यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 19 नवंबर 2018

स्वस्थ समाज के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : आदित्य विक्रम



 * सामाजिक समरसता के लिए समर्पित
 स्वस्थ समाज के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है।समाज के नवनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। इसके हिमायती हैं राजधानी के लालपुर निवासी समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल। वह कहते हैं कि युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य टिका है। राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सहभागिता से ही समाज व देश सशक्त होता है। अक्सर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में यह बातें सुनने को मिलती है। इसे साकार कर रहे हैं युवा उद्यमी आदित्य विक्रम जायसवाल। आदित्य की राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि रही है। उनके दादा और परदादा एकीकृत बिहार के समय दिग्गज राजनेता के साथ साथ लोकप्रिय समाजसेवी भी थे। अपने दादा रांची नगर निगम के पूर्व मेयर स्व.शिवनारायण जायसवाल व पिता मनोरंजन जायसवाल से प्रेरित होकर आदित्य भी राजनीति व  समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे। तकरीबन पांच पुश्तों से कांग्रेस पार्टी के  झंडाबरदार रहे जायसवाल परिवार की लोकप्रियता सभी समुदायों के बीच है। उनकी राजनीति व समाजसेवा में रुचि और सक्रियता देखकर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। पार्टी के बैनर तले समाज को स्वस्थ रखने का अभियान चलाया। शहर के विभिन्न मुहल्ले में राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह  इंपावर झारखंड नामक सामाजिक संस्था का गठन कर युवाओं को अपने साथ जोड़कर सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। पेशे से व्यवसायी आदित्य समाजसेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनका मानना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण में युवाओं की सहभागिता से सफलता संभव है। युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की आवश्यकता है। आदित्य में टीम लीडरशिप की अद्भुत क्षमता है। वह शहर की कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। शहर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते हैं। उनका कहना है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजसेवा का भाव रखना सबों का कर्तव्य है। राजनीति और समाजसेवा दोनों को अलग अलग रखना चाहिए। युवाओं के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं। आदित्य बताते हैं कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।इससे देश के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

मुहल्ला समस्या निदान चौपाल आयोजित

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग

रांची। रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के द्वारा आज दिन रविवार को शाम 04:00 बजे किशोरगंज, बड़ा तालाब स्थित मोमिन हाॅल, रांची में जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक (मुहल्ला समस्या निदान चौपाल) आहूत की गई। बैठक में आमलोगों की जनसमस्याओं से अवगत होते हुए समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी नेता आदित्य विक्रम जयसवाल, पार्टी कार्यकर्तागण एवं मुहल्ला के समाजसेवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में मुहल्ला वासियों ने बताया कि पानी सप्लाई समय पर नहीं होने से पेयजल की भारी किल्लत है, मुहल्ले में समुचित साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का अम्बार है, सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुक को नही मिल रहा है। भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है, रोजगार की आशा में मारा मारा फिर रहे हैं।

इस मौके पर श्री जयसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, राज्य के रघुवर की सरकार और भाजपा शासित रांची नगर निगम कभी अच्छी सोच के साथ गरीबों के उत्थान के लिएकार्य नही की है। भाजपा का जन आरोग्य योजना, मुद्रा लोन, जनधन योजना, स्वच्छ भारत योजना, मेक इन इंडिया सभी विफल साबित हुई है। भाजपा की सभी योजनाएं सिर्फ गरीब का परिवारों को लुभाने और ठगने का काम की है, यह भाजपा की सरकार बाहरी लोगों को लाभ पहुँचाती है और झारखंडियों की आवाज को लाठी डंडे के सहारे दबाना चाहती है। जो इनकी मंसूबे को जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में वोट देकर भाजपा को चोट पहुँचायगी। राजधीन के युवा साथी बदलाव की और अग्रसारित है।

प्रदेश कांग्रेस के योजना एवम रणनीति के सदस्य अमिताभ रंजन ने कहा कि भाजपा की नियत और नीति दोनों गरीबों के खराब है। लाठी डंडे और भय दिखा कर सत्ता पर बने रहना चाहती है, भाजपा का विकास खोखला है।

पुरानी रांची निवासी शमशेर ने कहा कि रोजगार के लिये नवयुवक दर दर भटक रहे हैं, महिला, बच्चें असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, ब्यवसायिक वर्ग अपराधी के भय से जिय रहे हैं, राजधानी के लोग भय की साया में लिप्त हैं।

