यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 13 जुलाई 2019

आयुक्त ने तेज की वृक्षारोपण की गति


विनय मिश्रा

 चाईबासा। राज्य  के पांचवें प्रमंडल कोल्हान के आयुक्त विजय कुमार सिंह के द्वारा वृक्ष लगाये जाने की मुहिम को इन्होंने जो गति दी है वो पूरे प्रदेश वासियो के लिए प्रेरणा का स्रोत है इनके कारगर कदम का ही नतीजा है कि ऐतिहासिक रूप से वृक्षारोपण अभियान तेजी से सम्पन्न हो रहा है
मुख्यमंत्री के द्वारा 7 जुलाई को जुमार नदी राँची से जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका व्यपाक प्रभाव पूरे प्रदेश में तेजी से फैला रहा है। कोल्हान आयुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जिलों में वन विभाग के द्वारा नदियों के किनारे भारी संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो जल संरक्षण हेतु बहुत उचित पहल है। इसके अलावा श्री सिंह ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग को शहरों के साथ-साथ गांव के लिए भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया जाए। "खेत का जल खेत में और गांव का जल गांव में" रहे इसके व्यापक प्रचार प्रसार सरकारी माध्यम से, एन०जी०ओ० के माध्यम से तथा मीडिया के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में जागरूकता फैल रही है। इस जागरूकता को और भी लोगों तक फैलाना बेहद आवश्यक है तब जाकर यह अभियान सफल हो पाएगा।
आयुक्त कोल्हान प्रमंडल  विजय कुमार सिंह के द्वारा संकल्प लिया गया था कि कोल्हान अंतर्गत तीनों जिलों में कुल ढाई लाख पौधारोपण किया जाएगा । जिसके तहत अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 52000 पौधारोपण कर लिया जा चुका है। आयुक्त ने बतलाया कि पौधारोपण हेतु फलदार वृक्ष और औषधीय वृक्ष को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में फलदार वृक्ष लगाये जा रहे हैं जिसके फल का प्रयोग भविष्य में बच्चों के खाने में किया जा सके। कोल्हान अंतर्गत सरकारी, गैर - सरकारी तथा जनमानस के सहयोग से ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत सरकारी तथा गैर सरकारी जो भी भूमि खाली पड़ी है वहां पर जनमानस के सहयोग से पौधारोपण किया जा रहा है ,इस पहल में लोग बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के आयुक्त ने जागरूकता फैलाने पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किए गए अभियान के तहत पूरे प्रमंडल के इलाके में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमें हर तबके के लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार से सभी का सहयोग अगर मिलता रहेगा तो 10 अगस्त तक हम ढाई लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
आयुक्त ने नदियों की सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि चाईबासा की रोरो नदी की सफाई और रोरो गांव स्थित उद्गम स्थल की सफाई को लेकर ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम सर्वे कर चुकी है और इसको योजनाबद्ध तरीके से जल्द ही कार्यान्वित किया जाएगा।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

सीएम ने की जियाडा के 8वें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ बैठक

 ====================
● एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में मिलेगी छूटःसीएम रघुवर दास
======================

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में छूट देने की घोषणा की है। इसमें उन्हें उद्योग लगाने के लिए आधी कीमत पर जमीन मिलेगी और बकाया राशि का भुगतान 10 किस्तों में पांच साल में किया जा सकेगा। इस फैसले पर आज झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की अष्टम निदेशक मंडल की बैठक में मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि *ज्यादा से ज्यादा युवाओं को छोटे-छोटे उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। उद्योग लगाकर वे भी नौकरी देनेवाले बनेंगे। उनके जीवन में बदलाव आयेगा और झारखंड के विकास में तेजी आयेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों का जाल बिछने से गांव में भी खुशहाली आयेगी।

हर माह की निश्चित तिथि को बैठक करें
बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बिजनेस मैन और सरकार (बी टू जी) बैठक हर माह हो। इसके लिए हर जिले के उपायुक्त, जो इसके रिजनल डायरेक्टर होते हैं, हर माह की निश्चित तिथि को बैठक करें। इसमें स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को जो समस्या आ रही है, उसके निराकरण में तेजी आयेगी।

जियाडा के 2019-20 के बजट को मंजूरी
बैठक में जियाडा के 2019-20 के बजट को मंजूरी प्रदान की गयी। साथ ही देवघर में प्लास्टिक पार्क के लिए राशि देने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सब स्टेशन व फीडर बनाने के लिए जमीन देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, पथ सचिव के के सोन, जियाडा सचिव सुनील कुमार, स्वतंत्र निदेशक सतेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

