यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की ओर अग्रसर हैं अभय कुमार झा


* सड़क, बिजली और पानी की सुविधा दुरुस्त करने में जुटा है नगर परिषद

विनय मिश्रा
चाईबासा। नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं मुहैया करने की दिशा में चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा सतत प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों का ही प्रतिफल है कि चाईबासा शहर की जीर्ण- शीर्ण अवस्था में सड़कें आज चकाचक हो रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों के स्थित जिन सड़कों पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,  सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था, उन सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराकर श्री झा ने लोगों को आवागमन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। शहर के बड़ी बाजार, गाड़ीखाना, जेल रोड, बस स्टैंड, जैन मार्केट, मंगला हाट, सेन टोला, बिहारी टोला सहित अन्य मुहल्लों में सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। श्री झा के निर्देशानुसार सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण से लोगों का आवागमन सुगम हुआ है और काफी राहत मिली है। विगत दिनों श्री झा ने शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के कार्य का जायजा लिया। उनके साथ सहायक अभियंता एच मूर्मू , कनीय अभियंता नरेन्द्र कुमार ने भी नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर मुआयना किया। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा सड़कों की गुणवत्ता को लेकर इस गंभीरता की लोग सराहना कर रहे हैं। श्री झा का मानना है कि नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना नगर परिषद की जिम्मेवारी है। इस दिशा में नगर परिषद द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बाॅक्स ::
* अल्पसंख्यकों को जीविकोपार्जन के लिए जल्द मिलेगा दुकान
चाईबासा नगर परिषद द्वारा शहर के बड़ी बाजार, मेन रोड पर चार अल्पसंख्यकों को जीविकोपार्जन के लिए जल्द ही दुकानें आवंटित की जाएगी। इस संबंध में चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा की ओर  से की गई पहल के बाद दुकान निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विदित हो कि कल्याण विभाग की ओर से चार अल्पसंख्यकों को चयनित कर उन्हें जीविकोपार्जन के लिए दुकानें आवंटित करने का निर्णय जनवरी 2018 में ही लिया गया था। इसके लिए राशि भी आवंटित हो गई। लेकिन स्थल चयन नहीं होने की वजह से यह मामला लंबित था। श्री झा के प्रयास से शहर के बड़ी बाजार,मेन रोड पर विगत दिनों अधिकारियों के एक दल ने स्थल चयन किया और अल्पसंख्यकों के जीविकोपार्जन के लिए दुकानें बनाने के निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। जनहित में श्री झा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जनता सराहना कर रही है।

रविवार, 20 अक्टूबर 2019

जहां नारी की पूजा, वहां ईश्वर का वासः रघुवर दास

●राज्य की महिलाएं सम्मान के साथ जी सकें इसे ध्यान में रख योजनाओं को लागू कियाः रघुवर दास
●संथाल परगना के सभी जिले से उज्ज्वला दीदियां सम्मेलन में शामिल हुईं


दुमका। प्राचीन काल से ही भारत में नारीशक्ति को सम्मान विरासत में दी गई है। कहा भी गया है ‘‘जहाँ नारी की पूजा की जाती है, वहीं ईश्वर का वास होता है।’’ राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की ठानी है, जिससे वे स्वयं सम्मान के साथ जीयें। महिला शक्ति को समाज की शक्ति और राज्य की शक्ति बनाना उज्ज्वला दीदी सम्मेलन का उद्देश्य है। हमारी माताओं बहनों के ही कारण आज भी कुटुंब व्यवस्था हमें देखने को मिलती है और इसकी चर्चा विदेशों में भी होती है। महिलाएं परिवार को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है। महिलाओं में कष्ट सहने की अद्भूत शक्ति होती है। वे अपनी जरूरतों को भी छुपा लेती है। लेकिन सरकार ने महिलाओं के दर्द को समझा है उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में कई कार्य किए हैं। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास इंडोर स्टेडियम, दुमका में प्रमंडलस्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे।

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रहीं हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं सम्मान के साथ जी सकें इसे ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को लागू किया गया है। महिला शक्ति को राज्य की शक्ति बनाना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। बस उन्हें मौका मिलने की जरूरत है। हमारी माताएं बहनें किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेंगी।

