यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 24 जुलाई 2019

हाथी समेत अन्य वन्य जीवों को सुरक्षित आवागमन के लिए पथ मिलेः रघुवर दास

मुख्यमंत्री  ने की झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक, दिेए कई निर्देश


रांची। राज्य सरकार वनों व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। हाथी समेत अन्य वन्य जीवों को सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। वनों में ही हाथियों को भोजन मिले इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बांस लगायें। साथ ही, पानी की व्यवस्था भी करें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि वन्य क्षेत्र मे आनेवाले सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलायें, ताकि वन व वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग मिल सके।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जंगली हाथियों द्वारा किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर प्रभावित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए सरकारी स्कूल में नामांकन कराया जायेगा। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देशित किया जा रहा है। रांची-जमशेदपुर मार्ग पर हाथियों के आवागमन के लिए अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है। पलामू टाइगर रिज़र्व में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 6094 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस-बखारों की सफाई की गयी। इससे नयी फसल आने में आसानी होगी। इस दौरान विभाग द्वारा 42 हेक्टेयर निजी भूमि पर बांस वनरोपण अग्रिम कार्य, पौधशाला की स्थापना समेत अन्य कार्य किये गये हैं। वनभूमि पर वृहद बांस पुनर्जनन के कार्य के तहत अगले तीन साल में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य करने की योजना है।

बैठक में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदूशेखर चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल, हेड ऑफ फॉरेस्ट श्री संजय कुमार समेत पर्षद के सदस्य उपस्थित थे।

श्रीकृष्ण प्रणामी महिला समिति की बैठक


रांची। श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति, रांची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 108 सदानंद जी महाराज की महिला समिति की सदस्यों की अति आवश्यक बैठक  संस्था की उर्मिला पाडिया के निवास स्थान अग्रसेन पथ राची स्थित शीतल काम्पलैक्स 4थे तल्ले पर फ्लेट संख्या 405 मे 22/07/2019 सोमवार को दोपहर 2 बजे से हुई।

बैठक का आयोजन परमपूज्य गुरुदेव मंगलदास जी महाराज एवं संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज की परमभक्त शिष्या साध्वी गोपीका जी के द्वारा रांची में पहली बार होने वालीश्री कृष्ण कथा एवं बाणी-बीतक कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन निज मंदिर खाटु श्याम जी,(श्री श्याम मंदिर) हरमु रोड़, रांची में सोमवार दिनांक 29 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले आयोजन को लेकर हुई। 

 आज की बैठक मे संस्था के अध्यक्षडुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी एवं महिला समिति की सदस्यों के साथ बैठक में उपस्थित थे। बैठक मे महिला समिति की कविता गाडोदिया, उर्मिला पाडिया, अनिता अग्रवाल, आशा मुंजाल, चंदा देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, ललिता पोद्दार, किरण पोद्दार, रेखा पोद्दार एवं महिला समिति की और बहुत सी सदस्या उपस्थिति थी।                             

हाजियों के जत्था को रवाना करने पहुंचे कमाल खान



रांची। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के  अध्यक्ष मो कमाल खान राज्य से जा रहे जायरीन हज का जत्था को विदा करने पहुंचे हवाईअड्डा  जहा पर हज टर्मिनल में हाजियो से  मुलाकात कर उन्हें राज्य में  अमन शांति और भाईचारगी रहे इसके लिए दुआ की अपील की .और  उन्होंने ने बताया  की हाजियो की खिदमत के लिए सरकार द्वारा खदिमूलहुज़्ज़ाज़ भेजे  गए है जो हर वक्त आपके साथ रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की आपको दिक्कत न हो कमिटी भी खदिमूलहुज़्ज़ाज़ की कार्य की निगरानी रखेगी  और कोशिश जारी है की आपको  बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराया जाए .उन्होंने हज के कार्य देख रहे एयरपोर्ट अधिकारी मो जावेद को हाजियो से सम्बंधित रांची एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधा मुहाल कराने को लेकर प्रशंसा व्यक्त की  मौके पर हज कमिटी के सदस्य -काज़िम कुरैशी ,फरहाना  खातून ,मो फारूक के अलावा तनवीर  आदि मौजूद थे 

किसानों की समस्याओं को लेकर शाखा प्रबंधक से मिले ज्योतिरीश्वर


कृषि मंत्री से की मोबाइल से वार्ता, शीघ्र पहल करने का दिया आश्वासन


हुसैनाबाद/पलामू:- भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रामपूजन दास से मुलाकात कर केसीसी ऋण को लेकर किसानों को मिली नोटिस को तत्काल रोक लगाने को कहा है। साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री से मोबाइल से वार्ता कर किसानों किसानों की ऋण को माफ करने की माँग की है।

 उन्होंने कहा कि मंत्री ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पहल का आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में औसत से कम बारिश होने के कारण किसान काफी मर्माहत और त्रस्त है । बारिश नहीं होने से किसान के समक्ष विकट स्थित उत्पन्न हो गई है ।