महानगर कांग्रेस नेता किशन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की उत्थान, दुख सुख की बात करती है , और अपनी राज्य लोकतांत्रिक तरीके से चलाने पर विश्वास करती है। कांग्रेस पार्टी ही राज्य का सही विकास करेगी, आंकड़े और दिखावे का काम सिर्फ भाजपा की झूठी सरकार करती है। कांग्रेस गरीबों के चेहरों पर भय नही मुस्कान भरने पर विश्वास करती है।

बैठक के अंत मोमिन हॉल में युवाओं के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया गया था। श्री जायसवाल ने अपनी टीम के साथ मुहल्ला में पदयात्रा कर कांग्रेस की नीति और संदेश को जन जन को बताया और मोहल्ला की समस्या निदान का हर सम्भव मदद की आश्वाशन दिया।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ओ बी सी नेता नंद किशोर साहू  ने की तथा संचालन आसिफ जियाउल ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन अनिल सिंह ने की

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरानी रांची के सदर हाफिजुर रहमान ,नईम भाई ,रमजान अंसारी, शमशेर आलम, किशन अग्रवाल, अमिताभ रंजन, उमेश कुमार ,आसिफ जियाउल, तमन ,फैयाज, टीपू ,पिंटू ,इफ्तेखार ,आसिफ नंद किशोर साहू ,मेराज आलम, सदाब, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार,रमजान, साद, फैयाज, रमीज, मिनटु, इफ्तिखार, मोकिम, बिक्की, तस्लीम, तमन्ना, सददाब, इसरार, मौसिन आदि उपस्थित थे।

एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्‍नत वर्जन लांच

ऩई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्‍य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु और नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री जयंत सिन्‍हा ने आज नई दिल्‍ली में एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्‍नत वर्जन लांच किया।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि उपयोगकर्ताओं (यूजर) को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्‍य से एयरसेवा के एक उन्‍नत वर्जन के विकास की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसमें कई खूबियां शामिल की गई हैं। सोशल मीडिया के साथ सुरक्षित साइन-अप एवं लॉग-इन, यात्रियों की सुविधा के लिए चैटबॉट, सोशल मीडिया पर शिकायतों सहित बेहतर शिकायत प्रबंधन, वास्‍तविक समय पर उड़ानों की ताजा स्‍थिति से अवगत कराना और उड़ान कार्यक्रम से जुड़ा विस्‍तृत विवरण उपलब्‍ध कराना इन खूबियों में शामिल हैं। एयरसेवा के उन्‍नत एवं बेहतरीन वर्जन का संचालन संवादात्‍मक वेब पोर्टल के साथ-साथ एंड्रायड एवं आईओएस दोनों ही तरह के प्‍लेटफॉर्मों पर प्रभावकारी मोबाइल एप के जरिए किया जाता है। इससे यात्रियों को बाधामुक्‍त एवं सुविधाजनक हवाई यात्रा करने का आनंद मिलेगा। वेब पोर्टल और एप्‍लीकेशन से हवाई यात्रियों की प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों से अवगत होने में मदद मिलेगी जिससे ठोस नीतिगत कदम उठाना आसान हो जाएगा।

श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अब सेवाओं की गुणवत्‍ता बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव हो सके।

नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री श्री जयंत सिन्‍हा ने कहा कि प्रत्‍येक वर्ष 5 करोड़ लोग हवाई सफर करते हैं और यह संख्‍या निकट भविष्‍य में कई गुना बढ़ जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उपभोक्‍ताओं को बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए एयरसेवा को उन्‍नत करने के साथ-साथ प्रणालीगत उपाय करने की भी जरूरत महसूस की जा रही थी।

इस अवसर पर श्री सुरेश प्रभु एवं श्री जयंत सिन्‍हा ने चेन्‍नई एयरपोर्ट को चैंपियन पुरस्‍कार प्रदान किया। चेन्‍नई एयरपोर्ट पर शत-प्रतिशत शिकायतों का निवारण एक साल के अंदर कर दिया गया है। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन सचिव डॉ. गुरु प्रसाद मोहापात्रा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्‍य अधिकारीगण भी उपस्‍थित थे।

