यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

जलेस के घोषणापत्र में हरिजन शब्द के इस्तेमाल पर बवाल


अलग दुनिया ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

लखनऊ। सामजिक सांस्कृतिक संस्था अलग दुनिया ने जनवादी लेखक संघ की वेबसाइट पर अपने घोषणापत्र मेँ  दर्ज हरिजन शब्द पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुये कहा है कि  भारत सरकार को इस संगठन के खिलाफ इस शब्द के प्रयोग के कारण संगठन पर कानूनी कार्यवाही की जाये।
अलग दुनिया के महासचिव के . के . वत्स ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में अपना बयान  जारी करते हुये कहा कि  यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बस्ट है कि  वामपंथी विचारधारा का यह संगठन पिछले 35 वर्षो से अपने संघठन के घोषणापत्र मेँ इस शब्द का इस्तेमाल कर रहा है ! देश के वरिष्ठ साहित्यकर  इसके करता धर्ता हैं !
इस संबंध मेँ  दिल्ली से वरिध्ठ दलित साहित्यकार मोहनदास नैमिषाराय का कहना हैं कि  यह आपराधिक कृत्य हैं .. केस दर्ज हो जिससे ऐसे शब्दोँ का इस्तेमाल भविष्य मेँ कोई न कर सके !
आगरा  से वरिध्ठ दलित साहित्यकार  मलखान  सिँह ने  इसकी कड़े  शब्दों में  निंदा की। उन्होंने कहा कि  ये वामपंथी संगठनों के जातिवादी चरित्र को दिखाता है ! दिल्ली यूनिवर्सिटी के अकेड्मिक काउंसिल  के सदस्य प्रोफ . हंसराज सुमन का कहना है कि  जब केरल मेँ जब दलित शब्द पर भी आपत्ति है तो हरिजन शब्द का इस्तेमाल क्यूँ ! ये तो गलत और घोर निंदनीय है !   हिन्दी की प्रसिद्द पत्रिका मंतव्य के संपादक हरे  प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि  जलेस के सारे पधाधि करियो को एक हफ्ते के लिये सफाई कार्य कराना चाहिये तभी ये दलित होने के दंश को समझ पायेंगे !
यदि जलेस ने हफ्ते भर में दलित समुदाय से सार्वजनिक  माफी नही मांगी तो अलग दुनिया इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान चलायेगा।

जन समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों की क्लास




लातेहार। उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में एसीए,अनटाइड फंड एवं पर्यटन कौशल विकास की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को समय से पूरा करें। बैठक में योजनाओं की धीमी गति पर उपायुक्त श्री कुमार ने नाराजगी व्यक्त की एवं योजनाओं को गति देकर पूर्ण करने की बात कही। बैठक के दौरान लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई एवं विभाग के एई एवं जेई को फटकार लगायी। उपायुक्त श्री कुमार ने एई को सभी लिफ्ट की सूची देने एवं खराब पड़े लिफ्ट को बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विभाग से संचालित सभी योजनाओं की जांच करने का निर्देश वरीय प्रभारी को दिया। बैठक में पेयजल स्वच्छत विभाग के अनाबद्ध एवं अनटाडेड फंड से कराए जा रहे पेयजल सुविधा की समीक्षा में पाया कि योजना स्वीकृति मिलने के बाद भी पेयजल की सुविधा बहाल नहीं हो सकी जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया। 
बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कार्यपलक अभियंता को स्वीकृत 46 योजनाओं को जिले के पुलिस पिकेट के समीम बनाने को लेकर निर्देशित किया। बैठक में आरइओ विभाग से जिले में चार सड़क निर्माण की स्वीकृति  प्रदान करते हुए वन विभाग से समन्वय बनाकर सड़क निर्माण कार्य आरंभ करवाने की बात कही। बैठक में जिले के पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारी को निर्देश दिए। मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री संजय भगत,जिला योजना पदाधिकारी निर्मल झा,विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता एवं जई उपस्थित थे।


