रांची। रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के सुत्रधार सुधांशु सुमन द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा यात्रा की महाराष्ट्र शाखा संरक्षक मंडल सह छत्तीसगढ़ शाखा संरक्षक मंडल एवं प्रभारी पिंटु दुर्रानी ने आज मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध ताज होटल एवं गेटवे ऑफ़ इंडिया के समक्ष बहुत ही आन,बान और शान से तिरंगा यात्रा निकाली और तिरंगे को फहराया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि जिस प्रकार हम अपने शरीर से प्यार करते हैं उससे कहीं ज्यादा हमें अपने मुल्क से प्यार करना चाहिए क्योंकि हमारी पहचान हमारे मुल्क से ही होती है और हम सभी देशवासियों को फक्र करना चाहिए की हम भारत के नागरिक हैं।उन्होंने बताया कि जिस तरह 26/11 के हमला होने के बावजूद भी हम भारतीयों ने एकता और अखंडता का परिचय दिया यह पूरी दुनिया में काबिले तारीफ है।तिरंगा यात्रा एक लहर है अपने देश के सम्मान और प्यार के प्रति जिसे हम सबको मिलकर छोटे-छोटे गांव और कस्बों तक पहुँचाना चाहिए।हमारी पहचान 'अनेकता में एकता' से है।मेरा सलाम है हमारे तिरंगे को....इस यात्रा में पिन्टू दुर्रानी के अलावा अंजुम आलम,झूलन शेख,चंगेज दुर्रानी,अजय कुमार सिन्हा,मोहिनी कुमारी,जीवन कुमार दास, सुहाना परवेज,विशाल पटेल,आयत दुर्रानी,जिम्मी गुप्ता,सद्दाक शेख,ज़ीशान एहशानी,इमरान वारसी,इरशाद खान शामिल हुए।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 16 अगस्त 2018
ताज और गेटवे आफ इंडिया पर तिरंगा यात्रा

सीसीएल में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस
रांची। सीसीएल मुख्यालय रांची तथा सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2018 समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सी.सी.एल., मुख्यालय, रांची के महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, गांधीनगर में सी.सी.एल. के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सी.सी.एल. सुरक्षा कर्मियों सीआईएसफ जवानों आर्मी बैन्ड के जवानों, गांधीनगर डी.ए.वी. एवं ज्ञानोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं की मिली-जुली परेड का निरीक्षण किया, तदुपरांत परेड ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर सुरक्षाकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु नगद पुरस्का र तथा परेड में शामिल प्लाटून कमांडर्स, परेड कमांडर को सी.एम.डी. गोपाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। आर्मी बैन्ड के जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक धुन बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जेएसएसपीएस, डी.ए.वी. गांधीनगर, ज्ञानोदय एवं केंद्रीय विद्यालय राजेन्द्रनगर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।
समारोह में मुख्य अतिथि, श्री गोपाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला सिंह, निदेशक(कार्मिक) श्री आर.एस. महापात्र, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता महापात्र, निदेशक (योजना/परियोजना) श्री वी.के. श्रीवास्तकव, उनकी धर्मपत्नीग श्रीमती अर्चना श्रीवास्तपव, मुख्यु सतर्कता पदाधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव, डीआईजी सीआईएसएफ श्री एस.एस. मिश्रा, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं सी.सी.एल. कर्मी सपरिवार तथा आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम से पूर्व सीएमडी श्री सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी। श्रीमती प्रमिला सिंह एवं अन्यय विशिष्टेगणों सहित कायाकल्पम पब्लिक स्कूील, बुकरू में ध्वातजारोहण किया एवं बच्चों से मिले।
अवसर विशेष पर शांति एवं प्रगति के प्रतीक स्वरूप तीन रंगो वाले गुब्बारे को मुख्य अतिथि, श्री गोपाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला सिंह, निदेशकगण, मुख्यर सतर्कता पदाधिकारी तथा अन्य विशिष्ट् अतिथियों ने आकाश में उड़ाये।
अपने संबोधन में सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए देश को सम्पन्न, सुदृढ़ और विकसित राष्ट्र बनने की कामना की । श्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का सर्वागींण विकास तभी सुनिश्चित होता है जब हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाये। इस उद्देश्यो को हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया मंत्र ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ पूर्णतः चरितार्थ करता है। एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम होने के नाते हमारी यानि सीसीएल वृहद परिवार की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। श्री सिंह ने कहा कि मेरे लिये यह गर्व की बात है कि सीसीएल न सिर्फ अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रहा है बल्कि इस उद्देश्यय को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत एवं दृढ़संकल्पित है। हम अपने कल्याणकारी, कायाकल्प योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके, वर्ग एवं व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहें हैं। हमारा प्रयास है उनके जीवन में सकारात्मक एवं समावेशी बदलाव आये। हमने सामाजिक विकास, मानवता और जनकल्याण को मूलमंत्र मानते हुए विगत वर्षों में अपनी अधिकतम ऊर्जा सामाजिक एवं समावेशी विकास के लिए लगाई है।
