यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की कार्यशाला आयोजित



रांची। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन  द्वारा इटकी रोड में मानवाधिकार कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें  कल्याणी सरन अध्यक्ष, महिला आयोग, झारखंड, डॉ अंजना कुमारी सदस्य खाद्य आयोग, झारखंड,  सीमा शर्मा, अध्यक्ष, कोलफील्ड, भारत, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदेश रतन,  संगठन के राज्य सचिव विकास कुमार तथा संगठन के और अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष, झारखंड कल्याणी शरण ने कहा कि मानव अधिकार मनुष्य की जरूरत है और इसका अनुपालन परिवार से ही होना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग से जिस प्रकार की सहायता संभव होगी, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन को किया जाएगा। ताकि जन-जन के मानव अधिकार का संरक्षण किया जा सके।
इस अवसर पर खाद्य आयोग, झारखंड की सदस्य डॉ. रंजना कुमारी ने कहा कि मानवाधिकार का लाभ हर इंसान के लिए जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के इस मुहिम की सराहना की। इस संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के संगठन की भी जरूरत है। समाजसेवी सीमा शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार इंसान की जरूरत है। अभिव्यक्ति आपका अधिकार है और स्वस्थ व समृद्ध समाज बनाने में मानवाधिकार की अहम भूमिका है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण के बारे में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज देश रतन ने संगठन के संदर्भ में सदस्यों को बताया कि पूरे भारतवर्ष में एक गैर सरकारी संगठन के रूप में संस्था कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सभी लोगों का अधिकार है। इसका हनन  अपराध है।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव विकास कुमार ने बताया कि मानवाधिकार को जन-जन तक पहुंचाना है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एक नारे के साथ काम करती है और वह है सबका अधिकार, सबको न्याय और सबकी आजादी। इस अवसर पर संजय कुमार झारखंड के संगठन के प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य रितेश कुमार सिंह,  कुमार गौतम, कौशल किशोर, दिवाकर आनंद, संजू कुमारी,  प्रियंका सिंह सहित अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ता कार्यशाला में शामिल हुए।

जरमुंडी से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक लगा रहे जोर


कहा, जनसमर्थन मिला तो करेंगे क्षेत्र का कायाकल्प

विनय मिश्रा
रांची / जरमुंडी : विधानसभा चुनाव में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम पाठक लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनकी जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री पाठक अपने समर्पित कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र में घूम- घूम कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वोट मांग रहे हैं। उनके साथ निस्वार्थ भाव से समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं की पूरी टीम उनके चुनाव प्रचार में जुटी है। श्री पाठक अपनी जनसभाओं में इस बात का उल्लेख करना नहीं भूलते कि वे विगत कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के बीच सेवक के रूप में सेवारत रहे हैं। आमजन के सुख-दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार रहा है। जन समस्याओं के निदान के लिए वे सदा तत्पर रहते हैं। उनके कार्यकर्ताओं के मुताबिक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह उन्हें प्राप्त हो रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि यदि उन्हें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिला, तो वह क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे। इस क्षेत्र की जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिदृश्य पर गौर करें, तो पता चलता है कि यहां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के बीच तो मुकाबला है ही, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीताराम पाठक का पलड़ा भी भारी नजर आता दिख रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी जनसभाओं में जिस प्रकार भीड़ उमड़ रही है और जनता जिस प्रकार से जनसंपर्क अभियान  के दौरान उनके प्रति विश्वास व्यक्त कर रही है, उसे देखकर पता चलता है कि बतौर निर्दलीय प्रत्याशी श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से मुकाबले में हैं। यह भी संभव है कि श्री पाठक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी किला फतह करने में सफल हो जांय।

पदयात्रा कर महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील


रांची। कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं संग  पदयात्रा कर राजधानी वासियों से महागठबंधन के प्रत्याशी मामाजी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस, जेएमएम एवं राजद के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पदयात्रा कार्यक्रम रांची के कई प्रमुख चैक-चौराहों में की गई। इसके साथ कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने महागठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर राजधानी के चुटिया, लालपुर, रातु रोड़, हिन्दपीढ़ी आदि क्षेत्रों में पैकेट मीटिंग किया तथा महुआ माजी को भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
इस मौके पर श्री  जायसवाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत हो रही है। इस बार के चुनाव में जनता महागठबंधन पर विश्वास किया है। पूर्व की भाजपा सरकार की शासनकाल से जनता काफी नाराज एवं आक्रोशित है। युवा रोजगार को लेकर, महिलाएं सुरक्षा को लेकर, बच्चे अच्छी शिक्षा को लेकर, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी, शिक्षकेतर कर्मचारी अपना वेतनमान को लेकर चिंतित है। इन तमाम परिस्थिति को सुढ़ृढ करने एवं राज्य को विकास के मुख्या धारा से जोड़ने के लिए सबों ने इस बार महागठबंधन को विजय बनाने का मन बनाया है।प्रत

