यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 1 मार्च 2020

विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में रामकृष्ण मिशन सेवा संघ को मिली मान्यता


दो मार्च को संघ के निर्वाचित पदधारी लेंगे पदभार
3.9.2017 से काबिज काशी नाथ मुखर्जी, अभय कुमार मिश्रा, मलय नंदी की टीम होगी बाहर


रांची।विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल का संचालन करनेवाली रामकृष्ण मिशन सेवा संघ को झारखंड सरकार ने मान्यता दे दी है. इसके बाद संघ के पदधारियों ने, जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधीक्षक को, आवेदन देकर पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया कराने का आग्रह किया है. दो मार्च को तीन सितंबर 2017 से जबरन काबिज काशी नाथ मुखर्जी, अभय कुमार मिश्रा, मलय नंदी औऱ उनकी टीम को बाहर का रास्ता दिखलाया जायेगा. इधर तत्कालीन सचिव अभय मिश्रा को जब सरकार से पुरानी कार्यसमिति को मान्यता मिलने की खबर मिली, तो वे सरकार के आदेश को स्टे कराने की बातें करने में जुट गये हैं. वह अब फिर सबको धमकाने लगे हैं कि उनकी कमेटी ही असली है. बंगाली लोगों की दूसरी कमेटी फरजी है. सरकार द्वारा पुरानी समिति को मान्यता दिये जाने के बाद एक बार फिर दो मार्च को सुक्रीत भट्टाचार्य की टीम काबिज हो जायेगी. पुरानी समिति का निर्वाचन 4.2.2018 को हुआ था, जिसे वर्तमान सचिव अभय कुमार मिश्रा ने मानने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं कार्यसमिति के सभी पदधारियों के खिलाफ दर्जनों मामले कोर्ट और थाने में दर्ज करा कर लटका रखा था. पुरानी समिति में डॉ स्मिति डे सचिव, तन्मय मुखर्जी कोषाध्यक्ष, जेआर काली औऱ श्री चटर्जी उपाध्यक्ष, तुषार कांति शीट सहायक सचिव, अर्चना चक्रवर्ती सहायक सचिव और पीएन पाल को सहायक कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया था. इस समिति को दो वर्ष बाद आइजी रजिस्ट्रेशन ने 28.2.2020 को अपनी मान्यता प्रदान कर दी है.

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 8 को


* राजधानीवासियों को गुदगुदाएंगे देश के नामचीन हास्य कवि

रांची। अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 8 मार्च को स्थानीय हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों को देश के नामचीन हास्य कवि गुदगुदाएंगे। इस संबंध में हास्य कवि सम्मेलन आयोजन समिति के मुख्य संयोजक विनोद जैन ने रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कवि सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया करेंगे। इस मौके पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे उपस्थित रहेंगे। श्री जैन ने बताया कि विगत 6 वर्षों से राजधानी रांची में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। होली के पावन अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन का रांची शहरवासियों को इंतजार रहता है। आयोजन समिति के संयोजक मनोज बजाज ने जानकारी दी कि इस बार विशेष अंदाज में हास्य कवि सम्मेलन के मंच की सज्जा की जाएगी। इसके लिए विशेष कारीगरों को लगाया गया है। हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क है। श्री जैन ने बताया कि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों का आगमन होगा। इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, हेमंत पांडे, गौरव चौहान, अंकिता सिंह शामिल हैं, जो हास्य रस, वीर रस और श्रृंगार रस की त्रिवेणी प्रवाहित कर श्रोताओं को रसपान कराएंगे और होलियाना अंदाज में झुमाएंगे। उन्होंने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने में विशेष रुप से ललित पोद्दार, किशोर मंत्री, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, रतन मोर, कमल जैन, पुनीत पोद्दार, राजेश भरतिया, अनूप अग्रवाल व पुनीत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य जोर-शोर से लगे हैं। प्रेसवार्ता में सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक नरसरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

महेश्वरी महिला समिति में स्प्रिंग कैंप 21-22 मार्च को


रांची। सामाजिक संस्था माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में 21 व 22 मार्च को स्प्रिंग कैंप का आयोजन नागरमल मोदी सेवा सदन के समीप अवस्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कैंप में बच्चों को गीता श्लोक, वैदिक ज्ञान, सेल्फ डिफेंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, जुंबा आदि की कला से रू-ब-रू कराया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए कई आकर्षक व मनमोहक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि स्प्रिंग कैंप के आयोजन का मुख्य लक्ष्य बच्चों को अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति समृद्ध करना है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंग कैंप में  छह से लेकर तेरह साल के बच्चे भाग ले सकते हैं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। बच्चों को स्प्रिंग कैंप में भाग लेने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसका शुल्क एक हजार रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंग कैंप आयोजन के लिए समिति की ओर से विशेष रुप से कार्यक्रम का संयोजक ममता डागा, कविता मंत्री, रश्मि मालपानी व कुमुद लखोटिया को बनाया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी महिला समिति की सचिव अनीता साबू, कोषाध्यक्ष संगीता सोमानी, उपाध्यक्ष भारती चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, विमला फलोड सहित समिति के अन्य सदस्य महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में गिरजा शंकर पेड़िवाल, रश्मि मालपानी, माहेश्वरी समिति के शिव शंकर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। स्प्रिंग कैंप में भाग लेने वाले बच्चे मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी के मोबाइल नंबर 7549 099833 और गिरिजाशंकर पेड़िवाल के मोबाइल नंबर 9470166000 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को सुबोधकांत सहाय के आवास पर दी विदाई




रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा, रांची में  हाउसगार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त हवलदार दयानंद यादव आज (1मार्च,2020) को पूर्वाह्न सेवानिवृत्त हो गए।   श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवासीय कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। वे 2011 से श्री सहाय के आवास पर हाउसगार्ड और स्कॉट पार्टी में शामिल थे। वे श्री सहाय के अंगरक्षक के रूप में भी लगभग आठ माह तक प्रतिनियुक्त रहे। इस दौरान श्री यादव अपनी कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहारकुशलता से सबों के बीच एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल रहे। मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत ग्राम लगमाहाट निवासी दयानंद यादव वर्ष 1981 में बिहार पुलिस में बहाल हुए। उनकी पहली पदस्थापना मुंगेर में हुई। तकरीबन 10 वर्षों की सेवा के पश्चात वर्ष 1991 में उनका स्थानांतरण साहेबगंज हुआ। वहां से वर्ष 1995 में उनका पदस्थापन पाकुड़ में किया गया। झारखंड अलग राज्य गठन होने के पश्चात वर्ष 2000 में उनका स्थानांतरण दुमका हुआ। वहां से वर्ष 2003 में रांची में पदस्थापित किए गए। इस बीच उनकी प्रोन्नति हवलदार के पद पर हुई। वर्ष 2011 से लगातार श्री यादव सुबोधकांत सहाय के आवास पर प्रतिनियुक्त रहे। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने वाले मृदुभाषी श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद सुनील सहाय ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर दीपक प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, अशोक सिन्हा(प्रेसिडेंट), अरविन्द सिंह, बिंदु सिंह, शिवाकांत, विनोद कुमार, हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, लखन, राज, संसार महतो सहित अन्य मौजूद थे।

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

108 कुडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कारोत्सव का शुभारंभ


 * कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रांची। गायत्री परिवार का महायज्ञ एवं संस्कारोत्सव  का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मौके पर 108 कुंडीय भव्य कलश शोभायात्रा दिव्य वातावरण में निकाली गई। स्थानीय क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं देव कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसमें
2100 से ऊपर ही देव कन्याओं,माताओं बहनों ने सिर पर कलशदेव को पूजन नमन कर धारण किया।
उनमें 24 देव कन्याएं आगे रहीं तथा साथ साथ यात्रा प्रज्ञागीत के महा स्वर गूंज उठे।
कलश के मुख में विष्णु सोहें, कण्ठ से लगकर शंकर सोहे,
ब्रह्मा सोहें मूलाधार कलश के, तेरा सौभाग्य अमर हो जाए ,

हम गायत्री मां के बेटे तुम्हें जगाने आए हैं,
जाग उठो रांची के सपूतों  तुम्हें जगाने आएं हैं।

