यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

सचिव हर हाल में फील्ड में जाएः मुख्य सचिव


★मुख्य सचिव ने सचिवों को अप्रैल में लिखे अपने पत्र के बिन्दुओं पर कार्रवाई की समीक्षा की


रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने अपने पूर्व के निर्देशों की समीक्षा करते हुए एक बार फिर जोर देकर कहा कि सचिव माह में एक बार फील्ड में जाना हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सचिव दौरा कर क्षेत्र विशेष की जमीनी हकीकत से वाकिफ होंगे। कई मसलों का हल वे मौके पर कर सकेंगे। साथ ही क्षेत्र का दौरा करने से अन्य अधिकारियों और कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा। साथ ही इस प्रक्रिया से निगरानी का एक सिस्टम भी विकसित होगा। उन्होंने विभागों में अनियमित साप्ताहिक समीक्षा बैठक पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे काम का साप्ताहिक एजेंडा तय नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना एजेंडा तय किए काम करने से अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभाग के स्तर पर चल रहीं योजनाओं पर चर्चा करने पर भी बल दिया। मुख्य सचिव अप्रैल में सभी सचिवों और विभाग प्रमुखों को संबोधित अपने पत्र के बिन्दुओं पर कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे।

मासिक बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें
मुख्य सचिव ने मासिक बैठक के दौरान विभाग के माध्यम से चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने को कहा। कहा कि इससे अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक को पता रहेगा कि चालू योजना की स्थिति क्या है। विचार-विमर्श से इसका आइडिया भी आएगा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई रुकावट आ रही है, तो उसे ससमय कैसे दूर किया जाए तथा बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने मासिक बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट मेल से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

विभाग बुकलेट बनाएं
मुख्य सचिव ने तमाम विभागों को एक बार फिर अपने कार्यों व उपलब्धियों से जुड़ा बुकलेट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम जो कर रहे हैं, उसे हम तो जानते हैं, लेकिन जिसके लिए कर रहे हैं उसे भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने बुकलेट में महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सहेजने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाहर से आनेवाले आगंतुकों को बुकलेट दें। इससे विभाग क्या कर रहा है, यह जानकारी पब्लिक डोमेन में जाएगी।

पंचायत स्तर तक के अच्छे कर्मियों को पुरस्कृत करें
मुख्य सचिव ने कर्मचारियों के काम में रिफार्म लाने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अच्छा काम करनेवाले आम लोगों के साथ पंचायत और प्रखंड स्तर के कर्मियों को विशेष अवसरों पर पुरस्कृत किया जा सके। इससे बेहतर करने का माहौल बनेगा तथा पूरी व्यवस्था में स्पार्क आएगा। इसके लिए भी एक तंत्र विकसित करने को कहा।

केंद्र से जुड़े मामलों में झारखंड भवन की सहायता लें
मुख्य सचिव ने कहा कि कई मामले केंद्र सरकार के विभागों से जुड़े रहते हैं। अधिकारी पत्राचार करते रहते हैं। इसमें काफी समय जाया होता है। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए केंद्र से जुड़े मामलों के फॉलोअप के लिए दिल्ली स्थित झारखंड भवन के अधिकारियों-कर्मियों की सहायता लेने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, अपर मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्री एपी सिंह, प्रधान सचिव श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव श्री केके सोन, सचिव श्रीमती आराधना पटनायक, सचिव श्रीमती हिमानी पांडेय, सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, सचिव श्री अमिताभ कौशल, सचिव श्री के रवि कुमार, सचिव श्री सुनील कुमार, सचिव श्री राजेश टोप्पो, एडीजी श्री पीआरके नायडू समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियमित मानदेय, रिवाल्विंग फंड बनाने का निर्देश


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय को नियमित करने के लिए एक रिवोल्विंग फंड बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों को समय पर मानदेय नहीं मिल पाता है। इसके लिए एक रिवोल्विंग फंड रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उस फंड के माध्यम से मानदेय का भुगतान किया जा सके।

*आंगनबाड़ी कर्मियों की उम्र 60 से बढ़कर 62 करने
का आदेश जल्द जारी करने का निर्देश दिया।*

आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं को बीमा की सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित करने के लिए अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया।*

अतिरिक्त मानदेय के संबंध में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दो दिन पहले 3 सितम्बर को यह निर्देश दिया था कि आंगनबाड़ी सेविका - सहायिकाओं के अतिरिक्त मानदेय के संबंध में निर्णय लेने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन कर निर्णय लिया जाए। इस कमेटी में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव व विभागीय सचिव भी रहेंगे।

आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रोन्नति
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति के संबंध में उम्र की सीमा बढ़ाने का भी आदेश दिया।

