रांची। सामाजिक संस्था माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में 21 व 22 मार्च को स्प्रिंग कैंप का आयोजन नागरमल मोदी सेवा सदन के समीप अवस्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कैंप में बच्चों को गीता श्लोक, वैदिक ज्ञान, सेल्फ डिफेंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, जुंबा आदि की कला से रू-ब-रू कराया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए कई आकर्षक व मनमोहक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि स्प्रिंग कैंप के आयोजन का मुख्य लक्ष्य बच्चों को अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति समृद्ध करना है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंग कैंप में छह से लेकर तेरह साल के बच्चे भाग ले सकते हैं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। बच्चों को स्प्रिंग कैंप में भाग लेने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसका शुल्क एक हजार रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंग कैंप आयोजन के लिए समिति की ओर से विशेष रुप से कार्यक्रम का संयोजक ममता डागा, कविता मंत्री, रश्मि मालपानी व कुमुद लखोटिया को बनाया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी महिला समिति की सचिव अनीता साबू, कोषाध्यक्ष संगीता सोमानी, उपाध्यक्ष भारती चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, विमला फलोड सहित समिति के अन्य सदस्य महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में गिरजा शंकर पेड़िवाल, रश्मि मालपानी, माहेश्वरी समिति के शिव शंकर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। स्प्रिंग कैंप में भाग लेने वाले बच्चे मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी के मोबाइल नंबर 7549 099833 और गिरिजाशंकर पेड़िवाल के मोबाइल नंबर 9470166000 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 1 मार्च 2020
महेश्वरी महिला समिति में स्प्रिंग कैंप 21-22 मार्च को

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
रांची। राष्ट्रीय विकलांग मंच के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाक़ात क...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
★ आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन...
-
* फैंटेसी लैंड में बच्चे मचाएंगे धमाल रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को किड्स कार्निवाल का आयोजन क...

यदि संभव हो तो "माहेश्वरी समिति के शिव शंकर प्रसाद" को "माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव शंकर साबू" सुधार करने का कष्ट करें।
जवाब देंहटाएं