सखी मंडल की 19 महिलाएं बनीं मिट्टी का डाक्टर


मेदिनीनगर। राज्य सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिए जहां एक ओर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों को लाभान्वित कर रही है। वहीं दूसरी ओर उनके खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए मिट्टी की।डॉक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया राज्य भर में हो रही है। इसी के तहत पलामू के मेदिनीनगर और चैनपुर प्रखंड की सखी मंडल की 19 महिलाओं को मिट्टी की डॉक्टर का आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हजारीबाग में संपन्न कराया गया। उम्मीद है प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने क्षेत्र में किसानों को उचित सलाह देते हुए उनके खेत की उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होंगी। ये बातें सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल ने कही।

मिट्टी को बनाएंगी स्वस्थ, उत्पादकता से लाभान्वित होंगे किसान

सचिव कृषि श्रीमती पूजा सिंघल ने बताया कि मेदनीनगर प्रखंड से आठ और चैनपुर प्रखंड से 11 सखी मंडल की महिलाओं को उक्त प्रशिक्षण हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में दिया गया है। इन महिलाओं को मिट्टी जांच हेतु किट भी प्रदान किया गया। अब महिलाएं अपने पंचायत के प्रत्येक किसान की खेत की मिट्टी लेकर उसका जांच करेंगी एवं सॉइल हेल्थ कार्ड में दिए गए सुझाव एवं पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु सुझाए गए उर्वरकों की मात्रा के विषय में सभी किसानों को अवगत कराएंगी। ताकि नुकसान एवं मिट्टी के स्वास्थ्य में होने वाली हानि से बचते हुए किसानों के खेत के उत्पादन एवं उत्पादकता को कम खर्च में बढ़ाया जा सके)

इजरायल दौरे से किसानों के दल की वापसी, कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की शुरुआतः पूजा सिंघल

झारखण्ड के 24 किसानों और 3 अधिकारियों का दल आज इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नई दिल्ली पहुंचा। स्थानिक आयुक्त श्री एम आर मीणा ने बताया कि झारखण्ड भवन के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और उन्हें रांची एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा जा रहा है।

कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि किसानों का दल आज दोपहर 1 बजे एयरइंडिया की फ्लाइट से राँची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। कृषि विभाग के लोग उन्हें रिसीव करेंगे। कृषि सचिव ने कहा कि किसानों की इजरायल यात्रा से राज्य के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। झारखण्ड में कम से कम जल का उपयोग कर भूमि की अधिक से अधिक उर्वरता बनाये रखने में मदद मिलेगी। इससे कृषि पैदावार भी बढ़ेगी।

कृषि निदेशक श्री छवि रंजन ने बताया कि किसानों के दल का नेतृत्व पाकुड़ के उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी कर रहे थे। साथ में कृषि विभाग के उप निदेशक श्री विकास कुमार और रांची जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार भी किसानों के दल का हिस्सा थे।

इजरायल दौरे पर गये 24 किसानों के दल में देवघर से अंबिका प्रसाद कुशवाहा और राजेंद्र यादव, गोड्डा से नीतीश आनंद और शशिकर झा, दुमका से रमेश हाँसदा, साहेबगंज से राजेश कुमार यादव और रमेशचंद्र रविदास, प सिंहभूम से रमेश पूर्ति और मार्कस बोदरा, पूर्वी सिंहभूम से राम प्रताप महतो और सिदम चंद्र मुर्मू, गढ़वा से आनंद कुमार और धर्मेंद्र कुमार मेहता, गुमला से अनिम मिंज, खूंटी से दिलीप कुमार और तुलसी महतो, लातेहार से मिथेन्द्र लकड़ा, रांची से अरुण चंद्र गुप्ता और सुखदेव उरांव और श्री गनसु महतो, गिरिडीह से कुमार विवेकानंद और लक्ष्मण महतो, धनबाद से जगदीश रजक और रघुनंदन कुमार शामिल थे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता जगी रहती है तो सरकार बेहतर काम करती हैःरघुवर दास


मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास किया
मेरा लक्ष्य लिट्टीपाड़ा को विकसित प्रखंडों की श्रेणी में लाना



