यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

सीसीएल के मुख्यालय में शोक सभा




रांची। सेन्ट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) वृहद परिवार अश्रुपूरित नेत्रों के साथ आज 17 अगस्त को दरभंगा हाउस, रांची मुख्यालय प्रागंण में ‘’शोक सभा’’ का आयोजन कर भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंली दी। शोकमग्न सीसीएल कर्मियों नें एक मिनट की मौन श्रद्वांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महाप्रबंधक (प्रशासन) बिमलेन्दु कुमार ने सभी कर्मियों को शोक संदेश पढ़कर सुनाया तथा दिवगंत लोकप्रिय अटल जी को नमन किया।   
                                                कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। 21वीं सदी में भारत को सशक्त , विकसीत और मजबूत राष्ट्री बनाने की दिशा में उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते हैं। अनेको कठिनाईयों के बावजूद भारतीय राजनीति के भीष्मह पितामह अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर देश को शक्तिशाली बनाने में अहम भूमिका निभायी है जो अतुलनीय है। भारतीय राजनीति की विभूति अटल जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में न्योछावर कर दिया।  देश ने आज एक महान सपूत खोया है । इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । सीसीएल वृहद परिवार की ओर  से भावपूर्ण श्रद्धांजलि । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते है । उनकी पुण्य स्मृति में शत-शत नमन । शोक सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित महाप्रबंधक, विभागाध्य क्ष तथा कर्मियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शारदा फाउंडेशन ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

रांची।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर  सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच ने कांके डेम स्थित चिल्ड्रेन पार्क में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर  शारदा फॉउन्डेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से हम में है अटल कार्यक्रम के तहत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रदांजलि अर्पित की ओर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की सपत ली।इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,मुकेश नायक,राणा हर्षविर,बबंन कुमार,राहुल,कोमल,रुचि,मेनका,कुसुम,आदि उपस्थित थे।ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

अटल जी के निधन पर शोक की लहर

भारतीय राजनीति को अपूरयमीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष और संसद में जनता की आवाज बनकर मुखर होने वाले राजनेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से काफी मर्माहत हैं। देश के युगपुरुष के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व.बाजपेयी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं को सम्मान देते थे। संसद में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से परे जनहित के मुद्दों को तरजीह देते थे। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दिशा दी। श्री सहाय ने स्व.बाजपेयी के प्रति श्रद्धा सुमन  अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 सर्वमान्य लोकप्रिय राजनेता का निधन दुखदायी : विनय सिन्हा दीपू

रांची। कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। श्री दीपू ने कहा कि स्व.बाजपेयी सर्वमान्य और सर्वसुलभ जननेता थे। भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष की लोकप्रियता विदेशों में भी थी। भारतीय राजनीति को उन्होंने एक नई दशा और दिशा दी। उनके निधन से देश की राजनीति में शून्यता आ गई है।इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व. बाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

वाजपेयी के निधन पर चैंबर ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रांची :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन पर राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की शीर्षस्थ प्रतिनिधि संस्था फेडरेशन आॅफ झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने दुःख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रनायक, भारतरत्न श्री अटल जी भारतीय राजनीति को बेहतर दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। ओजस्वी वक्ता, जनकवि व अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करनेवाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष महान जननेता, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की प्रतिनिधि संस्था झारखण्ड चैंबर आॅफ काॅमर्स की अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
चैंबर महासचिव कुणाल अजमानी ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि परम आदरणीय, जन-जन के प्रिय अटल जी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया।


जदयू कार्यालय में झंडोत्तोलन

           

रांची।  स्वतंत्रता दिवस के 72 वे वर्षगांठ के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए । इस अवसर पर कृष्णानंद मिश्रा ने कहा कि आजादी के 71 साल बितने के बाद भी देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे विकास की रौशनी नही पहुंच पाई, आज भी लोग ढिबरी युग मे जीने को मजबूर है । जब की आजादी के दिवानो ने यह सपना देखा था कि देश जब आजाद होगा तो गांव से लेकर शहर तक आजादी की रौशनी फैलेगी लेकिन उनके सपने साकार नही हो सके ।
श्री भगवान् सिंह, जफर कमाल, आशा शर्मा, अर्जुन गिरी गोसाई, ओम प्रकाश, बैजनाथ पासवान, मनोज सिंहा, सागर कुमार, अखिलेश राय, अरविंद जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

