यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

हरियाली तीज पर उड़ान ने मनाया सावन सिंधारा उत्सव



रांची ,आज लालपुर स्थित ओ एम जी होटल के सभागार  में सायं 4:00 से 7:00 बजे तक जे सा आई राँची उड़ान की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज के अवसर पर सिंधारा उत्सव मनाया । संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने इस अवसर पर बताया कि सावन का आगमन ही इस त्यौहार के आने की आहट सुनाने लगता है समस्त सृष्टि सावन के अदभूत सौंदर्य में भिगी हुई सी नज़र आती है. सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज के रुप में मनाया जाता है. यह हरियाली तीज के नाम से भी जानी जाती है. यह त्यौहार मुख्यत: स्त्रियों का त्यौहार माना जाता है ,अत:संस्था की सदस्याओ के सिंधारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रेखा नारसारिया एवं राखी काला जैन ने सफलतापूर्वक किया।चटपटे एवं स्वादिष्ट पकवानों के साथ मनोरंजक खेलों की व्यवस्था कर इस आयोजन से पुर्णत: महिलाओ का सिंधारा किया गया ।संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन .पुर्व अध्यक्ष अर्चना मुरारका ,वृंदा अग्रवाल ,वृंदा अग्रवाल,पल्लवी सबू,सचिव भावना क़ब्रा,बरखा गरोड़िया, कोमल रुंगटा,उमा जैन विनीता, संध्या बांगला,शिखा ,राखी , आभा ,प्रिया ,निधी , नीतु , रेखा,विनीता, एवं अन्य सदस्याओ ने सिंधारा उत्सव में उपस्थिति दर्ज की।

प्रेमसंस मोटर की 13 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई


उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

रांची। राजधानी स्थित मारूति सुजूकी के अधिकृत विक्रेता प्रेमसंस मोटर ने 13वीं वर्षगांठ मनायी। इस अवसर पर मंगलवार को खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम मेंं आयोजित समारोह में विशेष रूप से बनाया गया तेरह मंजिला केक काटा गया। प्रेमसंस मोटर के सीएमडी पुनीत पोद्दार, पंकज पोद्दार, निदेशक अवध पोद्दार, मारूति सुजूकी के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल बक्शी, आरएसएम विक्रांत सिंह, नेक्सा के आरएम अवनीश सिंह सोढी, नेक्सा के आरएसएम सत्यजीत दास और ट्रू-वैल्यू के आरएम अविजीत सेन शर्मा ने संयुक्त रुप से केक काटा। मौके पर श्री पोद्दार ने अपनी पूरी टीम को बधाई दी और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके बीच उपहार बांटा गया। प्रेमसंस मोटर के सभी मैनेजर, असिटेंट मैनेजर और कंपनी में 10 साल से कार्यरत सभी कर्मचारियों को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। श्री पोद्दार ने कहा कि प्रेमसंस लगातार 13 सालो से इस रिजन का नंबर वन डीलर है। ग्राहक संतुष्टि में भी हमेशा अव्वल रहा। उन्होंने ग्राहकों और प्रेमसंस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके सहयोग से ही प्रेमसंस मोटर दूसरी बार रॉयल प्लेटिनम डीलर बना। मौके पर सीजीएम राजीव सिन्हा, किरण बगोई, अनिल कुमार सिन्हा, पंकज जैन, सज्जन शर्मा, केपी सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, सुखवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदुस्तानी होने पर गर्व करें : मौलाना मेहंदी हसन जलालपुरी



