यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

कार्रवाई नियमसंगत नहीं : डा.किरण कुमारी


 रांची। नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी डा.किरण कुमारी ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए कार्यों का बंटवारा किया जाना नियमसंगत नहीं है। मेरे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों में कटौती कर नगर आयुक्त ने अपनी मनमर्जी की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सेवाओं से संतुष्ट नहीं थे तो उनकी सेवाएं पैतृक विभाग में वापस करने संबंधी कदम उठाना था। इस प्रकार निगम की नियमावली व प्रावधानों के विपरीत नगर आयुक्त द्वारा आदेश जारी करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पदाधिकारी के अधिकारों को सीमित करने का क्या उद्देश्य है,  समझ से परे है। मैं नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करती रही हूं। स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची में उनके कार्यकाल में बेहतर परिणाम प्राप्त हुआ। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभवहीन लोगों के जिम्मे शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था सौंप दी गई। मुझे सिर्फ एक जगह पर कार्य करने को सीमित कर दिया गया।

शहर में महामारी और नगर आयुक्त विदेश भ्रमण परः सुबोधकांत


रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राजधानी में चिकेनगुनिया और डेंगू महामारी का रूप लेता जा रहा है और सरकार का स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम उदासीन है। शहर के विभिन्न मुहल्ले में गंदगी का अंबार है। नगर निगम के आयुक्त विदेश की सैर करने चले गए हैं। श्री सहाय ने कहा कि नगर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। नगर निगम के नगर आयुक्त ने अपनी मनमानी करते हुए नियमविरुद्ध निगम के  स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी के अधिकारों में कटौती कर अपने चहेते अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बांट दिया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बजाय जनता को नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि निगम बोर्ड की बैठक की अनुमति के बिना नगर आयुक्त ने मनमर्जी से स्वास्थ्य पदाधिकारी के अधिकारों में कटौती कर दिया है। इस मामले मे नगर विकास विभाग के मंत्री और नगर निगम की मेयर का हस्तक्षेप नहीं करना भी सवालों के घेरे मे है। उन्होंने कहा कि शहर में महामारी फैल रही है। कई मुहल्ले प्रभावित हैं और नगर आयुक्त विदेश का सैर सपाटे पर हैं। वाह री सरकार! नगर निगम के सक्षम पदाधिकारी को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उनके अधिकारों में कटौती करना नगर आयुक्त के मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। इस मामले मे  श्री सहाय ने कहा कि नगर विकास विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने शहर के सभी मुहल्लों मे शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिशा मे सरकार ठोस कदम उठाए।

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

जाबिर हुसैन बनाये गये हटिया विधानसभा प्रभारी




रांची। आम आदमी पार्टी के हरमू स्थित प्रदेश कार्यलय  में झारखंड प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने जाबिर हुसैन को हटिया विधानसभा का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
जाबिर हुसैन राज्य संयुक्त संगठन सचिव की देख रेख में हटिया विधानसभा में झारखंड जोड़ो अभियान को आगे बढ़ायेंगे एव हटिया विधानसभा  में संगठन विस्तार को देखेंगे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यलय में प्रदेश संयुक्त  संगठन सचिव परवेज सहजाद, राज्य कार्यसमिति सदस्य यास्मिन लाल,आनंद पॉल तिर्की सहित अन्य उपस्थित रहे।

आमगांवा- लुपुंगा सड़क पर पुल निर्माण की मांग


 राज्य सरकार से जल्द मिलेगा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल :  सुधांशु सुमन 


