रांची। एचइसी के सेवानिवृत कर्मी एव वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव के पति नंद किशोर यादव ने आज रांची लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। सेवानिवृत्त होने के बाद वे समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। अपनी पत्नी के चुनाव का कुशल संचालन कर तीन बार पार्षद का चुनाव जिताने में सफल रहे। दो बार उर्मिला यादव को हटिया विधान सभा से भी चुनाव लड़ाया। विधानसभा चुनाव में भले जीत हासिल नहीं करा पाए लेकिन चुनाव लड़ने-लड़ाने का अनुभव प्राप्त किया। श्री यादव स्वयं पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने खबरगंगा से बात करते हुए कहा कि यदि रांची संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने मौका दिया तो वे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहाएंगे। संसदीय क्षेत्र की समस्याओं से वे पूरी तरह अवगत हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से उनका व्यापक संपर्क भी रहा है। उनके पास जन समस्याओं के निदान का एक पूरा खाका है। श्री यादव के मुताबिक जनता का पारंपरिक दलों से मोहभंग हो चुका है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता उन्हें सेवा का एक अवसर अवश्य देगी।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019
निर्दलीय उम्मीदवार एनके यादव ने भरा पर्चा

बुधवार, 17 अप्रैल 2019
भाजपा की झूठ पर जनता वोट से करे चोट : सहाय
कांग्रेस प्रत्याशी ने आज बुढ़मू प्रखंड के कई गांवों में किया चुनाव प्रचार
रांची। कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय ने आज बुढ़मू में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से वोट मांगा। चुनाव प्रचार के क्रम में कई जगह आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में वोट पाने के लिए सिर्फ झूठ का सहारा लेती है। भाजपा ने चुनाव जितने के लिए वायदा किया था कि सता में आने पर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये देंगे। लेकिन सता में आने के बाद भाजपा ने लोगों को धोखा दिया और इस वायदा का जुमला कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के माध्यम से जनता को मौका मिला है भाजपा के झूठ पर चोट करने का। ऐसे झूठे वायदों के सहारे चुनाव जितने वाले भाजपा को इस चुनाव में जनता सबक सिखयेगी। श्री सहाय ने कहा सता पाने के लिए भाजपा ने जितने वायदे किये थे। सता में आने के बाद सभी वायदों के विपरीत काम किया चाहे युवाओं को रोजगार देने का मामला हो, मंहगाई कम करने का या फिर पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाने का। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा के झूठ से बचाने के लिए महागबंधन बना है। यही महागबंधन झारखंड में भाजपा का सूफड़ा करने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा के झूठे वायदों में आने वाली जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है। इसलिए इस बार जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। मतदाताओं से अपील किया कि इस चुनाव में आपको मौका मिला है भाजपा के झूठ पर वोट का चोट करने का। उन्होंने कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील मतदाताओं से किया। चुनाव प्रचार में ग्रमीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा, महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष जाकिर अंसारी, केदार पासवान, उमा, पूनम सिंह, सदन साहु, उस्मान खान, लक्ष्मीकांत, राम प्रताप तिवारी, जगलल महतो, प्यारे लाल महती, अताउल्लाह अंसारी, छोटू रजा, जावेद अख्तर जेएमएम के शमीम, भूणेश्वर साहु, अख्तर अंसारी, सनाउलाह अंसारी, राजद से एनुल खान तथा सज्जाद अंसारी सहित गठबंधन के कई नेता शामिल थे।
मोदी सरकार ने जो कहा उसका उल्टा कियाः सुबोधकांत
सुबोधकांत ने चुटिया में चलाया जन संपर्क अभियान
रांची । रांची लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने आज चुटिया के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आमलोगों से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा देश के वर्तमान हालात और समाज की बेहतर करने की दिशा में बदलाव की बात कही गई। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जैसवाल ,अनादि ब्रह्म, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रभाकर दास, आभा सरिवस्तव ,अंशु , चिंतामनी ,अनिल सिंह, करिशना सहाय ,चिंटू , आयुष, प्रेम , शि पी सोलंकी ,अमरजीत सिंह, झा मु मो की महूवा माँझी ,आदि प्रमुख नेतागण मौजूद थे।
जनसंपर्क अभियान में सुबोधकांत सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से भाजपा सरकार ने देश के अंदर बांटने का काम किया है। सत्ता में आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को झांसा देने के सिवा कुछ नहीं किया। चुनाव जीतने के पहले नरेंद्र मोदी कहते थे बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस को इतना महंगा किया कि जनता त्राहिमाम कर उठी। श्री सहाय ने कहा कि भाजपा के झूठ से जनता तंग हो चुकी है और अब वह दुबारा भाजपा के झांसे में नहीं आयेगी।
आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि देश की सामाजिक समरसता को मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद तार-तार कर दिया। आज हालत यह है कि पांच साल में मोदी सरकार ने 27 लाख 12 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है। हर महीने मोदी जी 45 हजार करोड़ का कर्ज लेते हैं। सच तो यह है कि मोदी सरकार का पांच साल का सफरनामा जुमलों से झांसों तक का है। इसके विपरीत कांग्रेस ने देश की जनता का भरोसा जीता है। कांग्रेस ने तीन राज्यों में सत्ता में वापसी करने के बाद किसानों के कर्जे माफ किए। इस मौक़े पर सुरेन्द्र सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में टाटा कंपनी के लिए छीनी गयी किसानों की जमीन वापस की। और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना तो देश के गरीबों को ध्यान में रख कर बनायी ही गयी है। कांग्रेस ने देश के सरकारी महकमों में खाली पड़े सभी पदों को भरने का वादा किया है और उसे निभाती भी है।

मंगलवार, 5 मार्च 2019
युवतियों के लिए आदर्श हैं उभरती माॅडल प्रिया जायसवाल
रांची। जीवन में कुछ बेहतर करने का जज्बा और जुनून हो तो कोई काम मुश्किल नहीं है। उम्र व अनुभव की अहमियत तो अपनी जगह है ही, लेकिन लगनशीलता,कर्मठता व ईमानदार पहल के बलबूते कम समय में भी कुछ लोग मुकाम हासिल क रने में सफल हो जाते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं राजधानी के बरियातु क्षेत्र निवासी उद्यमी महिला प्रिया जायसवाल। श्रीमती जायसवाल ने काफी कम समय में ही उद्यमिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। वर्ष 1993 में हजारीबाग में जन्मी प्रिया के पिता गुरुदेव प्रसाद डीवीसी के सेवानिवृत कर्मी हैं। उनकी माता सुनीता देवी एक कुशल गृहिणी के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। प्रिया की प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग स्थित संत रॉबर्ट हाई स्कूल से हुई। वर्ष 2016 में साईंनाथ विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उन्होंने डिप्लोमा किया। इसी वर्ष उनका विवाह रांची के उभरते युवा उद्यमी प्रवीण जायसवाल से हुआ। शादी के बाद वह रांची आ गई। अपने पति के व्यवसाय में हाथ बंटाने के अलावा प्रिया का रुझान मॉडलिंग की ओर होने लगा। ब्यूटी कॉन्टेस्ट व मॉडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने की दिशा में वह प्रयासरत रहने लगी। धीरे-धीरे मॉडलिंग के प्रति प्रिया का शौक परवान चढ़ने लगा। प्रिया के इस शौक को देखते हुए उनके पति प्रवीण ने भी उन्हें हर कदम पर साथ देना शुरु कर दिया। ब्यूटी सेक्टर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रिया की दिनचर्या बन गई। अपने घर-परिवार के कार्यों व पति की व्यावसायिक गतिविधियों में सहयोग करने के अलावा समय निकालकर वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपनी बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित करने की ओर अग्रसर रहती है। विगत दिनों पटना में आयोजित बिझार(बिहार-झारखंड) ब्यूटी पेजेेंट की मिसेज इंडिया प्रतियोगता में वह शामिल हुई और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर मिसेज एलिगेंट का खिताब जीतने में सफल रही। प्रिया मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनका सपना देश का एक बेहतरीन मॉडल बनने का है। वह अपने समाज के प्रति भी काफी संवेदनशील रहती हैं। गरीबों व असहायों की सहायता करना उनकी आदतों में शुमार है। मृदुभाषी व सरल हृदय प्रिया जायसवाल कहती हैं कि गरीबों व पीड़ितों की सेवा करने से सुखद अनुभूति मिलती है। इससे मानव जीवन का उद्देश्य सफल हो जाता है। युवक-युवतियों के प्रति अपने संदेश में वह कहती हैं कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। इससे हमारा समाज व देश सशक्त होगा।
प्रस्तुति : नवलेश नवल
Tata power solar launched rooftop solutions successfully
Tata Power Solar has made a successful launch of Rooftop Solar solution in the Steel City of India
Mr. Kaushik Sanyal deliberated on the key green energy benefits which can be brought out through is initiative along with technical positives
The flagging off of the Solar Energy vehicle was done by honorable MD- JUSCO Mr. Tarun Daga, at Town office Jamshedpur which will campaign across the Steel city to collect the opportunity from the end users. On this occasion several Tata Power officers was present there mainly Mr Rakesh Ranjan, Mr Suresh Srivastava, Mr Rajesh , Mr Siddharth was present there.
