यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 13 मई 2019

रांची में पेयजल संकट से निपटने की पूरी तैयारीः डा. किरण कुमारी



रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डा. किरण कुमारी ने दावा किया है कि इस साल गर्मियों में रांची के किसी इलाके में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। नगर निगम के पास इतनी संख्या में टैंकर उपलब्ध हो चुके हैं कि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता वहां तत्काल जलापूर्ति कर दी जाएगी। शहर के तमाम खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर ली गई है। उनके रखरखाव और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जलाशयों की जल ग्रहण क्षमता में बढ़ोत्तरी और रखरखाव की पहल शुरू कर दी गई है। विभिन्न इलाकों के भूमिगत जल के स्तर का डाटा तैयार कर लिया गया है। पानी के किल्लत वाले संभावित इलाकों को संवेदनशील सूची में डाला गया है और उनपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। डा किरण कुमारी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के कई माह पहले संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

रविवार, 12 मई 2019

रांची समाटीटन लेडिज सर्कल ने मनाया मातृ दिवस


रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169 ने मातृ दिवस मनाया: ओरमांझी के शांति सदन में रांची समारीटन लेडिज सर्कल द्वारा मातृ दिवस मनाया गया. शांति सदन करीब 35 मानसिक रूप से बीमार, निराश्रित महिलाओं को आश्रय दे रहा है. मदर डेय के मौके पर  सदस्यों ने वहां समय बिताया व संस्था द्वारा खाने पीने व रोजमरा की वस्तुओं का वितरण किया गया . रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169, लेडिज सर्कल इंडिया की शाखा है. अवसर पर लेडिज सर्कल की अध्यक्ष खुशबु सिंहअनिआ, कोषाध्यक्ष स्नेहा जैन, डॉ मीनाली मिढ़ा, नेहा खेमका, प्रियंका जैन मौजूद थी. साथ ही रांची समारीटन 244 के टेबलर राहुल सिंहअनिआ, करणवीर सिंह व संदीप खेमका भी उपस्थित थे.यह जानकारी लेडिज सर्कल 169 की स्नेहा जैन ने दी

लायन्स रांची ईस्ट में 121 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता



रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट में 121 नए सदस्यों को लायन जिला 322 ए केजिलापाल माधव लाखोटिया ने सदस्यता ग्रहण करायी एवं नए सदस्यों को सेवा करने हेतु प्रेरित किया । नए सदस्यों को लायन पिन एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । नए सदस्यों में 50 महिलाए हैं । इन सदस्यों को मिला कर क्लब के सदस्यों कि संख्या 430 हो गयी है ।
ज्ञातव्य हो कि हाल ही में लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट  को कोलकाता में सम्पन्न , लायन्स इंटरनेशनल के 46 वें  महाधिवेशन में सेवा कार्य में अग्रणी मानते हुये मल्टीपल ( भूटान सहित पूर्वी भारत) का सबे बड़ा क्लब घोषित किया गया था ।
लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा इस शहर में कई स्थायी प्रोजेक्ट चलाये जा रहे हैं जिसमे प्रमुख हैं – निरामया अस्पताल, जयपुर फूट सेंटर , अल्बर्ट एक्का चौक पर प्याऊ, के एम मल्लिक स्कूल आदि । इसके अतिरिक्त क्लब के द्वारा वर्ष  भर सुदूर क्षेत्रों में शिविर लगा कर मोतियाबिंद ऑपरेशन , डायबटीज़ जांच एवं इलाज ,मुफ्त चश्मा एवं दवा वितरण आदि किए जाते हैं ।
लायन्स इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा कार्य में लगी हुयी संस्था है जिसके पूर्वी भारत में 37,967 सदस्य है । जिला 322ए ( जिसमें रांची ईस्ट शामिल है ) के अंतर्गत 85 क्लब और 3,765 सदस्य हैं ।
आज के कार्यक्रम में क्लब के  अध्यक्ष मनोज नरेडी ने नए सदस्यों का स्वागत किया एवं मानद सचिव सतीश गुप्ता ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रथम उप जिलापाल राजेश गुप्ता , पूर्व जिलापाल वी के महेंद्रू एवं राजीव लोचन ,कोषाध्यक्ष भारतेन्दु झा, उपाध्यक्ष दिवाकर राजगड़िया, अनुपमा लोचन एवं संजय पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल जी, रमेश खेमका , वसीम आलम , सुनील केडिया, कुमुद झा , नेमि अग्रवाल   सहित,डॉ सुरंजन सरकार, शंभू चूरीवाला, रमेन्द्र कुमार, रतनलाल अग्रवाल , विकास विजयवर्गीय , प्रवीण लोहिया , अमरजीत गिरधर, विजया केडिया, अनीता झा, कविता गुप्ता , रंजिता गुप्ता  आदि कई सदस्य उपस्थित थे ।

आपनजन बंगाली संगठन ने मनाई गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती


 प्रेरणास्रोत हैं गुरुवर की कविताएं : रमेशचंद्र सरकार


रांची। हटिया क्षेत्र अंतर्गत हेसाग स्थित विकास नगर रोड नंबर दो में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन की ओर से विश्व कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की 158 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवर की कविताओं के पाठ से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन के अध्यक्ष रमेशचंद्र सरकार ने गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टैगोर की कविताओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विदेशी लेखकों व कवियों ने भी प्रशंसा की है। उनकी  मर्मस्पर्शी कविताएं जीवन की वास्तविकता को दर्शाती है। गुरुवर टैगोर ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। श्री सरकार ने समारोह के दौरान अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नोबल पुरस्कार विजेता गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ करने से अंतर्मन में एक नई प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है। हृदय को छू लेने वाली उनकी कविताएं मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में शामिल आपनजन बंगाली संगठन के सदस्यों के परिजनों व उनके बच्चों द्वारा आकर्षक व मनोरंजक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर संगठन के तपन कुमार राय, जेके नियोगी,सपन कांति चंदा, संजीव कुमार घोष, वार्ड पार्षद सविता लिंडा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

लू से बचाव के लिए जेसीआई की पहल

13 स 18 तक बांटी जाएंगी दवाएं

रांची। रांची वासियों को लू से बचाने के लिए 13 मई से 18 मई तक एक नई पहल की जा रही है। रांची के अभि होम्यो क्लिनिक के डा. राजीव और जूनियर चेंबर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल होम्यो क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। इसकी अभियान का शुभारंभ सुजाता चौक, फिरायालाल चौक से किया जाएगा। इसके तहत 14 मई को कचहरी चौक, रा, रोड चौक और पिस्का मोड़, 15 मई को हरमू चौक और किशोरगंज चौक पर, 18 मई को इसका समापन गाड़ीखाना चौक और   गोशाला चौक पर किया जाएगा।  इस दौरान गरीब तबके के लोगों को लू प्रतिरोधक दवा, पानी का बोतल, तौलिया आदि दिया जाएगा। डा. राजीव ने बताया कि वे अभी तक 400 से अधिक निःशुल्क हेल्थ कैंप लगा चुके हैं। शहर में चिकनगुनिया का प्रकोप होने पर उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा कैंप लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लू से बचने के लिए होम्योपैथी में ग्लुनाइट नामक दवा आती है जो काफी कारगर है।
इस मौके पर आयोजित प्रेस वर्ता में जेसीआई रांची के अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक अग्रवाल, सौरभ शाह, अरविंद राजगढ़िया, अभिषेक मोदी, मयंक अग्रवाल, सौरभ साबू, गौरव अग्रवाल, अक्षत आनंद, अंकित मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शनिवार, 11 मई 2019

रहस्य का पिटारा बन चुकी हैं ईवीएम मशीनें



देवेंद्र गौतम
20 लाख करीब ईवीएम मशीनें चुनाव आयोग के कब्जे से बाहर हैं। आरटीआई के जरिए सका खुलासा हुआ है। मुंबई हाई कोर्ट में ससे जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई चल रही है। लेकिन न तो सरकार को इसकी चिंता है न चुनाव योग को। मुख्य धारा की मीडिया के ले भी यह कोई खबर नहीं है। मुंबई के सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोरंजन राय ने 27 मार्च 2018 को मुंबई हात्रकोर्ट में इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी। उनके आग्रह पर हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से ईवीएम मशीनों के स्टाक और इनकी निर्माता कंपनियों से आपूर्ति का डाटा मांगा था। इसमें बीस लाख ईवीएम मशीनों का कोई लेखा जोखा नहीं मिल रहा है। कंपनियों ने आपूर्ति की लेकिन चुनाव आयोग तक नहीं पहुंची। मामले की सुनवाई चल रही है। चुनाव के दौरान कहीं होटल के कमरे से ईवीएम मशीने बरामद हो रही हैं तो कहीं सड़क पर फेंकी हुई मिल रही हैं। कहीं स्ट्रांग रूम का ताला खोलकर ईवीएम मशीनें बदले जाने के आरोप लग रहे हैं। कोई हैक करने का दावा कर रहा है कोई हैकिंग की आशंका व्यक्त कर रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व के दौरान आखिर यह सब क्या हो रहा है?
सरकार मौन है। कथित मुख्य धारा के मीडिया ने भी टीआरपी बटोरने वाली इन खबरों को पूरी तरह नज़र-अंदाज़ कर दिया है। सिर्फ फ्रंटलाइन पत्रिका ने इसकी रिपोर्ट छापी है। यूट्यूब पर कुछ वीडियो पोस्ट हुए। अभी तक किसी राजनीतिक दल ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की। 20 लाख ईवीएम मशीनें चुनावी हार को जीत में बदल सकती हैं। सवाल है कि ईसीएल और बीईएल कंपनियों से भेजी गई यह मशीने अगर चुनाव आयोग नहीं पहुंची तो आखिर गईं कहां। बीईल को तो चुनाव आयोग ने अतिरिक्त भुगतान भी कर दिया है। इसबार के चुनाव में ईवीएम मशीनें रहस्यों का पिटारा बन चुकी हैं। बैलेट पेपर के जमाने में बूथ लूट होती थी अब तकनीक का खेल हो रहा है।

शुक्रवार, 10 मई 2019

लोकसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम : अजय राय


रांची। भाजपा नेता अजय राय ने कहा है कि सूबे में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरेगा। राज्य में दो चरणों में हुए चुनाव के रुझान से यह  स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार के कामकाज से जनता पूर्णत: संतुष्ट है। इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। पूरे देश में मोदी की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र में फिर मोदी सरकार सत्ता संभालेगी। श्री राय ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में बेहतर काम कर रही है। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। भाजपा सरकार बेहतर सुशासन दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अधिकतर जनता ने पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगी दल के प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...