यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

गंदी नाली के पानी की समस्या के समाधान पर विचार

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व एमपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल एवं उनकी पूरी टीम ने मंगलवार को चुटिया, रांची में गंदी नाली के पानी से उत्पन्न दयनीय स्थिति एवं महिलाओं की समस्याएं को लेकर बैठक की। इस मौके पर वहां की महिलाओं ने अपनी समस्या सुनाते हुए कहीं की गंदे पानी एवं नाली यहाँ की आम समस्या बन चुकी है, हटिया तालाब क्षेत्र के आसपास नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे आम जनजीवन को हर दिन सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं में कही कि नगर निगम एवं भाजपा सरकार सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है जमीनी हकीकत कुछ नहीं है अगर सही में सफाई होती तो आज हम लोग को इस दुर्दशा का सामना नहीं करना पड़ता है।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए कहा की चुटिया की समस्या हमसबों की समस्या है , इसका समाधान करने में हमारी पूरी टीम आपकी सहयोग करेगी, जिस तरह का भी जन सेवा हो आप हमारी टीम को बताएं हमारी पूरी कोशिश समाधान करने में रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार की नीति एवं कार्यशैली से आम जनता आक्रोश हैं चारों ओर भय, भूख और अत्याचार से पीड़ित हैं। इधर सरकार झूठ की दावे करते थक नहीं रही है । उन्होंने कहा जनता को सिर्फ  राशनबिजली, पानी और अच्छी सड़क  की जरूरत है जो कि सरकार  मूलभूत  चीजों को दे नहीं पा रही है। इससे यह स्पष्ट है  यह सरकार  गरीबों की नहीं  उधोगपत्तियों की है।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम लगातार महिला सशक्तिकरण स्वच्छ झारखंड समृद्ध झारखंड ,महात्मा गांधी स्वच्छता मिशन, राजीव गांधी रोजगार आपके द्वार एव अन्य कार्यक्रमों के तहत राजधानी रांची के हर एक वार्ड में काम कर रही है और महिलाओं को सशक्तिकरण एवं रोजगार के क्षेत्र में जोड़ते हुए सर्वांगीण विकास करने का काम कर रही है।

बैठक में मुख्य रूप से यह लोग शामिल हुए
बैठक में महिलाओं ने राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ब्यूटिशियन कोर्स, स्वरोजगार एवं मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन करने का मांग किया, महिलाओं ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में अधिकांश लोगों का हेल्थ बहुत ही खराब रहता है, एवं स्वरोजगार के लिए गरीब महिलाएं काम के लिए इधर-उधर भटकती है। इन सारी बातों  पर अमल करते हुए श्री जयसवाल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस क्षेत्र में मेडिकल हेल्थ कैंप एवं ब्यूटीशियन कोर्स की शुरुआत की जाएगी साथ ही साथ ओबीसी कांग्रेस  का विस्तार किया जाएगा। हमारी सेवा और आप लोगों की मदद से हम लगातार इस क्षेत्र में जन सेवा करते रहेंगे यह हमारी टीम का वायदा है।इस मौके पर चुटिया प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा साहू ,OBC के महानगर अध्यक्ष सुमित साहू ,आसिफ जियाउल , प्रेम ,चिंटू चौरसियाअमरजीत सिंहरंजीत कुमार यादव ,राजेश चंद्र, राजू अजय सिंह ,अनिल सिंह, आभा श्रीवास्तव ,इशिका ठाकुर ,अनीता श्रीवास्तव ,अजय कुमार ,राजेश नायक ,बजरंग नायक ,सुधारानी ,सोनी देवी ,सुनीता देवी ,संगीता देवी ,रूबी देवी आदि मौजूद हुए।

तिरंगा सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विलेज ऐक्शन प्लान के माध्यम से होगा लातेहार का विकाशः  सुधांशु सुमन

