यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 31 अगस्त 2019

माले नेता अशोक पासवान की गिरफ्तारी की तीव्र भर्त्सना

गिरफ्तारी के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च

रांची। भाकपा माले झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद द्वारा एक प्रेस बयान जारी करते हुए भाकपा माले झारखंड राज्य कमिटी सदस्य और गिरीडीह जिला के जमुआ विधानसभा का माले नेता अशोक पासवान की गिरफ्तारी की तीव्र निंदा की है । उन्होंने  भाकपा माले का बेकसूर प्रतिबद्ध व समर्पित जननेता अशोक पासवान  को वेबजह गिरफ्तारी की तीब्र भर्त्सना की है ।

अशोक पासवान 2009 में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दिलाने के लिए जमुआ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे ।  उस समय  के तत्कालीन  BDO ज्योति झा और भाजपा विधायक केदार हाजरा के इशारे पर उन पर झूठा मुकदमा कर दिया गया था । जमुआ पुलिस प्रशासन और विधायक ने मिलजुल कर झूठा मुकदमा में अशोक पासवान को  फंसा दिया । अंततः आज  उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अशोक पासवान लगातार जमुआ में गरीब मजदूर असहाय की आवाज को उठाते थे और गरीबों की हर लड़ाई में शामिल रहते थे जो भाजपा के विधायक को नागवार गुजरता था और आज सत्ता के गलत इस्तेमाल करते हुए जमुआ में ऐसी आवाज को दबाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है । जिसे भाकपा माले कभी सफल होने नही देगी ।
बालू चोरी और पत्थर माफिया से जमुआ पुलिस की मिलीभगत  के कारण  आज माफिया  जमुआ चौक पर खुलेआम घूमता है और जमुआ के छोटे-छोटे दुकानदारों के ऊपर जमुआ पुलिस द्वारा जुल्म किया जा रहा है ।

इस निकम्मे विधायक और जमुआ पुलिस प्रशासन के खिलाफ हमेशा गरीबों के पक्ष में लड़ाई करने वाले नेता अशोक पासवान  को आज जमुआ प्रशासन  ने गिरफ्तार करके गरीबों की आवाज को बंद करने  की  असफल कोशिश की है , जो सिर्फ और सिर्फ भाजपा विधायक केदार हाजरा के इसारे पर जमुआ पुलिस द्वारा की जा रही है ।
माले नेता अशोक पासवान की झूठा मुकदमा में  गिरफ्तारी के  प्रतिबाद में आज जमुआ में एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया एबं जल्द बिना शर्त अशोक पासवान की रिहाई की मांग की गई ।
इस मार्च में शामिल भाकपा माले जमुआ प्रखंड सचिव विजय पांडे ऐपवा नेत्री मीणा दास इंकलाबी नौजवान सभा जिला उपाध्यक्ष मो0 असगर अली भोला पासवान विकास पासवान एनुल अंसारी रंजीत यादव ललन यादव भगीरथ पंडित अभिमन्यु राम लखन हंसदा आदि लोग प्रतिवाद मार्च में शामिल थे । भाकपा माले झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने चेतबनी दी है कि अगर जल्द अशोक पासवान को बिना शर्त रिहा न किया गया , तो इस मुद्दे पर राज्य स्तर पर जनान्दोलन को तीव्र किया जाएगा ।

एनआरसीः असम में मानवाधिकारों का भयानक उल्लंघनः दीपंकर भट्टाचार्य



नई दिल्‍ली। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने एनआरसी के नाम पर मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि असम में नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन्‍स (एनआरसी) की फाइनल सूची प्रकाशित हो चुकी है. इसमें 19 लाख से ज्‍यादा लोग (कुल 19,06,657) इस सूची से बाहर हैं. चिन्‍ता की बात है कि इतनी बड़ी संख्‍या में बहिष्‍करण भारी मानवीय संकट का कारण बन सकता है. जो लोग एनआरसी से बहिष्‍कृत हुए हैं उन्‍हें 120 दिनों के भीतर फॉरेनर्स ट्रिब्‍यूनल में आवेदन करना होगा.