सीसीएल के सीएमडी ने किया सेंट्रल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन



 
रांची।  सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल,गांधीनगर में सीएमडी गोपाल सिंह ने अत्याधुनिक डिजीटल रेडियोग्राफी संयत्र, दो डायलीसिस मशीन एवं अस्पताल परिसर में बेहतर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 23 सीसीटीवी कैमरा का उदघाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मरीजों के लिए इससे बढिया उपहार कुछ और नहीं हो सकता है। उत्तम स्वास्थय  सेवाएं प्रदान करना सीसीएल की हमेशा से प्राथमिकता रही है और इस दिशा में कई कार्य वर्षों से किये जा रहे हैं। इस अत्याधुनिक डिजीटल रेडियोग्राफी व डायलिसीस मशीन से सीसीएल द्वारा दी जा रही चिकित्साा सेवाओं में नया आयाम जुड़ेगा। श्री सिंह ने सीएमएस सीसीएल डॉ सी.पी. धाम के कुशल नेतृत्व में लिये गये पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि केन्द्रीय अस्पताल, गांधीनगर और बेहतर कार्य करते हुए न सिर्फ सीसीएल बल्कि कोल इंडिया में अपनी बेहतर एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु जाना जायेगा।
 ज्ञातव्य‍ हो कि सीसीएल में स्थाापित डिजीटल रेडियाग्राफी संयत्र न सिर्फ कोल इंडिया बल्कि झारखंड का पहला इतना अत्याधुनिक चिकित्सा संयत्र है। उपरोक्त  मशीन से रेडियेशन का न्यूनतम प्रभाव मरीज पर पड़ेगा, यह पूर्णत: ऑटोमेटिक एवं डिजिटल है , जिससे रिपोर्ट को ऑनलाईन कहीं भी भेजा जा सकता है। साथ ही साथ इमेज क्वालिटी सर्वोत्तम मिलेगी और मरीजों को रिपोर्ट भी तुरंत उपलब्ध कराया जा सकेगा।
 गांधीनगर में और डायलिसीस मशीनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और इस अवसर पर गांधीनगर में दो डायलिसीस मशीनों का भी श्री सिंह ने उदघाटन किया, जो पूर्णत: डिजीटल है और इससे मरीजों को और बेहतर ईलाज मिलना प्रारंभ हो जायेगा।
 इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि श्री सिंह की धर्मपत्नी  प्रमिला सिंह, निदेशक(कार्मिक) आर.एस. महापात्र, उनकी धर्मपत्नी सुनीता महापात्र, निदेशक (योजना/परियोजना) वी.के. श्रीवास्तव, उनकी धर्मपत्नी अर्चना श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  ए.के. श्रीवास्तव सहित गांधीनगर अस्प ताल के सीएमएस डॉ. मंजूश्री सिंह, डॉ मंजू मिश्रा, डॉ आनन्दा कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

ताज और गेटवे आफ इंडिया पर तिरंगा यात्रा



रांची। रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के सुत्रधार सुधांशु सुमन द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा यात्रा की महाराष्ट्र शाखा संरक्षक मंडल सह छत्तीसगढ़ शाखा संरक्षक मंडल एवं प्रभारी पिंटु दुर्रानी ने आज मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध ताज होटल एवं गेटवे ऑफ़ इंडिया के समक्ष बहुत ही आन,बान और शान से तिरंगा यात्रा निकाली और तिरंगे को फहराया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि जिस प्रकार हम अपने शरीर से प्यार करते हैं उससे कहीं ज्यादा हमें अपने मुल्क से प्यार करना चाहिए क्योंकि हमारी पहचान हमारे मुल्क से ही होती है और हम सभी देशवासियों को फक्र करना चाहिए की हम भारत के नागरिक हैं।उन्होंने बताया कि जिस तरह 26/11 के हमला होने के बावजूद भी हम भारतीयों ने एकता और अखंडता का परिचय दिया यह पूरी दुनिया में काबिले तारीफ है।तिरंगा यात्रा एक लहर है अपने देश के सम्मान और प्यार के प्रति जिसे हम सबको मिलकर छोटे-छोटे गांव और कस्बों तक पहुँचाना चाहिए।हमारी पहचान 'अनेकता में एकता' से है।मेरा सलाम है हमारे तिरंगे को....इस यात्रा में पिन्टू दुर्रानी के अलावा अंजुम आलम,झूलन शेख,चंगेज दुर्रानी,अजय कुमार सिन्हा,मोहिनी कुमारी,जीवन कुमार दास, सुहाना परवेज,विशाल पटेल,आयत दुर्रानी,जिम्मी गुप्ता,सद्दाक शेख,ज़ीशान एहशानी,इमरान वारसी,इरशाद खान शामिल हुए।

