| नई दिल्ली। भारत जुलाई, 2018 से जून, 2020 तक की दो वर्ष की अवधि के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बन गया है। डब्ल्यूसीओ ने अपनी सदस्यता को छह क्षेत्रों में विभाजित कर दिया है। छह क्षेत्र में से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व डब्ल्यूसीओ परिषद में क्षेत्रीय रूप से निर्वाचित उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है। डब्ल्यूसीओ के एशिया प्रशांत (एपी) क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनना भारत को नेतृत्व की भूमिका में सक्षम बनाएगा। उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के अवसर पर सोमवार, 16 जुलाई, 2018 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की साझीदारी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क (सीबीआईसी) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 33 देशों के सीमा शुल्क शिष्टमंडल, भारत में विभिन्न बंदरगाहों के सीमा शुल्क अधिकारी, साझीदार सरकार एजेन्सियां तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे। डब्ल्यूसीओ के महासचिव श्री कुनियो मिकुरिया प्रमुख भाषण देंगे। उद्घाटन समारोह की थीम है ‘सीमा शुल्क-व्यापार सुगमीकरण को प्रोत्साहन।‘ डब्ल्यूसीओ दुनिया भर में 182 सीमा शुल्क प्रशासकों का प्रतिनिधित्व करता है जो सामूहिक रूप से विश्व व्यापार के लगभग 98 प्रतिशत को प्रोसेस करते हैं। |
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 15 जुलाई 2018
डब्ल्यूसीओ के एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष बना भारत
पीएम मोदी ने किया बाणसागर नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित
|
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में बाणसागर नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। यह परियोजना मिर्जापुर एवं इलाहाबाद जिलों किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। साथ ही श्री मोदी ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उनमें मिर्जापुर चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास, राज्य में 100 जन औषधि केंद्रों का भी उद्घाटन शामिल है। उन्होंने चुनार के बालुघाट में गंगा नदी पर बने एक पुल को भी राष्ट्र को समर्पित किया जो मिर्जापुर एवं वाराणसी के बीच संपर्क सुगम बनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मिर्जापुर क्षेत्र में असीमित क्षमता छुपी हुई है। उन्होंने सौर संयंत्र के उद्घाटन के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैरॉन के साथ मिर्जापुर की अपनी पिछली यात्रा का समरण किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यों का उल्लेख किया जिसका उन्होंने पिछले दो दिनों के दौरान या तो उद्घाटन किया है या शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर परियोजना की अवधारणा लगभग चार दशक पहले बनाई गई थी और 1978 में इसका शिलान्यास किया गया था लेकिन इस परियोजना में बेवजह काफी देरी होती गई। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद, इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का एक हिस्सा बना दिया गया और इसे पूर्ण करने के सभी प्रयास किए गए। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में हाल में की गई बढोतरी का भी उल्लेख किया। उन्होंने जन औषधि केंद्रों सहित, निर्धनों को किफायती स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन रोगों को नियंत्रित करने में भी प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना-आयुष्मान भारत शीध्र ही कार्यान्वित की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में भी उल्लेख किया। |
एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या, आत्महत्या से सहमा हज़ारीबाग़
मनीष कुमार
