यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों का आमरण अनशन समाप्त

★पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा- डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव

★स्वयं सेवकों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को सौंपा अपनी मांगों से संबंधित पत्र
=====================


रांची।पंचायत स्वयंसेवकों का आमरण अनशन आज समाप्त हो गया। 19 सितंबर से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत स्वयंसेवक आमरण अनशन पर थे। उनके आमरण अनशन का आज आठवां दिन था। संघ के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सौंपा और आमरण अनशन को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा। स्वयंसेवकों की अन्य मांगों से सरकार को अवगत कराने और उनके समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिया है।

स्वयंसेवकों की अन्य मांगों में प्रोत्साहन राशि हटाकर एक उचित मानदेय तय करने, सेवा नियमित करने, पंचायत स्वयं सेवकों के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाने,
राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए, स्वयंसेवकों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि निर्गत करने आदि महत्वपूर्ण हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...