सीसीएल में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस



रांची। सीसीएल मुख्यालय रांची तथा सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2018 समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सी.सी.एल., मुख्यालय, रांची के महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, गांधीनगर में सी.सी.एल. के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सी.सी.एल. सुरक्षा कर्मियों सीआईएसफ जवानों आर्मी बैन्ड के जवानों, गांधीनगर डी.ए.वी. एवं ज्ञानोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं की मिली-जुली परेड का निरीक्षण किया, तदुपरांत परेड ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर सुरक्षाकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु नगद पुरस्का र तथा परेड में शामिल प्लाटून कमांडर्स, परेड कमांडर को सी.एम.डी. गोपाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। आर्मी बैन्ड के जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक धुन बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जेएसएसपीएस, डी.ए.वी. गांधीनगर, ज्ञानोदय एवं केंद्रीय विद्यालय राजेन्द्रनगर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।

समारोह में मुख्य अतिथि, श्री गोपाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला सिंह,  निदेशक(कार्मिक) श्री आर.एस. महापात्र, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता महापात्र, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तकव, उनकी धर्मपत्नीग श्रीमती अर्चना श्रीवास्तपव, मुख्यु सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव, डीआईजी सीआईएसएफ श्री एस.एस. मिश्रा, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं सी.सी.एल. कर्मी सपरिवार तथा आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व सीएमडी श्री सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी। श्रीमती प्रमिला सिंह एवं अन्यय विशिष्टेगणों सहित कायाकल्पम पब्लिक स्कूील, बुकरू में ध्वातजारोहण किया एवं बच्चों  से मिले।

अवसर विशेष पर शांति एवं प्रगति के प्रतीक स्वरूप तीन रंगो वाले गुब्बारे को मुख्य अतिथि, श्री गोपाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला सिंह, निदेशकगण, मुख्यर सतर्कता पदाधिकारी तथा अन्य विशिष्ट् अतिथियों ने आकाश में उड़ाये।

अपने संबोधन में सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए देश को सम्पन्न, सुदृढ़ और विकसित राष्ट्र बनने की कामना की । श्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का सर्वागींण विकास तभी सुनिश्चित होता है जब हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाये। इस उद्देश्यो को हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया मंत्र ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ पूर्णतः चरितार्थ करता है। एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते हमारी यानि सीसीएल वृहद परिवार की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। श्री सिंह ने कहा कि मेरे लिये यह गर्व की बात है कि सीसीएल न सिर्फ अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रहा है बल्कि इस उद्देश्यय को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत एवं दृढ़संकल्पित है। हम अपने कल्याणकारी, कायाकल्प योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके, वर्ग एवं व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहें हैं। हमारा प्रयास है उनके जीवन में सकारात्मक एवं समावेशी बदलाव आये। हमने सामाजिक विकास, मानवता और जनकल्याण को मूलमंत्र मानते हुए विगत वर्षों में अपनी अधिकतम ऊर्जा सामाजिक एवं समावेशी विकास के लिए लगाई है।

