ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ संघर्ष का ऐलान
रांची। पूर्व घोषणा के अनुसार झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ टैक्सी मेंस एसोसिएशन पैट्रोल ऑटो चालक संघ, रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई-रिक्शा ठेला मजदूर संघ, रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक महासंघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन महासंघ के प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह ने किया। बैठक में डीजल ऑटो चालक, पैट्रोल ऑटो चालक, टैक्सी एवं ई रिक्शा चालकों को परिचालन में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। यातायात प्रशासन द्वारा सभी ऑटो ई रिक्शा को जब्त कर यातायात थाना में लगाया जा रहा है। अनलिमिटेड फाइन काटा जा रहा है। कई ऑटो ई रिक्शा दो-तीन महीना से यातायात थाना में लगे हुए हैं। उनपर तरह-तरह के फाइन लादे जा रहे हैं। जिसकी अदायगी मुश्किल है। इसके कारण चालकों के परिवार भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से ऑटो चालकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूर्व में कमेटी 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। अब पांचो यूनियनों के प्नतिनिधियों मिलाकर 13 सदस्यीय नई कमेटी बनाई गई। उसमें झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कार्यकारी अध्यक्ष राम कुमार सिंह, रांची टैक्सी मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संरक्षक अमित ओझा, रांची महानगर पेट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष छोटू पासवान, राजधानी पैट्रोल ऑटो चालक संघ के उपाध्यक्ष सूरज पासवान उर्फ ललकु, रांची रेलवे स्टेशन पैट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, पेट्रोल ऑटो चालक संघ के सचिव तबरेज अहमद, रांची रेलवे स्टेशन रिक्शा ई रिक्शा ठेला मज़दूर संघ के महामंत्री मुन्ना कच्छप, शकील रेन, रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव अजीत नायक शामिल हैं। नई कमेटी की बैठक दिनांक 20 जून 2019 को समय 3:00 बजे रखी गई है आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में निर्णय हुआ कि एक बार फिर से नए सिरे से अपना मांग पत्र राज्य के मुुख्यमंत्री, सांसद, परिवहन मंत्री को सौंपकर समस्या के निदान हेतु वार्ता की जाएगी।बैठक में उपस्थित गुड्डू सिंह, सुमित कुमार, संजय पटेल, रमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अाकाश भारती, अमर मुंडा, फिरोज आलम, आनंद कुमार, लाली सिंह, पनीर मुंडा, अजय प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, पंकज कुमार पांडे, अमित सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव रवि ,नीरज साहू आदि सदस्य उपस्थित थे। बैटक की जानकारी महासंघ के महासचिव रामाशंकर सिंह ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें