चक्रधरपुर ।गुरुवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर किड्स जोन इंग्लिश मीडियम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ की गई ।वही बच्चों ने गीत संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों के मन को मोहा। वही किड्स जोन इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर व प्रिंसिपल असद अनिस ने कहा हमारी स्कूल में बेहतर शिक्षा और डिसिप्लिन के साथ साथ समाज में फैली हुई बुराइयों को कैसे दूर की जाए और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए हमारे स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी हमेशा निकाली जाती है जिससे बच्चों के माध्यम से लोगों को जानकारी मिले।वही किड्स जोन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों को छोटे-छोटे तौफा और फूल देकर सम्मानित किया। मौके पर डायरेक्टर व प्रिंसिपल असद अनीश ,वाइस प्रिंसिपल पी गौरी , आदमीन, आयशा नाज, एग्जामिनर और कोऑर्डिनेटर रकीबा परवीन ,जयंती टीयू, नूर शमा, अ्सर खातून , आयशा हक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 5 सितंबर 2019
किड्स जोन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

होटल रेडिसन ब्लू में डोनट एंड क्रोनट फूड फेस्टिवल शुरू
लजीज फ्राइड फूड व्यंजन का पहली बार लुत्फ उठा सकेंगे
रांची। होटल रेडिसन ब्लू में आज से क्रोनट एंड ड्रोनट फ्राइड फूड फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। होटल के केरेमेल रेस्टूरेंट में आयोजित डोनट एंड क्रोनट फेस्टिवल में लजीज फ्राइड फुड परोसे जाएंगे।इस संबंध में होटल के शेफ ने बताया कि यह फूड फेस्टिवल पहली बार रांची में आयोजित किया जा रहा है। जिन्हें "डोनट या मीठे आटे की गेंद भी कहा जाता है, जो रिंग या छोटे गोल केक या फ्लैट सैंडविच लुक के आकार को अंदर भरने के साथ ले सकता है, एक डोनट या डोनट (अमेरिकी अंग्रेजी में बाद की वर्तनी अक्सर देखी जाती है) एक प्रकार का तला हुआ आटा मिष्ठान्न या मिठाई भोजन है। डोनट कई देशों में लोकप्रिय है और इसे मीठे नाश्ते के रूप में विभिन्न रूपों में तैयार किया जाता है। डोनट्स आमतौर पर एक आटे के आटे से गहरे तले हुए होते हैं, और आम तौर पर या तो अंगूठी के आकार या शेफ रचनात्मकता के अनुसार कई आकार होते हैं और गेंद के आकार के भी हो सकते हैं। जैसे कि चीनी, चॉकलेट या मेपल ग्लेज़िंग। डोनट्स में पानी, लेवनिंग भी शामिल हो सकते हैं। अंडे, दूध, चीनी, तेल, छोटा और प्राकृतिक या कृत्रिम स्वाद। दो सबसे आम प्रकार हैं रिंग डोनट और भरे हुए डोनट, जिन्हें फलों के संरक्षण, क्रीम, कस्टर्ड या अन्य मीठे भोजनों के साथ इंजेक्ट किया जाता है। वैकल्पिक रूप से, आटा के छोटे टुकड़ों को कभी-कभी डोनट छेद के रूप में पकाया जाता है। एक बार तला हुआ, डोनट्स को चीनी के टुकड़े के साथ चमकाया जा सकता है, शीर्ष पर आइसिंग या चॉकलेट के साथ फैलाया जा सकता है, या पाउडर चीनी या स्प्रिंकल्स या फल के साथ टॉप किया जा सकता है। वहीं, क्रोनट एक क्रोनट एक क्रूसेंट डोनट पेस्ट्री है जिसका आविष्कार न्यूयॉर्क शहर में किया गया था। पेस्ट्री एक डोनट जैसा दिखता है, लेकिन क्रस्ट पर कुरकुरा होता है और अंदर से नरम होता है। पेस्ट्री एक डोनट जैसा दिखता है और क्रोइसैन से बनाया जाता है - आटा की तरह जो स्वाद क्रीम से भरा होता है और डीप फ्राइड अल "कारमेल" होता है। साथ क्रिशेंट डोनट, लॉन्ग जॉन फ्रॉस्टिंग और आइसिंग, नींबू दही के साथ खट्टा क्रीम डोनट, मेपल बार, बर्लिनर। इस अवसर पर होटल के महाप्रबंधक शांतनु गुहा,शेफ सौरभ घोष, रामचंद्र उरांव सहित अन्य मौजूद थे।
मंगलवार, 3 सितंबर 2019
आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ेगा मानदेय
विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन का आदेश