हजारीबाग (झारखंड) सदर थाना क्षेत्र के खजांची तालाब के पास रविवार सुबह एक फ्लैट से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में लाशें बरामद की गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। कमरे से तीन लिफाफे मिले हैं जिन पर तंगी और बदनामी के डर से जान देने की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया लिफाफे के अंदर क्या है।
मृतकों की पहचान महावीर महेश्वरी (70), उनकी पत्नी किरण देवी (65), बेटा नरेश अग्रवाल (40), उनकी पत्नी प्रीति अग्रवाल (38), नरेश का बेटा अमन (10) और बेटी अन्वी (8) के रूप में की गई। महावीर और उनकी पत्नी का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। बहू का शव बिस्तर पर पड़ा था। अन्वी को जहर दिए जाने का शक है।
नरेश डिप्रेशन में थे, इलाज चल रहा था
: पुलिस के अनुसार, महावीर का यह परिवार काफी सालों से हजारीबाग में रह रहा था। यहां सीडीएम अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। उनके बेटे नरेश का हजारीबाग में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करता था। नरेश काफी डिप्रेशन में थे। उनके चचेरे भाई देवेश अग्रवाल ने बताया कि उनका रांची में इलाज भी चल रहा था। करीब दो महीने पहले पूरा परिवार तीर्थ पर भी गया था।
50 लाख रुपए मार्केट में फंसे थे :
सुबह अपार्टमेंट के नीचे नरेश की लाश मिली तो लोग भागकर उनके फ्लैट में पहुंचे। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर पांच लोगों के शव नजर आए। देवेश ने बताया कि नरेश के करीब 50 लाख रुपए मार्केट में फंसे थे, जो वापस नहीं मिल रहे थे। लिहाजा, उन पर काफी कर्ज हो गया था।
गणित के फॉर्मूले की तरह लिखा सुसाइड नोट
: सुसाइड नोट में लिखा है- बीमारी+दुकान बंद+दुकानदारों का बकाया ना देना+बदनामी+कर्ज से तनाव = मौत। वहीं, लिफाफे के ऊपर लिखा है अमन को लटका नहीं सकते थे इसलिए उसकी हत्या की।
विपक्षी एकजुटता मजबूत करने की पहल
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ईचागढ़ में की बैठक
कहा, जनविरोधी रघुवर सरकार का अंत जल्द
रांची / सरायकेला-खरसावां, रघुवर सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जुटे हैं। इस क्रम में रविवार को श्री सहाय ने
सराईकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड अन्तर्गत ग्राम टिकर में सभी विपक्षी दलों के प्रखंडस्तरीय नेता,कार्यकर्ता एवं जिला के पदधारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर श्री सहाय ने रघुवर सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जुमलो के बारे में जानकारी देते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार महज जुमलेबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ कागजी घोड़े दोड़ाए जा रहे हैं। झूठी उपलब्धियां गिनाई जा रही है। विकास का ढिंढोरा पीटकर सरकार अपनी ही पीठ थपथपाने में लगी है। सरकारी आंकड़े जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने विपक्षी एकता पर बल देते हुए रघुवर सरकार के विरुद्ध व्यापक जनांदोलन शुरु करने की अपील की। कहा कि राजधानी और प्रमंडल स्तरीय बैठकों के अलावा तमाम विपक्षी दलों के साथ इस तरह की बैठक सभी प्रखंडों में होनी चाहिए ।
श्री सहाय ने इस बैठक में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, रघुवर सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण योजनाओं की विफलता एवं सरकार द्वारा सामाजिक समरसता बिगाड़ने और समाज में विद्वेष फैलाने की सरकारी एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर लगभग सभी विपक्षी दलों के प्रखंड स्तरीय पदधारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ संगठित हुए अभिभावक
झारखंड अभिभावक मंच की प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित, आम सभा आयोजित