सुधांशु सुमन के नेतृत्व में होगा लातेहार का विकाश: जितेन्द्र सिंह साबू

बालूमाथ। रे ग्राम सेवा फ़ाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा चतरा,पलामु,लातेहार,हजारीबाग समेत झारखंड के दर्जनो गाँवों में महाभियान का रूप ले चुकी है। यह यात्रा झारखंड समेत देश के अन्य राज्य में चल रही है। इसी क्रम में आज बालुमाथ प्रखंड में तिरंगा सम्मान यात्रा ने जनसैलाब के रूप में रूपधारण कर लिया और हज़ारों की संख्या में लोग बालुमाथ,हेरहंज और बरियातु सुदूरवर्ती गांवों से देश की जागृति,समरस्ता और विकास के लिए बालुमाथ पहुंचे । तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन और विख्यात टीवी एवं फ़िल्म कलाकार जितेन्द्र सिंह साबु का लातेहार तिरंगा कमिटी के लोगों ने पारम्परिक तरीक़े से ढोल बाजे और आदिवासी परम्परागत तरीक़े से तीन बड़ी टीमों के साथ भव्य स्वागत किया, पैर धुलाई  की और नगाड़ों और घंटो के गूंज के साथ जयहिन्द के नारे लगाए। गांधीवादी विचारों वाले टानाभगत समुदाय के लोग भी हज़ारो की संख्या में चरख़ा,घंटी,को लेकर जय जवान जय किसान का उद्घोष करते हुए लातेहार के विकास की कामना की। तिरंगा सम्मान यात्रा में आदिवासी महिलायें,पुरुष,,जवान, किसान अपने साथ एक हाथ में तिरंगा दूजे हाथ में पौधा लेकर चल रहे थे। विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय,बिरहोर समुदाय,बैगा समुदाय और सामान्य वर्ग लगभग 10000 से 15000 की संख्या में तीन किमी लम्बी कतार में शामिल थे। लातेहार में पूरे हिंदुस्तान की फ़िज़ा दिख रही थी । आदिवासियों की नगाड़ों की टोली नागपुरी नृत्य और  देशभक्ति संगीत पूरे फ़िज़ा मंत्रमुग्ध कर रहा था। साथ में भोक्ता समाज के देशभक्ति गीत को मिलाकर तिरंगा सम्मान यात्रा लगभग 5 कीमी० लम्बा हो चला था। तिरंगा सम्मान यात्रा ब्लॉक मोड़ पर समाप्त हुई। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि जब तक सांस है तब तक चतरा,लातेहार में विकास की आस है अंतिम सांस तक चतरा और लातेहार के 2276 गांवों की सेवा करता रहूँगा ।श्री सुमन ने कहा चूवाँमुक्त लातेहार,हरित लातेहार,स्वस्थ लातेहार,शिक्षित लातेहार,पलयानमुक्त लातेहार,सड़कयुक्त लातेहार।ग्राम ऐक्शन प्लान के माध्यम से रोज़गारयुक्त लातेहार का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता होगी। स्थानीय लोगों को उद्योग और स्वरोज़गार योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी लातेहार के 774 गाँव में विलेज ऐक्शन प्लान के माध्यम से बुनियादी सुविधा बहाल करना साथ-साथ प्रत्येक प्रखंड को कोल्डस्टोरेज से जोड़ने के साथ टमाटर से सम्बंधित उद्योग स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होगी।
मशहूर टीवी और फ़िल्म कलाकार ने आम लोगों  से मिलकर तिरंगा के महत्व को बताया साथ-साथ उन्होंने कहा की तिरंगा देश की आन-बान-शान और हमारी पहचान हैं उसे साक्षी मानकर सुधांशु सुमन के नेतृत्व में ग्राम ऐक्शन प्लान के तहत स्वस्थ लातेहार,हरित लातेहार बुनियादी सुविधायुक्त लातेहार का निर्माण होगा । साबू ने अपनी सभा को मनोरंजन करने के लिए अपने किए गए अभिनय फ़िल्म एवं धारावाहिक सिरियल मे घटोटकक्ष,जिनजिनात,महिषासुर,नारकासुर जैसे राक्षस रूपी अभिनय किए है।ग़रीबी को हटाने के लिए सुधांशु सुमन जैसे सिपाही की चौकसी की अवश्यक्तता है।

इस कार्यक्रममें लोकसभा महिला प्रभारी प्रतिमा देवी,सुधू उरांव, सागर कुमार,अनुज सिन्हा,अमन अग्रवाल,रामनरेश कुमार,राजेन्द्र भगत,गिरधारी उरांव,लक्ष्मण यादव,परमेश्वर उरांव,ईष्वर साव,राम प्रसाद,सकेन्द्र उरांव,संदीप राम,प्रकाश कुमार,सतीष कुमार,सूर्यदेव टानाभगत,हरिहर प्रसाद,महेन्द्र प्रसाद,बजरंगी राम,सरहुल गंझू,चरकु उरांव,बलराम उरांव,अशोक उरांव,गोपी गंझू,जगदेव गंझू,शनिश्चर उरांव,गिरधारी उराँव,मो०रहमत,सुबु साहब,सूरजदेव तानाभगत,राजेंद्र यादव,प्रमोद सिंह,रामनरेश कुमार,प्रदीप गुप्ता,बिजय उराँव,भोला सावप्रदीप गनझु,सागर कुमार,अनुज सिन्हा,पवन आनंद ,देवनाथ यादव,प्रतिमा देवी,शांति देवी,सुषमा देवी,उर्मिला देवी,संगीता देवी,फूलमनी देवी,मंजू देवी,फूलकुमारी,शलमनी देवी,उर्मिला कुमारी,सविता देवी,मणिता कुमारी,रेखा कुमारी,सरिता बिनहाँ,आँको देवी,बाँधो देवी,सोमरी देवी,रीता देवी आदि हजारोंलोग शामिल थे।

बुधवार, 5 सितंबर 2018

अग्रसेन भवन में मनेगा श्रीकृष्ण छठी समारोह



Add caption
रांची। कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानन्द जी महाराज के शिष्यों की एक अति आवश्यक बैठक संस्था के सत्संग भवन, शिवगंज, हरमु रोड, रांची में हुई। कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन संस्था के द्वारा अगामी रविवार दिनांक 09.09.18 को भगवान श्री कृष्ण छठी महोत्सव मनाने के संबध में रखी गयी थी। संस्था के द्वारा छठी महोत्सव का आयोजन पहली बार अग्रसेन भवन के आधार तल्ले में मनाने का सर्वसम्मति का निर्णय लिया गया।
                इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संस्था के श्री जगदीश प्रसाद छावनिका, सह-संरक्षक बसंत गौतम, सचिव मनोज चैधरी, सह कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल खण्डेलवाल, पुरणमल सर्राफ, मनिष जालान, शिव भगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, प्रभाष गोयल, राजु अग्रवाल, सुरेश चैधरी, सुनिल पोद्दार,, सुरेश भगत, अजय खेतान, अमित पोद्दार ओर इनके अलावा संस्था के और भी सदस्य उपस्थित थें।

                यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने दी। 

युवकों से ठगी मामले में पुलिस की उदासीनता हैरत भरीः इंदरजीत सिंह


रांची।  मुथूट ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सैंकड़ो बेरोजगारों को नौकरी के नाम पे ठगी के मामले को लेकर आज समर्थन में आया कांग्रेस NSUI छात्र संगठन । NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो भुक्तभोगी ने एक बैठक आयोजित की। सुबह 10 बजे से सभी भुक्तभोगी कांग्रेस भवन एकत्रित हुए। 11 बजे SSP सर् से मिलने का समय लिया था लेकिन सर नही मिले। घंटो इंतज़ार के बाद ग्रामीण SP से मीटिंग फिक्स हुई। वही सभी ने अपनी बातों को रखा। ग्रामीण SP ने तुरंत करवाई कर के कांके थाना को चार्ज लेने को कहा। कंपनी के द्वारा जो YES बैंक के एकाउंट नंबर जिसमे सब लेन देन हुई उसे तुरंत सीज करने का आदेश दिया। साथ ही साथ कांके में जहा आफिस था उसे सील करने का आदेश दिया। उसके बाद साइबर क्राइम इंचार्ज को पूरे मामले की जानकारी दी।  वहां से पूरी टीम साइबर क्राइम आफिस गयी और पूरी जानकारी और दस्तावेज जमा किये। झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा के लगभग 400 लोगो से ठगी की गई है। मौके पर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि गरीब बेरोजगारों के साथ इस तरह की छल कपट  गंभीर अपराध है। घर ,जमीन, जेवर  गिरवी , कर्ज ले कर सभी ने कंपनी को पैसा दिया। साथ ही साथ 100 लोगो का ओरिजिनल पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। सभी बेरोजगार परेशान है। कांके थाना की लापरवाही का भी मामला सामने आया है। बहुत बार थाना के लोगो को कंपनी के आफिस में देखा गया है। कल जब FIR करने भुक्तभोगी गए तो उन्हें बतमीजी से बात करते हुए जाने को कहा गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी भुक्तभोगी थाना में ही थे। अगर कल ही मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया जाता तो कुछ अपराधी पकड़े जाते। लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नही की। सभी भुक्तभोगियों ने स्टेशन और  मदरसे पे रुक कर रात बिताई।इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द अगर मामले की जांच और सकारात्मक परिणाम नही आता है तो NSUI चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मोदी जी रोजगार देने की बात करते है रोजगार तो दूर रोजगार दिलाने के नाम पे भी ठगी हो रही।  दिन भर भूखे प्यासे भुक्तभोगियों ने NSUI कांग्रेस का धन्यवाद किया एवं उनलोगों ने कहा कि अगर आप नही रहते तो कोई करवाई आगे भी नही बढ़ती। NSUI के इन्द्रजीत सिंह ने भी सभी से वादा किया कि जब तक सभी लोग जो लोग भी इस अपराध में शामिल है उन्हें सजा दिलवा कर और आप सब को न्याय दिलवा के रहंगे।  मौके पर इंदरजीत सिंह, आकाश रजवार, मोहमद आमिर, अब्दुल रबनावज, आसिफ, नौशाद, समीर, याक़ूब, दिलबर, राजा, अली आदि सैंकड़ों लोग शामिल थे।

जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन मेरी प्राथमिकता : उर्मिला यादव