 
रांची। हमें हिन्दुस्तानी होने का गर्व होना चाहिए। इसलिए कि हिंदुस्तान हजरत मोहम्मद सल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की तमन्ना का नाम है। शिया, सुन्नी, हिन्दू, मुस्लिम जितना मिलजुल कर रहेंगे , उतना ही हमारा मुल्क तरक़्क़ी करेगा और मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहेगा। उक्त बातें मौलाना मेहदी हसन वाज जलालपुरी ने कही। वह मंगलवार को मस्जिद जाफरिया में सैयद मेहदी इमाम के स्वर्गीय मां हबीबा खातून की याद में मजलिस तरहिम को सम्बोधित कर रहे थे। मौलाना ने कहा कि बूढ़ा हो या जवान, हर वक़्त सकारात्मक कारोबार में लगे रहना चाहिए।  आखरी रसूल और हमारे इमामों ने भी काहिली, सुस्ती, लापरवाही की बड़ी निंदा की है। मौके पर सैयद मेहदी इमाम, जफरुल हसन, अरमान रज़ा, सैयद समर अली, अता इमाम रिज़वी, इक़बाल फातमी, सैयद इक़बाल हुसैन, आमोद अब्बास, सैयद फैज़ान रिज़वी, रिज़वान हैदर, हबीब अली, फ़राज़ अहमद, हसनैन अली, शाहिद इमाम, अरमान अली, जावेद हैदर, डॉ शमीम हैदर, नेहाल हुसैन, अशरफ हुसैन, हफ़ीज़ हुजेफ़ा, हाफिज शब्बीर समेत कई लोग मौजूद थे

भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी बनी मिशन मोदी की प्रदेश महामंत्री




रांची। भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी को मिशन मोदी अगेन पीएम में प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया।

दायित्व पत्र मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना के उपस्थिति में दिया दिया।

दायित्व पत्र देने के दौरान मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि आज बहुत ही गर्व का विषय है कि भाजपा की तेज तर्रार नेत्री मंजू रानी हमारी टीम की हिस्सा बनी। इनके आने से हमारी टीम को नई ऊर्जा मिली है। मंजू रानी महिलाओ के बीच काफी लोकप्रिय है महिलाओ और आम जनता के बीच इनकी अच्छी पकड़ है। खुराना ने कहा कि, मंजू रानी जब गिरिडीह के सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय की टीम में थी तो काफी सक्रियता के साथ काम करती रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि वही सक्रियता के साथ मिशन मोदी में भी अपना योगदान देंगी और 2019 में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये कार्य करेंगी।

मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा, बहन मंजू रानी के मिशन मोदी में आने से महिला शक्ति को बल मिलेगा।

दायित्व पत्र देने के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, रोशन शर्मा, बृज मोहन प्रसाद सिंह,पंकज साहू उपस्थित थे।

मिशन मोदी प्रदेश महामंत्री बनने में बधाई देने वालो में उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, प्रीतम साहू, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात यादव, मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, सुरेंद्रनाथ, सुशान्त है।

यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

जन जागरुकता से ही रुकेंगे साइबर अपराध



रांची। झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने 2018 के अंत तक राज्य को साइबर अपराध से मुक्त बनाने का संकल्प ले चुके हैं। इस दिशा में कारगर रणनीति के आधार पर काम भी हो रहा है। सीसीए और गुंडा एक्ट के प्रयोग के साथ साइबर थानों का विस्तार भी किया जा रहा है। उनके जज़्बे को सलाम। लेकिन इसमें पूर्ण सफलता के लिए प्रशासनिक पहलकदमी के साथ जन जागरुकता भी जरूरी है। आमलोगों के बीच साइबर अपराधियों की कार्यशैली की जानकारी और अज्ञात नंबरों से आए फोन को रिसीव करने में सावधानी के प्रति भी सचेष्ट करने की जरूरत है। यह काम सिर्फ सरकार या प्रशासन का नहीं समाज के जागरुक लोगों का भी है। डीजीपी ने जन जागरुकता अभियान की क्या योजना बनाई है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन झारखंड को देश और दुनिया के बीच बदनाम करने वाले हाइटेक अपराधियों के खिलाफ हर मोर्चे को खोला जाना चाहिए। वे जिस भी बिल में छुपे हों उन्हें बाहर निकाल लाने की जरूरत है।
झारखंड के डीजीपी डीके पांडे
पिछली कई शताब्दियों से नाइजेरिया को साइबर अपराध का गढ़ माना जाता था। भारत में इसका प्रचलन हाल के वर्षों में बढ़ा है और झारखंड के दुमका जिले के जामताड़ा अनुमंडल का एक छोटा सा आदिवासी बहुल गांव इसका गढ़ बन गया है। अपराध की नई शाखा होने के कारण ही भारतीय दंड संहिता में इसके लिए कड़े प्रावधान नहीं बन पाए हैं। वर्ना राजकुमार मंडल जैसे कुख्यात साइबर सरगना जिसे 26 राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी, जामताड़ा कोर्ट से मात्र डेढ़ साल की सजा पाता और जमानत पर रिहा कैसे हो सकता था। केंद्र और राज्य सरकारों को साइबर अपराधियों की नकेल कसने के लिए इंडियन पेनल कोड में संशोधन करना चाहिए।
 हाल में कौन बनेगा करोड़पति का फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर जामताड़ा में जिस तरह एक महिला के जेवर बिकवाकर 24 हजार की ठगी की गई उससे स्पष्ट है कि साइबर अपराधी रोज नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। पुलिस डाल-डाल ढूंढ रही है तो वे पात-पात चलने की कोशिश कर रहे हैं। जामताड़ा का साइबर अपराधियों का सरगना दिल्ली पुलिस की हिरासत में है लेकिन उसके गुर्गे पूरी तरह सक्रिय होकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए भोले-भाले लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। अभी मेरे एयरटेल नंबर पर एक फोन आया। बताया गया कि एसबीआई के हेड आफिस से बोल रहे हैं और मेरा एटीएम बंद होने वाला है उसे बंद होने देना है या चालू रहने देना है। उन्होंने कहा कि बैंक खाते का डिटेल नहीं मांगता लेकिन एटीएम की वैलेडिटी का डेट बतला दें। जब मैंने पूछा कि अभी आप कहां हैं तो बतलाया हटिया में। मैंने पूछा कि एसबीआई का हेडआफिस हटिया कब से चला गया तो कहने लगे कि वे सिर्फ एटीएम डील करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बैंक ब्रांच में जाएंगे तो पैसे कट जाएंगे। फोन करने वाले को यह पता नहीं था कि उन्होंने मेरे जिस नंबर पर पोन किया है वह मेरे एकाउंट से जुड़ा हा नहीं है। बाद में मेरे पास एक एसएमएस आया कि मेरे एकाउंट से 6200 रुपये काट लिए गए हैं। यह मैसेज एक मोबाइल नंबर से आया था। किस एकाउंट से काटे गए हैं इसका हवाला नहीं दिया गया था। कहने का मतलब है कि इस तरह की झांसापट्टी देकर लोगों को शिकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर लोग चौकस न रहें तो वे किसी के भी खाते में सेंध लगा सकते हैं। मोदी सरकार ने सारे बैंक खातों को मोबाइल और आधार कार्ड से जुड़वाकर खातेदारों के संकट को और बढ़ा दिया है साथ ही साइबर अपराधियों का रास्ता आसान कर दिया है। सरकार लाख आधार कार्ड की सूचनाओं को सुरक्षित बताए लेकिन आंकड़े बताते हैं कि नोटबंदी और सके बाद किए गए आर्थिक प्रयोगों के बाद साइबर अपराधों में बेतहाशा तेजी आई है। सरकारें आता-जाती रहती हैं लेकिन पुलिस प्रशासन को अपने समक्ष पेश आने वाली चुनौतियों का निरंतर सामना करते रहना होता है। डीजीपी के संकल्प को पूरा करने के लिए जागरुक लोगों को पूरा सहयोग करना चाहिए।

सोमवार, 13 अगस्त 2018

गांव के विकास से ही देश का विकास . नाथू सिंह गुर्जर


पार्टी चाहती है सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक तरक्कीः प्रीत कौर

