यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 23 सितंबर 2019

सरायकेला-खरसावां से मंगल सिंह सोय को मैदान मेें उतार सकती है भाजपा



























विनय मिश्रा
सरायकेला-खरसावां। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। कोल्हान क्षेत्र की प्रतिष्ठामूलक सीट सरायकेला-खरसावां को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। चर्चा है कि इस बार उक्त सीट पर भाजपा अपने कर्मठ व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मंगल सिंह सोय को चुनाव मैदान में उतारेगी। श्री सोय सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सरल,सहज व मृदुभाषी श्री सोय की छवि एक साफ-सुथरी राजनेता की रही है। जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना उनकी खासियत है। सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा आज भी होती है।    श्री सोय को त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति कहा जाता है। गौरतलब है कि भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए विधानसभा चुनाव में उन्होंने उक्त सीट से इस्तीफा देकर एक मिसाल पेश की थी। कोल्हान प्रमंडल में श्री सोय की राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है। वह एक अनुभवी और मंझे हुए राजनेता हैं। बतौर जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उपलब्धियों का कीर्तिमान स्थापित किया। इसके आधार पर उक्त क्षेत्र की जनता ने उन्हें अगले चुनाव में एक बार फिर अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मन बनाया है। कयास भी लगाया जा रहा है कि भाजपा की ओर से उन्हें सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...