यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 7 सितंबर 2019

ट्रैफिक आतंकवाद के खिलाफ आप का प्रतिरोध मार्च

प्रेस विज्ञप्ति 07/09/2019

आम आदमी पार्टी

मोटर व्हीकल्स एक्ट के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरी

ट्रैफिक टेररिज्म तत्काल बंद करे सरकारः राजन सिंह

ट्रैफिक व्यवस्था में कमियों के लिए सरकार भरे हर्जानाः आलोक


रांची। 7 सितंबर। नये मोटर व्हीकल एक्ट के नाम पर पब्लिक से बड़े पैमाने पर वसूली के खिलाफ आम आदमी पार्टी के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में लोगों ने रांची के अरगोड़ा चौक से सुजाता चौक तक विरोध मार्च किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक स्वर में इस एक्ट को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि नये एक्ट की आड़ में पूरे देश में ‘ट्रैफिक आतंकवाद’ जैसा माहौल बना दिया गया है। एक तरफ इसके नाम पर पुलिस को जहां बदसलूकी और अवैध वसूली का लाइसेंस मिल गया है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता पर मुगलकालीन शासकों की तर्ज पर जुर्माने का भारी बोझ लाद दिया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण प्रसाद ने कहा कि यह कैसा कानून है कि एक तरफ ट्रैफिक रूल तोड़ने की छोटी-छोटी से चूक या गलती पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जर्जर सड़कों, बेकार पड़ी ट्रैफिक लाइट्स, पैदल चलने वालों के लिए फूटपाथ आदि की व्यवस्था न कर पाने वाली सरकार या व्यवस्था के लिए कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है। क्यों नहीं ऐसा कानून बनाया जाता कि सरकार को भी इन कमियों और अव्यस्थाओं के लिए आम आदमी को होनेवाली परेशानी के एवज में हर्जाना देना पड़े।

मार्च में शामिल लोगों ने नये मोटर व्हीकल एक्ट को रद्द करने, बगैर घूस के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट बनाने की व्यवस्था  आवेदन के एक सप्ताह के अंदर करने, हर वार्ड और हर प्रखंड में लाइसेंस बनाने की व्यवस्था करने, आवेदन करने की तिथि से लाइसेंस जारी होने की तिथि तक आवेदक को जुर्माने से मुक्त करने और फाइन की वसूली सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही कराये जाने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन पांडे, कुणाल मिश्रा, आलोक शरण, लक्ष्मण सिंह, यास्मिन लाल, राजेश  कुमार, , अंजन वर्मा, अजय मेहता,निखत मिर्जा अशोक महतो, नितेश पासवान, राकेश कुशवाहा, मोहम्मद जसीम, अभिषेक सिंह, रिजवान अख्तर, अरूण पाठक,वसीम अकरम,अरूण अग्रवाल,लाल मोहम्मद, नसीम अख्तर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता शामिल रहे।

