यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 1 अगस्त 2018

रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन का "एक हाथ में तिरंगा, दूजे हाथ में पौधा" अभियान


 राजद सांसद जेपीएन यादव को तिरंगा और पौधा देकर किया सम्मानित.
रांची। सामाजिक संस्था रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन राष्ट्र प्रेम का अलख जगाते हुए पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी चला रहा है। संस्था की ओर से "एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में पौधा" अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जय जवान और जय किसान के नारे बुलंद करते हुए लोगों को देश प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन ने लोकसभा सांसद (राजद) और झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को गत दिनों राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और एक पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सुमन ने कहा कि देशप्रेम सर्वोपरि है। इसके साथ ही मानव व अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है। पेंड़-पौधों के संरक्षण से हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। सांसद श्री यादव ने फाउंडेशन के मिशन की सराहना करते हुए सुधांशु सुमन को बधाई दी। साथ ही समाजसेवा और देशसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...