यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 29 जुलाई 2019

जगुआर लैंड रोवर के पहले बुटीक शोरूम का शुभारंभ


रांची। लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने देश के पहले बुटीक शोरूम का शुभारंभ बैंगलुरू में किया। बैंगलुरू के कनिंघम रोड पर अवस्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त इस शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर दोनों रेंज का प्रर्दशन किया जाएगा। शोरूम का उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी व मार्कलैंड के निदेशक नवीन फिलिप ने संयुक्त रूप से किया। इस संबंध में श्री सूरी ने बताया कि उक्त बुटीक शोरूम में जगुआर व लैंड रोवर के पोर्टफोलियो का डिस्प्ले किया गया है। यह शोरूम डिजिटल पर्सनाइलजेशन से सुसज्जित है। यहां नवीनतम एसेसरीज और ब्रांडेड सामग्री की प्रदर्शनी व बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जगुआर लैंड रोवर इंडिया का भारत में यह पहला बुटीक शोरूम है, यहां ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश के 24 प्रमुख शहरों के 26 आउटलेट के माध्यम से जगुआर लैंड रोवर इंडिया ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के लिए सेवारत है।

डीइओ प्रदीप चौबे की पहल पर बना अंग्रेजी मॉडल स्कूल



विनय मिश्रा

चाईबासा। झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में शिक्षा विभाग ने एक ऐसा अनुकरणीय शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है इसके अलावा राज्य के मानव संसाधन के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी इसे काफी सराहा है जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के सार्थक पहल के फलस्वरूप कई विभाग ने भी अपनी रचनात्मक सहयोग से माॅडल अंग्रेजी विद्यालय का निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई जिसमें  कक्षा एक से आठ तक अंग्रेजी माध्यम से इस विद्यालय में पढाई संचालित होगी चाईबासा नगर परिषद के अधीन नगर पालिका बालिका मध्य विद्यालय ने माॅडल अंग्रेजी विद्यालय प्रारूप ग्रहण किया है इस कार्य में चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार  झा का भी सराहनीय योगदान है जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के सराहनीय प्रयास से यह विद्यालय अपने अस्तित्व में आ पाया तथा पुरे जिला के अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों से इस विद्यालय में पढ़ाने के लिए इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।

निर्मला कॉन्वेंट में सावन महोत्सव का आयोजन


रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में 29 जुलाई को सावन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। सावन महोत्सव में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की “मेरे हिबडा में नाचे मोर’’ नृत्य से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हें मुन्नें बच्चों द्वारा ‘’सावन का महीना पवन करें शोर” नृत्य प्रस्तुत किया गया जो सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। छोटे बच्चे विभिन्न देवी – देवताओं का स्वांग रचाकर मनमोहक झलकियां प्रस्तुत करते नजर आएं । खासकर बम भोल शंकर का रूप धारण किए हुए स्टूडेंट ने ज्यादा मनोरंजन एवं आनंद प्रदान किया ।  इस मौके पर वृक्षों को गले लगाकर उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित किया गया । तथा विद्यालय के उपप्राचार्य श्री विमलेश अवस्थी ने वृक्षारोपण पर बल देते हुए इसके सरंक्षण के लिए सामूहिक शपथ दिलवाई ।  इस उत्सव के अवसर पर विद्यालय के बच्चियों द्वारा एक दूसरे को मेहँदी लगाना तथा चूड़ीयां पहनाने का दृश्य अत्यंत ही मनमोहक था। विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आज हम अपनी परम्पराओं और संस्कृति को पीछे छोड़ने के बजाय अगर साथ लेकर चले तो ज्यादा बेहतर होगा और विद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रायोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि हम बच्चों को अपनी गौरवशाली परम्परा तथा संस्कृति से परिचित करा सकें तथा उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बना सकें। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक - शिक्षिका एवं स्टूडेंट्स सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन


चक्रधरपुर ।रविवार को ऑल इंडिया गोजू रियु कराटे डू फेडरेशन द्वारा भारत भवन मैरिज हॉल में बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चक्रधरपुर के डीएसपी आनंद मोहन सिंह ने शिरकत की। इस बीच उन्होंने कहा यह बहुत खुशी की बात है कि कराटे परीक्षण में लड़कियों की संख्या अधिक है यहां की बच्चियों में जागरूकता देखने को मिला। आज के समय में हर लड़कियों को यह कला सीखनी चाहिए इससे शरीर तंदुरुस्त और फुर्तीला होता है इस कला से किसी भी परिस्थिति में अपनी रक्षा स्वयं बच्चियां कर सकती हैं कराटे से बच्चियों के अंदर आत्मविश्वास जागता है ।उन्होंने  कराटे कार बच्चियों से दिल लगाकर कराटे का परीक्षण  हासिल करने और शहर चक्रधरपुर ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रोशन करने को कहा वहीं डीएसपी आनंद मोहन सिंह ने कहा हर स्कूल के बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे का परीक्षण  की मान्यता देना चाहिए जिस तरह और खेलों को मान्यता दिया जाता है । वहीं उन्होंने कराटे परीक्षण में सफल होने वाले बच्चों  को बेल्ट और  सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला अफजाई किया । बेल्ट ग्रेडिंग में येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले  बच्चों में सपना नायक, सुप्रिया महतो ,  बालीमा सुरीन, सुख मती कायम ,नमशी बनारा, एस के अल्ताफ ,मंजू पूर्ति, मनीष मोदक ,पूजा होहंगा, सीता कच्छप, सुष्मिता कुमारी नायक ,सोनाली दिग्गा शामिल है ब्राउन बेल्ट में भूमि केसरी, प्रकाश तांती ,आधीराम हेम्राम।ऑरेंज बेल्ट में सावित्री नायक और तनुश्री साहू और ब्लू बेल्ट में नेहाल अग्रवाल शामिल है। इन सभी छात्र छात्राओं को इस मुकाम तक पहुंचाने में सेंसाई गौस खान, सेंसाई एहसान अहमद ,सेम्पई सोमारी हेंब्रम, सेम्पई मानकी  हेम्राम ,सेम्पई सुष्मिता महतो ,सेम्पई शिव सोरेन, सेम्पई सुमित गांगुली की अहम भूमिका रही है ।मौके पर मोहम्मद फारूक अंसारी, चाँद मोहम्मद, मो0 तारिक हुसैन, मोहम्मद फिरोज ,नदीम खान, तोहिद आलम, आतिफ फारूक ,सुभम महतो, मो0 अफरोज़ ,मो0 अबरार आदि उपस्थित थे।

एपीजे कलाम पुण्यतिथि पर चित्रांकन प्रतियोगिता


चक्रधरपुर।रविवार को डा ए.पी.जे अब्दुल कलाम मेमोरियल खिदमत फाउंडेशन की ओर से डा ए.पी.जे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि के याद मे चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन शहर के उर्दू टाउन स्कूल मे किया गया। कुल 34 विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमे  निबन्ध प्रतियोगिता मे कुल 75 और चित्रांकन प्रतियोगिता मे कुल 226 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाये। इस कार्यक्रम के साथ-साथ खिदमत फाउंडेशन की महिला शाखा की भी शुरुआत की गई जो मुख्यता महिलाओं के बीच सेवा भाव से अपना काम करेगी। मौके पर खिदमत फाउंडेशन के फरहान, सुजैन, तौसीफ, असद, राहिल ,नूर आदि शामिल थे।

सोशल मीडिया पर कानून की उल्लंघन न करेंः इंद्रजीत माहथा



चाईबासा। पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा ने  पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिले में सोशल मीडिया- व्हाट्सएप, फेसबुक इत्यादि का उपयोग करने वाले तमाम लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में अपने कमेंट करते समय कानून का उल्लंघन ना करें। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट के तहत, साथ ही  अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी। चाहे वह महिलाओं के विरुद्ध कमेंट से संबंधित हो या जुवेनाइल जस्टिस एक्ट से संबंधित हो, किसी भी परिस्थिति में वह बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, या कमजोर वर्ग के अधिकार या किसी की व्यक्तिगत गरिमा और उसके गरिमा पूर्ण जीवन जीने के तरीके के विरुद्ध यदि कोई कमेंट जाता है तो निश्चित रूप से ऐसे लोगों पर आईपीसी की धारा एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ यदि किसी व्यक्ति का कमेंट वर्ग या समूह के बीच में विद्वेष को फैलाने वाला हो या भीड़ की हिंसा को उत्प्रेरित करने वाला हो तो आईपीसी की धारा 153(ए) के तहत उसमें मामला दर्ज करके अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे बेहतर यही होगा कि लोग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्विटर पर अपना उपयोग करते समय दायरे में रहें और कानून की विभिन्न धाराओं और कानून सम्मत कार्रवाई करें। व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का एक सकारात्मक उपयोग करें। विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में या स्वस्थ परिचर्चा को आगे बढ़ाने में इसका उपयोग करें। लेकिन किसी भी हालत में वर्ग और समूह के बीच में विद्वेष फैलाने वाला या किसी की व्यक्तिगत गरिमा को हनन या ठेस पहुंचाने वाला या उसकी क्षति करने वाला कोई कमेंट नहीं हो तो बेहतर चाईबासा के निर्माण में यह सहायक सिद्ध होगा।jex;r>