शहीदों की शहादत को याद कर अस्पताल में फल बांटे


रांची। मुहर्रम की सातवीं तारीख को आम जनता हेल्प लाइन के तत्वावधान में कर्बला के शहीदों की शहादत को याद करते हुए आज दिनाँक मुहर्रम के सात तारीख बरोज शनिचर  07/09/2019 को अंजुमन अस्पताल रांची में मरीजो के बीच  फल का वितरण किया गया,आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने कहा की मुहर्रम के महीने में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच आम जनता हेल्पलाइन के द्वारा फलों का वितरण करने का दो मकसद है, सामाजिक कार्य के प्रति लोगो में इस तरह का भावना जगाना की जरूरतमंदों की सेवा इंसानियत का दायित्व है,और साथ साथ एक मुस्लमान होने के नाते हमारा धर्म भी ये कहता है कि मुहर्रम के महीने में गरीबो जरूरतमंदों का भूख प्यास का खास ख्याल रखे,क्योंकि इसी महीने में हमारे नबी सल्लाहो व अल्हेवसल्लम नबी के नवासे हजरत इमाम हुसैन के लश्कर को कर्बला के मैदान में शहादत मिली थी जिनको यजीद ने भूखे प्यासे रख कर जुल्म किये पर हजरत इमाम हुसैन सच्चाई के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए पर जुल्म के सामने अपना सर न झुकाया और उस वक्त इंसानियत और इस्लाम जिन्दा हुआ।इसलिए कहते है इस्लाम जिन्दा होता है हर कर्बला के बाद इसलिए इस्लाम जहाँ है इंसानियत भी वही है।
आम जनता हेल्पलाइन के नदीम इक़बाल ने बताता की आम जनता हेल्पलाइन इस वर्ष से ये सामाजिक और इस्लामी तरीके का इस्तेमाल गरीबो और जरूरतमंदों के बीच फलों  का वितरण करते हुए मुहर्रम को मनाया है,ये एक छोटी सी शुरुवात है इस वर्ष से यह सिलसिला शुरू किया गया है जो आने वाले हर मुहर्रम पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता सह वरिष्ठ पत्रकार फिरोज जिलानी जी ने अपने हाथों से मरीजो को फलों का पहला पैकेट देकर इस मुहीम को चालू करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,इस कार्यक्रम में आम जनता हेल्पलाइन के सदस्य सरवर खान,साजिद उमर, शमीमउल्लाह,फिरोज हैदरी,अब्दुल्लाह खान,आदि लोग उपस्थित थे।

चांद को गले लगाने का सपना पूरा होगाः अजय मारू


सरफेेस पर  लांडिंग नहीं के बावजूद बड़ी सफलता मेकन, सेल एवं एच0ई0 सी का भी योगदान




रांची। राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने चांद पर इसरो के सबसे कठिन अभियान के लिए वैज्ञानिकों की एक साल की कठोर मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है।
श्री मारू ने कहा है कि चन्द्रयान-2 चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर ऊपर रह गया और लैंडिंग नही कर सका जिसे इसरो की असफलता नहीं कही जा सकती वरन यह इस मायने में बड़ी सफलता है क्योकि पहली बार किसी देश ने साऊथ पोल की सतह पर लैंडिंग का अभियान चला गया। उन्होंने कहा कि विक्रम आज भी चांद की सतह के इर्द गिर्द चक्कर काट रहा है।
उन्होंने कहा कि चन्द्रयान से डाटा एकत्रित किया जा रहा है जो काफी उपयोगी  होगा।
श्री मारू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं इसरो जाकर चन्द्रयान दो के अभियान की प्रक्रिया देखी और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री का देश के प्रति यह जज्बा है कि वह रात्रि तीन बजे तक इसरो केन्द्र में रहने के बाद पुनःआठ बजे सुबह में वहां गए और वैज्ञानिकों को निराश नहीं होने को कहा। इससे समस्त वैज्ञानिक भाव विभोर  हो गए। प्रधानमंत्री ने कल रात  में इसरो केन्द्र पहुंचे बच्चो को भी प्रोत्सहित किया।
श्री मारू ने कहा कि चन्द्रयान दो के अभियान में  मेकन लिमिटेड,एच ई सी एवं सेल का भी योगदान रहा इसलिए इस संस्थानों के अभियंता भी साधु वाद के पात्र है।
मेकन ने जहां लोचिंग पैड बनाया वहीं एच0ई0 सी0 ने भी सहयोग किया तथा यान ने सेल के स्टील का उपयोग किया गया। आई0 आई टी0 कानपुर के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता।
चन्द्रयान -2 को 98 प्रतिशत अंक मिले और इससे 3.84 लाख किलो मीटर तक की दूरी तय की।सब कुछ प्रतिकूल रहने के बावजूद चन्द्रयान -2 ने विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
श्री मारू ने कहा  कि जीवन में सफलता एवं असफलता का दौर चलते रहता है। लेकिन चन्द्रयान-2ने जो कुछ कर दिखाया उसके लिए इसरो के तमाम वैज्ञानिक बधाई के पात्र है।
इस अभियान में शामिल वैज्ञानिकों कोउनके समर्पण के लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा कह जाए वह कम ही होगा। निश्चित रूप  से इसरो के वैज्ञानिकों ने अपने लिए एक बेंचमार्क बनाया और आने वाली पीढ़ीके लिए एक बड़ा उपहार दिया।इसरो ने पहले बड़ी बड़ी सफलता हासिल की है। एक साथ सौ अंतरिक्ष यान भेजने का जलवा इसरो दिखा चुका है।
श्री मारू ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की कामयाबी इस बात से लगायी जा सकती है कि चन्द्रयान-2 पूरी तरह स्वदेशी है। इसरो की सफलता के लिए हमसब तमाम वैज्ञानिक गौर्वान्वित है। बहुत जल्द एक ऐसा दिन आएगा जब चांद पर भारत एवं इसरो का झंडा लहराएगा।