सुबोधकांत ने मांगे महागठबंधन प्रत्याशी महुआ मांजी के पक्ष में वोट

कहा, दें समर्थन, करेंगे कायाकल्प

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय ने अपने समर्थकों संग रांची विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने जनता से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी को वोट देने की अपील की। रांची शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री सहाय ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन को समर्थन मिला, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के समर्थन में वोट मांगे। मतदाताओं से भाजपा के विरुद्ध मतदान करने की अपील की। इस दौरान श्री सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा को इस बार जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। जनता ने विपक्षी महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार व्यापक जनसमर्थन से विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड का विकास तेजी से संभव हो सकेगा। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में कांग्रेस झामुमो सहित महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ता भी साथ थे।

रविवार, 8 दिसंबर 2019

चक्रधरपुर में मतदाताओं में दिखा उत्साह

*बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक डाले वोट


विनय मिश्रा
चक्रधरपुर : चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के मतदाताओं में उत्साह देखा गया। युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक चुनाव में दिलचस्पी दिखाई। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गई है। अब उन्हें 23 दिसम्बर तक इंतजार करने का दायित्व सौंप के चुनाव परिणाम आने तक धैर्य रखने का संदेश भी दे दिया है।  मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में चक्रधरपुर की जनता ने अपनी सहभागिता निभाई। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में 65.61प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग,महिला एवं युवाओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला मतदाता शारदा देवी ने 99 वर्ष की उम्र में मतदान कर लोगों के बीच उदाहरण पेश किया। इसी प्रकार चक्रधरपुर में कुल 236 मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि, विगत वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 71.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार करीब पांच प्रतिशत मतदान कम हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी दलों की ओर से जनता और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

मतदाताओं के उत्साह को सराहा



चक्रधरपुर। झारखंड विधानसभा के पांचवी चुनाव के लिए संपन्न हुई मतदान के पश्चात जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जिस उत्साह के साथ हिस्सा लिया वो काबिले तारीफ़ है महिलाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है श्री कसेरा ने चक्रधरपुर विधानसभा 56 के मतदाताओं के हिस्सेदारी को काफी सराहा

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए नीतीश कुमार की पहल सराहनीय : भारती सत्येंद्र देव


* झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से तेजी से होगा विकास
लेखक
रांची / पटना : जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है। उन्होंने जल, जीवन और हरियाली मिशन के तहत राज्य में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। उक्त बातें बिहार के पटना जिलांतर्गत करनौती ग्राम निवासी जाने-माने समाजसेवी भारती सत्येंद्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली के बिना जीवन की परिकल्पना बेमानी है। इस दिशा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वाकांक्षी परियोजना की ओर जो कदम बढ़ाया है, इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन का अनुकरण देश के अन्य राज्यों में किया जाता है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू किया, इससे पूरे राज्य में सामाजिक परिवर्तन की बयार बहने लगी। विकास के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच और सक्रियता का देश के अन्य राज्य भी अनुकरण करने लगे हैं। नीतीश माॅडल अपनाने लगे हैं। श्री भारती ने कहा कि बिहार में पीने के पानी के लिए "हर घर नल का जल" परियोजना शुरू करने का निर्णय नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है। जल, जीवन और हरियाली के प्रति व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए उन्होंने अगले वर्ष 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला बनाने में सहयोग की जनता से अपील की है।
 श्री भारती ने कहा कि झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से यहां विकास की गति तेज होगी। विकास के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने बिहार में कई ऐसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इसीलिए उन्हें विकास पुरुष भी कहा जाता है। जल और पर्यावरण के गहराते संकट के इस दौर में नीतीश कुमार ने चिंता जताते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, यह राजनीतिक नहीं, उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनके इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए, कम होगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...