रविवार, 28 जुलाई 2019

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स ने कला शिक्षा हेतु प्रदान की 3 लाख मूल्य की छात्रवृति



“पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम संपन्न


रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार 28 जुलाई 2019 को डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में सामाजिक दायित्वा एवं कौशल विकाश योजना के तहत “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस वर्ष विभिन्न विद्यालाओं के 600 छात्राओं में से चुने हुवे 50 छात्र - छात्राओं का चयन कर उन्हें रु 3 लाख रूपये मूल्य की छात्रवृति प्रदान की गयी | इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रशिक्षित छात्रों में से 5 छात्रों को कला शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया | इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रांची के माननीया सांसद, श्री संजय सेठ जी के द्वरा छात्रवृति परितोसिका प्रदान की गयी | श्री संजय सेठ ने कहा की कलाकृति संस्था के द्वरा किया जा रहा प्रयास प्रसंसनीय है | चित्रकार धनंजय कुमार के द्वरा बच्चों को हुनरमंद बना कर उनके सपनों में रंग भरने का काम किया जा रहा है जो अपने आप में अतुलनीय कार्य है।



समारोह में विशिस्ट अतिथि के रूप में श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय के अध्यक्ष गौरी शंकर जी , सचिव  घेवर चन्द नाहटा, ट्रस्टी लब्धि जैन, एवं शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव हरी विजय जी उपस्थित थें |  इस अवसर पर संस्था के छात्रों हर्षिता, हर्ष, विकास, अनिकेत के द्वारा स्पीड पेंटिंग में माननीय सांसद श्री संजय सेठ जी की पोट्रेट बनाया |


चित्रकार धनंजय कुमार के स्वयं प्रयास के द्वारा निर्धन एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों में कला प्रतिभा को निखारने एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु पेंट योर फ्यूचर कला छात्रवृति योजना की शुरुवात गत 2001 से शुरू की गयी थी | इस योजना के तहत कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केन्द्रों एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा बिना किसी सरकारी या गैर सरकारी सहायता के बच्चों एवं युवाओं को कला के क्षेत्र आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं | ज्ञात हो की  हर वर्ष संस्था के द्वरा  छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमे चयनित छात्र – छात्राओं को संस्था के द्वरा निशुल्क चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है | सभी छात्राओं का चयन उनके प्रतिभा एवं आर्थिक स्तिथि के आधार पर किया जाता है | इसके अलावा झारखण्ड आर्म्ड पुलिस – 1 के शहीद सैनिकों के बच्चों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है | संस्था के द्वारा सभी चयनित छात्रओं को चित्रकार धनंजय कुमार के द्वारा निशुल्क कला शिक्षा प्रदान की जाती है | 

यहाँ से शिक्षा प्राप्त छात्र छात्राएं आज संस्था में कला शिक्षक के रूप में रोजगार भी प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं | संस्था से शिक्षा प्राप्त बच्चे भारत के नामी कला महाविद्यालाओं में अपनी कला प्रतिभा को नयी ऊंचाई दे रहे हैं | बहोत से बच्चे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित कई  प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं | संस्था के बहोत से बच्चे आज  फिल्म, एनीमेशन, कला शिक्षक के रूप में अपना करियर हासिल किया है |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने कलाकृति संस्था की सचिव रजनी कुमारी, कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रवि शंकर गुप्ता, डब्लू कुमार, तपन कुमार, रवि रंजन जी एवं कला शिक्षिका आयेशा , आरती, कोमल, शिखा, मनस्वी, शीतल आदि का योगदान रहा | यह जानकारी लाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक श्री धनंजय कुमार ने दी |
   

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...