उन्होंकने बताया कि सीसीएल की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ-साथ स्वविकास एवं स्वरोजगार के दिशा में कई कार्य किए हैं, इसमें से कुछ उल्लेखनीय कार्य निम्न हैं :-सीसीएल के लाल छात्रवृत्ति योजना; सीसीएल की लाडली; समाधान केन्द्र (जीरो ग्रिवान्स कम्पनी); भुरकुण्डा में आईटीआई की स्थापना; बरकाकाना में मल्टी स्कील डेवलेपमेन्ट सेन्टर की स्थापना; खेलगांव में स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना; ढोरी एवं पिपरवार क्षेत्र में दिव्यांग सेन्टर की स्थापना; ओल्ड एज होम की स्थापना; अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के परियोजना प्रभावित व्यक्तियों के बच्चों के लिए माइनिंग सरदार प्रशिक्षण; नवनियुक्त कर्मियों का कैरियर काउंसलिंग; विविध प्रशिक्षण; भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु सैन्य प्रशिक्षण हेतु पहल योजना; स्वास्थ्य शिविर; गांधी नगर में जन आरोग्य केन्द्र (बीपीएल अस्पतताल); हृदय सुरक्षा अभियान; रोजगार मेला; कायाकल्प थॉरो रिपेयरिंग (वन टाईम आवास रिपेयरिंग); शिक्षा; पेयजल; उड़ान; करगली में कौशल विकास केन्द्र; गरीब बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु कायाकल्प पब्लिक स्कूल की स्थापना एवं कई क्षेत्रों में इको पार्क की स्थापना, इत्यादि। इन सभी लोक कल्यािणकारी योजनाओं की विस्तापर से चर्चा करते हुए उन्होंयने कहा कि हमें भविष्य में भी अनेक कार्य करने हैं जैसे कायाकल्प पब्लिक स्कूल का विस्तार।
उन्होंैने राज्यप सरकार और सीसीएल की संयुक्ता पहल पर संचालित खेल अकादमी की चर्चा करते हुए कहा कि खेल अकादमी ने बहुत कम अवधि में लम्बी दूरी तय करते हुए, अपना नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओ के पदक विजेताओं के रूप में अंकित किया है। राज्य के सुदूर, पिछड़े और वंचित क्षेत्रों से आने वाले इन युवा कैडेट्स ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी प्रतिभा, अपने कोच के मार्गनिर्देशन, सीसीएल और राज्य प्रशासन के प्रयासों एवं हमारे माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल एक स्वच्छ और समृद्व झारखंड के निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील है और इसके अंतर्गत हम रांची एवं अपने कमांड क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण अंचलों में न सिर्फ उत्तम और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं बल्कि नियमित रूप से विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते हैं। श्री सिंह ने बताया कि सीसीएल कमाण्ड क्षेत्र में संचालित 14 डीएवी पब्लिक स्कूल, एक सेन्ट्रल स्कूल सहित 43 अनुदान प्राप्त स्कूलों में लगभग 35 हजार बच्चों को सेकण्डरी स्कूल तक की शिक्षा दी जा रही है।
श्री सिंह ने आगे बताया कि सीसीएल ‘’पावर फॉर ऑल’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्वता को साबित करते हुए इस वित्तीय वर्ष के पहले चार माह में कोयले की आपूर्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 8% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। उन्होंयने कहा कि सीसीएल ने कोयला प्रेषण को प्राथमिकता देते हुए सभी ग्राहकों को निर्बाघ रूप से कोयला आपूर्ति किया नतीजन इस वित्तीय वर्ष में 8 मिलियन टन से अधिक कोयला स्टॉक का लिक्वीडेशन हुआ जिससे कोयला स्टॉक घटकर 5.4 मिलियन टन पहुँच गया है इसी तरह सीसीएल अपना स्वर्णिम दौर को कायम रखते हुए पिछले वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2018-19 में अभी तक लगभग 12% की वृद्वि दर्ज करते हुए 16.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सीसीएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 76.35 मिलियन टन है।
श्री सिंह ने विशेषकर बच्चोंत से कहा कि जीवन में कठिनाईयाँ आपकी परीक्षा लेने और आपके आत्मबल, धैर्य और सहनशीलता को बढ़ाकर आपकी सहायता करने के उद्देश्यय से आती हैं। आप सभी कठिनाईयों का निवारण शान्त, धीर, गम्भीर और सामान्य बने रहकर कीजिए, आपक…
आँचल शिशु आश्रम के बच्चों के साथ मनाया हिंदुस्तान की स्वतंत्रता का त्यौहार
रांची। अपर बाज़ार स्थित आंचल शिशु आश्रम में प्रातः 9.15 बजे जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में आजादी के त्योहार को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष जेसी दीप्ति बजाज ने आश्रम की छोटी बालिका से परिसर में तिरंगा फहरा कर उत्सव का आरंभ किया,राष्ट्रगान के गायन के उपरांत बच्चों को उपहार , बिस्कुट , मिठाई एवं टॉफियां बांटी गयी।
संस्था अध्यक्ष जेसी दीप्ति बजाज ने बच्चों को स्वतंत्रता का अभिप्राय बताते हुये संबोधित किया एवं सभी बच्चो के अध्ययन एवं विकास को जाना । कार्यक्रम संचालन जेसी राखी जालान ने किया । इस गौरवपूर्ण अवसर पर
सचिव भावना काबरा , सुमिता अग्रवाल ,नेहा गाड़ोदिया , विनीता सिघांनिया ,संतोष तुलस्यान , रिंकी मोदी ,डॉली खेतावत , स्वाति जालान ,राखी जालान , राखी काला जैन , रेखा नारसारिया,विनीता सिंघानिया , आशु सर्राफ एवं अन्य सदस्याएँ शामिल हुयी ।
बुधवार, 15 अगस्त 2018
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने मनाया आजादी का त्योहार
सर्वप्रथम,प्रातः 9.30 बजे,सभा के मंत्री ज्ञान चंद शर्मा ने भवन परिसर में तिरंगा फहरा कर उत्सव का आरंभ किया,राष्ट्रगान के गायन के उपरांत बच्चों को टॉफियां बांटी गयी।
प्रातः १० बजे मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची के तत्वावधान में मारवाड़ी ब्राह्मण युवा सभा द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के प्रथम तल पर नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया।
जहां न सिर्फ मारवाड़ी समाज के युवाओं ने बल्कि महिलाओं ने और अन्य समाज के लोगो ने भी रक्तदान किया।रक्तदान शिविर संध्या ४ बजे तक चला शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाज की कुसुम शर्मा ने फीता काट कर किया।
मौके पर सभा के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा (टोली) मंत्री ज्ञान चंद शर्मा,पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सारस्वत, सुशील कुमार माटोलिया, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा (किशन), आंतरिक अंकेक्षक अमित सारस्वत (काली), उप-मंत्री शांति प्रसाद शर्मा (गुरुजी), अशोक पुरोहित एवं आनंद शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
झारखंड पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन
रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डीके पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान डीजीपी ने शहीदों को याद करते हुए आज़ादी के मायने बताये, प्रदेश में नक्सल और उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की प्रशंसा की गई। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति को लेकर सरकार को धन्यवाद दिया। डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि वें सब यहां आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आजादी कहने को सिर्फ एक शब्द है। लेकिन इसकी भव्यता को कोई भी शब्दों में बांध नहीं सकता है। डीजीपी ने कहा आजादी का अर्थ है विकास के पथ पर आगे बढ़कर देश और समाज को ऐसी दिशा देना जिससे हमारे देश की संस्कृति और समृद्धि की खुशबू चारों ओर फैल सके। इस शुभावसर पर पुलिस के सभी आला अधिकारी, अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।
पीपल टोली की सड़क खस्ताहाल, पैदल चलना भी मुहाल
वार्ड संख्या 35 स्थित डोमन नगर का हाल
रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 स्थित डोमन नगर- पीपल टोली की कच्ची सड़क भी बदहाल है। बरसात के मौसम में इस सड़क से होकर गुजरना जोखिम भरा है। इस सड़क से होकर क्षेत्र के चापु टोली, दीपा टोली, अरगोड़ा बस्ती सहित अन्य इलाकों के लोगों का आवागमन होता है। प्रतिदिन हजारों लोग इस कच्चे रास्ते से होकर गुजरते हैं।
इस क्षेत्र में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल अवस्थित है। स्कूली बच्चों को स्कूल आने- जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। कच्चे और उबड़खाबड़ रास्ते से होकर आवागमन करना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है। इस संबंध में डोमन नगर के कई नागरिकों ने बताया कि पूर्व में कई बार स्थानीय विधायक से सड़क के पक्कीकरण के लिए अनुरोध किया गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक नवीन जायसवाल इस क्षेत्र में अवस्थित स्कूल मदर्स इंटरनेशनल के कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सड़क की स्थिति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के पक्कीकरण की मांग की गई। लोगों का कहना है कि आश्वासन मिला, लेकिन स्थिति यथावत है।
* सड़क के पक्कीकरण के लिए प्रयासरत हैं : पार्षद
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के पार्षद झरी लिंडा ने कहा कि लोगों की समस्याओं से वाकिफ हैं। यह सही बात है कि सड़क के अभाव में जनता को परेशानीहो रही है। नगर निगम से फंड का आवंटन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई मुहल्लों के लोगों ने सड़क के लिए आवेदन दिया है। फंड आवंटित होते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण की अनुशंसा करेंगे। श्री लिंडा ने कहा कि जनसमस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकता है।इस दिशा में वह प्रयासरत हैं।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में झंडोत्तोलन
* शहीदों की कुर्बानियां प्रेरणास्रोत : डॉ. रमण कुमार झा
रांची / ब्रांबे, सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित आवासीय विद्यालय मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, जाहेर, ब्रांबे में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अमिटी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.रमण कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीदों की शहादत हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। काफी कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है। इसकी रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। मौके पर मौजूद मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने छात्रों को देश सेवा का संकल्प दिलाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कर्नल रंजन कुमार (सेवानिवृत्त), प्रख्यात शिक्षाविद अम्बुज झा सहित स्कूल के शिक्षकगण व काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...