वार्ड पार्षद उर्मिला यादव
- नवल किशोर सिंह
––--------------------------------------
रांची। जनता को मूलभूत व आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करना मेरी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन मेरी दिनचर्या में शुमार है। उक्त बातें रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 41 ( एच ई सी परिसर) की पार्षद उर्मिला यादव ने कही। श्रीमती यादव बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के प्रति तत्पर  रहना उनकी आदत में शुमार है। काम के बलबूते ही लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए। जनता ने तीसरे टर्म भी सेवा का अवसर दिया है। मेरी हर संभव कोशिश रहती है कि मेरे क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड अंतर्गत बिजली, पेयजल, सड़क, शौचालय आदि की समुचित सुविधाएं मुहैया कराना, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा, पार्क, बुजुर्गों के लिए विभिन्न जगहों पर आरामदायक कुर्सियां लगाने सहित जनहित में कई कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गरीबों को राशनकार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवाने में हरसंभव सहयोग किया जाता है। वह जनहित में कार्यों को सर्वोपरि मानती हैं। दैनिक जीवन के अपने घर- गृहस्थी के कार्यों को संभालते हुए अपने वार्ड की जनता के कामों को भी बखूबी निपटाने में सक्रिय रहती हैं। यही नहीं , श्रीमती यादव सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी आगे रहती हैं। लोगों के सुख- दुख में शामिल होना उनकी विशेषता है। वह बताती हैं कि समाज सेवा का शौक उन्हें बचपन से ही रहा है। गृहस्थ जीवन में आने के बाद उनका यह शौक और परवान चढ़ने लगा। उनके इस शौक के उड़ान भरने में उनके पति नंद किशोर यादव का भरपूर सहयोग मिलता रहा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि होने के कारण व्यस्ततम दिनचर्या रहती है। ऐसे मे उनके पति उन्हें पूरा सहयोग करते हैं। अंत में वह बताती हैं कि  समाज के लिए सकारात्मक सोच के साथ कुछ करने का जज्बा हो तो लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने में किसी के सहारे की जरूरत नहीं। जनता खुद- ब-खुद सिर आंखों पर बिठाएगी।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित



तिरंगा सम्मान यात्रा एक नई क्रांति: डॉ. अजय कुमार

रांची। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व लोकप्रिय समाजसेवी सुधांशु सुमन झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार से औपचारिक रूप से मुलाक़ात की। सुधांशु सुमन ने डॉ. अजय कुमार को सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुलाकात के मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा एक बड़ा अभियान है जो कि सामाजिक समरसता, नई जागृति, भाईचारगी का अलख जगा रही है। मुलाकात के दौरान श्री सुमन ने बताया कि चतरा ज़िला के 1476 गांव में यह यात्रा निकाली जा रही है जिसमें की मेडिकल कैम्प, मुफ़्त दवा, पौधरोपण, पेट्रोटिक इंडिया,  सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सुचारू रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। सुधांशु सुमन ने चतरा ज़िला के विभिन्न बिंदुओं पर लगभग 2 घंटों तक चर्चा की। इस दौरान डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह कार्य वास्तव में कठिन के साथ ही काफ़ी सराहनीय क़दम है और आप इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं।

चल चिकित्सा वाहन का शुभारंभ

रांची। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनैंस  कंपनी लिमिटेड एवं पिरामल स्वास्थ्य मैनजेमेंट एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल   मेडिकल चल चिकित्सा वाहन का शुभारंभ नामकुम में किया गया।इसका उद्धघाटन श्रीराम  ट्रांसपोर्ट फाइनांस कंपनी  लिमिटेड के अध्यक्ष एवं ज़ोनल बीजीनस हैड फरहत इकबाल एवम अनुप कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर पिरामल स्वास्थ्य मैनजेमेंट एंड रिसर्च सेंटर के रीजनल मैनेजर अनुप कुमार दास ने कहा कि ट्रक चालकों के संपूर्ण स्वास्थ्य को  सुधारने एवं उन्हें स्वास्थ्य वर्धक व्यवहार के प्रति प्रोत्साहित करना हमारा लक्ष्य है।मोबाइल मेडिकल यूनिट के वेन में एक प्रशिक्षित चिकित्सक ,एक नर्स, एक फर्मासिस्ट तथा एक चालक होंगे।गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप,मधुमेह,सामान्य तथा निम्न रोगों का इलाज पर ध्यान केंद्रित रहेगा।इस सेवा का प्रमुख धयान,बीमारियों के प्रभावी प्रबंध के लिए समय से पहले बीमारी का पहचान ,जांच,उल्लेख,दवाइया का वितरण सही तरीके से किया जायेगा।यह जानकारी  रीजनल हेड सबरनो कुमार विश्वास ने दी तथा इस मौक़े पे वहां रांची ब्रांच मैनेजर सोनू कुमार और पंकज कुमार  भी उपस्थित थे

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...