रांची। झारखंड अभिभावक मंच की बैठक सह आम सभा अनुप पांडे की अध्यक्षता में होटल राजस्थान में हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में अभिभावकों व छात्र - छात्राओं की समस्याओ और अधिकारों को लेकर संघर्षरत अभिभावक तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओ ने सभी कोटि के निजी /सरकारी स्कूल के प्रबन्धको के मनमानी एवं नियम विरुद्ध कार्यकलापों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य स्तर पर अभिभावक मंच के गठन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे समय की मांग बताया। ताकि पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में अलग अलग संगठन के माध्यम से चल रहे आंदोलन को एक मंच पर लाकर सामूहिक नेतृत्व प्रदान करते हुए इस आंदोलन को धारदार और प्रभावी बनाते हुए अभिभावक व छात्रों के साथ हो रहे अन्याय का प्रतिकार किया जा सके।
बैठक में झारखंड अभिभावक मंच की कार्य समिति द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार उपस्थित प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से झारखंड अभिभावक मंच के प्रदेश कमिटी का गठन करते हुए पदधाकारियों एवं कार्यसमिति की घोषणा की गयी। साथ ही बैठक में भावी रणनीति एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्य समिति की सूची पत्र के माध्यम से सभी सक्षम पदाधिकारी एवं कार्यालय के अलावा मीडिया को प्रेषित कर दिया जाए तथा अगले कुछ दिनों में अन्य जिलों का प्रतिनिधि को शामिल करते हुए इसका विस्तार कर लिया जाय।
नई कार्य समिति के संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्य सुरेश अग्रवाल रांची, अजय शर्मा रांची, गोपाल मुरारका, बोकारो, प्रोफेसर आर डी उपाध्याय, बोकारो, दीपनारायण उरांव गुमला, मंजू स्नेहलता हेम्ब्रम, साहेबगंज , सीताराम सिंह ,सरायकेला, गोपी कृष्ण कुंवर, लोहरदगा शामिल किए गए। वहीं अध्यक्ष अजय राय,
उपाध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जमशेदपुर, सरदार सतपाल सिंह धनबाद, , मुकेश सिंह, बोकारो, सुरेंद्र कुमार सिन्हा गिरिडीह, संजय चटर्जी, देवघर, तलत परवीण ,रांची मनोनीत किए गए।
महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, सचिव कौशल किशोर राय, बोकारो, नीरज भट्ट ,रांची, सरवरी बेगम ,रांची, संजय सर्राफ ,लोहरदगा, संजय सिंह गढ़वा व शंकर रामगढ़ मनोनीत किए गए। कोषाध्यक्ष अनूप कुमार पांडे बनाए गए। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य में अशोक कुमार शुक्ला ,रांची, मनोज तिवारी ,रांची, धनंजय प्रताप ,बोकारो, डॉ सुनील शर्मा, सरायकेला, मोहम्मद शमीम, धनबाद, वैष्णवी यादव ,बोकारो, साजिया रहमान ,रांची , आशुतोष कुमार ,गिरिडीह, अजय सिन्हा ,गिरिडीह ,मनोहर सिंह, गोड्डा, मनोज सिंह ,मेदनीनगर , रविशंकर यादव ,कोडरमा , संजय तिवारी ,हजारीबाग शामिल किए गए ।
बैठक में लिए गए निर्णय.
प्राइवेट स्कूल फी रेगुलेशन एंड कंट्रोल एक्ट 2015 जो प्रवर समिति के सामने पेंडिंग है ,उसको विधान सभा से पारित करा कर लागू करवाना ।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों का अक्षरश: से अनुपालन सुनिश्चित कराना।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में ऐसे छात्र-छात्राएं जो उसी स्कूल से सभी विषय पर उतीर्ण घोषित किए गए बिना गुनाह नामांकन शुल्क लिए हुए कक्षा-11 में शिक्षा सुनिश्चित कराना।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के कोटे के अंतर्गत सभी स्कूलों में कुल सामर्थ्य संख्या के 25 % सीटों के विरुद्ध नामांकन सुनिश्चित कराना।
.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के द्वारा दिए गए निर्गत अधिसूचना के आलोक शुल्क संरचना सहित सभी आधारभूत संरचना को स्कूल के अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कराने के संबंध।
सभी कोटि के निजी विद्यालय एवम सरकारी विद्यालय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में छात्र छात्राओं का सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
सभी कोटि के निजी विद्यालय में बच्चों के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा शुल्क का निर्धारण नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर सुनिश्चित करना।
राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी /गैरसरकारी विद्यालय जो CBSE या ICSE से संबद्धता प्राप्त किए हो या राज्य सरकार के द्वारा स्थापना अनुमति प्राप्त कर संचालित कर रहे हैं उन्हें उन्हें उक्त संस्था के नियमावली को पालन करने के लिए बाध्य करने का प्रयास।
राज्य सरकार के द्वारा CBSE या ICSE विद्यालयों से सम्बद्धता प्राप्त करने के पूर्व दी जाने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र के प्रावधानों एवम शर्तो का अक्षरश : अनुपालन सुनिश्चित कराने का प्रयास।
झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत अधिसूचित झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण नियमावली 2006 में संसोधन करते हुए न्यायाधिकरण में दर्ज कराये जाने वाले वाद /शिकायत में प्रतिनिधि के माध्यम से वादी अथवा प्रतिवादी को अन्य न्यायाधिकरण की तरह अपना पक्ष रखने सम्बन्धी प्रावधानों का समायोजन सुनिश्चित कराने का प्रयास।
आम सभा की बैठक में आंदोलन के प्रथम चरण के रूप में सर्वप्रथम प्राइवेट स्कूल फी रेगुलेशन एंड कंट्रोल एक्ट 2015 जो प्रवर समिति के समक्ष लंबित है को विधान सभा से पारित कराने हेतु अध्यक्ष, प्रवर समिति से मिलकर जल्द से जल्द अध्यक्ष, विधानसभा को वापस भेजने का आग्रह करना तथा विधानसभा के अध्यक्ष से मिलकर जल्द से जल्द उक्त ड्राफ्ट/ अधिनियम को विधानसभा से पारित कराने का प्रयास करना ।

जगन्नाथ मेला में झारखंडी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
रांची।: जगन्नाथपुर मेला परिसर में लोगों का उत्साह उमंग और रोमांच चरम पर रहा भगवान श्री जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के रथों के दर्शन के साथ-साथ लोगों ने मेला का भी आनंद उठाया । कला, संस्कृति,युवा एवं पर्यटन विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति की प्रस्तुति हेतु विशेष प्रबंध किया है जिसमें झारखंड राज्य के कलाकारों द्वारा गीतों एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ साथ बिहार, पश्चिम बंगाल असम और मणिपुर के कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है । इस क्रम श्री जगन्नाथ महोत्सव के पहले दिन लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने भोजपुरी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी । गणेश वंदना- मंगल के दाता रउआ, बिगड़ी बनाई जी से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद कई झूमर गीतों की प्रस्तुति की । रांची शहर के नौकरिया जिया जर गईल हमार, हमारा आम अमरैया बड़ा नीक लागेला, सैया तोहरी मड़ईया बड़ा नीक लागेला, पिपरा के पतवा फुनगिया बोले रे ननदो, जिया डोले रे हमार छोटी ननदी, आग लागे सईंया जी तोहरे नौकरिया कि कैसे जावे ना, हम तो जगन्नाथपुर के मेलवा अब कैसे जईवे ना सहित अनेक पारंपरिक भोजपुरी गीत और झूमर पेश करके लोगों को झुमा दिया । कार्यक्रम में उनके साथ हारमोनियम पर राकेश कुमार, तबला पर राजन कुमार, नाल पर उपेंद्र पाठक, पैड पर गोल्डी और बैंजो पर मुन्ना ने संगत दिया । जगन्नाथपुर महोत्सव के पहले दिन बिहार की सांस्कृतिक संस्था- संगीतम के कलाकारों द्वारा अनेक प्रसिद्ध गीतों पर भोजपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया जबकि पश्चिम बंगाल की मधुश्री हथियाल द्वारा भी मनमोहक झूमर गीत पेश किए गए । रांची की संस्था पाजेब के दीपक सिन्हा और उनके कलाकारों ने भी शानदार गीत नृत्य पेश किया । सुषमा नाग और उनके साथियों ने करसा नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी ।
राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
चिकित्सा क्षेत्र में भी स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आने की जरूरतः सुबोधकांत