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी बहनों के प्रति संवेदनशील है। वे अच्छा काम कर रही हैं। सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। आंगनबाड़ी सेविकाओं के अतिरिक्त मानदेय के संबंध में निर्णय लेने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन का आदेश दिया। इस कमेटी में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव व विभागीय सचिव भी रहेंगे। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार निर्णय लेगी। उक्त बातें उन्होंने झारखंड मंत्रालय में आंगन बाड़ी के साथ बैठक के दौरान कहीं।
आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रोन्नति
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति के संबंध में उम्र की सीमा बढ़ाने का आदेश दिया।
आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं को बीमा की सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया जायेगा।
आंगनबाड़ी कर्मियों की उम्र 60 से बढ़कर 62 होगी
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की कार्य करने की उम्र सीमा 60 से बढ़ा कर 62 वर्ष करने, पोषण सखियों को विशेष अवकाश प्रदान करने का आदेश दिया।
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं से उनका पक्ष लिए बिना उन्हें हटाया नहीं जाएगा
साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं से उनका पक्ष प्राप्त किये बिना उन्हें चयन मुक्त नहीं करने का आदेश दिया। साथ ही, हड़ताल की अवधि में मानदेय का नियमानुसार भुगतान का भी आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के नौनिहालों के विकास में आंगनबाड़ी का काफी महत्व है। यह संस्कार का मंदिर है। आंगनबाड़ी की बहनें झारखंड से कुपोषण को समाप्त करने में योगदान दे।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल, खाद्य आपूर्ति सचिव श्री अमिताभ कौशल,वार्ता के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश (संबद्धता भारतीय मजदूर संघ) से श्री आदित्य साहू, श्री राम चंद्र गोप, श्रीमती फूलमती देवी, श्रीमती बालो मणि बाखला, श्रीमती बिंदु रानी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती रामधनी देवी, श्रीमती शांति लता टुड, श्री राजकुमार भगत एवं वर्क्स यूनियन से श्री बालमुकुंद सहाय, श्रीमती बीना सिन्हा, श्रीमती सुमन कुमारी, श्रीमती सीता तिग्गा प्रमुख रूप से उपस्थित थे

चेंबर चुनाव 8 को, टीम कुणाल का धुआंधार प्रचार अभियान
रांची। जैसे - जैसे फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे - वैसे टीम कुणाल की धड़कने तेज हो रही है। धुंआधार प्रचार का सिलसिला और तेज हो गया है। मंगलवार को टीम कुणाल ने रातू रोड और पंडरा में पदयात्रा किया किया। रातू रोड में पदयात्रा के दौरान टीम कुणाल के 21 सदस्यीय टीम ने हर दुकानों में जाकर अपने लिए समर्थन मांगा। पंडरा में पंडरा बाजार समिति के साथ बैठक करने के पश्चात टीम कुणाल ने पंडरा के व्यापारियों से समर्थन मांगा।
टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने कहा की, रातू रोड और पंडरा शुरू से ही व्यापारियों का गढ़ माना जाता रहा है। हर चुनाव में रातू रोड और पंडरा बाजार का मतदान अहम होता है। श्री आजमानी ने कहा कि, इस बार भी रातू रोड और पंडरा बाजार के व्यापारी टीम कुणाल को ही मत देकर जिताएंगे। उन्होंने कहा कि, चैंबर एक व्यापारियों की महत्वपूर्ण संस्था है। यह राजनीति का अखाड़ा नही। यहाँ हर चीज प्लानिंग के साथ और बेहतर ढंग से होता है।
पदयात्रा में रातू रोड और पंडरा बाजार के वरिष्ठ व्यापारी हरि कौड़िया, शंभु गुप्ता, संजय मौरी, मदन प्रसाद, रकम लखन साहू, किशन साबू ने भी टीम कुणाल के पक्ष में प्रचार किया।
पदयात्रा में टीम कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू , राम बांगर, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, विवेक अग्रवाल शामिल हुए।
राज्य की सबसे बड़ी पंचायत को अपना भवन मिलेगाः रघुवर दास
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार इसे राज्य की सबसे बड़ी पंचायत का भवन मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करेंगे। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। इस कार्यक्रम से झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का गौरव बढ़ेगा। इस आयोजन को भव्य बनाना है। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दिये।
