यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए नीतीश कुमार की पहल सराहनीय : भारती सत्येंद्र देव


* झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से तेजी से होगा विकास
लेखक
रांची / पटना : जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई पहल की चहुंओर सराहना की जा रही है। उन्होंने जल, जीवन और हरियाली मिशन के तहत राज्य में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। उक्त बातें बिहार के पटना जिलांतर्गत करनौती ग्राम निवासी जाने-माने समाजसेवी भारती सत्येंद्र देव ने कही। श्री भारती एक निजी समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली के बिना जीवन की परिकल्पना बेमानी है। इस दिशा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वाकांक्षी परियोजना की ओर जो कदम बढ़ाया है, इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन का अनुकरण देश के अन्य राज्यों में किया जाता है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू किया, इससे पूरे राज्य में सामाजिक परिवर्तन की बयार बहने लगी। विकास के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच और सक्रियता का देश के अन्य राज्य भी अनुकरण करने लगे हैं। नीतीश माॅडल अपनाने लगे हैं। श्री भारती ने कहा कि बिहार में पीने के पानी के लिए "हर घर नल का जल" परियोजना शुरू करने का निर्णय नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है। जल, जीवन और हरियाली के प्रति व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए उन्होंने अगले वर्ष 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला बनाने में सहयोग की जनता से अपील की है।
 श्री भारती ने कहा कि झारखंड में भी नीतीश मॉडल अपनाने से यहां विकास की गति तेज होगी। विकास के क्षेत्र में नीतीश कुमार ने बिहार में कई ऐसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। इसीलिए उन्हें विकास पुरुष भी कहा जाता है। जल और पर्यावरण के गहराते संकट के इस दौर में नीतीश कुमार ने चिंता जताते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, यह राजनीतिक नहीं, उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनके इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए, कम होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...