यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

रांची में धूम मचाएंगे आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन



*तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन इन्हें करेंगे तिरंगा भेंट 

*बॉलीवुड की नई जोड़ी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन इन दिनों जोरशोर से अपनी पहली फ़िल्म का प्रचार कर रहे है। फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को बेहद पसंद किया जा रहा है और इस युवा जोड़ी ने अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से अभी से सबको अपना दीवाना बना लिया है।

गुजरात और लखनऊ में फ़िल्म का प्रचार करने के बाद, आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अब इस हफ़्ते रांची शहर का रुख करेंगे जहाँ यह नवोदित जोड़ी अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करेंगे और शहर में स्वादिष्ट ज़ायके का आनंद लेंगे। आयुष और वरिणा रांची में अपने फैंस से मिलेंगे और तो और वो रांची में एक कॉलेज में भी विजिट करेंगे इतना ही नहीं आयुष और वरिणा रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर भी जाएंगे। साथ ही साथ 5 बजे शाम अपने फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए रांची एक्सप्रेस दैनिक अख़बार के कार्यालय में उपस्थित रहेंगी। जहाँ पर तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन उन्हें तिरंगा भेंट भी करेंगे।

आयुष और वरिणा की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया जा रहा है और इनकी उम्दा केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया है, ऐसे में सबकी नजरें अब फ़िल्म की रिलीज पर टिकी है।

"लवरात्री" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी।

"लवरात्री" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।

"लवरात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा।

सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

दिव्यांग जनों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला




रांची। दिव्यांग जनों के सशक्तीकरण हेतु राज्य स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा अमलतास होटल अशोक नगर रांची में 21 अगस्त 2018 से 23 अगस्त 2018 तक आयोजित किया गया |
 जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी - सह-संयुक्त सचिव महादेव धान एवं विशेष अतिथि उप निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन आयोग के राजेश रंजन वर्मा उपस्थित हुए |

महादेव  धान ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग सुगम मतदान वर्ष घोषित किया है जिसके अंतर्गत दिव्यांग जनों के लिए मतदान केंद्रों पर बाधा रहित वातावरण तैयार करने के लिए व्हीलचेयर, रैंप, दृष्टिबाधितों के लिए वोटिंग मशीन में ऑडियो, विशेष लाइन एवं विशेष केंद्र इत्यादि  की व्यवस्था किया जाएगा एवं जिनका  नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है उन सभी दिव्यांग जनों के लिए विशेष कैंप 13 एवं 14 अक्टूबर 2018 को सभी मतदान केंद्रों का आयोजित किया जाएगा जो दिव्यांगजन मतदान केंद्रों पर जाने में सक्षम नहीं है उन्हें घर पर जाकर ही नाम जोड़ने की व्यवस्था की गई है |
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश रंजन वर्मा ने कहा कि राज्य के सभी जिले  में इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन झारखंड विकलांग मंच के माध्यम से किया जाएगा ताकि समाज में जागरूकता लाया जा सके| |

 इस मौके पर झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारा मंच बाधारहित मतदान के लिए वर्ष 2009 में उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया था जिसके उपरांत माननीय उच्च न्यायालय ने सभी केंद्रों को बाधारहित करने का आदेश दिया था तब से अभी तक विकलांग मंच बाधारहित  मतदान के लिए कई प्रकार के अभियान चला रखा है और हमारा मंच निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर बाधा रहित मतदान अभियान में अहम भूमिका निभाएगा |

वर्ल्ड विजन इंडिया  के जैकब जी ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम में हमारी संस्था मदद करेगी

पत्रकारिता जगत के पुरोधा की कमी वर्षों तक खलेगी : सुबोधकांत सहाय



कुलदीप नैयर
रांची। प्रखर पत्रकार, शांतिदूत व ख्यतिप्राप्त मानवाधिकार कार्यकर्ता कुलदीप नैय्यर की कमी वर्षों तक खलेगी। समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले, देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन से पत्रकारिता जगत सहित देश के बुद्धिजीवी वर्ग और आम जन को नुकसान पहुंचा है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने शोक संवेदना में कही। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से बीमार रहने के बावजूद पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता बनी हुई थी। विभिन्न मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और अपनी दो टूक राय रखने में उनका कोई सानी नहीं था। वह अपने तरह के अकेले पत्रकार थे। यही वजह थी कि उनसे असहमति रखने वाले को भी उनकी लेखनी पढ़े बिना चैन नहीं आता था। उनके निधन से पत्रकारिता को हुई क्षति की पूर्ति  निकट भविष्य मे नहीं हो सकती। श्री सहाय ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गौरतलब है कि कुलदीप नैयर का जन्‍म 14 अगस्‍त 1923 में सियालकोट में हुआ था। उन्होंने लॉ की डिग्री लाहौर और पत्रकारिता की डिग्री यूएसए से ली थी। दर्शनशास्‍त्र उनका प्रिय विषय था जिसमें उन्होंने पीएचडी हासिल की थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

रातु रोड न्यू मार्केट चौक को अटल बिहारी चौक बनाने की मांग

रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी एवं समाजसेवी राजीव रंजन के नेतृत्व में युवाओ का एक प्रतिमंडल राँची के महापौर आशा लकड़ा  को एक   ज्ञापन सोंप कर रातु रोड चौक न्यू मार्केट चौक में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाकर  भारत रत्न  स्व  अटल बिहारी वाजपेयी चौक बनाने की मांग की गयी साथ ही साथ आगामी नवनिर्मित फ्लाई ओवर का नाम भी भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी पथ जी के नाम पर रकने की मांग की।इस अवसर पर युवाओं ने कहा की झारखंड राज्य के जन्मदाता स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी का राँची से गहरा संबंध रहा है। अतः इसी माध्य्म से हम उनकी प्रतिमा लगाकर के उनको सच्ची श्रदांजलि दे सकते है ओर उनकी बताये मार्गदर्शन पर चलने की शपथ ले कर समाज के हर वर्ग के लोगों को इस प्रयास से हम सच्ची श्रदाजलि दे सकते हैं।इस पर माहापौर आशा लकड़ा ने के कहा कि यह मांग जायज है हम इस ओर जल्द से जल्द पहल करें यही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर रवि शर्मा,अवधेश ठाकुर,बी नितेश,नितेश,उत्तम,विजय ,मनीष,आदि उपस्थित थे।ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

सावन प्रदोष के मौके पर सरोवर महादेव का मनमोहक श्रृंगार



रांची। निगम पार्क सेवा सदन के नजदीक,राजस्थान मित्र मंडल पूजा पंडाल परिसर में जे सी आई राँची उड़ान द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर सरोवर महादेव का भव्य श्रृंगार व प्रसाद का आयोजन कराया गया ।
अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने इस मौक़े पर कहा कि हमारे पौराणिक शास्त्रों में प्रदोष की भारी महिमा का गुणगान किया गया है | यह शिव भक्ति और उन्हें प्रसन्न करने का अत्यंत पावन दिन है | इस दिन संध्या को विधि पूर्वक शिवजी की पूजा करनी चाहिए |
कार्यक्रम संयोजिका जेसी रजनी अग्रवाल ने संपुर्ण व्यवस्था कुशलता पुर्वक कर सरोवर महादेव का श्रृंगार  करवाया एवं प्रसाद वितरण किया ।
संस्था से सचिव भावना काबरा ,विनिता चितलांगिया , डॉली खेतावत , सुमन बजाज , रिंकी मोदी ,उमा जैन एवं अन्य सदस्याएँ शामिल हुयी ।

बड़गाईं के ग्रामीणों में रोष , त्योहार में खलल डालने का आरोप



पुलिसिया कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची। सदर थानांतर्गत बड़गाईं बस्ती के ग्रामीणों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि बकरीद की कुर्बानी देने के क्रम में सदर थाना प्रभारी कुछ युवकों को गलत आरोप लगाकर अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक 21 अगस्त को शांति समिति की बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि बकरीद के मौके पर तीन दिनों तक कुर्बानी की जाती है। 23 अगस्त को जब कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही थी तो थानेदार दल-बल समेत पहुंचे और प्रतिबंधित पशु की हत्या का आरोप लगाकर कुछ लोगों को पकड़ ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी प्रतिबंधित पशु की नहीं बल्कि बकरे की कुर्बानी दे रहे थे। बिना किसी जांच के सिर्फ संदेह अथवा किसी की शिकायत के आधार पर त्योहार के मौके पर इस तरह की कार्रवाई करना अनुचित है। शरारती तत्व नहीं चाहते कि कोई भी समुदाय अपना त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मना सके। थानेदार को यदि किसी तरह की गलतफहमी थी तो कुर्बानी के मांस के नमूने की जांच कराकर देख लेना चाहिए था कि वह किस पशु का है। निराधार आरोप लगाकर सीधे हिरासत में लेना कहां का न्याय है। बड़गाईं बस्ती के करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थानेदार पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।   

विलेज एक्शन प्लान से होगा गांवों का विकास : सुधांशु सुमन


* चतरा संसदीय क्षेत्र में जनसमस्याओं से रू-ब-रू हो रहे तिरंगा सम्मान यात्रा की टीम

रांची / चतरा। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए एक ओर जहां सरकारी स्तर पर ठोस योजनाएं बना कर उसे धरातल पर उतारने की जरुरत है, वहीं दूसरी तरफ गैर सरकारी स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए विलेज एक्शन प्लान बनाकर काम करने की जरूरत है। उक्त बातें सूबे के लोकप्रिय समाजसेवी और राष्ट्रव्यापी तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कही। श्री सुमन बुधवार को चतरा जिले के कुन्दा प्रखंड अंतर्गत मसियातरी, मोहनपुर गांव के दौरे के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यपालिका और विधायिका के बीच समन्वय जरूरी है। राजनीतिक दलों को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गावों के विकास के  लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चतरा के 1476 गांवों के विकास के लिए तिरंगा कमिटी की ओर से विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है। गांव- गांव घूमकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। इस क्रम में जनसमस्याओं से अवगत हो रहे हैं। ग्राम यात्रा के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सामने आ रही है। सुदूरवर्ती गांवों मे सड़कों का अभाव है। पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं। ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने की दिशा में वह प्रयासरत हैं। श्री सुमन ने कहा कि एक साल में जनसमस्याओं को दूर करने में सफल हो जाएंगे। इस दिशा में कोशिश शुरू हो गई है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...