निर्मला कॉंवेंट में स्वच्छता पखवाड़ा


रांची। निर्मला कॉवेंट हाई स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा नियमित रूप से मनाया जा रहा है । दिनांक 1 सितंबर से आरंभ हुए इस पखवाड़ा के चौथे दिन को स्वच्छता भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अपने परिवेश, गांव, शहर या देश को स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी किसी एक व्यक्ति या सिर्फ सरकार की नहीं है इसमें हम सबकी भागीदारी समान होनी चाहिए । सरकार द्वारा कई संबंधित जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसका विद्यालय परिवार स्वागत करने के साथ - साथ सहयोग करने के लिए संकल्पित है । वहीं वाइस प्रिंसिपल विमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस तरह के आयोजन कराने से सरकार का सहयोग के साथ - साथ बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित होता है जिससे बचपन से उन्हें अपने घर एवं विद्यालय के साथ - साथ अपने आस - पास के क्षेत्रों को साफ - सुथरा रखने की प्रेरणा मिलती है । अंत में प्रतियोगिता परीक्षा इंचार्ज गोपाल चन्द्र दास ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में उच्च श्रेणी की पेंटिंग निबंध लेखन प्रस्तुत करने वालों के नाम की घोषणा किया जिसमें रेशम कुमारी, पंकज, भारती, अमन, अदिति तथा अन्य हैं । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अनिमा एक्का, किरण कुमारी, रूबी कुमारी, शिक्षक सुधीर सिंह तथा विनोद निषाद सहित संबंधित कक्षा के सभी प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित थे ।

महिला समर्पण के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट का संग्रह


रांची।
भगवान का दिया अल्प नहीं होता
 रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता

 मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने स्थापना दिवस के अवसर पर हंसराज वाधवा स्कूल  नामकुम में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा | 2006 से समर्पण शाखा  सामाजिक, धार्मिक हर तरह के कार्य के लिए अपनी सेवा देती रही है और आगे भी देती रहेगी | शाखा हमेशा से ही समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है एवं जब किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है तो उपलब्ध भी  करवाती हैं| आज इस शिविर में 40 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया|

"रक्तदान है जरूरतमंद के लिए एक जीवनदान"|
 उपस्थित सभी सदस्यों ने केक काटकर समर्पण की स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी |
इस रक्तदान शिविर में कृष्णा क्लब गणेश पूजा समिति के सदस्य और सेवासदन की  पूरी  टीम डॉक्टर एस के सिंह के साथ मीनू अग्रवाल सचिव मनीषा पोद्दार संयोजिका सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, शाखा संस्थापक सुमिता  लाठ, उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, निर्मला बगड़िया,  ममता  बोरा , रश्मि मालपानी आदि सदस्य उपस्थित रही |