उन्होंकने बताया कि सीसीएल की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ-साथ स्वविकास एवं स्वरोजगार के दिशा में कई कार्य किए हैं, इसमें से कुछ उल्लेखनीय कार्य निम्न हैं :-सीसीएल के लाल छात्रवृत्ति योजना; सीसीएल की लाडली; समाधान केन्द्र (जीरो ग्रिवान्स कम्पनी); भुरकुण्डा में आईटीआई की स्थापना; बरकाकाना में मल्टी स्कील डेवलेपमेन्ट सेन्टर की स्थापना; खेलगांव में स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना; ढोरी एवं पिपरवार क्षेत्र में दिव्यांग सेन्टर की स्थापना; ओल्ड एज होम की स्थापना; अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के परियोजना प्रभावित व्यक्तियों के बच्चों के लिए माइनिंग सरदार प्रशिक्षण; नवनियुक्त कर्मियों का कैरियर काउंसलिंग; विविध प्रशिक्षण; भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु सैन्य प्रशिक्षण हेतु पहल योजना; स्वास्थ्य शिविर; गांधी नगर में जन आरोग्य केन्द्र (बीपीएल अस्पतताल); हृदय सुरक्षा अभियान; रोजगार मेला; कायाकल्प थॉरो रिपेयरिंग (वन टाईम आवास रिपेयरिंग); शिक्षा; पेयजल; उड़ान; करगली में कौशल विकास केन्द्र; गरीब बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु कायाकल्प पब्लिक स्कूल की स्थापना एवं कई क्षेत्रों में इको पार्क की स्थापना,  इत्यादि। इन सभी लोक कल्यािणकारी योजनाओं की विस्तापर से चर्चा करते हुए उन्होंयने कहा कि हमें भविष्य में भी अनेक कार्य करने हैं जैसे कायाकल्प पब्लिक स्कूल का विस्तार।

उन्होंैने राज्यप सरकार और सीसीएल की संयुक्ता पहल पर संचालित खेल अकादमी की चर्चा करते हुए कहा कि खेल अकादमी ने बहुत कम अवधि में लम्बी दूरी तय करते हुए, अपना नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओ के पदक विजेताओं के रूप में अंकित किया है। राज्य के सुदूर, पिछड़े और वंचित क्षेत्रों से आने वाले इन युवा कैडेट्स ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी प्रतिभा, अपने कोच के मार्गनिर्देशन, सीसीएल और राज्य प्रशासन के प्रयासों एवं हमारे माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल एक स्वच्छ और समृद्व झारखंड के निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील है और इसके  अंतर्गत हम रांची एवं अपने कमांड क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण अंचलों में न सिर्फ उत्तम और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं बल्कि नियमित रूप से विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते हैं। श्री सिंह ने बताया कि सीसीएल कमाण्ड क्षेत्र में संचालित 14 डीएवी पब्लिक स्कूल, एक सेन्ट्रल स्कूल सहित 43 अनुदान प्राप्त स्कूलों में लगभग 35 हजार बच्चों को सेकण्डरी स्कूल तक की शिक्षा दी जा रही है।

श्री सिंह ने आगे बताया कि सीसीएल ‘’पावर फॉर ऑल’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्वता को साबित करते हुए इस वित्तीय वर्ष के पहले चार माह में कोयले की आपूर्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 8% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। उन्होंयने कहा कि सीसीएल ने कोयला प्रेषण को प्राथमिकता देते हुए सभी ग्राहकों को निर्बाघ रूप से कोयला आपूर्ति किया नतीजन इस वित्तीय वर्ष में 8 मिलियन टन से अधिक कोयला स्टॉक का लिक्वीडेशन हुआ जिससे कोयला स्टॉक घटकर 5.4 मिलियन टन पहुँच गया है इसी तरह सीसीएल अपना स्वर्णिम दौर को कायम रखते हुए पिछले वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2018-19 में अभी तक लगभग 12% की वृद्वि दर्ज करते हुए 16.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सीसीएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 76.35 मिलियन टन है।

श्री सिंह ने विशेषकर बच्चोंत से कहा कि जीवन में कठिनाईयाँ आपकी परीक्षा लेने और आपके आत्मबल, धैर्य और सहनशीलता को बढ़ाकर आपकी सहायता करने के उद्देश्यय से आती हैं। आप सभी कठिनाईयों का निवारण शान्त, धीर, गम्भीर और सामान्य बने रहकर कीजिए, आपक…

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...