यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

सुबोधकांत ने मांगे महागठबंधन प्रत्याशी महुआ मांजी के पक्ष में वोट

कहा, दें समर्थन, करेंगे कायाकल्प

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय ने अपने समर्थकों संग रांची विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने जनता से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी को वोट देने की अपील की। रांची शहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री सहाय ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन को समर्थन मिला, तो क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर महागठबंधन के प्रत्याशी महुआ माजी के समर्थन में वोट मांगे। मतदाताओं से भाजपा के विरुद्ध मतदान करने की अपील की। इस दौरान श्री सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा को इस बार जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। जनता ने विपक्षी महागठबंधन के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार व्यापक जनसमर्थन से विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड का विकास तेजी से संभव हो सकेगा। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में कांग्रेस झामुमो सहित महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ता भी साथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...