यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 1 मार्च 2020

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 8 को


* राजधानीवासियों को गुदगुदाएंगे देश के नामचीन हास्य कवि

रांची। अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 8 मार्च को स्थानीय हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों को देश के नामचीन हास्य कवि गुदगुदाएंगे। इस संबंध में हास्य कवि सम्मेलन आयोजन समिति के मुख्य संयोजक विनोद जैन ने रविवार को अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कवि सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया करेंगे। इस मौके पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे उपस्थित रहेंगे। श्री जैन ने बताया कि विगत 6 वर्षों से राजधानी रांची में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। होली के पावन अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन का रांची शहरवासियों को इंतजार रहता है। आयोजन समिति के संयोजक मनोज बजाज ने जानकारी दी कि इस बार विशेष अंदाज में हास्य कवि सम्मेलन के मंच की सज्जा की जाएगी। इसके लिए विशेष कारीगरों को लगाया गया है। हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क है। श्री जैन ने बताया कि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों का आगमन होगा। इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, हेमंत पांडे, गौरव चौहान, अंकिता सिंह शामिल हैं, जो हास्य रस, वीर रस और श्रृंगार रस की त्रिवेणी प्रवाहित कर श्रोताओं को रसपान कराएंगे और होलियाना अंदाज में झुमाएंगे। उन्होंने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने में विशेष रुप से ललित पोद्दार, किशोर मंत्री, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, रतन मोर, कमल जैन, पुनीत पोद्दार, राजेश भरतिया, अनूप अग्रवाल व पुनीत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य जोर-शोर से लगे हैं। प्रेसवार्ता में सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक नरसरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...