नावागढ में हेल्थ वेलनेश सेंटर का उदघाटन
आयुष्मान भारत के तहत सदर प्रखंड  के नावागढ में हेल्थ वेलनेश सेंटर का उदघाटन किया गया। सेंटर का उदघाटन उपायुक्त राजीव कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि सरकार का उदेश्य है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जाने वाला लाभ  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसी सोच को लेकर जिले के नागवाढ़ एवं हेरहंज स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ वेलनेश सेंटर में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेंटर खुल जाने से अब रोगों का इलाज आसानी से होगा। उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि  स्वच्छता ही स्वस्थ्य रहने का उपाय है, उन्होंने सभी ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की। सीएस डा0 एसपी शर्मा ने कहा कि जागरूकता ही रोगों की पहली दवा है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संचालित हो रहे योजनाओं के बारें में विस्तार पूर्व बताया। कार्यक्रम के दौरान जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव एवं जिप सदस्य विनोद उरांव ने भी स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए ग्रामीणों को अपने गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। मौके पर डा0 सलखू चंद्र हांसदा, डा0 राजेश कुमार, डा0 आशीष कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।


जनता दरबार में समस्याओं के समाधान की पहल
लातेहार समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जनता दरबार में उपायुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्या को सुना और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारियों को कार्य के प्रति अधिकारी जिम्मेवार बनकर योजनाओं तय समय के अंदर धरातल पर उतार उनका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता दरबार में आए मामले का भी निष्पादन पूरी ईमानदारी से करने की बात कही। जनता दरबार में चंदवा प्रखंड के हुटाप गांव निवासी पुनम देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि एनएच विभाग के द्वारा मेरे खेत के  समीप गार्डवाल निर्माण चार माह पूर्व ही कराया गया था जो ध्वस्त हो गया जिससे हमारे खेत में लगी लगभग 25 हजार रूपये की फसल बर्बाद हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने गार्डवाल ध्वस्त होने पर वरीय पदाधिकारी को जांच करने एवं जांच में दोषी पाएं जाने वाले संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश  दिया। चंदवा प्रखंड के मरमर गांव निवासी मंगरा गंझू ने आवेदन देकर टीवी के इलाज के लिए मदद की गुहार लगायी,जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सीएस को आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया। जनता दरबार में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन,जमीन विवाद,पेंशन,राशन समेत दर्जनों मामले आएं जिस पर उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे,जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे,जिला जनसम्पर्क कार्यालय के वरीय लिपिक राजेश कुमार,अमीना मौजूद थी।

लातेहार डीसी राजीव कुमार ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण


गुणवत्ता से कोई समझौता नहींः राजीव कुमार

लातेहार। विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतार कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उदेश्य को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार ने सदर प्रखड के मोंगर एव भुसूर पंचायत में संचालित हो रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,बांध समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि संचालित हो रही विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे अधिकारी इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं की गुणवता से कोई समझौता नहीं होगा,योजनाओं में अनियमितता बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर दिल्ली से आए राहुल कुमार,आशीष पाण्डेय समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे। दिब्यांग मुंनी कुवंर को देख विफरे डीसी राजीवविकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त राजीव कुमार जब भुसूर पंचायत के तिलेयाटांड गांव में योजना का जायजा ले रहे थे तो उसी समय उनकी नजर दिब्यांग मुंनी कुंवर पर पड़ी। मुंनी कुवंर से मिलने उपायुक्त उसके पास पहुंचे। इस दौरान मुंनी कुंवर ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उसका घर ध्वस्त होने के कागार पर है जिस पर उपायुक्त उसके घर को देख विफर  गए और निर्देश दिया कि आखिर किस कारण मुंनी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला इसकी जांच करे एवं जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मुखिया,पंचायत सेवक,प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित लोगों पर जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निर्देष दिया। इस दौरान उन्होंने मुंनी कुंवर को सभी योजनाओं से लाभवान्वित करने को लेकर निर्देशित किया। मोंगर डैम एवं बांध से शुरू होगी सिंचाईसदर प्रखंड के मोंगर गांव में विकास योजनाओं का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राजीव कुमार ने गांव में स्थित मोंगर डैम एवं मोंगर गांव के बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त को ग्रामीणों ने बताया कि डैम के पास बने लिपट खराब होने से गांव में पटवन नहीं हो पा रहा है। जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने लघु सिंचाई विभाग को डैम में बने एरिगेशन को चालू करवाने का निर्देश दिया। वहीं मोंगर गांव में बांध का गहरीकरण करने की बात कही। ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

