यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 28 जून 2019

अंचल अधिकारी की आंखें छलकीं तो मुख्य सचिव में बंधाया ढांढस

सीएम रघुवर दास ने कहा-

★चुप ना रहिए, बोलिये-- अपनी बात साझा करिये-
★ये आपके आंसू नहीं. सच्चा संतोष है

मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन के बाद बहुत से सीओ और बीडीओ ने साझा की अपनी बात


रांची। झारखण्ड मंत्रालय में राज्य के सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में उस समय माहौल भावुक हो उठा जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपमें से कितने लोगों का गांव से नाता रहा है, कितनों ने गांव की जिंदगी जिया है, कितने लोग गांव की समस्याओं को झेलते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। ईश्वर ने आपको मौका दिया है उन समस्याओं का निवारण करने के लिए। अच्छे कर्म आपको शांति की चरम अनुभूति कराएंगे।

आप आइये अपनी बातों को रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं आप सभी को सुनने आया हूं। आप जब तक मुझे अपनी समस्या को नहीं बताएंगे आपकी समस्या यथावत रहेगी और सरकार को कार्य करने में परेशानी होगी।

और आने लगे अधिकारी, कहने लगे अपनी बात
मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को अपनी बात कहने के निदेश के बाद झारखण्ड मंत्रालय स्थित नया सभागार में खामोशी छा गई। कोई अधिकारी सामने नहीं आ रहा था, मुख्यमंत्री भी खामोश रहकर उनके आने की बाट जोह रहे थे। एक बार पुनः मुख्यमंत्री ने अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पुनः प्रोत्साहित किया तो एक एक कर दर्जनों अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

छलक आये आंसू, मुख्य सचिव बंधाया ढांढस
बैठक के दौरान उस समय सभागार में अजीब सी खामोशी छा गयी जब साहेबगंज सदर अंचल अधिकारी विजय कुमार मुख्य मंच पर अपनी बात कहते हुए रो पडे। मुख्य सचिव ने उठकर उन्हें ढांढस बंधाया और पानी का ग्लास दिया। अंचल अधिकारी ने कहा कि नौकरी के दौरान ही उनके पिता स्व. शिव प्रसाद साहू की तबीयत खराब ही गई। लेकिन नौकरी में रहने के कारण वे चाह कर भी अपने पिता की सेवा नहीं कर सके। अंततः उनके पिता का देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें अंदर तक कचोट गया। अपनी इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी ने वृद्ध की सेवा करने का मन बनाया। 2017 से 2019 के बीच श्री विजय कुमार ने वैसे 4 बुजुर्गों की सेवा का जिम्मा स्वयं उठा रखा है, जिनका इस दुनिया में देख रेख करने वाला कोई नहीं है। अंचल अधिकारी के कार्य को जान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी के आंसू हैं, शांति के आंसू हैं, क्योंकि अच्छा कर्म किसी की भी शांति प्रदान करती है।

कई सुझावों को धरातल पर उतारने का निदेश, बनेगी सड़क और पुल
चंदवा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अमझारिया नदी और पुल और इस नदी को जोड़ने वाली सड़क नहीं है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है । इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मामले से संबंधित आवेदन दें जल्द ही सड़क और पुल का निर्माण होगा।

अंचल को भी दें स्वीकृत करने का अधिकार
एक अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन हेतु कई ग्रामीण आते हैं। लेकिन उन्हें स्वीकृत करने का अधिकार SDO को है। अगर अंचल स्तर पर स्वीकृति का अधिकार दे तो कार्य में तेजी आएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इनके पेंशन हेतु स्वीकृत करने का अधिकार अंचल अधिकारी को भी देने सम्बन्धी आदेश देने को कहा।