पाकुड़। नवाडीह मैदान, लिट्टीपाड़ा
मेरे लिए लिट्टीपाड़ा प्रखंड महत्वपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से संथाल परगना और लिट्टीपाड़ा के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। सरकार बनने के बाद जब मैं पहली बार लिट्टीपाड़ा में आयोजित जन चौपाल में आया था। तब यहां की पहाड़िया बहनों ने पेयजल की संकट से उबारने को कहा था। मैंने 217 करोड़ की पेयजल योजना शुरू कराया। योजना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द लोगों के घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। वे लिट्टीपाड़ा स्थित नावाडीह मैदान में जन चौपाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

लिट्टीपाड़ा को विकसित करना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड सबसे पिछड़ा प्रखंड है। सरकार का लक्ष्य लिट्टीपाड़ा को विकसित प्रखंडों की श्रेणी में लाना है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से मैं लगातार आम जनों से सीधा संवाद स्थापित करता हूं। ताकि कहीं कोई परेशानी हो तो उसका समाधान किया जा सके। आम लोगों के लिए योजना तैयार किया जा सके।

लोकतंत्र का मूल मंत्र जागरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से मैं आप सबों को जगाने आया हूं। लोकतंत्र के मूल मंत्रों में जागरण शामिल है। जब तक हम जागते रहते हैं तो घर में चोर– चोरी नहीं करता। इसी तरह अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता जगी रहती है तो सरकार बेहतर काम करती है। जनता जितना जागरूक होगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाएं उतनी सफल होंगी। अपने कार्यकाल में योजना बनाओ अभियान, जन चौपाल के माध्यम से राज्य की जनता से मैंने सीधा संवाद किया है। उनकी सोच के अनुरूप योजना तैयार हुई। ताकि राज्य से गरीबी दूर हो सके।

सरकार किसानों को दे रही सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों की समस्या को समझा। अब किसान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि आर्शिवाद योजना के तहत राज्य के 26 लाख किसानों को प्रथम किश्त की राशि मिल चुकी है। 23 अक्टूबर को गिरीडीह जिले से किसानों को योजना की दूसरी किश्त का भी भुगतान किया जाएगा।

40 लाख घरों की रसोई को मिली धुआं से मुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पूरे देश में
एकलौता राज्य है, जहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा व दूसरा सिलेंडर भी मुफ्त दिया जाता है। अब तक 40 लाख घरों में सरकार ने एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा व सिलेंडर दिया है। शेष तीन लाख परिवारों को इस योजना से अच्छादित किया जाएगा।

शिक्षा से दूर होगी गरीबी

मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित महिलाओं – पुरूषों से बेटे–बेटियों की पढ़ाई में भेदभाव नहीं करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी दूर हो सकती है। इसलिए हमारी सरकार ने पहले पढ़ाई फिर विदाई का नारा दिया है। सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक मदद कर रही है। इसलिए बेटियों को बोझ नहीं समझे। जब एक बेटी पढ़ती है तो दो परिवार पढ़ता है। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और ड्राप आउट की समस्या को समाप्त करने में सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने इनकी सुनी समस्या, निवारण का दिया निदेश...

मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की फरियाद सुनी और उसके निराकरण के लिए वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया। वे हिरणपुर निवासी सुनीता देवी, बलरामपुर निवासी रीता देवी, अमरापाड़ा निवासी उत्तम, नावाडीह निवासी सुनील हांसदा व अन्य की समस्याओं से रूबरू हुए।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, पुलिस अधीक्षक राजीव रंजनसिंह, उप विकास आयुक्त राम निवास यादव, आइटीडीए निदेशक डा. ताराचंद्र, सिविल सर्जन डा. एस एन झा, डीईओ रजनी देवी, डीएसई दुर्गानंद झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौतम, जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
----------------------------------------
मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं का किया उद्घाटन...

●पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़

★जिला परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित सुंदरपुर लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★जिला परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित मोहनपुर लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★जिला परिषद परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित डांगापाड़ा लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★जिला परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित जबरदाहा लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★जिला परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित कोलखीपाड़ा लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★जिला परिषद प्रदत सोलर मोटर पंप आधारित बोहड़ा लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना

★अमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन नव निर्माण

★सोनाघनी पंचायत के मुकरी ग्राम में कलभर्ट के पास चेकडैम निर्माण

★बागशीशा पंचायत के धो-पहाड़ी ग्राम में चेकडैम निर्माण
==================
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास...

