यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 19 दिसंबर 2018

झारखंड में सभी बेघरों को मिलेगा घरः रघुवर दास


रांची। झारखंड में वर्ष 2020 तक नगरीय क्षेत्रों के सभी बेघरों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर बेघर को घर देने का लक्ष्य तय किया है। उन्हीं के दिशा निर्देशों पर चलते हुए झारखंड सरकार इस लक्ष्य को वर्ष 2020 तक पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसको पूरा करने के लिए समयबद्ध रोड मैप बनाने की जरूरत है। कितने बेघर हैं, उनसे किस प्रकार घर का आवेदन लिये जाएंगे, किस प्रकार आवंटन किया जाएगा इन सबका रोड मैप तैयार करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी द्वारा आयोजित कार्यशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ले और जनवरी से काम में हाथ लगा दे, तभी समय पर लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नियमों को आसान किया है ताकि काम में किसी प्रकार की अड़चन में आए और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। यह काम हमें मिशन मोड में करना है। किसी गरीब को घर मिलेगा तो इससे बड़े बढ़कर कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता।

कोई बिचौलिया ना हो, काम पारदर्शी तरीके से हो
उन्होंने कहा इसका भी ख्याल रखे कि कोई बिचौलिया इसमें दिक्कत ना करें। काम पारदर्शी तरीके से हो इसमें वार्ड पार्षद से लेकर महापौर तक और इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी लोग टीम वर्क के रूप में काम करें ताकि हर गरीब को घर का प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा हो सके।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, नगर के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल, श्री आशीष सिंहमार, विभिन्न नगर निकायों के महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, क्रेडाई के प्रतिनिधि, बैंकर्स, डेवलपर्स समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधा देगी सरकारः रघुवर दास


★मुख्यमंत्री ने आटो क्लस्टर, आदित्यपुर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का किया शुभारंभ

★90 कम्पनियों का शिलान्यास -- राज्य में 1048.43 करोड़ रूपये का निवेश होगा जिससे लगभग 9976 लोगो को प्रत्यक्ष एवं लगभग 20 हजार लोगो को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

★झारखण्ड आये निवेशक, बेहतर औद्योगिक माहौल है -- राज़ेन गोहेन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री

सरायकेला-खरसांवा। सदियों से भारत ने दुनिया को अपनी ओर एक बाजार के रूप में आकर्षित किया है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश का आह्वान मेक इन इंडिया के लिये किया और अब इसी को देखते हुए मेक इन झारखंड को बढ़ावा देने के लिए आज आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे एवं डिफेंस सेक्टर में काम कर रहे हमारे निवेशकों के बीच सेतु बनना है, जो राज्य में पहली बार हो रहा है। इसी काम के लिए वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।। यह बात मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आटो क्लस्टर, आदित्यपुर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के उदघाट्न के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।

हमारी सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। झारखण्ड सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के पास जो उत्पादन क्षमता उसे प्रदर्शित करने एवं झारखंड राज्य के औद्योगिक इकाइयों एवं रक्षा इकाइयों के बीच सेतु बनाने का कार्य इस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से किया जा रहा है।

मनोहरपुर एवं चाईबासा को इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्यपुर एवं जमशेदपुर की तरह मनोहरपुर एवं चाईबासा को इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। मनोहरपुर और चायबासा के आसपास इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली जा चुकी है ।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधा देगी सरकार।

वेदांता कंपनी द्वारा स्टील प्लांट-जनवरी में होगा शिलान्यास
श्री रघुवर दास ने कहा कि वेदांता कंपनी द्वारा स्टील प्लांट लगाया जाएगा, जिसका शिलान्यास जनवरी में किया जाएगा इससे रोजगार का सृजन होगा।

पिछले 4 साल में चौतरफा विकास
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड एक अपार संभावनाओं से भरा प्रदेश है और 14 वर्ष की राजनीतिक अस्थिरता के कारण झारखंड अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। अब हम पिछले 4 वर्ष से विकास की ओर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। आज झारखंड में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है चाहे वह औद्योगिक हो, पर्यटन हो या कृषि का क्षेत्र हो। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रक्षा एवं रेलवे मंत्रालय के अधिकारीगण एवं निवेशकों की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया।