पारा शिक्षकों के समर्थन में ग्रामीण कांग्रेस का धरना

       
रांची।  राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में आज दिनांक 19 नवंबर 2018 (सोमवार) समय 11:00 बजे अपराह्न राज्यपाल भवन राँची के समक्ष  विगत् स्थापना-दिवस (15 नवम्बर 2018) के मौके पर आंदोलनरत पारा-शिक्षकों एवं प्रेस के साथियों पर भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एकदिवसीय  धरना-कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही  कांग्रेस की आयरनलेडी व देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का संचालन राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री सुरेश बैठा जी ने किया।इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ.अजय कुमार ने सभा को सबोधित करते हुए कहा कि "पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज व जेल भेजकर नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई कर भाजपा सरकार यह बता देना चाहती है कि इन्हें आम जनों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य दोनों ही जगह लूटरी और बर्बर हो गई है,इनलोगों को ग़रीबों, किसानों,अल्पसंख्यकों, आदिवासियों की कोई चिंता नहीं है।हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व लूट मची हुई है।"       
                       डॉ. अजय ने धरना में अलग से आंदोलनरत मनरेगाकर्मियों और पाराशिक्षकों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार आने पर अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी किया जायेगा।
श्री बैठा ने अपने सम्बोधन में कहा कि" पारा शिक्षकों के ऊपर बर्बर कार्रवाई की निंदा करता हूँ और उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को वापसी का आग्रह करता हूँ।साथ ही मीडिया बंधुओं पर लाठीचार्ज की कड़ी भर्तस्ना करता हूँ।"
          इनके साथ ही आलमगीर आलम,रविन्द्र सिंह, गीताश्री उराँव,आभा सिन्हा, संतोष पाठक,शमशेर आलम,अशोक मिश्रा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, अरवर अली,आदित्य जायसवाल, अमिताभ रंजन, आलोक दुबे, बेलस तिर्की, प्रेम कुमार, सावन मुण्डा वारीश कुरैशी,सुरेश साहु आदि ने अपने विचारों को रखा।धन्यवाद ज्ञापन सुन्दरी तिर्की जी ने किया।
इस अवसर पर विनय सिन्हा दीपु, सतीश पॉल,माधव कच्छप,जयप्रकाश गुप्ता ,सन्नी टोप्पो,आदित्य विक्रम,तुलसी खरवार,प्रिय रंजन सहाय विनीता पाठक,पूर्णिमा सिन्हा,जॉर्ज एक्का,रफीक आलम,जितेंद्र कुमार त्रिवेदी के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित हुए।

हटिया दैनिक दुकानदार संघ का गठन


 इंदरजीत सिंह बने अध्यक्ष
रांची। हटिया स्टेशन रोड में हटिया दैनिक दुकानदार संध का गठन किया गया। विदित हो कि लगभग 10 साल से  60 परिवार है जो दैनिक दुकान लगा कर अपना जीवन पालन कर रहे। पान दुकान, भोजनालय, सब्जी, फ़ास्ट फ़ूड, फल दुकान, आइस क्रीम दुकान एवं और भी विभिन्न प्रकार के दुकान लगा कर जीवन पालन कर रहे।  सभी लोगो ने सर्वसहमति से एक समिति का गठन किया। संध की ओर से इन्हें सभी मूल रूप सुविधा दी जाएगी एवं सभी के सुख दुःख में संध का योगदान रहेगा। सभी लोगो को निर्देश दिया गया कि अपनी पूरी जानकारी अधार कार्ड एवं फ़ोटो के साथ संध में पंजीकृत हो कर एकदूसरे का सहारा बने एवं मजबूती से अपने हक़ के लिय खड़े रहे। बैठक में इंदरजीत सिंह, रजनीश सिंह, संतोष यादव,, आकाश, सनजय, सुनील ,जगरनाथ, मिथुन, लालबदन, अमित ,सोहन, भगवन, जोशेप  ,बीरेंदर,कपूर, प्रकाश, सुशीला ,सतीश, पंचम ,बिना, मुन्नी, बलेश्वर, दशरत, राजेश ,मौजूद थे।
 समिति इस प्रकार है
अध्यक्ष- इंदरजीत सिंह
उपाध्यक्ष- संजय मोदी
सचिव- सतीश साओ
कोषाध्यक्ष- आकाश रजवार
सह सचिव- सतीश
कार्यकारिणी सदस्य- जोशेफ, सुनील ,मिथुन ,जगरनाथ, बीरेंदर।*