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं से उनका पक्ष लिए बिना उन्हें हटाया नहीं जाएगा
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की विरूद्ध कोई बात आती है तो उनका पक्ष प्राप्त किये बिना उन्हें सीधे चयन मुक्त नहीं किया जाय। साथ ही, हड़ताल की अवधि में मानदेय का नियमानुसार भुगतान का भी आदेश दिया।

नौनिहालों के विकास में आंगनबाड़ी का काफी महत्व
मुख्यमंत्री ने यह कहा कि झारखंड के नौनिहालों के विकास में आंगनबाड़ी का काफी महत्व है। पूरे राज्य में कुपोषण के विरुद्ध अभियान चल रहा है, इसमें आंगनबाड़ी की बहनें सामने आये और झारखंड से कुपोषण को समाप्त करने में सक्रिय योगदान दे।

बैठक में विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल और खाद्य आपूर्ति सचिव श्री अमिताभ कौशल उपस्थित थे।

राजा नरपति सिंह बालिका विद्यालय में शिक्षक दिवस


राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।बच्चों के द्वारा सभी शिक्षक को सम्मानित किया साथ  ही रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोह लिया।
स्कूल के बड़ा बाबू सुरेश चंद्र तिग्गा जी को विदाई दिया गया साथ नए टीचर्स का हार्दिक स्वागत किया गया।साथ ही टॉप 10 छात्राओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।पूरे कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षको की उत्सुकता व उत्साह बना रहा।कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या आरती प्रधान ,शाहनाज परवीन ,नजीब सर,नीतू साहू ,भवानी महतो,राजन सर,जयश्री मुंडू,मंजू कंदयंग ,प्रभावती महतो,श्रवण महतो,सुरेश तिग्गा, आशीष महतो ,देवी श्री ,ज्योति टोप्पो ,लखविन्दर जोड़ा साथ ही मधुसूदन बीएड  कॉलेज की ट्रेनी टीचर्स भी उपस्थित थी।

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक


चक्रधरपुर। गुरुवार 5 सितंबर को चक्रधरपुर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक  एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें थाना प्रभरी गोपीनाथ तिवारी, प्रखंड पदाधिकारी राम नारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण देव साह,नगर परिषद सिटी मैनेजर विपिन  टोप्पो उपस्थित हुए ।10 सितंबर को  मुहर्रम मनाई जाएगी जिसे लेकर साफ सफाई  और लाइट की व्यवस्था पर चर्चा हुई वही मोहर्रम जुलूस को समय से निकालने की प्रशासन द्वारा बात कही गई।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा 7 सितंबर दिन शनिवार को  लाइसेंस धारी सभी अखाड़ों के खलीफाओं के साथ शाम 4:00 बजे बैठक की जाएगी।मौके पर मो0 अशरफ,मोजाहिद हुसैन, पिरूल हक, प्रिंस,दिनेष जेना ,विनय बर्मन, करण महतो,मो0,अल्ताफ,गोबिंद महतो आदि उपस्थित थे।

डॉ. मंगलेश पाठक को ए पी सिंह ने किया सम्मानित



चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के ईचाकुटी  मध्य विद्यालय में शिक्षा में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षक डॉ. मंगलेश पाठक को मानव संसाधन के प्रधान सचिव अमरेंन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया गौरतलब हो कि डॉ. मंगलेश पाठक लोकप्रिय शिक्षक के साथ साथ विद्याथियों के भी चहेते शिक्षक हैं इनके सम्मानित होने से शिक्षा जगत भी गौरवान्वित हुआ है ।श्री पाठक के इस उपलब्धि पर उनके मित्र ,परिजन व शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं ।

कांग्रेसियों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका


* नए मोटर व्हीकल एक्ट का किया विरोध

रांची। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेसियों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के को-चेयरमैन अमरेंद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक ओझा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार व झारखंड के रघुवर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नया मोटर व्हीकल एक्ट तुगलकी फरमान जैसा है। भाजपा सरकार ने जनता पर अनावश्यक बोझ डालकर अपनी तिजोरी भरने के लिए ऐसा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि नए मोटर व्हीकल एक्ट का देशव्यापी विरोध किया जा रहा है। नया एक्ट जनहित में नहीं है। जनता के पॉकेट से जबरन पैसा निकालने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर कमल ठाकुर, विशाल सिंह, अजय सिंह, शशि राय, संतोष, अभिजीत, सुमो बनर्जी, निहाल सिंह, रिशु,नवीन कुमार, नितिन कुमार सिरमौर, राकेश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

चक्रधरपुर बाटा रोड में निर्माण कार्य शुरू


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर का ह्रदय स्थली माना जाने वाला बाटा रोड़ के निवासी अब राहत महसूस करेंगे क्योंकि लम्बे समय से इस सड़क निर्माण की इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी इस सड़क के निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया तथा पुराने सड़क की खुदाई कर नए सड़क का निर्माण एन आर ई पी से कराया जा रहा है तथा इस कार्य के लिए डी एम एफ टी फंड उपलब्ध कराई गई है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...