नवनिर्मित विधानसभा में झारखंड की संस्कृति की झलक
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में झारखंड के मूल जल-जंगल और जमीन को स्थान दिया गया है। यहां झारखंड की संस्कृति की झलक मिलेगी।
साहेबगंज में मल्टी मॉडल हब
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहेबगंज में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किये गये मल्टी मॉडल हब का भी उदघाटन किया जायेगा। इसके बन जाने के बाद जलमार्ग से लोग सस्ती दर पर माल की ढुलाई कर सकेंगे। यह ढुलाई दूसरे राज्य के साथ साथ बांग्लादेश, म्यंमार समेत अन्य देशों तक हो सकेगी।
पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत
श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री यहीं से किसानों के लिए पेंशन योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत करेंगे। यह भी झारखंड के लिए गौरव की बात है।
69 नये एकलव्य विद्यालय की लांचिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में रहनेवाले आदिवासी, दलितों, पिछड़ों, वंचितों के बच्चों के लिए 69 नये एकलव्य विद्यालय की लांचिंग भी करेंगे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने से संबंधित विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिया।
इस दौरान मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, कैबिनेट के प्रधान सचिव श्री ए पी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, भवन निर्माण सचिव श्री सुनील कुमार, डीजीपी श्री के एन चौबे समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
धमकी भरी भाषा से बाज आए रघुवर सरकारः जनार्दन प्रसाद
रांची 3सितंबर 2019,भाकपामाले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तानाशाही भरी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कागजी विज्ञापनों के बदले जमीन पर काम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कल गोड्डा में जन चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करनेवाले के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी देना व लोगों को इसके लिए उकसाना निहायत ही फासीवादी सोच को दर्शाता है।माले नेता के मुताबिक झारखंड सरकार धड़ल्ले से बिना काम पूरा हुए उदघाटन का सिलसिला चला रही है, कई योजनाएं सिर्फ कागज पर ही दिखाई पड़ती है,जमीनी धरातल की सच्चाई कुछ और है। इस अवस्था में योजनाओं पर सवाल उठाना ही उचित है ,अन्यथा सरकारी योजनाएं धरी की धरी रह जाएगी।मुख्यमंत्री द्वारा मुकदमा करने की दी जा रही धमकी इस बात का द्योतक है कि सरकार की ढपोरशंखी योजनाओं के प्रति जनता का जो रोष है , सरकार उसे दबाना चाह रही है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर तो हमला है ही , बल्कि इससे यह भी जाहिर होता है कि सरकार अपनी लूट योजना पर परदा डाल रही है।कोणार डैम का नहर उद्घाटन के 14घंटे के अंदर टूट गया । रघुवर सरकार इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने की बात नही करती , बल्कि बदले में भ्रष्टचारों को बढ़ावा देना चाहती है। सड़कों का खस्ता हालत है,एनएच तक समय पर नहीं बन रहे,नाला-पुलिया के बहाने करोड़ों अरबों का घपला हो रहा, हर योजना मे प्राक्कलन घोटाला हो रहा है , पर सीएम लोगों की जुबांन पर ताला जड़ देने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं । यू पी में मिड डे मील मे बच्चों के खाना के बतौर नमक रोटी खिलाया जा रहा है और उसपर कार्रवाई करने के बदले में योगी सरकार भंडाफोड़ करनेवाले पर ही मुकदमा कर रही है। रघुवर सरकार भी झारखंड में यू पी सरकार की तर्ज पर सरकार की गलतियों पर सवाल उठाने बालो को जेल भेजना चाहती है । सूचना के अधिकार को तो कुंद कर ही दिया गया है । अब बोलने के अधिकार पर भी हमले प्रायोजित हैं। सरकार के इस कदम की जितनी निंदा की जाए कम है।जनता से डरी हुई रघुवर सरकार की , जनता को डराने की सारी कोशिशें नाकाम होगी।सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, योजनाओं में मची लूट के खिलाफ जनता लड़ेगी।भाजपा सरकार धमकी की राजनीति बंद करे अन्यथा जनता सड़कों पर प्रतिवाद कर इसका जवाब देगी।।
उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में परिसंपत्तियों का वितरण
गुमला। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उज्जवला दीदी सम्मेलन के दौरान कुल 32223. 390( 322 करोड़ 23 लाख, 39 हजार मात्र रुपए मात्र ) लाख राशि की 60 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया, इनमें से 20556.306 लाख राशि की 23 योजनाओं का उद्घाटन एवं 11667.084 लाख राशि की कुल 37 योजनाओं का शिलान्यास किया
इन परिसंपत्तियों का हुआ वितरण
★मुख्यमंत्री ने 7244 योजनाओं की कुल 3187.917 लाख रूपये की (कुल 31 करोड़ 87 लाख 91 हजार, 7 सौ रुपये मात्र) की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया
★मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन एवं चूल्हा का वितरण सांकेतिक तौर पर सुमित्रा कुमारी, सुको देवी, सोनिया देवी, घुरानी खड़िया एवं मंगरी देवी के बीच किया। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत द्वितीय रिफिल गैस का वितरण देवंती देवी, पुष्पा देवी, नुनो देवी, प्रेमशिला देवी एवं शकुंतला देवी के बीच सांकेतिक तौर पर किया
★श्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कृषक कस्टु लोहरा को प्रथम किस्त के तहत 10900 की राशि, प्रेम कुमार साहू को 12000 की राशि, मोहम्मद नसीम अंसारी को 2500 की राशि, परमानंद साहू को 5000 की राशि, महेश्वर साहू को 2500 की राशि, सुमति खलखो को 10500 की राशि, देवकी कुमारी को 6000 की राशि एवं पंचों सिंह को 5000 की राशि कृषि कार्य हेतु सांकेतिक तौर पर प्रदान किया
★मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत मुख्यमंत्री ने शिवानी कुमारी, स्मृति मिंज, सेजल प्रवीण, खुशबू लाकड़ा एवं सुप्रिया कुमारी को क्रमशः 5 हजार रुपये चेक प्रदान कर लाभान्वित किया
★श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सांकेतिक तौर पर शीला देवी, किशोरी देवी, चंपू उरांव, सोमादेवी, बुद्धदेव भगत को नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश कराते हुए उनके बीच ताला चाबी का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जय किशन उरांव, राम महली, बिगन उराईन एवं जयमनी कुजूर को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया
★मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की उमा देवी, अनीता देवी एवं पुष्पा देवी को 5 करोड़ की राशि का बैंक ऋण संबंधी चेक एवं देवंती देवी व किरण देवी को शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ लिमिटेड को अंडा खरीद हेतु कार्यादेश दिया
★मुख्यमंत्री ने आदिवासियों एवं अन्य परंपरागत विभिन्न जातियों को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति से पारित वन अधिकार पट्टा का वितरण घुडे भगत, बंधिनी देवी, बिरसा सोरेंग, बुद्धनाथ खड़िया व अर्जुन भगत के बीच किया
★मुख्यमंत्री ने जैविक खाद का वितरण बसंती उरांव, ललिता उरांव, मांगी उरांव, सरिता उरांव एवं महली उरांव के बीच किया
★मुख्यमंत्री ने जिला प्रखंड पंचायत स्तरीय कमल क्लब को 10.00 लाख रुपए की राशि वितरित की
★मुख्यमंत्री ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा विनोद तिग्गा, ओम प्रकाश साहू, सुरेश साहू, शक्ति राखी मंडल एवं ओम राखी मंडल के बीच पंप सेट, पावरटीलर, स्प्रे मशीन व पाइप का वितरण कृषि कार्य हेतु किया
★मुख्यमंत्री ने कामधेनु डेयरी फार्मिंग के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर सावित्री टाना भगत, बिन्नी टाना भगत, चंद्र मुनि टाना भगत, भादो टाना भगत एवं दीपिका कुमारी के बीच चार- चार गाय का वितरण किया
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...