वीमेंस शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

रांची। कांके क्रिकेट एकेडमी की ओर से कांके बिरसा एग्रीकल्चर ग्राउंड में चल रहे प्रथम झारखंड वीमेंस t20 शारदा  क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 का समापन हुआ।आज के फाइनल मैच में झारखंड ब्लू ओर झारखंड एलो के बीच खेला गया ।जिसमें पहले इनिंग में  झारखंड ब्लू ने 20 ओवर में 08 विकेट पर 124 रन बनाए ।इसके जवाब  में झारखंड एलो ने 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आज के मैच की विजेता झारखंड ब्लू की टीम ने शारदा ट्रॉफी पाकर खिताब अपने नाम कर लिया। ईशा कुमारी मैन ऑफ द मैच ओर मैन ऑफ द सिरीज़ संयुक्त रूप से रही।इस अवसर मुख्य अतिथि  राजीव रंजन ओर आशुतोष द्विवेदी ने विजेता टीम को चैंपियन   ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर अजीजुल अंसारी ओर  शामनुर अंसारी ने  उपविजेता टीम को  रनर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर डॉ शमशुन निहार,डॉ नंद कुमार सिंह,मोजीवुल अंसारी,राज कुमार, शेर खान,मो हुसैन अंसारी,एम एन सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे।ये जानकारी शेर खान ने दी।

हरमू रोड,निज मंदिर खाटु श्याम जी में श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया



राँची। :हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में श्री श्याम जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से 19 नवम्बर,सोमवार को प्रबोधिनी एकादशी के पुनीत अवसर पर मनाया गया।हरमू रोड निज मंदिर में श्री श्याम जन्मोंत्सव पर बाबा श्याम जी को मनमोहक वस्त्र (बागा)पहनाया गया।रंग बिरगें मनमोहक फूलों से निर्मित गजरों(मालाओं) से बाबा श्री श्याम प्रभु का आलौकिक श्रृंगार श्री गोपाल मुरारका,अशोक लडिया एवं मनोज खेतान ने किया एवं बाबा श्री श्याम जी को आभूषण पहनाया। श्री शिव परिवार एवं बाला जी को भी नवीन वस्त्र पहनाया गया एवं श्रृंगार किया गया।रात्रि 10 बजे अखण्ड ज्योत श्री राजेश कटारूका ने सपरिवार ज्योत प्रज्जवलित किया
 जन्मोंत्सव पर बाबा को छप्पन भोग प्रसाद के साथ ही नाना प्रकार के फल, मेवा,दूध,रबडी,पान इत्यादि का भी भोग लगाया गया।ज्योत प्रज्जवलित करने के साथ ही श्री ...... ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभांरभ किया।श्री श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों ने श्री गुरू वदंना,हनुमान जी महाराज,श्री शिव शंकर एवं श्री दुर्गा जी का भजन गाकर देवी देवता को रिझाया।श्री श्याम जन्मोंत्सव के शुभ अवसर पर बाबा को अपनें मीठे एवं मधुर भजनों से रिझाने एवं जन्मोंत्सव के पुनीत बेला में निज मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमाने के लिए मुम्बई से प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश शर्मा एवं कोलकात्ता से रितू सिंह ने एक से एक मीठे और प्यारे भजनों की माला पिरोई एवं सभी श्याम प्रेमी श्रद्धालुओं को झूमाया।भजनों का कार्यक्रम प्रातः 4 बजे तक चलता रहा।सारी रात भक्तों से सम्पूर्ण मंदिर प्रागंण भरा रहा।श्री ओम प्रकाश मोदी ने सपरिवार बाबा को छप्पन भोग लगाया।भोग लगने के बाद से ही प्रसाद वितरण निरन्तर श्री विष्णु चौधरी,सूरज लोधा,साकेत ढाढनिया,विकाश मोदी,शैकी केडिया की देख रेख में होता रहा।सम्पूर्ण मंदिर परिसर को रंग बिरंगे लाइट एवं बैलून से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
बाबा का आलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार देख एवं बाबा के जन्मदिन की बधाई पा भक्तगण भाव विभोर होते रहे।सभी ने सपरिवार बाबा का जन्मदिन साथ मनाया एवं अपने परिवार के लिए मंगलकामना की।श्री श्याम जन्मोंत्सव के सफल आयोजन में वरिष्ठ सदस्यों संग युवा सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रातः 4 बजे सभी ने मिल बाबा की आरती की एवं विशेष भोग प्रसाद प्राप्त किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...