झारखण्ड वुडबाल टीम को टी शर्ट देकर किया रवाना


रांची। झारखण्ड राज्य वुडबाल संघ के द्वारा झारखण्ड वुडबाल टीम को टी शर्ट एवं किट देकर रवाना किया।इस अवसर पर नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ,समाजसेवी अन्नू पोद्दार ,आशुतोष द्विवेदी एवं समाजसेवी राजीव रंजन ने संयुक्त रुप से युवा खिलाड़ियो को टी शर्ट देकर रवाना किया।ज्ञात हो कि नागपुर में 12 जुलाई से 17  जुलाई तक नागपुर में टी आर एम कॉलेज में  आयोजित नेशनल वुडबाल प्रतियोगिता 2019 में झारखंड वुडबाल टीम भी  भाग लेगी।इस अवसर पर खिलाड़ियों को माला एवं लड्डू खिलाकर  विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।             
 इस अवसर पर झारखण्ड वुडबाल टीम रवाना होने वाले खिलाड़ियो के नाम इस प्रकार है आयुष नायक, सौरव नायक, गंभीर कुमार, अक्षित चोहान, शुभम शर्मा, अजित महतो, सरवर अंसारी, बबलू कुमार महतो, अशोक बेदिया  एवं देवपूजन ठाकुर तथा  बालिका वर्ग में भावया, तनीषा, पूजा, कृपा, मनोरमा आदि शामिल हैं। यह जानकारी अमित कुमार साहू ने दी।

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

झारखंड में इस बार 65 पार होगी भाजपाः लक्ष्मण गिलुआ


विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा इस बार विधानसभा चुनाव में अबकी बार 65 पार का लक्ष्य निर्धारित किया  है तथा इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा लगभग 70 विधानसभा में आगे रही इससे स्पष्ट है कि भाजपा के टक्कर  में महागठबंधन दूर दूर तक  नहीं रहा जब लोकसभा चुनाव में हमने महागठबंधन को बुरी तरह पछाड़ा है तो  विधानसभा चुनाव महागठबंधन स्वयं ही पिछड़ जाएगी चक्रधरपुर विधानसभा में प्रत्याशी के संदर्भ में  श्री गिलुवा ने कहा कि कई प्रत्याशियों के नाम उनके समक्ष आए है किंतु वरीयता एवं जनाधार वाले व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाने से चक्रधरपुर विधानसभा भाजपा की झोली में होगी उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका किंग मेकर की होगी और ज्यादा से ज्यादा विधायकों को विधानसभा भेजना है गौरतलब हो कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से ललित मोहन गिलुवा का नाम जोरों पर है इसकी वजह बिलकुल साफ है ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी इनकी बेहतर पकड़ हैं इसके अलावा संगठन के कार्य में इनकी जबर्दस्त भागीदारी है बूथ कमिटी गठन हो या सदस्य बनाने की जवाबदेही उसका निर्वहन श्री गिलुवा के द्वारा ही बेहतर ढंग से किया जाता है इनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है जिसके फलस्वरूप इनकी टिकट की दावेदारी प्रबल माना जा रहा है ।

पुण्यतिथि पर याद किये गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर






नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर स्तिथ गोविंद नारायण सिंह स्मृति न्यास कार्यालय के सभागार में भिखारी ठाकुर जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्यातिथि के रूप में गोविंद नारायण सिंह न्यास के अध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा झुग्गी झोपड़ी के प्रभारी श्री नीरज तिवारी ने भिखारी ठाकुर के बेटी बचाओ नारे के बारे में बोलते हुए कहा कि आज की वर्तमान सरकार इस  विषय पर काम कर रही है, जबकि भिखारी ठाकुर अपने समय में गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को बेटियों को बचाने के नारे को जन.-जन तक पहुंचाने का काम किया। आज के वर्तमान परिवेष में इनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज जागरूक करने की जरूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिखारी ठाकुर स्मृति न्यास के सचिव गजाधर ठाकुर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भिखारी ठाकुर और उनके ग्रामीण मंडली के सामाजिक जागरूकता के बारे में चर्चा की और उनके गाये गीत को अपने स्वर में सुनाया। इस अवसर पर विख्यात राष्ट्रीय कवि विनय शुक्ल विनम्रजी ने नमन करते हुए इस महान विभूति को एक समाज सुधारक बताया एवं अपनी काव्य पंक्तियों से शब्दांजली दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट एवं पत्रकार संतोष कुमार सिंह ने भिखारी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि आज के युग में जहाँ हमारी पीढियां देश के महान व्यक्तित्व और उनके द्वारा सामाजिक कीर्तिमान को भुलाते जा रहे हैं ऐसे में गोविंद नारायण सिंह न्यास द्वारा महान विभूतियों को याद करते हुए उनके योगदान पर विचार विमर्श करना अनोखा पहल हैं जिससे हमारे युवाओं को सीखने की जरूरत हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालनकर्ता कवि एवं साहित्यकार मुन्ना पाठक ने बताया कि भिखारी ठाकुर जी ने जो बेटी बचाओ का अलख जगाया था उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा गाये गीत आज भी समाज को आईना दिखाने का काम कर रहा हैं। भोजपुरी में उनके द्वारा किये गए योगदान के वजह से ही उन्हें भोजपुरी का शेक्सपीयर कहा जाता हैं। पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर न्यास के राष्ट्रीय आई.टी. सेल प्रभारी भूपेंद्र सिंह चाहर, निशांत पाठक, राजा राम, शशिभूषण, सुनील कुमार, शिवदत्त हरित जयप्रकाश सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।



जेसीआई का दो दिवसीय सावन सिंघारा कार्यक्रम 13 से


11 को सांसद संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

रांची। सावन और आने वाले राखी के पर्व को ख्याल में रखते हुए, जेसीआई रांची की महिला विंग की ओर से सावन सिंधारा का कार्यक्रम रांची क्लब,मेन रोड में किया जा रहा है .