रांची। भारत देश आज भी गांव में निवास करता है। देश की राजनीतिक दिशा ग्रामीण तय करता है मगर देश की अर्थव्यवस्था को संचालित करने वाली संवैधानिक शक्तियां ग्रामीण भारत की भारी अपेक्षा कर रही है। इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा। उन्होंने कहा कि गांव की अपेक्षा देश की अपेक्षा है असल में गांव जब तक स्वस्थ शिक्षित और ताकतवर नहीं होंगे तब तक भारत लड़खड़ाकर चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो शिक्षा को फ्री कर देंगे और वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर 5000 कर देंगे। गांव में बिजली पानी और सड़क को दुरुस्त करेंगे। नाथू सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अपने उम्मीदवारों को खड़ा करूंगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी साधुराम ने कहा कि शहरों में मजदूरों की बाढ़ सी आ गई है लाखों करोड़ों लोगों की जमीन छीन कर उन्हें अपने ही जमीन से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा के दिनेश गुर्जर ने कहा कि झारखंड में चुनाव लड़कर सीट निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। एसटी-एससी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश इंदोलिया ने कहा कि जवान देश को सुरक्षा प्रदान करता है जिसकी सरकारों ने उपेक्षा की है। प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज़ खान ने कहां की सामाजिक आर्थिक और राजनीति तरक्की के लिए संघर्षरत है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी साबिर अंसारी ने कहा कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहनलाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती प्रीत कौर और संजय कुमार उपस्थित थे

लायंस क्लब इंटरनेशनल की मिजल्स- रुबेला टीकाकरण जागरुकता रैली 18 को


क्लब की अनुषंगी इकाइयां भी होंगी शामिल

रांची। लायंस क्लब इंटरनेशनल, जिला 322-ए.के तत्वावधान में 18 अगस्त को मिजल्स, रुबेला टीकाकरण संबंधी जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 7:30 बजे सैनिक मार्केट से प्रारंभ होगी, जो अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंच कर समाप्त होगी। इस रैली में रांची के 20 लायंस क्लबों के सदस्यगण अपने क्लब के झंडे- बैनर के साथ शामिल होंगे। रैली में टीकाकरण कैंप लगावा चुके विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। इसके अलावा एनसीसी के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। यह रैली जिला 322ए के जिलापाल माधव लाखोटिया, प्रथम उप जिलापाल संजीव पोद्दार, द्वितीय उप जिलापाल राजेश गुप्ता एवं जीएसटी के कॉडिनेटर वीके महेंद्रू के नेतृत्व में निकलेगी। यह जानकारी जिला 322ए के जिलापाल माधव लाखोटिया ने सोमवार को होटल लैंडमार्क में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रैली में लायंस क्लब आॅफ धुर्वा, हीनू, रांची ईस्ट, रांची प्रभात, रांची कैपिटल, रांची ग्रेटर, रांची हिल टाउन, रांची सिटी, रांची फेमिना, रांची नॉर्थ, रांची प्रीमियम, रांची क्वींस, रांची स्वर्णरेखा, रांची यूथ, रांची रोरिंग प्राइड, रांची सुप्रभात, रांची रॉयल, रांची लाइफ और रांची सेंट्रल के सदस्य शामिल होंगे। श्री लाखोटिया ने बताया कि लायंस क्लब की ओर से झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों में चेचक और खसरा के उन्मूलन के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम 26 जुलाई 2018 से चलाया जा रहा है। लायंस क्लब इंटरनेशनल, यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाया गया है। रांची में 350 से अधिक स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाया गया है। अभी लगभग 500 स्कूलों में टीकाकरण कैंप सितंबर माह तक आयोजित किये जायेंगे। कैंप के दौरान लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रेसवार्ता में प्रकाश अरोड़ा, शुभ्रा मजूमदार, अनूपमा लोचन, मनोज नरेडी, भारतेंदू झा, मनोज काबरा, रवि प्रकाश, राजीव लोचन,रेखा जायसवाल सहित काफी संख्या में लायंस क्लबों के सदस्यगण मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...