तबरेज़ के परिवार को न्याय के लिए काला बिल्ला लगाकर निकाला मौन जुलूस


चक्रधरपुर ।सरायकेला के खरसावां में मॉब लीचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी के परिवार को जल्द से जल्द  न्याय मिले इसे लेकर चक्रधरपुर में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला। मौन जुलूस भारत भवन चौक से होते हुए ओवर ब्रिज पार करके उर्दू टॉउन हाई स्कूल के बाउंड्री के अंदर पहुचीं जहां काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए वही कुछ  प्रशासन के अधिकारी और जवान भी मौजूद थे इस बीच जुलूस में आए चंद लोगों ने वहां मौजूद  अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यपालक से अपनी बात रखते हुए कहा की मॉब लीचिंग की वारदात दोबारा नहीं होनी चाहिए प्रशासन को इस पर सख्ती बरतनी चाहिए और तबरेज अंसारी के साथ जो हुआ वह और किसी के साथ ना हो, मॉब लीचिंग पे सरकार को सख्त से सख्त कानून बनानी चाहिए और तबरेज अंसारी के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलनी चाहिए।

फैशन वीक में जलवा बिखेरने को तैयार आदित्या



चक्रधरपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे सच साबित कर दिखाया है चक्रधरपुर निवासी छह वर्षीय प्रतिभावान छात्रा आदित्या साहा। काफी कम उम्र में ही नृत्य-संगी रहात कला के क्षेत्र में आदित्या साहा ने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफलता प्राप्त कर ली है।
 विगत 23 जून को कोलकाता में इंडियन किड्स फैशन वीक का ऑडिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें आदित्या साहा अपनी प्रतिभा का परचम  लहराने में कामयाब हुई। आदित्या की इस कामयाबी का श्रेय प्रख्यात नृत्यांगना उनकी माता को जाता है। आदित्या अबतक कई स्टेज शो कर चुकी है। इंडियन किड्स फैशन वीक का  फाइनल शो कोलकाता (बंगाल) में होने वाला है। आदित्या इसकी तैयारी में जुटी है। चक्रधरपुर के निवासी इस प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक कॉटेस्ट में रिकार्ड पंजीकरण



देश के 40 चुनिंदा प्रतिभागी रियलिटी शो में लेंगे हिस्सा

रांची/जमशेदपुर। कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड ने सुपर मैकेनिक कॉंटेस्ट का आयोजन किया है। इस वार्षिक प्रतियोगिता के तीसरे सत्र में इस वर्ष लगभग सवा लाख मैकेनिक के भाग लेने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में विजयी 40 प्रतिभागियों को देश के पहले रियलिटी शो में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इसके तहत बाइक और कार श्रेणियों में दो-दो विजेता चुने जाएंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीए-6 तकनीक की जानकारी देने के लिए देश के 20 शहरों में छह हजार मैकेनिक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस संबंध में कैस्ट्राल इंडिया के प्रबंध निदेशक ओमर डॉर्मन ने बताया कि यह कांटेस्ट मैकेनिक समुदाय के विकास में काफी सहायक साबित हो रहा है। इस कॉंटेस्ट क विजयी मैकेनिकों का जीवन यात्रा की झलकियां भी टीवी पर दिखाई जाएंगी। प्रतिभागियों को मोटर वाहन तकनीक और लुब्रिकेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के मैकेनिक को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।  

चक्रधरपुर से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना


चक्रधरपुर।अमरनाथ यात्रा की पहली जत्था चक्रधरपुर से 22 सदस्य टीम गुरुवार को अभिमल मुखी की देखरेख में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस मे रवाना हुई।कपाट खुलने की  तिथि एक जुलाई को है उसी दिन दर्शन है।अभिमल मुखी की  टीम 16 वर्षों से अमरनाथ यात्रा करते आए हैं। अमरनाथ यात्रा के बाद ये सभी वैष्णो देवी तथा लेह लद्दाख  के  पनगोना झील जाएंगे। चक्रधरपुर से अमरनाथ यात्रा की पहली जत्था में जाने वाले 22 सदस्यों का नाम इस प्रकार है धनंजय कुमार,  देवेन मंडल, अभीमल मुखी ,बीसी महापात्रा, सुभाष मुखी, धीरज मुखी , पुरेन पूर्ति, विकास कारवां, गणेश मुखी ,आर चटर्जी, संजय कुमार प्रसाद ,संजीव मुखी, उपेंद्र कुमार, पूजा कुमारी ,अश्विनी मुखी, मोहन मुखी, सूरज कुमार शर्मा ,पीएस भट्टाचार्जी ,मंटू कुमार, टूशान मंडल, आदित्य मंडल ,श्यामलाल मिस्त्री।

कैंब्रियन स्कूल के छात्रों को कराया खादी ग्रामोद्योग संस्थान का भ्रमण



रांची। शुक्रवार को  गांधी दर्शन कार्यक्रम के तहत मोती राज सेवा ट्रस्ट की ओर से कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटाड़ के विद्यार्थियों ने छोटा नागपुर  खादी ग्रामोद्योग संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर आर डी ए के चेयरमैन परमा सिंह जी ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की।डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा स्थापित एव महात्मा गांधी जी के मार्गदर्शन में स्थ।पित की गई ।इस खादी संस्था में जहाँ की गरीब तबके के लोगों को रोजगार मुहैया  कराया जाता है।आजादी के समय में इस आश्रम  में क्रांतिकारीयो द्वारा  अंग्रेजों से युद्ध करने के लिए इस आश्रम में रणनीति तैयार  की जाती थी एवं यहां पर कई स्वतंत्रता सेनानी आकर ठहरते  भी थे।कभी झारखंड प्रान्त की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी 1928 खादी संस्था है।यहाँ से सुदूर छेत्रों में भी रोजगार मुहैया कराया जाता है।विद्यर्थियों ने यहाँ शेक्षणिक भर्मण में चरखा कैसे चलता है,धागा बनाने की प्रकिर्या ,कपड़ा बुनाई की प्रक्रिया,बुनकरों से मिलकर कपड़ा बन।ने की विधि जानी,कितनी मेहनत से स्वदेशी कपड़ा बन।ने की विधि जानी,आदि पूरे आश्रम में लगे तस्वीरों आदि कई पुरानी वस्तुओं को देखा और कई महत्वपूर्ण चीजों का अवलोकन कर अच्छा अनुभव प्राप्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संग्रक्षक श्री अभय कुमार चौधरी,सचिव श्री भावना देवी ,समाजसेवी संजय जयसवाल ,समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन,समाजसेवी अनुज वर्मा,श्री अनिल कुमार राम,श्रीमती      अन्न।कुट्टी,समेत अन्य विद्यर्थियों ,शिक्षक एव आश्रम के सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे।ये जानकारी अमित कुमार साहू ने दी।

सरकारी परिसरों में पौधरोपण का अनुरोध


कोल्हान आयुक्त  ने लिया 2.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य


चाईबासा। आयुक्त कोल्हान प्रमंडल  विजय कुमार सिंह के द्वारा कोल्हान अंतर्गत 2.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक कुलदीप द्विवेदी से बैठक के उपरांत आयुक्त द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रमंडल अंतर्गत सरकारी परिसरों में पौधारोपण हेतु अभियान चलाया जा रहा है । तथा पौधारोपण आने वाले भविष्य की पीढ़ी के लिए बेहद लाभप्रद है । इसमें सहयोग हेतु आयुक्त ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से कहा कि पुलिस विभाग के अंतर्गत थाना परिसर, पुलिस लाइन परिसर, अन्य पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालय ,आवासीय परिसर में पौधारोपण हेतु जमीन उपलब्ध है । तथा जरूरत है कि संबंधित पदाधिकारियों को स्वेच्छा से अपने-अपने परिसर में पौधारोपण हेतु जागरूक किया जाए तथा इस सकारात्मक पहल में पुलिस उपमहानिरीक्षक से सहयोग की अपील आयुक्त कोल्हान प्रमंडल  विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...