यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 19 जून 2019

ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल से मिले सीएम रघुवर दास

★ सहयोग की संभावनाओं को तलाश कर भारत और ऑस्ट्रेलिया काम करें



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज झारखंड मंत्रालय में ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता श्री एंड्रयू फोर्ड ने भेंटवार्ता किया.

झारखंड तेज गति से विकास कर रहा है
ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल श्री एंड्रयू फोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संबंध और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने राज्य में माइनिंग टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जल संचयन आदि क्षेत्रों में सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड काफी तेजी से विकास कर रहा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है ऑस्ट्रेलिया के जैसे यहां भी संसाधनों की भरमार है। माइनिंग तकनीक के क्षेत्र में आस्ट्रेलिया काफी अग्रणी है। झारखंड सरकार चाहे तो ऑस्ट्रेलिया हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऑस्ट्रेलिया आकर माइनिंग देखने का आग्रह किया।

झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा। किन क्षेत्रों में दोनों के बीच सहयोग हो सकता है इसकी संभावना तलाश किया जायेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल उपस्थित थे।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने की समीक्षा बैठक


निर्देशः योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय पर पहुंचाने का कार्य पूरी तन्मयता से करें अधिकारी


रांची। राज्य सरकार ने गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाएं लागू की गई है, जिनका लाभ लोगों मिले। यह हमसब को सुनिश्चित करना है। आप सभी को योजनाओं की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। साथ ही योजनाओं को लागू करने में आपको संवेदनशीलता बरतनी जरूरी है। ये बातें मंत्री महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, डॉ. लुईस मरांडी ने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। श्रीमती मरांडी ने कहा कि समय रहते योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य पूरी तन्मयता से होना चाहिए।

चिल्ड्रेन होम का पैसा निर्गत करें
डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि चिल्ड्रेन होम का पैसा जल्द से जल्द निर्गत करें। ताकि बच्चों के लालन - पालन में किसी तरह की परेशानी ना हो। इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित होना चाहिये। जल्द चिल्ड्रेन होम जाकर अधिकारी अद्यतन जानकारी लेंगे। किसी तरह की कोताही की शिकायत मिलने पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत जिम्मेदार पदाधिकारी पर एक्शन लिया जाएगा।

जरूरतमंदों को लाभ मिले यह ध्यान रखें
इस अवसर पर सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग श्री अमिताभ कौशल ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी गंभीरता से सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाएं। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना महत्वपूर्ण सुधार कार्यक्रम है। योजना को लेकर किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना,  कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लाभुकों को देने एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, पोषण सखी मंडल के मानदेय का भुगतान वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में सुनिश्चित करने का निदेश मंत्री ने दिया।
समीक्षा बैठक में निदेशक महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, सभी जिलों के समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी,  DSW व अन्य उपस्थित थे।

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मिले मुख्य सचिव

इंडस्ट्रियल एरिया से दुकानें हटाएः मुख्य सचिव
सचिवों को निर्देश, सभी कानूनी स्वीकृतियों के लिए चेक लिस्ट बनाएं
 बैठक में मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने लिए कई अहम ई फैसले


रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की शिकायत के मद्देनजर इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहीं दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए उसे हटाने का निर्देश उद्योग सचिव को दिया है। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में अस्पताल और होटलों के लिए कारखानों से हट कर स्थान तय करने का निर्देश दिया। साथ ही बिजली की कुव्यवस्था को दूर करने के लिए उसे निजी हाथों में देने की एसोसिएशन की मांग पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है तथा जल्द ही कुछ क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव तमाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड मंत्रालय स्थित अपने सभा कक्ष में बैठक कर रहे थे। इस दौरान राज्य के उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे सभी कानूनी स्वीकृतियों के लिए चेक लिस्ट तैयार करें।

इज ऑफ डूइंग विजनेस के तहत लाभ लें
मुख्य सचिव ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार राज्य में इज ऑफ डूइंग विजनेस के तहत लगातार रिफार्म कर रही है। उद्योग लगाने से लेकर चलाने तक की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम बहाल किया गया है। वे इसका लाभ लें, और अपना फीडबैक भी दें। अगर कमियां संज्ञान में लाई जाती हैं, तो उसके त्वरित निदान का चैनल भी विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सकारात्मक रूख के साथ सरकार के साथ मिलकर राज्य के विकास में योगदान दे।

प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क बनाएं
एसोसिएशन द्वारा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए सरकार से जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार बाजार मूल्य से चैगुने दाम पर जमीन अधिग्रहण करती है, इस स्थिति में वह उद्यमियों के लिए लाभदायक नहीं होगा। उन्होंने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि वे खुद बाजार मूल्य पर 10 एकड़ या उससे अधिक जमीन खरीद कर इंडस्ट्रियल पार्क बनाएं। सरकार उसके लिए अनुदान देगी। वहीं पार्क में सभी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।

कामगारों का स्किल डेवलपमेंट करने में सरकार करेगी सहयोग
इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्य सचिव ने कहा कि वे स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलें, सरकार उसमें बढ़-चढ़ कर सहयोग करेगी। इससे संबंधित सरकार की पॉलिसी भी है। ट्रेनिंग का पैसा सरकार देगी। वहीं, जरूरत होने पर सरकार भी क्वालिटी स्किल सेंटर खोलेगी। उन्होंने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कहा कि वे इस मसले पर पहले वर्कआउट कर उन्हें बताएं। वहीं इंडस्ट्रीज में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन की मांग पर एसोसिएशन को वर्क आउट कर टू द प्वायंट प्रपोजल देने को कहा गया। 

पुराने वाहनों के निबंधन में अड़चन पैदा करनेवाले पर करें कार्रवाई
मुख्य सचिव ने पुराने वाहनों का निबंधन मूल निबंधन स्थान से कराने के लिए बाध्य करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अफसरों पर कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने का निर्देश परिवहन सचिव को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर इज ऑफ डूइंग विजनेस के तहत प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में बढ़ रही है, वहीं कुछ लोग पुराने माइंड सेट में उलझे हुए हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। किसी भी नये-पुराने वाहनों का निबंधन राज्य में कहीं भी होगा।

फैक्ट्रियों के स्ट्रक्चरल वेरिफिकेशन की समस्या दूर करें
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हर साल होने वाले फैक्ट्रियों के स्ट्रक्चरल वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारियों द्वारा समस्या खड़ी करने की शिकायत पर मुख्य सचिव ने उद्योग सचिव को इसका परमानेंट समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं प्रदूषण प्रमाणपत्र लेने में आ रही दिक्कतों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों को एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक कर समस्या का त्वरित समाधान का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निर्यात, जमीन तथा ऋण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर निर्णय लिए गए।

बैठक में ये थे मौजूद
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न तमाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के साथ बैठक में उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार, नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, परिवहन सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, आइटी सचिव श्री विनय कुमार चौबे और बिजली वितरण निगम के निदेशक श्री राहुल पुरवार आदि शामिल थे।

पर्यावरणविद् ने पार्षद उर्मिला यादव को सौंपा औषधीय पौधा



रांची। जाने-माने पर्यावरणविद् और आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ.विपीन ने   रांची नगर निगम के वार्ड 41के पार्षद उर्मिला यादव को उनके आवास पर जाकर औषधीय पौधा भेंट किया। डॉ. विपीन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत रांची नगर निगम के सभी वार्डों में पार्षदों को औषधीय पौधा भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानव और वन्य जीवों के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पेड़-पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर पार्षद उर्मिला यादव ने कहा कि पिछले कई सालों से धरती को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त करने की मुहिम चल रही है। इसके तहत पेड़-पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इस क्रम में डाॅ.विपीन के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी आगे आने की आवश्यकता है। औषधीय गुणों से भरपूर कई पौधे लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग कर सकते हैं।

पांच पेट्रोल-डीजल चालक संघों की बनी नई कमेटी

 ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ संघर्ष का ऐलान


रांची। पूर्व घोषणा के अनुसार झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ टैक्सी मेंस एसोसिएशन पैट्रोल ऑटो चालक संघ, रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई-रिक्शा ठेला मजदूर संघ,  रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक महासंघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन महासंघ के प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह ने किया। बैठक में डीजल ऑटो चालक, पैट्रोल ऑटो चालक, टैक्सी एवं ई रिक्शा चालकों को परिचालन में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। यातायात प्रशासन द्वारा सभी ऑटो ई रिक्शा को जब्त कर यातायात थाना में लगाया जा रहा है। अनलिमिटेड फाइन काटा जा रहा है। कई ऑटो ई रिक्शा दो-तीन महीना से यातायात थाना में लगे हुए हैं।  उनपर तरह-तरह  के फाइन लादे जा रहे हैं। जिसकी अदायगी मुश्किल है। इसके कारण चालकों के परिवार भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से ऑटो चालकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूर्व में कमेटी 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। अब पांचो यूनियनों के प्नतिनिधियों मिलाकर 13 सदस्यीय नई कमेटी बनाई गई। उसमें  झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार सिंह, रांची टैक्सी मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संरक्षक अमित ओझा, रांची महानगर पेट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष छोटू पासवान, राजधानी पैट्रोल ऑटो चालक संघ के उपाध्यक्ष सूरज पासवान उर्फ ललकु, रांची रेलवे स्टेशन पैट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, पेट्रोल ऑटो चालक संघ के सचिव तबरेज अहमद, रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई रिक्शा ठेला मज़दूर संघ के महामंत्री मुन्ना कच्छप, शकील रेन, रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव अजीत नायक शामिल हैं। नई कमेटी की बैठक दिनांक 20 जून 2019 को समय 3:00 बजे रखी गई है आगे की  रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में निर्णय हुआ कि एक बार फिर से नए सिरे से अपना मांग पत्र राज्य के मुुख्यमंत्री, सांसद, परिवहन मंत्री को सौंपकर समस्या के निदान हेतु वार्ता की जाएगी।बैठक में उपस्थित गुड्डू सिंह,  सुमित कुमार, संजय पटेल, रमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अाकाश भारती, अमर मुंडा, फिरोज आलम,  आनंद कुमार,  लाली सिंह, पनीर मुंडा, अजय प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, पंकज कुमार पांडे, अमित सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव रवि ,नीरज साहू आदि सदस्य उपस्थित थे।  बैटक की जानकारी महासंघ के महासचिव रामाशंकर सिंह ने दी है।

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के 161वें बलिदान दिवस पर वीरांगनाओं ने दी श्रद्धांजलि



जमशेदपुर। झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के 161वें बलिदान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउण्डेशन ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सरायकेला जिला वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर के कल्पनापुरी मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रुप से  कोल्हान वीराँगना की अध्यक्ष राममनी सिंह, प्रदेश सद्स्य सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, महासचिव रूबी सिंह, संयुक्त सचिव संजु सिंह,  गम्हरिया मण्डल  अध्यक्ष पार्वती सिंह, महासचिव शोभा सिंह, अनु सिंह, आदित्यपुर मण्डल अध्यक्ष मनुमाया सिंह, महासचिव रिद्धि सिंह, आरआईटी मन्डल महासचिव सुनिता सिंह और पीआरओ राखी सिंह उपस्थित थी।  इस मौके पर श्रीमती राजमनी सिंह ने कहा कि हम सभी महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और देशप्रेम से शिक्षा लेते हुए समाज और देश के लिये बेहतर ढंग से काम करने की जरूरत है l  धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने किया। वीरांगनाओं ने इस मौके पर महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

चाईबासा में जनता दरबार

शिकायतों का निराकरण जल्द करने का निर्देश


विनय मिश्रा
चाईबासा। समाहरणालय परिसर में जिले के आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त  अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा आम जनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 12 फरियादियों के द्वारा अपनी शिकायतें पेश की गई है।
शिकायत सुनने के उपरांत पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त आवेदनों को जांच के उपरांत उपायुक्त कार्यालय में भेजा गया।जहाँ से यह अग्रसर करवाई हेतु संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...