संस्था की प्रवक्ता सूचि जैन ने बताया की 13 और 14 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे संसद संजय सेठ जी द्वारा किया जायेगा. दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल 59 स्टाल होंगे ,जिसमे रांची,दिल्ली,सूरत,अहमदाबाद,कोलकाता,धनबाद,हजारीबाग जैसे कई सहरो की महिलाये अपनी नई रेंज और वैरायटी का प्रदर्शन करेंगी . शौपिंग के इस पर्व में डिज़ाइनर राखियाँ ,कुर्ती, साड़ी, आर्टिफीसियल ज्वेलरी, होम डेकोर, कास्मेटिक ,इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूतियां जैसी सभी सामान उपलब्ध होंगे .

महिलाओ के लिए खास तोर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सावन क्वीन,बेस्ट सेल्फी,बेस्ट ड्रेस जैसी कई प्रतियोगिता भी करायी जाएगी . महिलाये आकर अनपी शौपिंग का भरपूर आनंद ले सके इस के लिए शारदा ग्लोबल स्कूल की ओर से एक किड्स जोन भी बनाया जा रहा,जिसमे बच्चो के मनोरंजन के इंतजाम किये जा रहे है. शौपिंग के साथ – साथ महिलाये लजीज व्यंजन का भी मजा ले सकेंगी उनके लिए एक फ़ूड कोर्ट भी बनाया जा रहा है.

सभी ग्राहक की एंट्री बिलकुल फ्री है और साथ ही आने वाले सभी लोगो के लिए एक मुफ्त डिस्काउंट बुकलेट भी दिया जायेगा जिसमे रांची के प्रसिद्ध संस्थानों के डिस्काउंट कूपन से हजारो के फायदे उठाये जा सकते है .

ग्राहकों के लिए शौपिंग का समय सुबह 10:30 से रात्रि 8:30 रखा गया है

खास आकर्षण

* फ्री एंट्री

* फ्री डिस्काउंट कूपन

* फ्री किड्स कार्नर

* फ्री मेहंदी

कार्यक्रम के प्रमुख स्पोंसर :

रिंस ऐन स्विर्ल , शारदा ग्लोबल प्ले स्कूल,वाइब्स,श्री गजानंद जेवेल्लेर्स -ज्वेल पार्टनर, हौंडा - ऑटोमोबाइल पार्टनर, ट्रेंड्स इवेंट - इवेंट पार्टनर , ओ .ऍम .जी - फ़ूड पार्टनर, बैंकिंग पार्टनर –उज्जीवन बैंक

सावन सिंधारा का संचालन राखी मंत्री ,खुसबू मोदी एवं राधिका मोदी कर रही है

मौके पर अध्यक्ष दीपा बंका , सचिव कंचन महेश्वरी, राखी मंत्री ,राधिका मोदी ,खुसबू मोदी ,अनुराधा वर्मा, सुनैना मंत्री,रंजना रंजन, सूचि जैन,स्वेता मोदी, जुली अग्रवाल , सुनीता मोदी

,रजनी धन्धानिया , आशा पोद्दार, नम्रता जैन ,शीतल शर्मा,पायल बजाज,स्वेता महेश्वरी,राकेश जैन,प्रतीक जैन आदि मौजूद थे .               

नारी उत्थान मंच ने किया वृक्षारोपण


रांची। नारी उत्थान मंच की ओर से पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन धुर्वा sec 2 स्थित मैदान में किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संग्रक्षण के लिए महिलाओं ने वृक्ष भी लगाए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल ,विशिष्ट अतिथि प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना एवं प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार राम, संजीता कुमारी abvp राष्ट्रीय कला मंच के सयोजक आशुतोष द्विवेदी ,विनय राज,दिवा मिस वाईवेशियश प्रज्ञा श्री आदि ने वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभ अवसर   पर  महिलाओं ने संकल्प लिया कि हम झारखण्ड राज्य को हरा भरा रखने में अपना सहयोग करेंगे।हम अपने अपने घरों के आस पास एक पेड़ अवश्य लग।येगे एवं उसकी रक्षा करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी उत्थान मंच की अध्यक्षा नीलम चौधरी, सचिव अनुपमा, नम्रता सोनी, रीता जी, मिताली जी अणिमा जी, सरिता जी, सुनीता जी आदि कई लोग उपस्थित थे।ये जानकारी अमित कुमार साहू ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...