज्य गठन के बाद इन 5 वर्षों में हमने लंबा सफर तय किया। 5 वर्ष में हमने विकास के कई काम किये हैं। सरकार प्रदेश के विकास में जुटी है। आज गरीब की योजना उन तक पहुंच रही। बिचौलिओं की भूमिका अब समाप्त हो गई है। पूरा पैसा गरीबों के खाते में मिल रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य योजनाओं से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जो चूल्हा व गैस सिलेंडर मुफ्त में दे रहा है। महिला सशक्तिकरण का काम हो रहा है। यूसीएल, केवारी माइंस, राखा माइंस के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार का सृजन हुआ है।

●कार्यक्रम में यह भी हुआ...

●एसएचजी रिवाल्विंग फंड के तहत 30 सखी मंडल को 30 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया

●झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ 5 लाख की राशि दी गई

● पी एच आर के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषाहार प्रदान किया गया

● जल सहिया को साईकिल की चाबी सौंपी गई

इस अवसर पर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक श्रीमती मेनका सरदार, विधायक बहरागोड़ा श्री कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला विधायक श्री लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे, व अन्य उपस्थित थे।

मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर आइसा



डाल्टेनगंज। 29 अक्टूबर से आइसा ने पलामू जिला के डाल्टनगंज समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया । ज्ञात हो कि आइसा पहले भी छात्रवृति को लेकर कल्याण विभाग के पदाधिकारी से मिला था।
03 अक्टूबर को विश्वविद्यालय से सम्हरनालय तक मार्च निकाला गया था,  उस समय चंद दिनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी
   24 अक्टूबर को पुनः आइसा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कल्याण विभाग के अधिकारियों से मिला लेकिन राजस्व कर्मचारी के हड़ताल के कारण बहुत से छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बन पाया।

अनशन में आइसा जिलाध्यक्ष दिव्या भगत ने कहा कि शिक्षा की नई नीति छात्रों के अधिकार से वंचित कर रही है ऊपर से झारखंड सरकार छात्रवृति कटौती कर छात्रों को पढ़ाई से वंचित कर रही है

कल्याण विभाग द्वारा दिए जाने वाले छात्रवृति का ऑनलाइन फॉर्म भरने में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मचारी के हड़ताल में रहने तथा कॉलेज का रिजल्ट समय पर प्रकाशित नहीं होने के कारण स्कॉलरशिप के लिए बोनाफाइड छात्रों को नहीं मिल रहा है, और आय, जाति, व स्थानीय प्रमाण पत्र बनाने में काफी असुविधा है। जिसके कारण छात्र समय पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, व अन्य पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह जा रहे हैं। और पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा पाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा कॉलेज व हॉस्टल में कई समस्याएं हैं।

    छात्र निम्नलिखित मांग करते हैं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप तिथि जनवरी, 2020 तक बढ़ाया जाए और समय पर निलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय रिजल्ट को प्रकाशित करें ताकि छात्र उसे ऑनलाइन आवेदन में लगा सके। तत्काल नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स विलंब से चल रहे हैं उसे नियमित किया जाए।
छात्रावास बनकर पड़े हुए हैं जिसे अभिलंब चालू करने की जरूरत है ताकि छात्र उसका फायदा उठा कर अपनी शिक्षा को अच्छे से पा सके। राजस्व कर्मचारी धरने पर हैं तो कैंप लगाकर आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना चाहिए। और जो कि 2016 से लगातार छात्रवृत्ति में कटौती हो रही है इस छात्रवृत्ति को बढ़ाया जाए और कॉलेज की फीस को पूरा देते हुए छात्रों को अतिरिक्त खर्चे के लिए भी छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए। छात्रावास में वर्षों से अवैध रूप से रह रहे छात्र-छात्राएं है, जो कि कहीं भी कॉलेज में नामांकित नहीं है, उनसे पढ़ने वाले जरूरतमंद छात्रों को छात्रावास में जगह नहीं मिलती। इसीलिए छात्रावास से अवैध छात्रों को अभिलंब खाली कराया जाए। छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच व हर एक हॉस्टल में एंबुलेंस की व्यवस्था और लाइब्रेरी की व्यवस्था तुरंत कराई जाए। यह सारे मांग पत्र राज्यपाल महोदय को दिए गए, द्वारा कल्याण पदाधिकारी व उपायुक्त महोदय के मार्फत।
हाल में ही राजस्व कर्मचारी का हड़ताल टूटा है जिसके कारण विद्यार्थियों का जाति,आय,आवासीय प्रमाण पत्र नहीं पाया। सरकार जानबूझ कर तिथि कम रखी ताकि कम छात्र फॉर्म भरेंगे और हम कम का बजट बनाएंगे।
अनशन में शामिल आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, राज्य सह सचिव इजहार अली हैदर, आइसा पलामू के सचिव रंजीत कुमार, पलामू सहसचिव दानिश शेख,और रौशन कुमार है।

मौके पर आइसा जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पलामू की चरमराई शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ में घुसी समस्याएं हैं जिनका त्वरित समाधान ही छात्रों और युवाओं को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा।

अनशन की अध्यक्षता राज्य कमेटी सहसचिव इजहार अली हैदर ने की और राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि जब तक छात्रों कि मांग पूरी न हो जाए तब आइसा आंदोलन को तेज करेगी। रघुवर सरकार की छात्र विरोधी नीति नही चलेगी छात्रों का पूरा हक अधिकार देना होगा । कानूनी व जनसंघर्ष के बल पर आईसा अपनी हक़ अधिकार लेके रहेगा !!
 अनशन  में आइसा छात्र संगठन से दानिश सेख, रौशन कुमार,बिकाश कुमार मेहता, अमित कुमार, गुड्डू कुमार,सुधीर कुमार और शशिकांत कुमार शामिल है 

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...