रांची। राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप अभियान के तहत झारखंड एम्पावर, पॉपुलर नर्सिंग होम, सिंह आई क्लीनिक, श्रीगणेश आई हॉस्पिटल, डेंटल , क्राउन डेंटल केयर व मेडाल लैब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राचीन श्रीराम मंदिर ,चुटिया प्रांगण में फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं एम्पावर झारखंड के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। यह शिविर पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराहन 2 बजे तक चला। हेल्थ कैंप में सभी तरह के सामान्य टेस्ट के अलावा आंख, कान नाक, गला की जांच स्पेशल डॉक्टर की टीम की ओर से की गई। शिविर में कान रोग विशेषज्ञ, डाॅ हर्ष कुमार, डाॅ सुधीर कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डाॅ सिद्धार्थ शेखर, डाॅ अमित जायसवाल, डाॅ सरिता, दांत रोग विशेषज्ञ, डाॅ हर्ष प्रियांस, डाॅ स्पंदना चन्द्रा, डाॅ कोमल, डाॅ गुंजन की टीम ने मरीजों की जांच की। मौके पर जरूरतमंद मरीजों को दवाईयां भी दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में चुटिया के राम मंदिर के गोकुल दास महाराज उपस्थित थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप अब हर वार्डों में लगाया जाएगा। इस कैंप के जरिए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध भी कराया जाना सराहनीय है। चिकित्सा क्षेत्र मे सेवा के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आने की आवश्यकता है।
प्रदेश कांग्रेस के नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची में सभी जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समक्ष ही बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के हमारी पूरी टीम इस कड़ी में प्रयासरत रहती है। पिछले कई सालों से राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप के तहत जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति संस्था प्रयासरत है। आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर से बेहतर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। जीवन का सबसे बड़ा सुख निरोग शरीर है। श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा ही लक्ष्य है, स्वास्थ्य झारखंड, समृद्ध झारखंड हमारा पूरा टीम का उद्देश्य है। अगला शिविर रातू रोड में स्वर्गीय उदय शंकर ओझा की स्मृति में लगाया जाएगा। जिसमें राजधानी के सभी जरतमंदों को निःशुल्क इलाज की व्यवस्था होगी। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा, हर वार्ड मुहल्ला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि रखने में संस्था का सहयोग मिलता रहेगा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि हमें तली हुई वस्तुओं का कम प्रयोग करते हुए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। डाॅक्टरों ने कहा कि शिविर में सबसे अधिक तम्बाकू से दांत एवं आंखों से संबंधित समस्याऐं देखने को मिली। इस दौरान डाॅक्टरों ने परामर्श देते हुए कहा कि मोबाइल का यूज रात्रि के समय डिम लाइट में करें, कोशिश करें कि मोबाइल पर ज्यादा समय न बिताएं।
शिविर में 225 मरीजों की स्वास्थ्य चेकअप एवं 100 लोंगों का रक्त टेस्ट किया गया। इस दौरान शुगर, हेमोगलोबिन, नेत्र, दांत, कान आदि की बीमारियों की निशुल्क जांच करके परामर्श, रिपोर्ट एवं दवाई भी दी। सिविल सर्जन की टीम ने बीपी, शुगर, की जांच की और
मैडाल लैब के द्वारा 14 तरह की जांच मरीजों का किया गया, जिसमें से मुख्य रक्त जांच, थायराइड, सीबीसी ,शुगर, BP, लिवर ,किडनी ,यूरिया एसिड, बिलीरुबिन इत्यादि शामिल था। इसके साथ ही समाजसेवी व कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम ने 50 लोगों को निःशुल्क चश्मा देने की बात की है, सभी का नाम रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है।
शिविर संयोजक अनिल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर गोपाल पांडेय, किशन अग्रवाल, सुमित साहु, अमरजीत, प्रेम कुमार, प्रेम साही मुंडा ,नुर्शाद प्रवीण, पप्पू सिंह, रजीन्द्र सिंह, अजय कुमार, नकूल नायक, पिन्टू महतो, मोनू सिंह, सोनू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'