सोमवार, 4 मार्च 2019
महाशिवरात्रि पर शिव संकीर्तन अष्टयाम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर
वैश्विक शिव शिष्य परिवार के एक हजार शिष्य हुए एकत्रित
रांची। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वैश्विक शिव शिष्य
परिवार रांची के द्वारा शाखा मैदान एच॰ई॰सी॰ धुर्वा रांची में भगवान शिव की
पूजा.अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। हर-हर भोला हर-हर
शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। देश के विभिन्न
हिस्सों से लगभग एक हजार शिव शिष्य/शिष्याएं इस पावन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के
लिए पहुंचे। ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जिसमें
सैमफोर्ड अस्पताल, कोकर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था
की गई जिसमें डा॰ राठौर एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी।
उक्त आध्यात्मिक कार्यक्रम दिनांक 05.03.2019 के
मध्याह्न तक चलेगा। कार्यक्रम के उपरान्त खिचड़ी का प्रसाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं
के बीच वितरित किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री ने लिया देवघर के विकास की कार्य योजना का जायजा
देवघर में आने से एक आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का अहसास होः रघुवर दास
देवघर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगाःअमर कुमार बाउरी
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंड की सभा 3 करोड़ जनता और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को देवघर में आने पर उनकी आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का एहसास हो, इस को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करें और उस पर अमल करें।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी और सचिव श्री राहुल शर्मा ने देवघर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास के लिए कन्सलटेंट आई डेक द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की।
पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने समीक्षा करते हुए कहा कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य का एक टाइम लाइन तैयार करें और टाइमलाइन के तहत ही कार्य को पूर्ण करें ताकि मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के संकल्प के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास हो सके।
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत योजना की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द ही, निविदा होगी और श्रावणी मेला के पूर्व भूमि पूजन कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल और झारखण्ड के अन्य पथों से देवघर के प्रवेश पर तीन विशाल सांस्कृतिक प्रवेश द्वार बनाये जाएंगे। बाबा मंदिर के निकट शिवगंगा भी नए स्वरूप में दिखायी देगी। शिवगंगा की दीर्घस्थायी साफसफाई व्यवस्था, इसके चारों तरफ घाट, रोशनी और सीसीटीवी कैमरा आदि सहित एक नई स्वरूप में शिवगंगा दिखेगी।
कांवरिया पथ पर आध्यत्मिक मंडली भवन, जलाशयों का विकास, देवघर में संस्कृत विद्यालय परिसर में एक कंट्रोल कमाण्ड सेंटर और ज्योतिर्लिंग थीम वॉक (theme walk) बनेगा जिसमें भगवान महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थायी प्रतिकृति तैयार होगी। इस तरह मुख्यमंत्री के शब्दों में देवघर में आना एक आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का अहसास होगा।
इस कार्ययोजना की समीक्षा में पर्यटन सचिव श्री राहुल शर्मा, निदेशक पर्यटन संजीव कुमार बेसरा, जेटीडीसी के जीएम राजीव रंजन विद्या भूषण पंकज, आलोक प्रसाद, आई डेक की प्रतिनिधि श्रीमती गुरमीन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देवघर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगाःअमर कुमार बाउरी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी और सचिव श्री राहुल शर्मा ने देवघर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास के लिए कन्सलटेंट आई डेक द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की।
पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने समीक्षा करते हुए कहा कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य का एक टाइम लाइन तैयार करें और टाइमलाइन के तहत ही कार्य को पूर्ण करें ताकि मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के संकल्प के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास हो सके।
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत योजना की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द ही, निविदा होगी और श्रावणी मेला के पूर्व भूमि पूजन कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल और झारखण्ड के अन्य पथों से देवघर के प्रवेश पर तीन विशाल सांस्कृतिक प्रवेश द्वार बनाये जाएंगे। बाबा मंदिर के निकट शिवगंगा भी नए स्वरूप में दिखायी देगी। शिवगंगा की दीर्घस्थायी साफसफाई व्यवस्था, इसके चारों तरफ घाट, रोशनी और सीसीटीवी कैमरा आदि सहित एक नई स्वरूप में शिवगंगा दिखेगी।
कांवरिया पथ पर आध्यत्मिक मंडली भवन, जलाशयों का विकास, देवघर में संस्कृत विद्यालय परिसर में एक कंट्रोल कमाण्ड सेंटर और ज्योतिर्लिंग थीम वॉक (theme walk) बनेगा जिसमें भगवान महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थायी प्रतिकृति तैयार होगी। इस तरह मुख्यमंत्री के शब्दों में देवघर में आना एक आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का अहसास होगा।इस कार्ययोजना की समीक्षा में पर्यटन सचिव श्री राहुल शर्मा, निदेशक पर्यटन संजीव कुमार बेसरा, जेटीडीसी के जीएम राजीव रंजन विद्या भूषण पंकज, आलोक प्रसाद, आई डेक की प्रतिनिधि श्रीमती गुरमीन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...