रांची / सिमरिया : सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन व तिरंगा सम्मान यात्रा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आमगांवा- लुपुंगा सड़क पर पुल निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेगा। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन ने पूर्वी सिमरिया के पिरि पंचायत के आमगांवा गांव से लुपुंगा तक जाने वाली पक्की सड़क , जिस पर बीच में बने पुल टूटे होने के कारण पांच दिनों से सड़क का आवागमन बाधित है, उसे अतिशीघ्र मरम्मत की मांग की है। विदित हो कि उक्त मार्ग लुपुंगा, कोजिया, मलातु, सिंघनियाटांड़, गोटिया, हाहे, कबरा, टुटकी, मथिया, आमगांवा व पिरि पंचायत के दर्जनों गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर बरसात के पानी आने से पुल टूटने की वजह से दर्जनों गांवो का आवागमन बाधित हो गया है। प्रभावित ग्रामीण, किसानों ने समाजसेवी सुधांशु सुमन से उस पुल के निर्माण के लिये पहल करने का अनुरोध किया।
गुरुवार को समाजसेवी सुधांशु सुमन, अजय सिंह, हरेन्द्र कुमार , गौतम सिंह एवं स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर इस पुल के निर्माण की मांग रखी। श्री सुमन ने कहा कि यह पुल के निर्माण के लिये राज्य सरकार व जिला अधिकारी से बात करेंगे ।
तिरंगा सम्मान यात्रा के चतरा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि यह पुल लगभग दो साल पहले ही बना था जो पूरी तरह बरसात के पानी से ध्वस्त हो चुका है। इस पुल के टूटने से यह मार्ग काफ़ी प्रभावित हो चुका है , जिसके कारण लगभग दर्जनों गांव के किसान, ग्रामीण व मजदूर लोग लंबी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय तक पहुँच रहे है।
तिरंगा कमिटी के हरेन्द्र कुमार ने कहा कि बरसात शुरु होते ही इस सड़क की पुल टूटने से ग्रामीणों व किसानों को धनरोपनी करने में बड़ी कठिनाई भी झेलनी पड़ रही है। तिरंगा कमिटी के सदस्य गौतम सिंह ने कहा कि यह सड़क आमगांवा से लुपुंगा तक जाती है। इस सड़क से हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं। यह पुल टूटने से सभी गांवों के ग्रमीण, किसान, मजदूर प्रभावित हो चुके है। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अजय सिंह, तिरंगा कमिटी के हरेन्द्र कुमार, गौतम सिंह, मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, नूखलाल साव, प्रीतक राणा, पवन आनंद, किशन राम, मोतीलाल कुमार, कपूर्वा देवी, गेंदो साव, बिफ़ा भुइयाँ, शंकर ठाकुर, अंबिया देवी, बच्चू भुइयाँ, कृष्णा राम, कैलाश राणा, तेजनारायण साहू, प्रदीप राम, विशाल राम, रामलाल राम, सुकुल राम, मनोज राम, राजू राम, संतोष राम, रिंकु राम, कल्याण राम, अतिश राम, रणजीत राम, भोला राम, शंकर राम, सुबोध राम, कालू राम, किटवॉ राम, पचल राम, महेंद्र राम, सूजीत राम समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

जदयू ने दी हरिवंश को बधाई

       
 रांची।  जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश ने  हरिवंश जी के राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हे बधाई दी है पार्टी कार्यालय मे उपस्थित नेताओ ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया ।नेताओ ने कहा कि पत्रकारिता से राजनिति मे आये श्री  हरिवंश जी बहुत ही सुलझे और समझ रखने वाले व्यक्ति है ।जिस प्रकार उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र मे उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक अलग छाप छोड़ी उसी प्रकार उनका अनुभव का लाभ सदन को मिलेगा ।वह सदन को बहुत ही अच्छे तरह से चलायेंगे और अपनी जिम्मेवारारियो को बेहतर तरीके से निभायेगे ।
नेताओ ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार के प्रयास से एनडीए के उम्मीदवार के रूप मे हरिवंश जी का निर्वाचन इस देश के आम अवाम के बीच एक संदेश है कि सिर्फ आम जनता ही नही प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार, व्यापार जगत से जुड़े हुए लोग आदरणीय नेता का समावेशी समाज के निर्माण मे यह महत्वपूर्ण कदम है ।
श्री जलेशवर महतो, श्री कृष्णानंद मिश्रा, श्रीमती सुधा चौधरी, श्री भगवान् सिंह, जफर कमाल, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, अर्जुन गिरी गोसाई, बैजनाथ पासवान, उपेन्द्र नारायण सिंह, शीला सिंह, ओम प्रकाश , मनोज कुमार सिंहा राजेश पासवान ने श्री हरिवंश जी को हार्दिक बधाई दिये है ।

विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी

 रांची। झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया तथा इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,विचार गोष्ठी का विषय विस्थापन औऱ आंदोलन था।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता की  पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किया।अध्यक्षता करते हुए राजेश यादव ने कहा कि शोषण के विरुद्ध झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई तथा झारखंड आंदोलन में आदिवासियों का अहम भूमिका रही औऱ झारखंड राज्य अलग हुआ इसके उपरांत यँहा के आदिवासी आर्थिक,सामाजिक,शैक्षणिक काफी पिछड़ गए कोई भी मुख्यमंत्री इनके विकास के लिये तत्परता नहीं दिखाई  सरकार इनके समुचित विकास के लिए ठोस पहल करें।
संचालन महासचिव आबिद अली ने किया।संचालन करते हुए कहा कि इनके अधिकार दिलाने औऱ उनकी समस्या के निराकरण,भाषा,संस्कृति तथा मूलभूत हक दिलाने क लिए राजद कृतसंकल्पित है।
  पार्टी के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की भूमिका स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर झारखंड आंदोलन तक मे अहम भूमिका निभाया है तत्पश्चात झारखंड राज्य अलग हुआ। ।अलग होने के उपरांत आज यह समाज अपने आप को ठगा महसुश कर रही है।जितना विकाश इस समाज के लिये होना चाहिये था किसी मुख्यमंत्री ने इनके प्रति तथा इनके समाज के विकाश के प्रति संवेदशील नही रहा जिसका नतीजा है कि प्रत्येक मामले में ए पिछड़े है।इनके उत्थान के लिये राजद गंभीर है इनके अधिकार और हक के लिये लड़ाई लड़ने का काम करेगी।
   संगोष्ठी को माहसचिव मनोज कुमार पांडेय, ,मो फिरोज,प्रणय कुमार बबलू,चंद्रशेखर भगत,अर्जुन यादव,सत्यरूपा पांडेय, पिंकी यादव , पवन चंद्रवंशी,अवधेश कुमार पाल, इम्तियाज वर्षी, गफार अंसारी,कमलेश यादव,रमैया उरांव,आशा लकड़ा,गीता देवी,शून्यता चौधरी,म्हणचंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,आसुतोष यादव,संजय कुमार मो अकबर,मिनहाज अंसारी
सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खेत-खलिहान में चली राष्ट्रवाद की लहर

 चतरा के खेत ,झरना और पहाड़ भी हुए तिरंगा मय
खेत-खलिहानों में गूंज रहा जय जवान- जय किसान का नारा
चतरा जिले के 12 प्रखंडों में किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे समाजसेवी सुधांशु सुमन

रांची। झारखंड के चतरा जिले के 12 प्रखंडों में जय जवान-जय किसान का नारा गुंजायमान हो रहा है। तिरंगा सम्मान यात्रा के संयोजक प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन खेत-खलिहानों में जाकर किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। इस क्रम में श्री सुमन बुधवार को खेतों में धनरोपनी कर रहे किसानों के पास पहुंचे। उनकी पीड़ा से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि लगभग 40 से 50 प्रतिशत धनरोपनी होने की संभावना है ।सावन  महीना में अधिक वर्षा की आवश्यकता है, जिसमे 40 से 50 प्रतिशत बाकी धनरोपनी हो सके । समाज सेवी सुधांशु सुमन  किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और जय जवान जय किसान के नारा को चरितार्थ किया। जिसमें सैकड़ो किसानों ने भाग लिया।
तिरंगा सम्मान यात्रा के सदस्यों की सहभागिता से चतरा के खेत ,झरना और पहाड़ भी तिरंगा मय हो रहा है। किसान तिरंगा सम्मान यात्रा में अग्रणी रहे समाज सेवी सुधांशु सुमन  राष्ट्र प्रेम का अलख जगाने में जुटे हैं। उनका मानना है कि किसानों की समस्याएं दूर किए बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इसलिए किसानों के आर्थिक विकास को अहमियत देने में प्रयासरत हैं।उनके इस मिशन में तिरंगा  सम्मान यात्रा के चतरा  लोक सभा  क्षेत्र के संयोजक  गौतम सिंह , लोकसभा  क्षेत्र प्रभारी अजय सिंह , सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरेंद्र सिंह साथ मे ग्रामीण व किसानों ने जय जवान और जय किसान का नारा बुलंद करते हुए किसानों को धनरोपनी में सहयोग किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...