सरकार ने नियमों को पारदर्शी और सरल बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्पादों कि दुनिया में मांग है, इसलिए हमें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने पर ध्यान देना चाहिए है। हमारी सरकार ने नियमों को पारदर्शी और सरल बनाया है। ताकि कोई भी राज्य में नये उद्योग स्थापित कर सके। हमारी सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग लगाने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो तो आप सरकार को तुरंत जानकारी दें उसका हम तुरंत समाधान करेंगे।

मोमेन्टम झारखण्ड के तहत अब तक 490 इकाइयों का हुआ शिलान्यास, बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में झारखंड एक निर्णायक भूमिका अदा करेगी। देश का सबसे अधिक खनिज संपदा एवं औद्योगिक दृष्टिकोण से भी झारखंड भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर फरवरी 2017 में आयोजित मोमेन्टम झारखण्ड के तहत अबतक 490 इकाइयों का शिलान्यास हो चुका है इसके माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हुआ है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार हर सेक्टर में चाहे वह इंडस्ट्री सेक्टर हो कल्चर सेक्टर हो या फिर फूड सेक्टर हो, टूरिज्म सेक्टर हो झारखण्ड राज्य के कुशल क्षमता का काफी डिमांड है। हमारी सरकार यहाँ के युवाओं को ध्यान में रखकर 700 करोड़ रूपये का बजट यहां के नौजवान को स्किलड बनाने हेतु रखी है। युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए हमारी सरकार हर क्षेत्र में अग्रसर है।

आने वाले समय में भारत हर क्षेत्र में होगा नंबर 1
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में स्टील उत्पादन के लिए हमारा देश प्रथम स्थान पर है। भारत मछली उत्पादन में विश्व का दूसरा देश बन चुका, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत बन चुका है। इसी तरह ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दुनिया का चौथा देश भारत के रूप में अपना कृतिमान स्थापित कर लिया है। आने वाले समय में भारत हर क्षेत्र में एक नंबर में होगा, भारत सरकार और राज्य सरकार साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रही है । श्री दास ने कहा कि आदित्यपुर में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ऑटो क्लस्टर कार्यालय खोला जायेगा ताकि इस सेक्टर में जो काम कर रहे हैं उनको एक जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी पोटेंशियल है रेलवे और डिफेंस के क्षेत्र में झारखंड सरकार के साथ मिलकर साथ काम करें ताकि हम रेलवे और डिफेंस के क्षेत्र में झारखंड के ब्रांड को हम देश दुनिया में स्थापित कर सकें।

आगे आए निवेशक, सरकार आपके साथ हैं- राज़ेन गोहेन, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री
कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री  राज़ेन गोहेन ने कहा कि पहले भी ऐसा वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम को देखा है लेकिन आज का यहां का जो माहौल दिख रहा है वह बहुत ही प्रेरणाप्रद है । उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां पर सभी उत्पादों के रॉ मैटेरियल उपलब्ध है ।यहां पर डेवलपमेंट की काफी संभावनाएं है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के इकोनॉमिक तेजी गति से आगे बढ़ रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा तैयार इंडस्ट्री पॉलिसी बहुत ही लाभप्रद है इस पॉलिसी के माध्यम से नए उद्योग को लगाना आसान हो गया है। आज इंडस्ट्री लगाने में कोई कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी निवेशकों से अपील की झारखंड में उद्योग लगाए, झारखंड सरकार बहुत ही सरल एवं अच्छी औद्योगिक नीति तैयार की है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आप उद्योग लगायें सरकार हर प्रकार से अपना पूर्ण सहयोग देगी. उन्होंने कहा कि रेल के क्षेत्र में डेवलपमेंट के बहुत सारे सेक्टर हैं और हर सेक्टर में अनेकों उत्पाद होते है और कुछ कुछ उत्पाद हमें बाहर से मंगाने पड़ते हैं यदि ये प्रोडक्टर देश में ही बने तो इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने निवेशकों को कहा की आप आगे आए सरकार हर समय आपके साथ खड़ी है।

