रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डीके पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान डीजीपी ने शहीदों को याद करते हुए आज़ादी के मायने बताये, प्रदेश में नक्सल और उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की प्रशंसा की गई। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति को लेकर सरकार को धन्यवाद दिया। डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि वें सब यहां आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आजादी कहने को सिर्फ एक शब्द है। लेकिन इसकी भव्यता को कोई भी शब्दों में बांध नहीं सकता है। डीजीपी ने कहा आजादी का अर्थ है विकास के पथ पर आगे बढ़कर देश और समाज को ऐसी दिशा देना जिससे हमारे देश की संस्कृति और समृद्धि की खुशबू चारों ओर फैल सके। इस शुभावसर पर पुलिस के सभी आला अधिकारी, अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
नोएडा। निठारी कांड के मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा पर 29 अक्टूबर तक रोक लगी दी गई है। 8 सितंबर की सुबह उसे फांसी दी जानी थी...
-
झारखंड सरकार के भू- राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव और भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी के ओएसडी अवध नारायण प्रसाद जनप्रिय प्रशासनिक अधि...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
इसे कहते हैं मियां की जूती मियां के सर. झारखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आदिवासियों के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अपना ही बयान उनके लि...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें