रांची। झाविमो पार्टी कार्यालय डिबडीह मे पार्टी सुप्रीमो माननीय बाबूलाल मरांडी से चतरा जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम, लातेहार जिलाध्यक्ष समसुल होदा, चतरा जिला महासचिव चन्द्रपाल पाठक, जिला सचिव छठु सिंह भोगता, नगर अध्यक्ष संजय पांडे ने मिलकर चतरा लोकसभा पर विस्तृत चर्चा करते हुए माननीय केंद्रीय अध्यक्ष को बतलाया कि चतरा लोकसभा अन्तर्गत पांच विधानसभा मे लातेहार एवं सिमरिया दो विधानसभा मे झारखंड विकास मोर्चा ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की है। चतरा विधानसभा में दूसरे स्थान पर रहे। विगत 2014 के लोकसभा चुनाव मे पार्टी को सम्मान जनक जनमत प्राप्त हुआ है। वर्तमान मे चतरा लोकसभा अन्तर्गत पार्टी कि स्थिति काफी मजबूत है । दोनो जिला के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के बात सुनने के उपरांत केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव कि तैयारी मे लग जायें।
यह ब्लॉग खोजें
बुधवार, 16 जनवरी 2019
चतरा लोकसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा लड़ेगीः तिलेश्वर राम
रांची। झाविमो पार्टी कार्यालय डिबडीह मे पार्टी सुप्रीमो माननीय बाबूलाल मरांडी से चतरा जिला अध्यक्ष तिलेश्वर राम, लातेहार जिलाध्यक्ष समसुल होदा, चतरा जिला महासचिव चन्द्रपाल पाठक, जिला सचिव छठु सिंह भोगता, नगर अध्यक्ष संजय पांडे ने मिलकर चतरा लोकसभा पर विस्तृत चर्चा करते हुए माननीय केंद्रीय अध्यक्ष को बतलाया कि चतरा लोकसभा अन्तर्गत पांच विधानसभा मे लातेहार एवं सिमरिया दो विधानसभा मे झारखंड विकास मोर्चा ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की है। चतरा विधानसभा में दूसरे स्थान पर रहे। विगत 2014 के लोकसभा चुनाव मे पार्टी को सम्मान जनक जनमत प्राप्त हुआ है। वर्तमान मे चतरा लोकसभा अन्तर्गत पार्टी कि स्थिति काफी मजबूत है । दोनो जिला के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के बात सुनने के उपरांत केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव कि तैयारी मे लग जायें।
कुंभ मेले के प्रथम शाही स्नान वाले दिन श्याम बाबा के जागरण संग भजन कीर्तन का भब्य आयोजन......
विश्वास है यह दिल का, वह साथी है हमारा,
हम प्रेमी सांवरे के, सौभाग्य है हमारा.....
जय श्री श्याम
श्री गणेशानंद आश्रम वृंदावन के अनंत श्रीविभूषित महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी जय किशन गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और कुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त किया। शाही स्नान से पूर्व शाही जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। सभी भक्तों ने शाही स्नान कर गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। कुंभ में शाही स्नान का बहुत ही सुंदर एवं भव्य आयोजन किया गया था। यह मंजर अविस्मरणीय है।
शाही स्नान के पश्चात संध्या 4:00 बजे से "श्री श्याम सत्संग ट्रस्ट चेन्नई" द्वारा श्री "श्याम भजन संध्या" का भब्य आयोजन किया गया। दिल्ली से आये हुए कारीगरों ने श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें तरह तरह के रंग बिरंगे फूलों एवं गजरों से सजा कर सुगंधित इत्रों से पूरे दरबार को महकाया। तदोपरांत बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित कर सुमधुर भजन कीर्तन शुरू किया गया। श्याम जगत के दो अनमोल मोती तथा भाव से गाने वाले मुंबई के ऋषि कुमार जी शर्मा एवं चेन्नई से पधारे मनोज गोयल एवं उनकी टीम ने दरबार में बाबा के समक्ष अपने भजनों की प्रस्तुति दी एवं भक्तों को ख़ूब रिझाया। तत्पश्चात इलाहाबाद के भजन गायकों ने भी अपने मीठे मीठे भजनों से श्याम बाबा एवं भक्तों का मन मोह लिया और भक्तों को खूब झुमाया। श्याम बाबा के जयकारे "हारे के सहारे की....","तीन बाण धारी की...." की मधुर गूंज से पूरा कुंभ का क्षेत्र और भी पवित्र एवं गुंजायमान हो उठा। सभी भक्तों ने बहुत ही हर्ष के साथ श्याम बाबा का उत्सव मनाया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बाबा को छप्पन भोग लगा महाआरती की गई एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और बाबा की मोर छड़ी से सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया।
कुंभ के मेले में सर्वप्रथम ऐसा भव्य आयोजन किया गया है। यह सिर्फ महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी जय किशन गिरी जी महाराज एवं श्री श्याम सत्संग ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा ही संभव हो सका जिसके लिए भक्तजन सदा उनके आभारी रहेंगे ।
श्री केड सती दादी मां के मंगल पाठ की गूंज से अलौकिक हो उठा प्रयागराज कुंभ का वातावरण.....
प्रयाग। प्रयागराज के पावन कुंभ मेले में महामंडलेश्वर स्वामी जय किशन गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 14 जनवरी सोमवार को मकर सक्रांति के उत्तम दिन ऐतिहासिक रूप में श्री केड सती दादी मां का भव्य मंगलपाठ एवं भजन कीर्तन संपन्न हुआ।
प्रयागराज कुंभ में यह पहला ऐसा सुंदर एवं भव्य आयोजन हुआ है जो कि सामाजिक एकता को भी दर्शाता है।
महामंडलेश्वर स्वामी श्री जय किशन गिरी जी महाराज ने बताया कि कुंभ मेले में श्री केड सती दादी मां के मंगलपाठ का उद्देश्य भारत एवं विश्व में फैले हुए केडिया परिवारों को एकत्र करना है। जिससे वे अपने आने वाली पीढ़ी को धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित कर सके।
दिनांक 14 जनवरी सोमवार को प्रातः 9:00 बजे संगम तट से श्री केड सती दादी मां की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें केडिया परिवार के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सैकड़ों भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दादी मां के जयकारों की गूंज से कुंभ का सारा वातावरण पवित्र एवं अलौकिक हो उठा था मानो स्वर्ग यहीं कुंभ-धाम में उतर आया हो।
स्वामी श्री जय किशन गिरी जी महाराज ने दादी मां की मंगल ज्योत प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। तत्पश्चात प्रख्यात मंगल पाठ एवं भजन गायक श्री ऋषि कुमार जी शर्मा एवं उज्जवल खाखोलिया जी ने मंगल पाठ शुरू कर सुमधुर भजनों से भक्तों को आनंदित कर दिया।
केडिया परिवार की चारों दादी माँ खेमी, तोली ठुकरी, संतोखी एवं कुलदेवी लाम्बी माता का रोली-मोली, नथ, चूड़ा-चुनरी एवं सोलह श्रृंगारों से बहुत ही भव्य एवं अनुपम श्रृंगार किया गया।
मंगलपाठ की मधुर ध्वनि एवं भजनों की अमृत धारा से कुंभ मेले का पवित्र वातावरण और भी दिव्यमान हो उठा। सभी भक्त आनंदित हो झूमने लगे। भक्तों को दादी मां की पवित्र मेहंदी, सिंदूर एवं हल्दी लगाई गई। तदोपरांत दादी मां को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। सभी भक्तों को दादी मां का शुभ आशीर्वाद दिला प्रसाद का वितरण किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी जय किशन गिरी जी महाराज ने कुंभ मेले में आये हुए केडिया समाज के साथ-साथ अन्य भक्तों का भी आभार व्यक्त किया एवं सबको अपना आशीर्वाद दिया
जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हों: सुबोधकांत
सोनाहातू और मुरी में सती घाट व टुसू मेला में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोगों की निगाह हमारे जल, जंगल, जमीन पर लगी है। झारखंडियों की जमीन लूटने के लिए सत्ताधारियों ने कई कुचक्र रचे। जरूरी है कि हम अपनी जमीन, अपनी पहचान की रक्षा के लिए एकजुट हों। श्री सहाय बुधवार को सोनाहातू के प्रसिद्ध सांस्कृतिक सती घाट मेला और सिल्ली के मुरी टुंगरी मेला में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि टुसू मेला और सती मेला हमारी जमीनी पहचान के प्रतीक हैं। हम इस धरती पर सदियों से मिलकर रहते आए हैं और इन मेलों-उत्सवों में हमारी इसी सहभागिता का प्रदर्शन होता है। जिन जगहों पर मेला लगता है, वहां की जमीन भी लूटी जा रही है। हमें इनकी रक्षा के लिए आगे आना होगा। अगर जमीन नहीं बची तो हमारी संस्कृति भी नहीं बचेगी। श्री सहाय ने मेले में टुसू का अभिनंदन किया और नगाड़ा बजाया। इस अवसर पर डॉ राकेश किरण महतो, सुफल महतो, अजगुत महतो, निशिकांत गंझु, रोशन कोइरी, राजकिशोर महतो, जगदीश चंद्र महतो, मुखिया मुकुंद सिंह मुंडा, जयदेव महतो, त्रिलोक महतो, बलराम साहु, चंद्रशेखर, अजय साहु, राजकुमार महतो, अजय महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।
अजय कुमार मेहता बने आप के रांची महानगर प्रभारी
रांची। आम आदमी पार्टी ने अजय कुमार मेहता को राँची महानगर का प्रभारी नियुक्त़ किया है। राँची के आनंद नगर में रहने वाले अजय कुमार मेहता पेशे से एक व्यवसायी है तथा मेहता बुक डिपो के मालिक हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने अजय मेहता को शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि राजनीति में युवाओं कि भागीदारी के बिना एक बेहतर राज़नीतिक व्यवस्था स्थापित नहीं किया जा सकता है। युवाओं को आगे आकर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताया कि अजय मेहता के प्रभार में राँची महानगर में चल रहे संगठन निर्माण के कार्य में तेजी आयेगी तथा संगठन को मजबुती मिलेगी।
श्री अज़य मेहता ने राँची महानगर प्रभारी नियुक्त किये जाने पर झारखंड प्रदेश समिति को धन्यवाद दिया है एवं खुशी जताते हुए कहा है कि वे पुरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे एवं पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करेंगे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे, परवेज सहजाद, प्रदेश सचिव राजन सिंह, लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार उपस्थित थे।
बैंकों को सिक्के स्वीकृत करने का आदेश
रांची। भारतीय रिज़र्व बैंक ने झारखण्ड के सभी बैंकों को सभी प्रकार के सिक्कों की स्वीकृति के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
राज्य सभा के पूर्व सांसद अजय मारु के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर को पत्र लिखने के आलोक में बैंक के सहायक महाप्रबंधक एम्. राजकुमार ने यह निर्देश दिया है।
सहायक महा प्रबंधक मुंबई मुख्यालय ने अजय मारु के प्रेषित पत्र में कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने २ जुलाई १९१८ को मास्टर परिपत्र जारी कर सभी बैंकों को लेन देन अथवा विनिमय में नोटों तथा सिक्कों को बदलने की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
पत्र में कहा गया है की रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखण्ड के तमाम बैंकों के नियंत्रकों को परिपत्र में निहित सिक्कों की स्वीकृत के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
अजय मारु ने अपने पत्र में कहा था की बैंको में सिक्के नहीं लिए जाने के कारण व्यापारियों एवं आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के परिपत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है की कोई भी बैंक इंकार नहीं कर सकता। परिपत्र में यह भी कहा गया है की बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक शाखाओं में जाकर इस बात का औचक निरीक्षण करेंगे कि सिक्कों की स्वीकृति के सम्बन्ध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं .
मंगलवार, 15 जनवरी 2019
विपक्षी नेताओं ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव
सुबोधकांत, बाबूलाल ने उड़ाई पतंग
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और आदिवासी धर्मगुरुओं ने मांगी झारखंड की खुशहाली की दुआएं
रांची। कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू द्वारा रांची के बाईपास रोड डिबडी के कार्निवल बैंक्विट हॉल में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं मुख्य अतिथि पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय जेएमएम के नेता अंतू तिर्की आयोजन कर्ता विनय सिन्हा दीपू एवं चारो धर्म के धर्म गुरुओं ने किया, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एवं आदिवासी समाज के पहान ने अपने रीति रिवाज के अनुसार झारखंड की उन्नति एवं झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि की दुआएं मांगी
इस अवसर पर सुबोध कांत सहाय बाबूलाल मरांडी एवं विनय सिन्हा दीपू ने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया
इस अवसर पर आयोजित पतंगबाजी प्रतियोगिता में सुबोध कांत सहाय, बाबूलाल मरांडी, विनय सिन्हा दीपू अंतू तिर्की ने कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई।
मौके पर उपस्थित जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा मकर संक्रांति पर खरमास खत्म होता है कार्यकर्ता दुगने उत्सव से मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने में जुट गए हैं
पूर्व केंद्र मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहां कि नया साल नए बदलाव का पैगाम लेकर आया है 2019 कांग्रेस के उदय का और केंद्र की तानाशाही सरकार के अवसान का साल सिद्ध होगा खरमास के बाद जनता में मौजूदा सरकार के प्रति जो गुस्सा है वह गुस्सा एकजुट होगा और सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा पतंग कटने का मतलब होता है दुश्मनों पर विजय प्राप्त करना हमने जनता के विकास के लिए पतंग काट दिया है
जेएमएम नेता अंतू तिर्की ने कहा कि गढ़वा में होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं पहुंच सके लेकिन उनकी आवाज बन कर मैं आया हूं यह साल विपक्ष की चट्टानी एकता का साल है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से, जेवीएम नेता राजीव रंजन मिश्रा सीपीआई नेता अजय सिंह कांग्रेस नेता आलोक दुबे राजीव रंजन प्रसाद जेवीएम नेता सुनील गुप्ता राजेश ठाकुर संजय पांडे आदित्य विक्रम जायसवाल झारखंड प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह शैंफर्ड हॉस्पिटल के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह कांग्रेस नेता कुमार राजा राजेश गुप्ता छोटू प्रदीप तुलसियान सुरेंद्र सिंह चंद्रकांत शुक्ला राजेश कुमार सनी कांग्रेस नेता शमशेर आलम कांग्रेस नेता अख्तर अली वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी पार्षद सविता कुजुर पार्षद पुष्पा तिर्की आजम अहमद डोरंडा महापंचायत के सदर मोहम्मद शमीम अनवर खान डोरंडा राइन पंचायत के सदर मोहम्मद जुबेर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू अमिताभ रंजन साकिब जिया असफर खान इश्तियाक आलम पूर्व पार्षद दीपक राम नसीम उल हक सरफराज महबूब आलम मुमताज आलम प्रिंस इमाम बबलू शुक्ला शहबाज आलम मोहम्मद मन्नान मोहम्मद जावेद इकबाल हसन गुलाम सरवर पिंकू मोहम्मद मोइन सुरेश गोप छोटू यादव राकेश पांडे विनय सिन्हा राम कुमार मोहम्मद राहिल मोहम्मद अरशद सद्दाम इमाम फिरोज खान थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'