 इंद्र अग्रवाल ने कहा---
एशिया (आदित्यपुर स्मौल इंडस्ट्री एसोसीएशन) के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल ने कहा कि यदि हम ओटो मोबाईल क्षेत्र के साथ साथ रेल एवं रक्षा के क्षेत्र में उत्पाद तैयार करते हैं तो यह एक नई चेतना और उर्जा लेकर आयेगी और झारखण्ड में व्यपार के नये द्वार खोलेगी। उन्होंने झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित इस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया।

डॉ गुरु प्रसाद ने कहा--
रक्षा मंत्रालय डीआरडीओ के डॉ गुरु प्रसाद ने कहा कि डीआरडीओ स्ट्रेटेजिक प्रोटेक्शन देश को दे रहा है।
यह केवल औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा दिया जा रहा समर्थन से ही संभव हो रहा है। प्रजातंत्र की सुदृढ़ीकरण के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास में खास कर छोटे छोटे समूह को प्रोटेक्शन देने की आवश्यकता है। अभी अपने देश मे निवेश का बेहतर माहौल है। सभी औद्योगिक क्षेत्र विश्वास के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों पर बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी उद्योग को अपने आरएनई एवं उत्पाद के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिये।

 एस के बेरा ने कहा--
उद्योगपति एस के बेरा ने कहा की वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन झारखण्ड सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे एवं रक्षा मंत्रालय के सहयोग से झारखंड में व्यापार की नई संभावनाओं को तलाशने का काम कर रही है एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। इस क्षेत्र में झारखण्ड में बहुत संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर ऑटो क्लस्टर से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के विभिन्न संस्थाओं के 25 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें प्रमुख हैं-आर्डिनेंस फैक्ट्रीबोर्ड, गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, मिश्र धातु निगम, मझगाँव, भारत डायनामिक्स लिमिटेड, इन्सटीट्यूट आॅफ न्यूक्लिीयर मेडिसिन एण्ड एलायड साइंस, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, गार्डनरीच सिप बिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स, हिन्दुस्तान एरोनाॅटिकल लिमिटेड, हैवी वेहकल फैक्ट्री, जबलपुर, हैवी वेहकल फैक्ट्री, अवाडी साथ ही रेलवे मंत्रालय से साउथ इस्टर्न रेलवे, इस्टर्न रेलवे, कपूरथला, इन्टीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई, रेल इण्डिया टेक्निकल एण्ड इकोनामिक सर्विस (राईटस), रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन(RDSO) लखनउ, इस्टर्न रेलवे, जमालपुर से लगभग 10 स्टाल लगाये गए है। इसके अलावा झारखंड से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हैवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन, राँची सहित अन्य 70 स्टाल लगाये गए हैं।

कार्यक्रम में घाटशिला विधायक श्री लक्ष्मण टुडू, इचागढ़ विधायक श्री साधु चरण महतो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव  के रवि कुमार, भारत सरकार के रेलवे एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


रांची। झारखंड सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक 19 दिसंबर 2018 को संपन्न हुई जिसमें राज्यहित और जनहित में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएः-                   

● झारखंड राज्य में खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन हेतु "झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2018 के गठन की स्वीकृति दी गई.

●  झारखंड राज्य में देशी/ मसालेदार देशी शराब की आपूर्ति हेतु झारखंड उत्पाद (देसी शराब के विनिर्माण, बोतलबंदी एवं भंडारण) नियमावली,2018 के गठन की स्वीकृति दी गई.

●  झारखंड राज्य में मानसून के विलंब से आगमन, विलंब से रोपन, सितंबर माह एवं हथिया नक्षत्र में वर्षा की कमी को दृष्टिपथ में रखते हुए राज्य में रबी-फसल के विस्तार हेतु कृषकों को रबी-2018 के फसलों हेतु 90% अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई.

●  राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत Project Approval Board (PAB)  की 12वीं एवं 13वीं बैठक में स्वीकृत किए गए 10 नए मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु पूर्व में राज्य स्कीम मद से स्वीकृत 10 नए महाविद्यालयों के लिए Funding Pattern में परिवर्तन करने की स्वीकृति दी गई.

●  वित्तीय वर्ष 2018-19 में विश्वविद्यालय हेतु राज्य के 5 जिलों में पूर्व से स्थापित/ निर्माणाधीन अंगीभूत महाविद्यालयों में 1500 छात्र -छात्राओं की क्षमता वाले बहूउद्देश्य परीक्षा भवन के निर्माण हेतु रुपए 48,72,25,000/- (48 करोड़ 72 लाख 25 हजार) रुपये मात्र की स्वीकृति दी गई.

●  माननीय राजस्व पर्षद, रांची के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेष सरकारी अधिवक्ता के शुल्क निर्धारण/पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई.

●  झारखंड विधान-मंडल सचेतक (सुविधा और भत्ता) नियमावली, 2015 (विभागीय अधिसूचना संख्या-1239, दिनांक 22.09.2017 द्वारा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

●  राज्य सरकार के कर्मियों को  आपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केंद्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.07.2018 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.

●  31 मार्च 2017 को समाप्त हुए वर्ष का झारखंड सरकार के सामान्य सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्षेत्र पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन करने की स्वीकृति दी गई.

●  31 मार्च 2017 को समाप्त हुए वर्ष का झारखंड सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन करने की स्वीकृति दी गई.

● लातेहार जिला अंतर्गत अंचल-चंदवा, मौजा- जमीरा, भुसाड़ एवं कामता के अंतर्निहित विभिन्न प्लॉट कुल रकबा 19.76 एकड़ गैरमजरूआ आम एवं खास भूमि कुल देय राशि 2,41,19,733/- (दो करोड़  इकतालीस लाख उन्नीस हजार सात सौ तैतीस) रुपए मात्र, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अदायगी पर टोरी- बीराटोली- महुआमिलान नई बी.जी. रेलवे लाइन निर्माण हेतु रेल मंत्रालय, भारत सरकार को सशुल्क स्थाई भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई.

● रांची जिला अंतर्गत अंचल- हेहल, मौजा- कठहलगोंदा में रकबा-0.14 एकड़ कैसरे हिंद भूमि कुल देय राशि 1,06,54,285/- (एक करोड़ छ: लाख चौवन हजार दो सौ पचासी) रुपया मात्र की अदायगी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रांची के क्षेत्रीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार को सशुल्क स्थाई भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई.

● बोकारो जिला अंतर्गत अंचल-गोमिया के मौजा-खुदगड्ढा के विभिन्न प्लॉटों में अंतर्निहित कुल रकबा-0.16 एकड़ गैरमजरूआ खास किस्म-परती/कदीम परती पत्थर भूमि  कुल देय राशि 7,20,362/- (सात लाख बीस हजार तीन सौ बासठ) रुपए मात्र की अदायगी पर ओएनजीसी (ONGC)  के कुआ खुदाई आदि के निर्माण हेतु Oil and Natural Gas Corporation Limited  (ONGC) के साथ 30 वर्षों के लिए नवीकरण विकल्प के साथ सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई.

●  सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला अंचल के मौजा-पारलपोसी, में कुल रकबा-7.01 एकड़ गैरमजरूआ खास भूमि, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास विभाग, भारत सरकार को नि:शुल्क भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई.

●  भारतनेट परियोजना फेज-II के अंतर्गत 11 जिलों गुमला, सिमडेगा,पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, खूंटी, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, चतरा एवं गढ़वा में दूरसंचार विभाग, भारत सरकार से परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मंत्रिपरिषद से पूर्व में स्वीकृत राशि रुपये 420.44 (चार सौ बीस करोड़ चौवालिस लाख) के बदले संशोधित स्वीकृत राशि 6,37,44,00,000/- (छ: सौ  सैंतीस करोड़ चौवालिस लाख) के आलोक में कार्य करने की स्वीकृति दी गई.

●  झारखंड राज्य सोलर रूफटॉप नीति-2018 की स्वीकृति तथा इस नीति का अधिसूचना निर्गत की तिथि से 5 वर्षों तक के लिए लागू रहने एवं यथा आवश्यकता अनुसार 5 वर्षों की अवधि के पूर्व नई नीति लाने अथवा 5 वर्षों की अवधि समाप्त होने पर वांछित संशोधनों के साथ विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई.

●  विधि विभाग की अधिसूचना संख्या एल.जी.11/2017-156/ लेज एवं 157/ लेज दिनांक 15.10.2018 द्वारा स्थापित झारखंड माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2018 के अधिनियम हेतु झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2018 के झारखंड विधानसभा में  पुनर स्थापन पर स्वीकृति दी गई.

●  श्री मो.मुस्ताक अहमद तत्कालीन निबंधक (निगरानी) संप्रति निलंबित मुख्यालय साहिबगंज को सेवा से बर्खास्त किए जाने की स्वीकृति दी गई.

●  राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अवयव-1  अंतर्गत जमशेदपुर महिला महाविद्यालय जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का विश्वविद्यालय के रूप में स्तरोनयन करने हेतु कुल रुपए 89 करोड़ 26 लाख 22 हजार मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

●  कोल्हान, पलामू,संथाल परगना, एवं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय विकास प्राधिकार गठित किए जाने एवं रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के क्षेत्राधिकार को बढ़ाने की स्वीकृति दी गई.

●  झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी अनुमंडल का नाम परिवर्तित कर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल किए जाने की स्वीकृति दी गई.

●  जरेडा द्वारा सौभाग्य  योजना के तहत प्रथम चरण में 85 ग्राम एवं द्वितीय चरण में 240 ग्राम अर्थात कुल 325 ग्राम ओके क्रमश: 3738 एवं 8113 अविद्युतीकृत घरों अर्थात कुल11851 अविद्युतीकृत घरों को सोलर स्टैंड अलोन सिस्टम के माध्यम से विद्युतयकृत करने हेतु कुल  प्राककलित राशि 55,76,14,836 /-  जिसमें कुल केंद्रआंश रुपये 33,45,68,902 कुल ऋण रुपए 16,72,84,451 /- राज्यांश कुल रूपए 5,57,61,483 की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई

●   मुद्रांक शुल्क का भुगतान स्टांप के अतिरिक्त अन्य माध्यम से करने की स्वीकृति दी गई.

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

आटो क्लस्टर, आदित्यपुर में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन


मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
 राज्य में 1048.43 करोड रुपये का होगा  निवेश  
 लगभग 9976 लोगो को प्रत्यक्ष  20 हजार लोगो को  प्राप्त होगा अप्रत्यक्ष रोजगार

जमशेदपुर। आदित्यपुर आटो क्लस्टर, आदित्यपुर में 19-20 दिसम्बर 2018 को वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  रघुवर दास एवं विशिष्ट अतिथि रेलवे राज्य मंत्री  राजेन गोहेन है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2017 में शुरू हुए मोमेंटम झारखंड की गति को आगे बढाते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मेक इन इंडिया की पहल को बढ़ावा देना साथ ही झारखण्ड राज्य में रक्षा एवं रेल के क्षेत्र मे व्यापार की नयी संभावनाओं को तलाशना है। 

यह आयोजन आदित्यपुर आटो क्लस्टर, भारत सरकार के रक्षा एवं रेलवे मंत्रालय, झारखंड सरकार एवं आदित्यपुर स्माॅल इण्डस्ट्रील  एसोसिएशन (एसिया) के सुयंक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर 90 कम्पनियों का शिलान्यास किया जाना है। इससे राज्य में 1048.43 करोड़ रूपये का निवेश होगा जिससे लगभग 9976 लोगो को प्रत्यक्ष रोजगार एवं लगभग 20 हजार लोगो को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। शिलान्यास किये जाने वाले कम्पनियों में हिन्दुस्तान काॅपर लिमिटेड, मॉरिशस की बहुराष्ट्रीय कम्पनी लगुना काॅलोथिंग एल0एल0पी0, एक्सेल इंडिया लिमिटेड, बाबा साई इंटरप्राईजेज, किशोर एक्सपोर्ट, गृह लक्ष्मी सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख है। इन निवेशों से राज्य में ना सिर्फ रोजगार के नये अवसर सृजित होगे अपितु राज्य का आर्थिक विकास भी होगा।

आदित्यपुर में होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के औद्योगिक इकाईयों, रक्षा एवं रेलवे के इकाईयों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न सरकारी विभाग, MSME औद्योगिक घराने इत्यादि को एक ही व्यापार मंच पर लाना है। MSME की क्षमता का विकास करते हुए उन्हे रक्षा एवं रेलवे हेतु आपूर्तिकर्ता के रुप में विकसित करना हैं।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के विभिन्न संस्थाओं के 25 से भी ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें प्रमुख हैं-आर्डिनेंस फैक्ट्रीबोर्ड, गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिषमेंट, मिश्र धातु निगम, मझगाँव डाॅकषिप बिल्डर्स, भारत डायनामिक्स लिमिटेड, इन्सटीट्यूट आॅफ न्यूक्लिीयर मेडिसिन एण्ड एलायड साइंस, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, गार्डनरीच सिप बिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स, हिन्दुस्तान एरोनाॅटिकल लिमिटेड, हैवी वेहकल फैक्ट्री, जबलपुर, हैवी वेहकल फैक्ट्री, अवाडी इत्यादि है।

रेलवे मंत्रालय से साउथ इस्टर्न रेलवे, इस्टर्न रेलवे, कपूरथला, इन्टीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई, रेल इण्डिया टेक्निकल एण्ड इकोनामिक सर्विस (राईटस), रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन(RDSO) लखनउ, इस्टर्न रेलवे, जमालपुर से लगभग 10 स्टाल लगाये जा रहे है। इसके अलावा झारखंड से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हैवी इंजिनियरिंग  कारपोरेशन, राँची एवं अन्य 70 स्टाॅल लगाये जा रहे हैं।

रांची में श्रीराम दल का गठन

हिंदुत्व को जगाए रखना ही मुख्य उद्देश- आदर्श मल्लिक                                                       

रांची। मोराबादी स्थित हनुमान जी के मंदिर में राज्य के विभिन्न कोने से आए सैकड़ों  हिंदू भाइयों के साथ एक बैठक रखा गया जिसमें श्री राम दल के नाम से हिंदू संगठन का गठन किया गया श्री राम दल के केंद्रीय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक ने बैठक का नेतृत्व किया आदर्श मल्लिक ने कहा कि हाल के दिनों में हमारे हिंदू भाइयों बहुत सारे जगह पर कमजोर पड़ रहे हैं इस संगठन का मुख्य उद्देश्य होगा कि सब हिंदू भाइयों एकजुट करें और अपने हिंदू धर्म को और मजबूत करें हिंदुत्व को जगाने के लिए हिंदुत्व को बनाए रखने के लिए हिंदुत्व को बरकरार रखने के लिए संगठन  का नीव रखा गया है
  इस अवसर पर श्री राम दल के केंद्रीय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोनू कुंवर, केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, केंद्रीय महासचिव शौर्य राज, केंद्रीय सचिव दीपेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे

चतरा संसदीय क्षेत्र : गरमाने लगा है स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा


यूपीए और एनडीए तलाश रहा उम्मीदवार
 सुधांशु सुमन सशक्त दावेदार
 

रांची। चतरा संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव के  जंग-ए-मैदान में उतरने के लिए यूपीए और एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने कसरत शुरू कर दिया है। यहां स्थानीय बनाम बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा भी गरमाने लगा है। गौरतलब है कि चतरा झारखंड ही नहीं देश का एकमात्र संसदीय क्षेत्र है, जहां अब तक कोई स्थानीय नेता सांसद नहीं बना। इसकी वजह यह रही कि यहां चुनावी मैदान में मुख्य संघर्ष में शामिल दल भी बाहर से ही अपने उम्मीदवार उतारते रहे हैं। इस बार आनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए भी विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा यही कवायद चल रही है। लेकिन चतरा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का मिजाज तेजी से बदल रहा है। यहां की जनता इस बार चुनाव में  किसी ऐसे नेता के माथे पर विजय का तिलक लगाना चाह रही है, जो उनके बीच उनकी समस्याओं को लेकर सदैव सक्रिय रहा हो और जो उनके लिए सर्वसुलभ हो। राजनीतिक हलकों की चर्चा के मुताबिक भाजपा अपने वर्तमान सांसद सुनील कुमार सिंह को किसी दूसरे संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारकर चतरा में नया प्रत्याशी देना चाहती है।
  वहीं, विपक्षी दलों के कई नेता भी इस क्षेत्र में खेमा गाड़कर अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन का प्रारूप लगभग तैयार हो चुका है। सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति भी  बन चुकी है। इसके मुताबिक झारखंड के 14 संसदीय क्षेत्रों में छह सीटों पर कांग्रेस, चार पर झामुमो, दो पर झाविमो, एक पर राजद और एक सीट पर वाम दलों का प्रत्याशी होगा। महागठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के हिस्से में जाना लगभग तय है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कई नेता महागठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनने के जुगाड़ में रांची और दिल्ली दरबार की परिक्रमा कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों से यह बात छनकर आ रही है कि इस बार विपक्षी महागठबंधन की ओर से चतरा संसदीय क्षेत्र निवासी प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन साझा उम्मीदवार हो सकते हैं। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि श्री सुमन बतौर जनप्रतिनिधि चतरा की जनता की पहली पसंद हैं। वह विगत दस वर्षों से चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता के दुख-दर्द में शामिल होते रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा भी ऐसे उम्मीदवार को चतरा में उतारना चाह रही है, जो स्थानीय के साथ साथ जनता की पसंद हैं । इस पैमाने पर श्री सुमन खरा उतरते हैं। जानकारी के मुताबिक श्री सुमन चतरा संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसमस्याओं को लेकर मुखर हैं। जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संघर्षरत हैं। चतरा के हर गांव, गली-कूचे में उनकी जयकार होती है। चतरा के 2276 गांवों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। यही नहीं, वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रेम का अलख भी जगा रहे हैं।
 बहरहाल, कांग्रेस हो या भाजपा, कोई भी दल यदि जनता के लिए सर्वसुलभ और उनके बीच सक्रिय किसी स्थानीय नेता को चुनाव मैदान में उतारे तो बाजी मार सकती है।

चतरा के अबतक के सांसद
-------------------------------------
1957: विजया राजे, सीएनएसपीजेपी (जनता पार्टी)
1962: विजया राजे, स्वतंत्र
1967: विजया राजे, स्वतंत्र
1971: शंकर दयाल सिंह, कांग्रेस
1977: सुखदेव वर्मा, जनता पार्टी
1980: रंजीत सिंह, कांग्रेस
1989: उपेंद्र नाथ वर्मा, जनता दल
1991: उपेंद्र नाथ वर्मा, जनता दल
1996: धीरेंद्र अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी
1998: धीरेंद्र अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी
1999: नागमणि, राष्ट्रीय जनता दल
2004: धीरेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय जनता दल
2009: इंदर सिंह नामधारी, स्वतंत्र
2014: सुनील कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी

सोमवार, 17 दिसंबर 2018

10 जनवरी 2019 को झारखण्ड में आयोजित होगा वर्ल्ड स्किल सम्मिट




आबूधाबी। मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रोड शो के दूसरे दिन झारखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ आबूधाबी पहुंचे। आबूधाबी में ICCA तथा Masdar Future City जैसे प्रमुख्य औद्योगिक संस्थानों का दौरा किया। आईसीसीए वोकेशनल एजुकेशन ट्रेनिंग के लिए एक विश्व विख्यात केंद्र है। यह अपने सुव्यवस्थित पाकशाला एवं हॉस्पिटैलिटी के प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय संस्थान मानी जाती है। इस संस्थान के निदेशक श्री सुनेजा राजा ने बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थी इस संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं इस प्रशिक्षण के उपरांत विश्वस्तरीय संस्थानों में उनका प्लेसमेंट हो रहा है। ऐसा ही एक विश्वस्तरीय संस्थान झारखंड में भी बनाए जाने का ऑफर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दिया जिसे सभी सुविधाएं दी जाएंगी। जिस पर संस्थान के निदेशक श्री सुनेजा राजा ने स्वीकारात्मक पहल करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2019 को झारखण्ड में वर्ल्ड स्किल सम्मिट 2019 में यह सेंटर अपना एक अपनी एक प्रदर्शनी भी लगाएगा।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के विकास आयुक्त डॉ डी के तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के मिशन निदेशक श्री रवि रंजन, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी  अमर झा भी साथ थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...