यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत


  “शिव शिष्य परिवार”गुरगांई,   ओरमाँझी, रांची के द्वारा आयोजित “दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट” विवेकानंद यूथ क्लब ग्राम पंचायत जयडीहा के देखरेख में बरतुआ मैदान में शुरू हुआ।उद्घाटन मैच बरियातू स्पोर्ट्स अकादमी, बरियातू बनाम न्यू स्टूडेंट क्लब बनलोटवा के बीच खेला गया। जिसमें टाब्रेकर में बरियातू स्पोर्ट्स अकादमी ने स्टूडेंट क्लब,बनलोटवा को 3-2 से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार श्री अर्चित आनंद एवं  विशिष्ट अतिथि के रुप में परिजात परिमाल,निदेशक,पेटसी,श्री राजन कुमार,श्री शिव कुमार विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष,शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फ़ाउंडेशन,जयडीहा पंचायत के मुखिया श्री विनोद बेदिया, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष  विनोद कुमार महतो उपाध्यक्ष दिनेश करमाली, सचिव रमेश कुमार महतो, उप सचिव रामराज महतो, कोषाध्यक्ष नीलांबर सिंह, संचालक नवीन कुमार मुंडा (उप मुखिया जयडीहा) , कामेश्वर बेदिया, अमरनाथ भोगता, जयवीर बेदिया, राम प्रसाद सिंह,  संजय करमाली, नीतीश मुंडा, विपत करमाली, शंकर करमाली ग्राम प्रधान बरतुआ, रामप्रसाद बेदिया ग्राम प्रधान गणेशपुर, संतोष गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, प्रदीप मुंडा, संतोष नायक का सराहनीय भूमिका रही।आज ही क्वॉर्टर फाईनल मैच भी खेला गया बरियातु स्पोर्ट्स अकादमी,बरियातु बनाम टेन्गो टाइगर राची के बीच,जिसमे बरियातु ने टेन्गो टाइगर राची को 1-0 पराजित कर सेमीफाइनल मे जगह बनाया। बरियातु की ओर से रितेष के द्वारा 7वें मिनट मे गोल किया।

मतदान का दिखा उत्साह


श्रीमती छाया मिश्र एवं श्रीमती ममता मिश्र ने अपने मतदान केंद्र किशोरगंज स्थित एल.पी. पब्लिक विद्यालय,पथ संख्या:02 के बूथ संख्या-114 में मतदान किया और सभी मतदान करने का आग्रह भी किया.

कैब और एनआरसी का खुला विरोध


रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है जहाँ हर धर्म के लोगों को उसके पसंद के धर्म को मानने और उसपर चलने का सवैंधानिक अधिकार प्राप्त है|धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करना पूरी तरह असवैंधानिक है तथा देश से एकता अखंडता को तोड़ना है साथ ही साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देना है|केवल एक समुदाय को निशाना बनाना ये सरकार की साम्प्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है|जबसे भाजपा सरकार केन्द्र पर आई पूरे देश मे अशांति छाई है|ये सरकार अंग्रेजों की फूट डालो शासन करो की नीति पर चल रही है|जब जनता नोट बंदी पर सवाल करती है तो उसे पाकिस्तान के मामले में उलझाया जाता है|जब जनता ई०वी०एम हटाने की बात करती है तो पुलवामा हमला होता है|जब चुनाव आता है तो मंदिर मस्जिद का मुद्दा सामने लाती है|और अब जनता मंहगाई,बेरोजगारी और सुरक्षा पर सवाल कर रही है तो सामने एन०आर०सी० और कैब बिल सामने लाया जा रहा है ताकि जनता इन्हीं उधेड़बुन मे फंसी रहे और ये अपना काम करती रहे|भारत की सेक्युलर जनता अगर इसका विरोध नही करती है तो वो दिन दूर नहीं जब भारत धार्मिक लड़ाई का अखाड़ा बनकर रह जाएगा और विकास केवल एक शब्द बनकर घूमता रहेगा|ये इतिहास गवाह है जिस किसी देश मे ऐसी स्थिति आई है वो देश आर्थिक संकट के चपेट मे आया है|हमारी पार्टी आम जनता से भाजपा सरकार की इस दमनकारी नीति का खुले तौर पर विरोध करने की अपील करती है ताकि देश की संविधान की रक्षा हो सके।

जननायक समिति ने बांटे कंबल

मानवता की सेवा की मिसाल पेश की

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर : सामाजिक संस्था जन नायक समिति अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे  झारखंड में लोकप्रिय है। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित जननायक समिति के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की जाती है। संस्था से जुड़े सभी लोगों द्वारा मानवता व परोपकार का अदभुत उदाहरण पेश किया जाता रहा है। संस्था की उपलब्धियों में भीषण कडाके की ठण्ड में  प्रतिदिन स्टेशन परिसर के निकट भूखे व लाचार लोगों को  रोटी खिलाना तथा उनके बीच कंबल वितरण जैसे पीड़ित मानवता के कार्य भी शामिल हैं। जन नायक समिति के संरक्षक राजू कसेरा की माता स्व विलासी देवी की छठी पुण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगों को भोजन के साथ साथ ठंड से जूझ रहे लोगों की सुधि लेते हुए उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया। भीषण ठण्ड के बीच खुले आसमान में रहने वाले लोगों को राजू प्रसाद कसेरा के द्वारा इनके बीच कंबल वितरण करना सराहनीय पुनीत कार्य हैं। ऐसे लोगों से समाज को प्रेरणा भी मिलती हैं। इस अवसर पर संजय पासवान, अनुप दुबे,प्रशांति साहा, कृष्णा दुबे, बासुदेव साहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

जरमुंडी में निर्दलीय सीताराम पाठक का पलड़ा भारी


जनसभाओं में उमड़ रही भारी भीड़
सरयू राय की चुनावी सभा 16 को



विनय मिश्रा
जरमुंडी। विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याश के रूप में चुनावी संग्राम में उतरने वाले सीताराम पाठक की स्थिति दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उन्हें स्नेह और समर्थन तो मिल ही रहा है, वहीं, चुनाव प्रचार के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व प्रखर वक्ता सरयू राय भी 16 नवम्बर को इनके पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री पाठक के समर्थक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से लोगों के बीच सक्रिय हैं। सबों के साथ हमेशा सुख-दुख में खड़े रहने वाले सीताराम पाठक को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सरयू राय के आगमन से जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य बदलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यहां पर राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इन दलों की ओर से भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में भी व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रघुवर सरकार के मंत्री रहे सरयू राय के बागी तेवर से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कई सीटों पर भाजपा को बागी और विक्षुब्ध प्रत्याशियों के अलावा विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी का पलड़ा भी भारी नजर आ रहा है। इसमें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की सीट भी शामिल है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। श्री पाठक की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री पाठक का विजय पताका फहर जाय।

पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न थानों और ओपी का निरीक्षण

* शहर को अपराधमुक्त करने की दिशा में की पहल

विनय मिश्रा
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला आरक्षी अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा  द्वारा चिड़िया ओपी,टीमरा पिकेट,मनोहरपुर थाना एवं जरायकेला थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुमंडल मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में आरक्षी अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों में तैनात पदाधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।संवाद के क्रम में आरक्षी अधीक्षक ने उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान थानों में पुलिस जवानों के लिए समुचित पेयजल,शौचालय एवं विद्युत संबंधी आवश्यकताओं का अवलोकन भी आरक्षी अधीक्षक के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी खामियों को दूर करने हेतु संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश तत्काल दे दिए गए हैं।
आरक्षी अधीक्षक द्वारा मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ छोटानागरा हत्याकांड के अनुसंधान के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि मामला का उद्भेदन लगभग हो चुका है,एक-दो दिन में ही इस कांड का पूर्ण पटाक्षेप किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक के पद पर इंद्रजीत माहथा ने अपना पदभार संभालते ही चाईबासा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस व सराहनीय पहल की है। उनके दिशा निर्देश पर सभी थानों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में श्री माहथा सतत प्रयासरत हैं।

डीपीएस में विज्ञान प्रदर्शनी


*छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा प्रदर्शित
*प्राची रानी समूह को मिला प्रथम पुरस्कार
*एम शिवम समूह और गौतम समूह को मिले क्रमशः  द्वितीय व तृतीय पुरस्कार

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तृतीय से लेकर के कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। स्कूल के जूनियर वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में प्राची रानी समूह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं, एम शिवम समूह को द्वितीय और गौतम समूह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए। अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा नवम के आशीष पूर्ति समूह, कक्षा नवम के ही अस्मिता दास समूह, कक्षा 8 की अंशु अंशिका समूह, कक्षा तृतीय की आयुश्री समूह व जुबेरिया समूह, पलक पोद्दार समूह व कक्षा 8 की दिलेश्वरी समूह और मुस्कान समूह को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ माॅडल बनाने वाले छात्रों को निर्णायक मंडली में शामिल आरपीएस कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीर कुमार त्रिपाठी, रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. पुलकेश त्रिपाठी और गणित विभागाध्यक्ष प्रो. एपी अंबष्ठ ने पुरस्कृत किया। मौके पर आरपीएस कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीर कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में डीपीएस के छात्रों के मॉडल देखकर हतप्रभ हैं। इतनी कम उम्र में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जिस प्रकार प्रदर्शन किया है, यह काफी सराहनीय है। इन छात्रों को तराशने में विज्ञान शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्कूल के विज्ञान शिक्षक एम गायत्री, जी साईं, राजश्री व उमेश कुमार को भी धन्यवाद और बधाई दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि अगली बार विज्ञान प्रदर्शनी में वेस्ट मैनेजमेंट पर भी मॉडल बनाकर छात्रों को प्रदर्शित करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने जिस प्रकार विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए हैं, यह वाकई उनकी बेहतरीन प्रतिभा का परिचायक है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक एसके सुमन, शिक्षक कुंदन कुमार,उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुणा अंबष्ठ, हिना नाज, अंकिता दहल,सुरभि डे सहित काफी संख्या में छात्र व अभिभावकगण उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...