रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा, रांची में हाउसगार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त हवलदार दयानंद यादव आज (1मार्च,2020) को पूर्वाह्न सेवानिवृत्त हो गए। श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवासीय कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। वे 2011 से श्री सहाय के आवास पर हाउसगार्ड और स्कॉट पार्टी में शामिल थे। वे श्री सहाय के अंगरक्षक के रूप में भी लगभग आठ माह तक प्रतिनियुक्त रहे। इस दौरान श्री यादव अपनी कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहारकुशलता से सबों के बीच एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल रहे। मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत ग्राम लगमाहाट निवासी दयानंद यादव वर्ष 1981 में बिहार पुलिस में बहाल हुए। उनकी पहली पदस्थापना मुंगेर में हुई। तकरीबन 10 वर्षों की सेवा के पश्चात वर्ष 1991 में उनका स्थानांतरण साहेबगंज हुआ। वहां से वर्ष 1995 में उनका पदस्थापन पाकुड़ में किया गया। झारखंड अलग राज्य गठन होने के पश्चात वर्ष 2000 में उनका स्थानांतरण दुमका हुआ। वहां से वर्ष 2003 में रांची में पदस्थापित किए गए। इस बीच उनकी प्रोन्नति हवलदार के पद पर हुई। वर्ष 2011 से लगातार श्री यादव सुबोधकांत सहाय के आवास पर प्रतिनियुक्त रहे। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने वाले मृदुभाषी श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद सुनील सहाय ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर दीपक प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, अशोक सिन्हा(प्रेसिडेंट), अरविन्द सिंह, बिंदु सिंह, शिवाकांत, विनोद कुमार, हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, लखन, राज, संसार महतो सहित अन्य मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 1 मार्च 2020
सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को सुबोधकांत सहाय के आवास पर दी विदाई

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
भारत में बैंको की स्थिति इस तरह खराब हो गई है कि खाता धारियों को अब यह महसूस होने लगा है कि,बैंको से किनारा कर लेना ही एकमात्र रास्ता है। ब...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* लाइट हाउस कैफे व एआईडब्लूसी के सौजन्य से जरूरतमंदों को दी जा रही खाद्य सामग्री रांची। लाॅकडाउन के दौरान हटिया-तुपुदाना स्थित आरके ...
-
हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें