यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

लातेहार डीसी राजीव कुमार ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण


गुणवत्ता से कोई समझौता नहींः राजीव कुमार

लातेहार। विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतार कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उदेश्य को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने सदर प्रखड के मोंगर एव भुसूर पंचायत में संचालित हो रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,बांध समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि संचालित हो रही विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे अधिकारी इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं की गुणवता से कोई समझौता नहीं होगा,योजनाओं में अनियमितता बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दिल्ली से आए राहुल कुमार,आशीष पाण्डेय समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे। दिब्यांग मुंनी कुवंर को देख विफरे डीसी राजीवविकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त राजीव कुमार जब भुसूर पंचायत के तिलेयाटांड गांव में योजना का जायजा ले रहे थे तो उसी समय उनकी नजर दिब्यांग मुंनी कुंवर पर पड़ी। मुंनी कुवंर से मिलने उपायुक्त उसके पास पहुंचे। इस दौरान मुंनी कुंवर ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उसका घर ध्वस्त होने के कागार पर है जिस पर उपायुक्त उसके घर को देख विफर  गए और निर्देश दिया कि आखिर किस कारण मुंनी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला इसकी जांच करे एवं जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मुखिया,पंचायत सेवक,प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित लोगों पर जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निर्देष दिया। इस दौरान उन्होंने मुंनी कुंवर को सभी योजनाओं से लाभवान्वित करने को लेकर निर्देशित किया। मोंगर डैम एवं बांध से शुरू होगी सिंचाईसदर प्रखंड के मोंगर गांव में विकास योजनाओं का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार ने गांव में स्थित मोंगर डैम एवं मोंगर गांव के बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त को ग्रामीणों ने बताया कि डैम के पास बने लिपट खराब होने से गांव में पटवन नहीं हो पा रहा है। जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने लघु सिंचाई विभाग को डैम में बने एरिगेशन को चालू करवाने का निर्देश दिया। वहीं मोंगर गांव में बांध का गहरीकरण करने की बात कही। ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

अकाल पीड़ित चतरा में हरियाली लाने का संकल्प

बुनियादी सुविधाओं को ज़मीन पर उतारेगी तिरंगा सम्मान यात्राः सुधांशु सुमन


सिमरिया। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा पूर्वी सिमरिया के बाद मध्य सिमरिया बेलगड्डा,सिमरिया,धुंधुआँ,इचाक समेत दस गांव में प्रतिमा देवी महिला लोकसभा प्रभारी के अध्यक्ष में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता किरण देवी ने की और संचालन मनोरमा देवी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के सुरुआत राष्टगान से शूरू हुआ और एक हाथ मे तिरंगा दूजे हाथ मे पौधा का संकल्प लिया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन बतौर मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित रहे। श्री सुमन ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के बारे में कहा कि चतरा जिला एक सपाट मैदान है जिसे औसत वर्षा कम होने के कारण अकाल क्षेत्र घोषित किया गया है। इस स्थिति में सड़क,बिजली,पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जमीन पे उतारना हमारा प्राथमिकता है। श्री सुमन ने महिलाओं से कहा की महिला आरक्षण बिल,किसानों की बीमा राशि, चौगनी,चतरा के हर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज को स्थापित करने के लिये केंद्र सरकार के प्रतिनिधियो से 20 अगस्त नई दिल्ली में मिलेंगे। गांव के विकास के लिये विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है जो राज्य और केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए श्री सुमन ने कहा कि चतरा के ज्वलन समस्या में खेती के लिये नहर,चेकडेम छोटे-छोटे कुटीर उद्योग,टमाटर सॉस के फैक्ट्री स्थापित करने के लिये राज्य सरकार से मांग करेंगे।
तुलसी प्रसाद साहू ने कहा कि सिमरिया प्रखंड के इचाक कला से कोदवारी जो लगभग तीन किलोमीटर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है सैकड़ों हजारों महिलाओं व पूरे ग्रमीणों ने इस सड़क के लिये समाजसेवी सुधांशु सुमन से मांग की। समाजसेवी सुधांशु सुमन इस सकड़ को निर्माण के लिये आज सभी ग्रामीण  महिलाओं व पुरुष से मिलकर हाथ मे गैय्ता,कुदाल,झोरी लेकर श्रम दान से शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में मीडिया से रुबरु होते हुए लोकसभा प्रभारी प्रतिमा देवी ने कहा की तिरंगा कमिटी के विस्तार जिला,अनुमंडल,प्रखंड,पंचायत और गांवो तक करना है जिसमें किसान ,जवान,विद्यार्थी, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों ने दो किलोमीटर जाकर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली।
प्रदीप लाल ने कहा कि बरसात में कहियाडीह पंचायत के दो चार गांव जलमग्न हो जाते हैं जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी होती है राज्य सरकार यातायात की इस  इस समस्या का समाधान करे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए किरण देवी ने कहा कि चतरा लोकसभा का 2276 गांव तक तिरंगा लेकर घुमना समाजसेवी सुधांशु सुमन का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में लोकसभा महिला प्रभारी प्रतिमा देवी,अध्यक्ष किरण देवी,यशोदा देवी,मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,रामनरेश कुमार तुलशी साहू,प्रदीप लाल,पवन आनंद,नीलम देवी, सविता देवी,देवंती देवी,कलावती देवी,माज़्डा बीबी,आरजो परवीन,राजमेरि खटूँ,झुनुआ देवी , रेखा देवी,सबिया खटूँ,राखी कुमारी, पूनम देवी, मंजू देवी,प्रदीप लाल,राजेन्द्र गोस्वामी,प्रमोद गोस्वामी, उज्जवल कुमार,दुर्गा भुइयाँ, शंकर भुइयाँ,सुगन भुइयाँ,कोलेशर गोसाई,दिलीपराम,रानी श्रीवस्ताव
मालवादेवी, फुलेश्वरी देवी, अर्चना देवी,ललिता देवी,आशा देवी,अख़तरी खातून,हमीना खातून,अफ़्शना परवीन,गुलशन बीबी,समीर बीबी,राखी कुमारी,मोनिका कुमारी
मालवादेवी, फुलेश्वरी देवी, अर्चना देवी,ललिता देवी,आशा देवी,अख़तरी खातून,हमीना खातून,अफ़शना परवीन,गुलशन बीबी,समीर बीबी,राखी कुमारी,मोनिका कुमारी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थे।

महामारी से निपटने स्वास्थ्य विभाग पहुंचा हिंदपीढ़ी

हिंदपीढ़ी में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा : स्वास्थ्य मंत्री   
युवा टोली बनाकर लोगों को करें जागरूक : निधि खरे 

रांची।  हिंदपीढ़ी में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप के कारण फैली महामारी को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। गुरुवार को लहू बोलेगा टीम के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी हिंदपीढ़ी के झारखंड तंजीम स्वास्थ्य कैंप पहुंचकर मरीजों से मिले और प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीम इलाके में लगातार कैंप करेगी।  और सरकार पूरी तरह से मदद करेगी। इस मामले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। लहू बोलेगा टीम की मांग पर उन्होंने कहा कि  हिंदपीढ़ी में जल्द ही प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।  मौके पर मौजुद  प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि युवा टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पानी नहीं जमने दें और मच्छर को नहीं पनपने दें।
         इस मौके पर एनआरएचएम  के डायरेक्टर कृपानंद झा, सिविल सर्जन, डॉ असलम परवेज, शमशेर आलम, पार्षद साजदा खातून, नदीम खान, सरवर खान, मंजर इमाम, औरंगजेब खान, मंजर मुजीबी, शकील राही समेत कई लोग मौजूद थे।

नोएडा के सेक्टर-6 में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान



                                                     
 हरिओम शर्मा

नोएडा। नोएडा सेक्टर-6 स्थित पुलिस अधीक्षक (नगर)  कार्यालय नौएडा में उद्योगों की सुरक्षा एवं अपराध तथा अतिक्रमण से संबधित समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक हुई जिसमें  पुलिस अधीक्षक (नगर)अरूण कुमार सिंह, एवं  सी0ओ0-।। राजीव कुमार सिंह को एन0ई0ए0 अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन  ने अवगत कराया कि औद्यौगिक सैक्टरों में सड़क किनारे खोखे, पटरी बाजार, ठेहली, झुग्गी-झोपड़ी आदि  वालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जो कि चरम सीमा पर पहुॅच गया है जिसके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है और इकाइयों में आना-जाना तक दूभर हो गया है। बाहर के मुख्य मार्गो में यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई है।
श् अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर) ने अवगत कराया कि उद्यमियों के साथ प्रत्येक माह किसी भी एक बुद्धवार को तिथि निश्चित कर बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र हो सके । अरूण कुमार जी ने कहा कि  15 अगस्त के पश्चात् अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा । हमें मिलकर काम करना होगा । आप प्राधिकरण पर अतिक्रमण हटाने तथा वैंडर पालिसी शीघ्र लाने का दबाव बनाएं ताकि अतिक्रमण से निजात मिल सके ।
बैठक में एन.ई.ए. महासचिव  वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष श्री राकेश कोहली,उपाध्यक्ष   मौ0 इरशाद, श्री मोहन सिंह, श्री किशोर कुमार, सचिव श्री कमल कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, के साथ-साथ  श्री पवन कुमार बंसल, श्री अजय अग्रवाल ,श्री अनिल गुप्ता, श्री अशोक गोयल  मौजूद थे ।

                 

                                             


जदयू की बैठक में राज्यव्यापी धरना की समीक्षा

 रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे एक औपचारिक बैठक हुई । इस बैठक कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो ने की । इस बैठक में दिनांक 9  अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड राज्य के जिलों के प्रखंडों में स्थानीय मुद्दों को लेकर हुए एक दिवसीय धरना की समीक्षा की गई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो ने राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए हरिवंश जी को बधाई देते हुए कहा कि यह जनता दल यूनाइटेड के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । हरिवंश जी का जैसा स्वभाव है उन्हें सदन में सभी का समर्थन मिलेगा ।अपनी जिम्मेवारियो को बेहतर तरीके से निभायेंगे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियो को कहा कि कार्यकर्ताओ और नेताओ में उत्साह का महौल बनाना होगा तभी हमारा संगठन मजबूत होगा ।
पुर्व मंत्री  सुधा चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । समावेशी समाज के निर्माण मे यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है ।
इस अवसर पर कृष्णानंद मिश्रा, भगवान् सिंह, संजय सहाय, जफर कमाल, धनंजय कुमार सिंहा, अर्जुन गिरी गोसाई, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, अखिलेश राय, अरविंद जायसवाल ने भी अपने विचार रखे ।

कार्रवाई नियमसंगत नहीं : डा.किरण कुमारी


 रांची। नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डा.किरण कुमारी ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए कार्यों का बंटवारा किया जाना नियमसंगत नहीं है। मेरे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों में कटौती कर नगर आयुक्त ने अपनी मनमर्जी की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सेवाओं से संतुष्ट नहीं थे तो उनकी सेवाएं पैतृक विभाग में वापस करने संबंधी कदम उठाना था। इस प्रकार निगम की नियमावली व प्रावधानों के विपरीत नगर आयुक्त द्वारा आदेश जारी करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पदाधिकारी के अधिकारों को सीमित करने का क्या उद्देश्य है,  समझ से परे है। मैं नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करती रही हूं। स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची में उनके कार्यकाल में बेहतर परिणाम प्राप्त हुआ। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभवहीन लोगों के जिम्मे शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था सौंप दी गई। मुझे सिर्फ एक जगह पर कार्य करने को सीमित कर दिया गया।

शहर में महामारी और नगर आयुक्त विदेश भ्रमण परः सुबोधकांत


रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राजधानी में चिकेनगुनिया और डेंगू महामारी का रूप लेता जा रहा है और सरकार का स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम उदासीन है। शहर के विभिन्न मुहल्ले में गंदगी का अंबार है। नगर निगम के आयुक्त विदेश की सैर करने चले गए हैं। श्री सहाय ने कहा कि नगर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। नगर निगम के नगर आयुक्त ने अपनी मनमानी करते हुए नियमविरुद्ध निगम के  स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी के अधिकारों में कटौती कर अपने चहेते अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बांट दिया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बजाय जनता को नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि निगम बोर्ड की बैठक की अनुमति के बिना नगर आयुक्त ने मनमर्जी से स्वास्थ्य पदाधिकारी के अधिकारों में कटौती कर दिया है। इस मामले मे नगर विकास विभाग के मंत्री और नगर निगम की मेयर का हस्तक्षेप नहीं करना भी सवालों के घेरे मे है। उन्होंने कहा कि शहर में महामारी फैल रही है। कई मुहल्ले प्रभावित हैं और नगर आयुक्त विदेश का सैर सपाटे पर हैं। वाह री सरकार! नगर निगम के सक्षम पदाधिकारी को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उनके अधिकारों में कटौती करना नगर आयुक्त के मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। इस मामले मे  श्री सहाय ने कहा कि नगर विकास विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने शहर के सभी मुहल्लों मे शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिशा मे सरकार ठोस कदम उठाए।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...