यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

कई लोगों ने मजलिस का दामन थामा

सभी पार्टियों ने हम लोगों को छला, नौशाद अहमद

रांची।डोरंडा स्थित दर्जी मोहल्ला में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह हटिया और मांडर विधानसभा प्रभारी नौशाद अहमद के नेतृत्व में कई लोगों ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का दामन थामा. सभी लोगों को नौशाद अहमद ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मजलिस झारखंड में चुनाव लड़ेगी, अपनी एकता को मजबूत बनाएं एकजुट होकर मजलिस का साथ दें इंसाफ के लिए एकजुट होना पड़ेगा, I नौशाद ने कहा कि सभी पार्टियों ने हम लोगों को छैला है किसी पार्टी ने हक देने का काम नहीं किया. झारखंड में जितने भी मुख्यमंत्री बने पर किसी ने भी मुसलमानों को हक देने का काम नहीं किया उन्होंने नौजवानों से कहा कि ज्यादा ज्यादा लोगों को इस पार्टी से जोड़कर मजबूत करें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बेहतरीन कामों को देखकर लोग उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नौशाद अहमद, शाहनवाज मलिक, मोहम्मद आमिर चिश्ती, जुनेद अहमद, फैजान आलम, दानिश कुरेशी, मुतालिब अहमद आदि मौजूद थे

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप

▪ पिछले 5 वर्षों में पर्यटन क्षेत्रों का तेजी से हुआ है विकास


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना है। हमारे यहां सांस्कृतिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन, माइनिंग पर्यटन, इको पर्यटन आदि में काफी अवसर हैं। सरकार पिछले पांच साल से इन्हें विकसित कर रही है। इन स्थानों पर सुविधाएं बढ़ायी गयी हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। इसका असर दिख रहा है। झारखंड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित झारखंड टूर कन्क्लेव का उदघाटन अवसर पर कही।

पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता है। जहां भी पर्यटन स्थल हैं, वहां लोगों को रोजगार मिल रहा है। विदेशी राशि आकर्षित करने में भी टूरिज्म का अहम् योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से झारखंड में द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल बाबा बैद्यनाथ, जैन समाज का बड़ा तीर्थ स्थल पारसनाथ, विभिन्न शक्ति पीठ, मलूटी आदि हैं।

झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बौद्ध धर्म की भी उपस्थिति है। छठी शताब्दी में बौद्ध धर्म के विचारों के बारे में दुनिया को अवगत कराने के लिए भगवान बुद्ध इटखोरी से ही गये थे। झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है। साथ ही सर्किट बनाने का काम भी किया जा रहा है।

सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक छटाएं भरी पड़ी हैं। यहां वनों से अच्छादित मनोरम क्षेत्र हैं। झारखंड में पर्यटन स्थलों पर सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल है। पतरातू, मसानजोर जैसे डैम को विकसित कर वहां परिवार के साथ समय बिताने के स्थल के रूप में विकसित किये गये हैं। साथ ही राज्य में कई माइन्स भी हैं, जहां एजुकेशनल टूरिज्म संभव है। इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री गोनचिग गेनबोल्ड, पर्यटन मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, पर्यटन निदेशक श्री संजीव बेसरा, इंडियन चेंबर ऑफ कामर्स के महानिदेशक श्री राजीव सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खान मजदूर सभा का प्रतिनिधिमंडल सीएम के प्रधान सचिव से मिला

▪सोकरा ग्रेफाइट माइंस को चालू करने, मजदूरों का बकाया भुगतान उपलब्ध करवाने और पहले से कार्यरत 455 मजदूरों को नियुक्त करने के लिए किया आग्रह- धरना समाप्त करने का लिया निर्णय
======================

रांची। नई आर्थिक और औद्योगिक नीति के तहत पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सोकरा ग्रेफाइट माइंस जो 1983 से बंद पड़ा है, खदान को चालू करवाने और छटनीग्रस्त 455 मजदूरों का बकाया मजदूरी का भुगतान और नियुक्ति करने के संबंध में झारखंड खान मजदूर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल के समक्ष सोकरा ग्रेफाइट माइंस में कार्यरत 455 मजदूरों के मांगों को लेकर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि पिछले 21 दिन से सोकरा ग्रेफाइट माइंस के 455 मजदूर राजभवन रांची के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मिलने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड खान मजदूर सभा के महामंत्री श्री सुदेशश्वर सिंह, श्री राजकुमार, श्री योगेंद्र सिंह, श्री सुरेंद्र महतो, श्री ओम प्रताप सिंह, श्री ललन सिंह एवं श्रीमती सोनिया देवी शामिल थे।

पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों का आमरण अनशन समाप्त

★पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा- डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव

★स्वयं सेवकों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को सौंपा अपनी मांगों से संबंधित पत्र
=====================


रांची।पंचायत स्वयंसेवकों का आमरण अनशन आज समाप्त हो गया। 19 सितंबर से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत स्वयंसेवक आमरण अनशन पर थे। उनके आमरण अनशन का आज आठवां दिन था। संघ के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सौंपा और आमरण अनशन को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा। स्वयंसेवकों की अन्य मांगों से सरकार को अवगत कराने और उनके समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिया है।

स्वयंसेवकों की अन्य मांगों में प्रोत्साहन राशि हटाकर एक उचित मानदेय तय करने, सेवा नियमित करने, पंचायत स्वयं सेवकों के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाने,
राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए, स्वयंसेवकों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि निर्गत करने आदि महत्वपूर्ण हैं।

बच्चों को सिखाया गया हस्तशिल्प कला



 चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चक्रधरपुर के तत्वावधान में आदर्श मध्य विद्यालय, देवगांव मे आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोग्राम के तहत तकरीबन 200 से ज्यादा बच्चों के बीच कागज के फूल बनाने की कला सिखाई गई। आर्ट एंड क्राफ्ट की कला सीखकर बच्चे काफी खुश हुए। प्रशिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से बच्चे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न खेलों के माध्यम से संयमित कैसे रखा जाए, इसकी जानकारी भी दी गई।  कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप महतो और सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मायुमं समर्पण शाखा का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 29 को


मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में,  29सितंबर दिन रविवार को 10:00 से 2:00 तक निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है | जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की जाएगी एवं  उचित सलाह दी जाएगी | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए आग्रह की जा रही है |

नवरात्र का कार्यक्रम


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...