यद्यपि असम सरकार ने इसके लिए कानूनी सहायता देने का वायदा किया है, और तमाम नागरिक संगठन भी इस दिशा में कानूनी एवं पैरा-लीगल सहायता में लगे हुए हैं, यह प्रक्रिया सूची से बाहर रह गये अधिकांश लोगों के लिए काफी कष्‍टप्रद होगी. अत: हम सभी वाम कार्यकर्ताओं और न्‍यायप्रिय नागरिकों से अपील करते हैं कि वे सूची से बाहर रह गये लोगों को फॉरेनर्स ट्रिब्‍यूनल और अदालतों में न्‍याय दिलाने के लिए अपने संसाधनों, सहायता और समर्थन से भरपूर मदद करें.

यह बेहद चिन्‍ता का विषय है कि करीब बीस लाख लोग जो नागरिकता से विहीन हो सकते हैं उनके लिए राज्‍य सरकार और केन्‍द्र सरकार दोनों के पास कोई स्‍पष्‍ट योजना नहीं है. जब तक फॉरेनर्स ट्रिब्‍यूनल की प्रक्रिया और सुनवाई चलती है तब तक एनआरसी से बाहर रह गये लोगों को सम्‍पूर्ण नागरिकता अधिकार मिलने चाहिए. रिपोर्टों के अनुसार असम में बड़े स्‍तर पर डिटेन्‍शन कैम्‍पों का निर्माण किया जा रहा है. जो डिटेन्‍शन कैम्‍प पहले से ही हैं उनमें मानवाधिकारों का भयानक उल्‍लंघन हो रहा है और परिस्थितियां बिल्‍कुल अमानवीय हैं, हमारी मांग है कि पुराने डिटेन्‍शन कैम्‍पों को बंद किया जाय और नये निर्माण पर रोक लगे. किसी भी व्‍यक्ति को ‘संदेहास्‍पद मतदाता’ (डाउटफुल वोटर) बता कर अनिश्चित काल के लिए डिटेन्‍शन कैम्‍प में डाल देना अमानवीय भी है और असंवैधानिक भी.

हम सभी लोकतंत्र पसंद लोगों का आह्वान करते हैं कि वे सतर्क रहें और एनआरसी के नाम में टारगेटिंग और उत्‍पीड़न की हर कोशिश का करारा जवाब दें. असम के लोगों ने इस उम्‍मीद में एनआरसी की दुरुह कवायद में हिस्‍सा लिया है ताकि वे सवाल जो लम्‍बे समय से राज्‍य का पीछा कर रहे थे उनसे अब छुटकारा मिल जायेगा, लेकिन भाजपा ने पहले से ही एनआरसी पर अपना साम्‍प्रदायिक और विभाजनकारी एजेण्‍डा आगे कर दिया है. और अब, भाजपा की दिलचस्‍पी इसे साम्‍प्रदायिक मंशा से लाये गये नागरिकता कानून में संशोधन के प्रस्‍ताव से जोड़ कर पूरे देश में बहिष्‍करण और भेदभाव बढ़ाने के लिए इस्‍तेमाल करने की है. ऐसे मंसूबों को रोकने और खारिज करने के लिए सभी लोकतंत्र पसंद भारतीयों को एकजुट होना होगा.

वायरल हो रहा है झारखंड सरकार का फर्जी पत्र

रांची। झारखंड सरकार के जन संपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर आज एक फर्जी पत्र वायरल कर जनता को गुमराह करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल के नाम से जारी एक पत्र, जिसमें झारखंड सरकार के अधीनस्थ कर्मियों के सेवाकाल को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने का उल्लेख है, एक फर्जी (fake letter) पत्र है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस प्रकार का कोई पत्र निर्गत नहीं किया है। विभाग ने आज इस आशय की जानकारी दी है।
आम लोगों, सरकारी कर्मियों और अन्य जो  इससे प्रभावित होते हों, को यह आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट किया जाता है कि यह एक आधारहीन, फर्जी, जाली पत्र (Fake letter) है।

पलामू प्रमंडल की महिलाओं को दिया गया निःशुल्क अतिरिक्त रिफिल


उज्ज्वला दीदी उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम रघुवर दास
=================
107.559 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
====================

2014 में पलामू प्रमण्डल के केवल 13.60 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन वहीं 2019 में 78.52 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन

====================
उज्ज्वला योजना से सरकार की नीयत व नीति का पता चलता है

---जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
=================
झारखण्ड सरकार संवेदनशील समर्पित सरकार

---अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री
==================


मेदिनीनगर/पलामू। 2014 से पहले झारखण्ड समेत पूरे देश में LPG कनेक्शन को लेकर परेशानी थी। अब 2019 के परिप्रेक्ष्य में देखें तो स्थिति में बदलाव नजर आएगा। 2014 से पूर्व झारखण्ड में करीब 16 लाख 80 हजार LPG कनेक्शन था। 2019 में यह बढ़कर 55 लाख 40 हजार हो गया। 2014 में पलामू प्रमण्डल के केवल 13.60 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन वही 2019 में 78.52 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन हो गया। इस परिवर्तन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना ने राज्य के गरीबों तक LPG की पहुंच बना उनके रसोई घर को धुआं मुक्त बना दिया। यह यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि हमें अभी और 10 लाख परिवार तक LPG सिलिंडर और चूल्हा पहुंचाना है। मुझे इस बात की खुशी है कि अब सरकार अकेले LPG कनेक्शन पहुंचाने का कार्य नहीं करेगी, बल्कि राज्य व पलामू की 773 उज्ज्वला दीदियां भी घर घर को LPG से आच्छादित करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर में आयोजित उज्ज्वला दीदी सह अतिरिक्त रिफिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा।

केंद्र सरकार सिलिंडर दे रही है तो राज्य सरकार चूल्हा और दो रिफिल निःशुल्क दे रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, नया झारखण्ड तभी बनेगा जब राज्य और देश की नारी शक्ति सशक्त होंगी। इस शक्ति की पुंज को हमें राज्य की शक्ति बनाना है। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए LPG सिलिंडर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदान किया। केंद्र सरकार के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार चूल्हा और दो रिफिल निःशुल्क दे रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह सहायक होगा। सखी मंडल के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान कर रही है। 2 लाख सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं खुद सबल बनते हुए दूसरों को भी प्रेरणा प्रदान कर रहीं हैं। आज पलामू की 60 सखी मंडल के बीच वितरित किया गया 7 करोड़ रुपये का चेक उनकी प्रगति को आगे बढ़ाएगा।

युवा शक्ति, किसान शक्ति और महिला शक्ति के साथ हम आगे बढ़ रहें हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति, किसान शक्ति, महिला शक्ति के साथ झारखंड आगे बढ़ रहा है। यूएनडीपी की रिपोर्ट बता रही है कि हम तेजी से गरीबी रेखा से निकल रहे हैं। युवाओं को सशक्त करने के लिए स्थानीय नीति लागू की गई। ताकि तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को पूरी प्राथमिकता मिले। राज्य सरकार सरकारी और निजी क्षेत्र में युवाओं का नियोजन लगातार कर रही है। यह सब उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर करने के लिए किया जा रहा है।

सुखाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलामू को सुखाड जैसे अभिशाप से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। मंडल डैम, सोन नदी में निर्मित हो रही योजना आगामी वर्षों में तैयार होगी इसके बनने से पलामू को सुखाड़ से निजात मिलेगा। इस निमित वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है।

सरकार की नीयत और नीति का पता चलता है

सांसद सह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अपने आप में अनोखा है, इससे सरकार की नीयत और नीति का पता चलता है। पहले गैस सिलेंडर पर राजनीति होती थी। लेकिन 2014 के बाद 2019 में हम गर्व से कह सकते हैं कि उस स्थिति में बदलाव आया है। पूरे देश में उज्ज्वला योजना के तहत LPG कनेक्शन लेने वालों की संख्या 8 करोड़ हो गई। झारखण्ड सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और दूसरा रिफिल भी देने का काम कर रही है। यह सराहनीय है। पूरे राज्य में सबसे अधिक उज्ज्वला योजना का लाभ पलामू की जनता को मिला है। यह 90 प्रतिशत के करीब है। अब बचे हुए 10 प्रतिशत तक उज्ज्वला दीदियां LPG कनेक्शन पहुंचाएंगी, जो जीवन जीने की सरलता प्रदान करेगा।

सरकार ने LPG लेने की राह को आसान बना दिया

केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामले विभाग श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देश में उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुआं रहित ईंधन प्रदान किया जा रहा है। झारखण्ड में वर्तमान सरकार उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और अतिरिक्त रिफिल भी दे रही है। यह एक संवेदनशील और समर्पित सरकार के कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करता है। वर्तमान केंद्र व झारखण्ड सरकार ने LPG कनेक्शन लेने की राह को सरल बना दिया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम, विधायक श्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक श्री भानुप्रताप शाही, विधायक श्री आलोक चौरसिया, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद, उज्ज्वला दीदियां और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पलामू प्रमंडल में यह रहा खास:-

★25,200 नए लाभुकों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ

★10,600 लाभुकों को मिला निःशुल्क दूसरा LPG रिफिल का लाभ

★7,700 बच्चियों को मिला सुकन्या योजना का प्रमाणपत्र

★प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत 14 हजार लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
★टाना भगतों के बीच निःशुल्क गाय का वितरण
★JSLPS के तहत 60 सखी मंडल के बीच ₹ 7 करोड़ 7 लाख की राशि का वितरण

लड्डू गोपाल को माथे पर रख महिलाओं ने किया नृत्य

राधाकृष्ण मंदिर में मना श्रीकृष्ण का छठी समारोह

हजारीबाग। श्री कृष्ण के छठी समारोह के अवसर पर मेन रोड बाॅडम बाजार ग्वालटोली मथुरानगर स्थित राधाकृष्ण, हनुमान एवं शिव परिवार मंदिर में धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने लड्डू गोपाल को अपने सर पर रखकर नृत्य किया और श्रीकृष्ण के गीतों पर झूमते रहे। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके पूर्व कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाया गया, जिसमें जागरण का आयोजन किया गया। वहीं छठी के अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में मुहल्लेवासी शामिल हुए। छठी समारोह में उर्मिला देवी, भूषण देवी, शीला देवी, कमला देवी, बीणा ठाकुर, उमा वर्मा, गिरजा देवी सरोज वर्मा, सदी मुखर्जी, संध्या सोनी, पूनम देवी, कमल देवी, कैलाश यादव, अविनाश वर्मा, मुन्ना सिंह यदुवंशी, राजेश यादव, कुणाल यादव, राज, अरूण वर्मा, सुमन वर्मा, वरूण यादव, अजय बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने किया वृक्षारोपण


चक्रधरपुर। पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कैम्प कार्यालय परिसर में विभाग के अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह ने वृक्षारोपण किया इस अवसर पर उन्होने ने कहा कि वृक्ष हमारी धरोहर हैं इसलिए हमें वृक्षारोपन कर जीवन  को भी हरा भरा रखना हमारा दायित्व है इस मौके पर  अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार चौधरी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग होने के साथ साथ पर्यावरण का साधन हैं अतः वृक्षारोपन कर हमें इसे संवारा चाहिए वहीं सहायक अभियंता शशि शेखर मिश्रा ने कहा कि वृक्ष की परोपकारिता व हमारे जीवन की समुचित देखभाल करने के लिए वृक्ष की नितांत आवश्यकता है इसलिए इसे संतान की संज्ञा दी गई है
वृक्ष लगाएँ जीवन बचाएँ

चाईबासा आयुक्त विजय कुमार सिंह को दिया फेयरवेल


विनय मिश्रा
चाईबासा। आयुक्त कार्यालय चाईबासा में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार सिंह के अंतिम कार्य दिवस के उपलक्ष्य पर आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों के द्वारा उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ज्ञात हो कि प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार सिंह का आज अंतिम कार्य दिवस था। जिसके उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन कर पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा उनके द्वारा प्रमंडल में किए गए कार्य को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं नमन किया गया। प्रमंडलीय उपनिदेशक जनसंपर्क क्षेत्र श्री शंकर राम के द्वारा भी पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई।
मौके पर आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी, अनुसेवक सहित अन्य उपस्थित थे। पश्चिम सिंहभूम जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि इनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जायेगा । इनका अपनत्व और स्नेह हमारे लिए उर्जा का काम करेगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...