इसलिए वर्ष 2019 में किसानों के कठिनाई को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार से केसीसी ऋण को माफ करने का आग्रह किया है, ताकि  किसानों को राहत मिल सके। उन्होने बताया की वे क्षेत्र भ्रमण कर राज्य सरकार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराएँगे । उन्होंने कहा वह किसान के बेटे है और किसानो के दुःख दर्द को भली-भाँति समझते हैं, इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, रामसुंदर सिंह,जनेश्वर सिंह,शहाबुद्दीन खान,इस्लाम खान,ललिता देवी,सरयू पासवान,जुगंश सिंह,राजेश कुमार, गुड्डू सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।

13 वीं बार सफर हज पर जाएंगे मौलाना सैयद तहजीबुल हसन



रांची। झारखंड शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन सह मस्जिद जाफरिया के इमाम व खतीब हजरत मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी 13वीं बार 25 जुलाई 2019 को रांची एयरपोर्ट से सफर हज पर जाएंगे। 2006 से 2019 तक पहले ऐसे हाजी है जो लगातार हर साल हज पर जा रहे हैं। और वहां पहुंचकर हाजियों की खिदमत करने के साथ हज के अरकान को पूरा करते हैं । मौलाना ने कहां के हज इंसान दौलत और पैसे से नहीं करता बल्कि के अल्लाह के बुलावे पर हज पर जाता है। अल्लाह का फरमान है तुम अच्छे काम करो मैं तुम्हें अच्छा इनाम दूंगा। मौलाना ने कहा के मेरी कोई नेकी अल्लाह को पसंद आया जिसकी वजह से अल्लाह हमें बार-बार अपने बारगाह में बुला रहा है। अल्लाह का बहुत बड़ा करम है। मौलाना 25 जून को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 26 जून को दिल्ली से सऊदी एयरलाइन से मक्का जाएंगे। दिल्ली से मौलाना तहजिबुल हसन के साथ 100 और हाजी हज पर जाएंगे। यह सभी लखनऊ के इस्लामिक टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी द्वारा सफर हज पर जा रहे हैं। मौलाना ने कहा कि 19 जुलाई को इस्लामिक टूर एंड ट्रैवल्स लखनऊ द्वारा सभी 100 हाजियों के लिए हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें हाजियों को हज के अरकान के बारे में बताया गया। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले मौलाना तहजीब उल हसन ईरान में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर रांची वापस सुबह हैं मौलाना को वहां आपसी भाईचारे की को बढ़ावा देने के लिए " वहदत अवार्ड "से नवाजा गया। यह अवार्ड ईरान के राष्ट्रपति सचिव मौलाना यूनुसी ने अपने हाथों से दिया था। रांची से मौलाना के साथ अंजुमन जाफरिया के पूर्व सेक्रेटरी इकबाल हुसैन और उसकी पत्नी भी हज पर साथ जा रहे हैं

झारखंड के व्यापारियों का 50 सदस्यीय दल यूरोपीय देशों की यात्रा पर


बाबूलाल प्रेमकुमार के सौजन्य से वस्त्र बिक्रेताओं को किया रवाना


रांची। झारखंड में वस्त्र व्यवसाय में अग्रणी बाबूलाल प्रेमकुमार के सौजन्य से वस्त्र बिक्रेताओं का 50 सदस्यीय दल पंकज पोद्दार के नेतृत्व में यूरोपीय देशों के 10 दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। वस्त्र बिक्रेताओं का दल इस दौरान इटली, क्रोशिया वह स्लोवेनिया के रमणीक स्थलों का भ्रमण करेगा। इस संबंध में बाबुलाल प्रेमकुमार के राहुल अडुकिया ने बताया कि झारखंड के वस्त्र व्यवसाय के व्यापारियों ने सूटिंग वह शर्टिंग के स्कीम में भाग लिया और जिन्होंने टारगेट पूरा किया, वैसे चयनित व्यापारियों को विदेश यात्रा पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से हर वर्ष स्कीम के तहत व्यापारियों को विदेश यात्रा पर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से जून 2020 में चार चरणों की ज्योतिर्लिंग यात्रा पर सफल व्यापारियों को भेजा जाएगा।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में कैरियर काउंसलिंग पर कार्यशाला आयोजित


* बोले प्रो. यूएम झा, मेहनत व लगन का कोई विकल्प नहीं


रांची। मेहनत से मुकाम हासिल होता है। लगन और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उक्त बातें प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर के वाइस चांसलर डॉ.(प्रो.) यूएम झा ने कही। प्रो.झा ब्रांबे के जाहेर ग्राम स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में कैरियर काउंसलिंग पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें निखारने में शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन से परिश्रम करें। अपने कैरियर के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कैरियर की चिंता स्वयं करनी होगी। शिक्षकों का मार्गदर्शन इसमें काफी सहायक होता है। जिस विषय के प्रति छात्रों का रुझान हो, जिस विषय में रुचि हो, उसी विषय पर जोर देना चाहिए। शिक्षकों को भी छात्रों की इच्छा और जिज्ञासा के अनुरूप उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए शिक्षकों के अलावा अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या डॉ.रोमी झा, प्रख्यात शिक्षाविद् अंबुज झा सहित स्कूल के शिक्षकगण वह काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...