अकाल पीड़ित चतरा में हरियाली लाने का संकल्प

बुनियादी सुविधाओं को ज़मीन पर उतारेगी तिरंगा सम्मान यात्राः सुधांशु सुमन


सिमरिया। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा पूर्वी सिमरिया के बाद मध्य सिमरिया बेलगड्डा,सिमरिया,धुंधुआँ,इचाक समेत दस गांव में प्रतिमा देवी महिला लोकसभा प्रभारी के अध्यक्ष में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता किरण देवी ने की और संचालन मनोरमा देवी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के सुरुआत राष्टगान से शूरू हुआ और एक हाथ मे तिरंगा दूजे हाथ मे पौधा का संकल्प लिया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन बतौर मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित रहे। श्री सुमन ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के बारे में कहा कि चतरा जिला एक सपाट मैदान है जिसे औसत वर्षा कम होने के कारण अकाल क्षेत्र घोषित किया गया है। इस स्थिति में सड़क,बिजली,पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को जमीन पे उतारना हमारा प्राथमिकता है। श्री सुमन ने महिलाओं से कहा की महिला आरक्षण बिल,किसानों की बीमा राशि, चौगनी,चतरा के हर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज को स्थापित करने के लिये केंद्र सरकार के प्रतिनिधियो से 20 अगस्त नई दिल्ली में मिलेंगे। गांव के विकास के लिये विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है जो राज्य और केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए श्री सुमन ने कहा कि चतरा के ज्वलन समस्या में खेती के लिये नहर,चेकडेम छोटे-छोटे कुटीर उद्योग,टमाटर सॉस के फैक्ट्री स्थापित करने के लिये राज्य सरकार से मांग करेंगे।
तुलसी प्रसाद साहू ने कहा कि सिमरिया प्रखंड के इचाक कला से कोदवारी जो लगभग तीन किलोमीटर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है सैकड़ों हजारों महिलाओं व पूरे ग्रमीणों ने इस सड़क के लिये समाजसेवी सुधांशु सुमन से मांग की। समाजसेवी सुधांशु सुमन इस सकड़ को निर्माण के लिये आज सभी ग्रामीण  महिलाओं व पुरुष से मिलकर हाथ मे गैय्ता,कुदाल,झोरी लेकर श्रम दान से शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में मीडिया से रुबरु होते हुए लोकसभा प्रभारी प्रतिमा देवी ने कहा की तिरंगा कमिटी के विस्तार जिला,अनुमंडल,प्रखंड,पंचायत और गांवो तक करना है जिसमें किसान ,जवान,विद्यार्थी, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरूषों ने दो किलोमीटर जाकर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली।
प्रदीप लाल ने कहा कि बरसात में कहियाडीह पंचायत के दो चार गांव जलमग्न हो जाते हैं जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी होती है राज्य सरकार यातायात की इस  इस समस्या का समाधान करे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए किरण देवी ने कहा कि चतरा लोकसभा का 2276 गांव तक तिरंगा लेकर घुमना समाजसेवी सुधांशु सुमन का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में लोकसभा महिला प्रभारी प्रतिमा देवी,अध्यक्ष किरण देवी,यशोदा देवी,मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,रामनरेश कुमार तुलशी साहू,प्रदीप लाल,पवन आनंद,नीलम देवी, सविता देवी,देवंती देवी,कलावती देवी,माज़्डा बीबी,आरजो परवीन,राजमेरि खटूँ,झुनुआ देवी , रेखा देवी,सबिया खटूँ,राखी कुमारी, पूनम देवी, मंजू देवी,प्रदीप लाल,राजेन्द्र गोस्वामी,प्रमोद गोस्वामी, उज्जवल कुमार,दुर्गा भुइयाँ, शंकर भुइयाँ,सुगन भुइयाँ,कोलेशर गोसाई,दिलीपराम,रानी श्रीवस्ताव
मालवादेवी, फुलेश्वरी देवी, अर्चना देवी,ललिता देवी,आशा देवी,अख़तरी खातून,हमीना खातून,अफ़्शना परवीन,गुलशन बीबी,समीर बीबी,राखी कुमारी,मोनिका कुमारी
मालवादेवी, फुलेश्वरी देवी, अर्चना देवी,ललिता देवी,आशा देवी,अख़तरी खातून,हमीना खातून,अफ़शना परवीन,गुलशन बीबी,समीर बीबी,राखी कुमारी,मोनिका कुमारी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थे।

महामारी से निपटने स्वास्थ्य विभाग पहुंचा हिंदपीढ़ी

हिंदपीढ़ी में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा : स्वास्थ्य मंत्री   
युवा टोली बनाकर लोगों को करें जागरूक : निधि खरे 

रांची।  हिंदपीढ़ी में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप के कारण फैली महामारी को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। गुरुवार को लहू बोलेगा टीम के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी हिंदपीढ़ी के झारखंड तंजीम स्वास्थ्य कैंप पहुंचकर मरीजों से मिले और प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीम इलाके में लगातार कैंप करेगी।  और सरकार पूरी तरह से मदद करेगी। इस मामले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। लहू बोलेगा टीम की मांग पर उन्होंने कहा कि  हिंदपीढ़ी में जल्द ही प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।  मौके पर मौजुद  प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि युवा टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पानी नहीं जमने दें और मच्छर को नहीं पनपने दें।
         इस मौके पर एनआरएचएम  के डायरेक्टर कृपानंद झा, सिविल सर्जन, डॉ असलम परवेज, शमशेर आलम, पार्षद साजदा खातून, नदीम खान, सरवर खान, मंजर इमाम, औरंगजेब खान, मंजर मुजीबी, शकील राही समेत कई लोग मौजूद थे।

नोएडा के सेक्टर-6 में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान



                                                     
 हरिओम शर्मा

नोएडा। नोएडा सेक्टर-6 स्थित पुलिस अधीक्षक (नगर)  कार्यालय नौएडा में उद्योगों की सुरक्षा एवं अपराध तथा अतिक्रमण से संबधित समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक हुई जिसमें  पुलिस अधीक्षक (नगर)अरूण कुमार सिंह, एवं  सी0ओ0-।। राजीव कुमार सिंह को एन0ई0ए0 अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन  ने अवगत कराया कि औद्यौगिक सैक्टरों में सड़क किनारे खोखे, पटरी बाजार, ठेहली, झुग्गी-झोपड़ी आदि  वालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जो कि चरम सीमा पर पहुॅच गया है जिसके कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा है और इकाइयों में आना-जाना तक दूभर हो गया है। बाहर के मुख्य मार्गो में यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई है।
श् अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर) ने अवगत कराया कि उद्यमियों के साथ प्रत्येक माह किसी भी एक बुद्धवार को तिथि निश्चित कर बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र हो सके । अरूण कुमार जी ने कहा कि  15 अगस्त के पश्चात् अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा । हमें मिलकर काम करना होगा । आप प्राधिकरण पर अतिक्रमण हटाने तथा वैंडर पालिसी शीघ्र लाने का दबाव बनाएं ताकि अतिक्रमण से निजात मिल सके ।
बैठक में एन.ई.ए. महासचिव  वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष श्री राकेश कोहली,उपाध्यक्ष   मौ0 इरशाद, श्री मोहन सिंह, श्री किशोर कुमार, सचिव श्री कमल कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, के साथ-साथ  श्री पवन कुमार बंसल, श्री अजय अग्रवाल ,श्री अनिल गुप्ता, श्री अशोक गोयल  मौजूद थे ।

                 

                                             


जदयू की बैठक में राज्यव्यापी धरना की समीक्षा

 रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे एक औपचारिक बैठक हुई । इस बैठक कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो ने की । इस बैठक में दिनांक 9  अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड राज्य के जिलों के प्रखंडों में स्थानीय मुद्दों को लेकर हुए एक दिवसीय धरना की समीक्षा की गई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जलेशवर महतो ने राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए हरिवंश जी को बधाई देते हुए कहा कि यह जनता दल यूनाइटेड के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । हरिवंश जी का जैसा स्वभाव है उन्हें सदन में सभी का समर्थन मिलेगा ।अपनी जिम्मेवारियो को बेहतर तरीके से निभायेंगे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियो को कहा कि कार्यकर्ताओ और नेताओ में उत्साह का महौल बनाना होगा तभी हमारा संगठन मजबूत होगा ।
पुर्व मंत्री  सुधा चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । समावेशी समाज के निर्माण मे यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है ।
इस अवसर पर कृष्णानंद मिश्रा, भगवान् सिंह, संजय सहाय, जफर कमाल, धनंजय कुमार सिंहा, अर्जुन गिरी गोसाई, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, अखिलेश राय, अरविंद जायसवाल ने भी अपने विचार रखे ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...