★निपनियां पीएमजीएस सड़क से स्कूल घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य। (0.251)कि०मी०

★निपनियां पीएमजीएसवाई सड़क से स्कूल घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य। पार्ट 2 (0.704)कि०मी०

★उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोरडीहा में पीसीसी पथ निर्माण कार्य। (0.285) कि०मी०

★देवापाड़ा नाला में चेकडैम निर्माण

●मुख्यमंत्री ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी स्कूटी की चाबी

★17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्कूटी वितरण डीएमएफटी के माध्यम से किया गया। सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री ने दो महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्कूटी की चाबी दी

मायुमं ने किया निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन



रांची। मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में निःशुल्क जाँच शिविर लगाया गया।

जाँच शिविर के माध्यम से शुगर, रक्तचाप, की जाँच की गई। शिविर में लगभग 65 लोगो ने शुगर एवं रक्तचाप की जाँच करवाई।

निःशुल्क जाँच शिविर लगाने में राजगढ़िया स्पेशिलिटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मारवाड़ी युवा मंच, राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, नियमित जाँच के माध्यम से लोगो मे रोग के प्रति जागरूकता फैलती है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में रोगों के प्रति सचेत नियमित जांच से रहा जा सकता है।

सचिव विकास अग्रवाल ने कहा कि, युवा मंच के द्वारा, हर महीने के तीसरे रविवार को निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जा सकता है। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि हर महीने के तीसरे रविवार को शहर वासी निःशुल्क जाँच का लाभ उठा सकते हैं।

निःशुल्क जाँच शिविर में रोहित सरावगी, रुपेश सिंघानिया, स्पर्श चौधरी समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

झारखंड महिला सियासत की हुंकार, "अबकी बार, महिला सरकार

 "
स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण हमारा लक्ष्य : कैप्टन सुधीर सिन्हा

मुख्य संवाददाता
रांची। महिलाओं को हर क्षेत्र में उनका संविधान सम्मत अधिकार दिलाने और राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए झारखंड महिला सियासत के बैनर तले प्रयास शुरू हो गया है। इसके तहत विभिन्न राजनीतिक दलों को चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सीटें देने के लिए आह्वान किया गया है। इस संबंध में झारखंड महिला सियासत के संयोजक कैप्टन सुधीर सिन्हा में कहा है कि महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार देने में प्राय: सभी राजनीतिक दल कोताही बरतते रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को हमेशा से उपेक्षित रखा जाता रहा है। जबकि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। स्वस्थ और स्वच्छ समाज के नवनिर्माण में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों से वंचित रखा जाता है। इसे गंभीरता से लेते हुए झारखंड महिला सियासत ने इस बार राजनीति में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने का बीड़ा उठाया है। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ झारखंड महिला सियासत का प्रयास होगा कि सूबे की सभी 81 विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे जाएं। उन्होंने कहा कि महिला प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने के लिए सभी दलों का आह्वान किया गया है। हमारा लक्ष्य महिलाओं को समुचित सम्मान दिलाना है। अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। सर्व धर्म और संप्रदाय को साथ लेकर राष्ट्र के नव निर्माण की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभानी है। इस दिशा में झारखंड महिला सियासत के मिशन को सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे आने से नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। झारखंड महिला सियासत के नेतृत्व में महिलाओं की सरकार बनी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, उद्योग सहित अन्य सभी क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज होगी। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं नियमित: शुल्क  होंगी। शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदार बनाया जाएगा। वहीं, चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त सेवा के लिए डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सा कर्मी भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि महिला सियासत को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने के लिए किए जा रहे इस अभिनव प्रयोग को देश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और समाज के अन्य प्रबुद्ध लोगों सहित काफी संख्या में महिलाओं का समर्थन प्राप्त हो रहा है। कैप्टन सिन्हा ने बताया कि आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी नागरिक बुनियादी सुविधाओं को तरसते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अब पुरुष प्रधान समाज की परिपाटी समाप्त होनी चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी वर्तमान समय की मांग है। इसे देखते हुए झारखंड महिला सियासत ने इस बार महिलाओं के नेतृत्व में सरकार बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किया है। उनके मुताबिक जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि झारखंड में महिलाओं के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार बनेगी, जो जनहित के कार्यों को तवज्जो देते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...