एक बनेंगे नेक बनेंगे ,
हम सुधरेंगे , युग सुधरेगा,
 जैसे अनेक प्रज्ञा गीतों के महा स्वर से पूरा मुहल्ला व क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
देव कन्याओं की झांकी में काजल, श्वेता , ज्योति, अदिति, नंदिनी, अक्षिता, श्रुति कुमारी आदि रहीं।
इसके पूर्व रानू, तन्नु, प्रिया, वीणा शर्मा, नीलम ,रुपा के साथ
स्टील कलश का पूजन करके मेयर आशा लकड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया, 24 देवकन्याओं को स्वागत सत्कार करके अभिवादन सहित पूजन में सहयोग किया ।
मेयर ने कहा कि अनुष्ठान से अनुभूति विशेष होती है।
ट्रस्ट टीम की वरिष्ठ साधिका वीणा शर्मा ने बताया कि
गुरु कीजिए जान कर ,
और पानी पीजिए छान कर।
कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार वाले गुरुदेव चमत्कारी गुरु नहीं है , बल्कि वे युग द्रष्टा ,युग प्रवर्तक, युग निर्माता और 21 वीं सदी नारी सदी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के उद्घोषक हैं , व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र के नवनिर्माण के स्रष्टा हैं।
वरिष्ठ सदस्य प्रज्ञा पुरोहित सुरेन्द्र शर्मा एवं मुख्य ट्रस्टी मनोज कुमार राय ने
108 से ज्यादा संकल्पित साधकों द्वारा 40 दिवसीय अनुष्ठान करने वाले को सराहा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर अनुष्ठान करने वाले साधकों की तरह कल देव पूजन में भागीदारी करने एवं महा पूर्णाहुति तक अपने लक्ष्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए उनको आह्वान किया। कार्यक्रम में
रांची के सांसद संजय सेठ  का आगमन हुआ। उनका और विनय जायसवाल का स्वागत किया गया। उन्हें गायत्री मंत्र चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संजय सेठ  द्वारा इस महायज्ञ के तपोभूमि व शान्तिकुंज की दिव्य शक्ति कलश का मंच पर  शुभारंभ में  वैदिक पूजन कराया गया।
उन्होंने ने देवकन्याओं एवं माताओं बहनों को मान सम्मान एवं उनकी भारतीय गरिमा को गाया, दुहराया ।
यहां के 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र का महा अनुष्ठान करने वाले बहनों, भाइयों व साधकों को सराहना की ।
कहा कि हमारे भारत में दैवी शक्ति की उपासना साधना तथा गायत्री के अनुष्ठान के गौरवशाली इतिहास रहा है।
जोन प्रतिनिधि
सच्चिदानन्द सिंह ने कहा भारतीय संस्कृति को विश्व व्यापी बनाना है।
सुरेन्द्र शर्मा ने सभी कलशधारियों को विधिवत पवित्रीकरण , सत्प्रवृत्ति संवर्धन ,सद्बुद्धि जागरण सन्मार्ग गमन का
संकल्प व स्वस्तिवाचन क
मंगल पूजन कराकर जल पूरण कराया।
कलशधारी यात्रियों माताओं, बहनों को आरती वंदना के बाद उन्हें फल, शर्बत,प्रसाद वितरण कर के महाप्रसाद के लिए भोजन शाला में भंडारा करने और शाम में पुनः गायत्री संस्थान शान्तिकुंज का और गुरुदेव श्री के शुभ संदेश भविष्य की योजना और उसमें अपनी भूमिका निभाने की जानकारी लेने सुनने के लिए आवाहन किया गया।
शाम में प्रज्ञा गीत और प्रवचन किया गया।
कल सुबह सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम
तथा  8 बजे से 11 बजे तक सामूहिक देव पूजन और गायत्री महायज्ञ की प्रथम आहुतियां शुरू की जाएंगी।
मंच में शान्तिकुंज टोली में
नमो नारायण पांडेय के अलावा राम नरेश सिंह, शिवशंकर राम थे। इसमें रांची की महिला मंडल युवा मंडल स्वाध्याय मंडलों के सदस्यों ने सहयोग किया।
यह जानकारी
जय नारायण प्रसाद एवं
मनोज कुमार पाण्डेय ने दी।

जूनियर चेंबर इंटरनेशनल ने रक्तदान शिविर आयोजित किया


रांची। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल,रांची ने शनिवार  को रानी अस्पताल
 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस संबंध में संस्था के प्रवक्ता पुनीत ढांढनिया ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त एकत्र किये गए। जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। संस्था ने रक्तदाताओं  को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया।
शिविर में अध्यक्ष अमित खोवाल, महिला विंग की अध्यक्ष आशा पोद्दार , दीपा बंका, सुनैना पटेल, पायल अग्रवाल, कंचन माहेश्वरी, सुरभि टेकरीवाल, सचिव निशांत मोदी,  सदस्य अभिषेक केडिया, नीरज पोद्दार, अभिषेक मोदी , पंकज साबू, सौरभ साह , सिद्धार्थ जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, शिवि तनेजा, गौरव माहेश्वरी, शुभम बुधिया, अंकित अग्रवाल, निखिल पोद्दार, राहुल टिबरेवाल,
रोहित दयाणी सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रशांत पाटोदिया और रौनक टेकरीवाल ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से निष्पादित किया।

जेसीआई उड़ान का रक्तदान शिविर आयोजित



रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक नीतू गुप्ता व कोर्डिनेटर खूशबु राजगढ़िया ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने बताया कि
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए खास कर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के लिये उड़ान ने यह पहल की है।  जिस किसी को भी आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवशयकता होगी,उड़ान उनके लिये हमेशा तैयार है। जरूरत पड़ने पर जे सी आई उड़ान संस्था की निधि सर्राफ के मोबाइल नंबर 9835727014 पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है। इस कायर्क्रम में
शिल्पी अग्रवाल,कीर्ति बुधिया,मीना अग्रवाल, नीतू छापरिया,निधी सर्राफ, रेखा लोधा , नीतू गुप्ता ,राखी गंगवाल, रीतू गाड़ोदिया ,राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राखी जैन व पूजा केशरी ने रक्तदान किया।
इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...