कार्यपालक दंडाधिकारी इम्तियाज अहमद को शिक्षाविद निरूप प्रधान ने विदाई दी





चक्रधरपुर। बहुत ही मिलनसार नेक दिल इंसान,जिनके हृदय में कोई छल कपट ना हो,ऐसे व्यक्ति हैं हमारे कार्यपालक दंडाधिकारी इम्तियाज अहमद उक्त बातें शिक्षाविद निरुप प्रधान ने कही। उन्होंने यादों को साझा करते हुए कहा कि  पहली मुलाकात में ही वे उनके शिक्षण कार्यों की सराहना करने लगे और उनसे  निरुप प्रधान  मिलने पहुंचे, तब भी उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए  इस बात के लिए अफसोस जताया कि वह कभी बच्चों से मिलने पहुंच नहीं पाए !!
 गौरतलब हो कि श्री अहमद  जब तक इस पद पर रहे उन्होंने बखूबी अपना कर्तव्य,एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में निभाया!कोई भी कार्य हो तो  वह सरल तरीके से निष्पादित किया करते थे,उनके जैसा व्यक्ति अधिकारी रूप में बहुत कम होते हैं,जो आम इंसान के भावनाओं को समझते हैं वह हमेशा चक्रधरपुर के हृदय में सर्वदा बसे रहेंगे ।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका काफी झुकाव था, बिना किसी जाति धर्म बिना किसी पक्षपात के वह शिक्षण कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते थे चक्रधरपुर क्षेत्र में जितने भी शिक्षण कार्यों में उन्हें आमंत्रित किया गया वह यथासंभव उन जगहों पर पहुंचकर अपना योगदान देते थे।

जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों को वह जल्द से जल्द पूरा करते थे। उनके आते ही जितनी भी बकाया पढ़े जाति एवं आय प्रमाण पत्र हो 1 महीने के अंदर भी सारे जारी कर दिए। कोई भी विद्यार्थी उनके पास पहुंचता यदि वह सही में तत्काल जाति एवं आए पाने योग्य है तो वह स्वयं उसे देखते थे एवं एक दिन में ही अपने हस्ताक्षर कर उसे उस विद्यार्थी को दे देते थे।

ऐसे अधिकारी विरले ही मिलते हैं यहां से उनका पदस्थानांतरण हो गया परंतु वह हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे आगामी पत्र हेतु उन्हें ढेरों शुभकामनाएं वह जहां भी जाएं इसी तरह निस्वार्थ सेवा देते रहे।

निवारणपुर-अनंतपुर दुर्गा पूजा समिति मना रही 82वीं वर्षगांठ



रांची। निवारणपुर-अनंतपुर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष स्थापना की   82 वीं सालगिरह मना रहा है। विगत 81 वर्षों से यहां बंगला परंपरा के अनुरूप मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी को श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाता है। इस वर्ष पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक काल्पनिक मंदिर में मां दुर्गा विराजमान होंगी। पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी को रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा समिति क अध्यक्ष मुरारी शर्मा जनरल सेक्रेट्री तुषार कांति शीट, सचिव राकेश कुमार सिंह, राजीव रंजन रितेश भगत, गोकुलदा अलोकद और कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता के अलावा मोहल्ला के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी समिति में शामिल किया गया है। पूजा पंडाल व इसके आसपास दुर्गा पूजा के दौरान विशेष स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। पूरे मोहल्ले में नगर निगम और मोहल्ला वासियों के सहयोग से साफ सफाई किया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान स्वच्छता और पवित्रता बनी रहे। निवारणपुर-अनंतपुर दुर्गा पूजा समिति का प्रयास है कि स्वच्छता सम्मान उन्हीं के पूजा पंडाल को मिले यह जानकारी निवारणपुर- अनंतपुर दुर्गा पूजा समिति के सचिव राकेश कुमार सिंह ने दी। माननीय प्रधानमंत्री की सोच प्लास्टिक से मुक्ति और जल का संचयन को ध्यान में रखकर आनंदपुर निवारनपुर दुर्गा पूजा समिति ईश्वर इससे संबंधित जागरूकता का कार्यक्रम भी पूजा के माध्यम से चलयगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...