रांची। लोकप्रिय समाजसेवी एवं नशा मुक्त के आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपील किया की अपने भाई को राखी बांधने से पहले नशामुक्त का शपथ दिलाएं तभी राखी बांधे उन्होंने कहा कि नाशा समाज को नाश कर रहा है इसलिए बहने राखी बांधने से पहले अपने भाई को शपथ दिलाएं कि मैं कभी भी नाशा नहीं करूंगा तभी ही उसके कलाई में राखी बांधे इस अवसर पर निपु सिंह ने दर्जनों बहने से राखी बंधवाई और सलाह दी कि सभी बहने अपने भाई को नशा मुक्त बनाएं इस मौके पर निशु कुमारी डोली कुमारी स्वीटी कुमारी लतिका कुमारी पूजा कुमारी अनाया परी प्रीति आलिया लवली इत्यादि ने अपने भाइयों को राखी बांधी माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 26 अगस्त 2018
भाई को नशा मुक्त बनाएं बहनें: निपु सिंह
रांची। लोकप्रिय समाजसेवी एवं नशा मुक्त के आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपील किया की अपने भाई को राखी बांधने से पहले नशामुक्त का शपथ दिलाएं तभी राखी बांधे उन्होंने कहा कि नाशा समाज को नाश कर रहा है इसलिए बहने राखी बांधने से पहले अपने भाई को शपथ दिलाएं कि मैं कभी भी नाशा नहीं करूंगा तभी ही उसके कलाई में राखी बांधे इस अवसर पर निपु सिंह ने दर्जनों बहने से राखी बंधवाई और सलाह दी कि सभी बहने अपने भाई को नशा मुक्त बनाएं इस मौके पर निशु कुमारी डोली कुमारी स्वीटी कुमारी लतिका कुमारी पूजा कुमारी अनाया परी प्रीति आलिया लवली इत्यादि ने अपने भाइयों को राखी बांधी माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और लंबी उम्र की कामना की।
जहां गरजती थी बंदूकें, लहरा रहा तिरंगा
रंग ला रही है तिरंगा सम्मान यात्रा की पहल
देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो रहे ग्रामीण
रांची। जिन इलाकों में कभी लोग दहशत के साये में रहने को विवश थे। शाम होते ही घरों में दुबक जाते थे। बंदूकों की गर्जन से इलाका थर्राया रहता था। अब उन इलाकों में ग्रामीण अमन- चैन से रहने लगे हैं। ऐसा संभव हो पाया है सामाजिक संगठन रे ग्राम सेवा फाउंडेशन और तिरंगा सम्मान यात्रा के संयुक्त प्रयास से। झारखंड के नक्सल प्रभावित जिले चतरा के सुदूरवर्ती गांवों में विकास की बाट जोह रहे ग्रामीणों के बीच उम्मीद की किरणें बिखेरने में समाजसेवी सुधांशु सुमन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिन इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लोगों ने देखा तक नहीं था,वहां तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच राष्ट्रीयता का अलख जगाने में जुटे हैं। श्री सुमन इस क्रम में रविवार को कुन्दा प्रखंड (चतरा) के घने जंगलों से घिरा गाँव खुशियाला में, जहां दो पहिया वाहन से भी बड़ी मुश्किल से गुजरना पड़ता है,वहां पहुंचे। वीरान और सुनसान पहाड़ियों से घिरा यह गाँव अतिपिछड़ा है। अधिकतर मकान, खपड़ैल घर सदियों पुराना रहन सहन , नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, जहां कभी बंदूकें की गर्जन होती थी परंतु आज तिरंगा सम्मान के माध्यम से और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से जय जवान जय किसान,वंदे मातरम की आवाज़ वहां की वातावरण में समाहित हो गया है। समाजसेवी तिरंगा सम्मान यात्रा की इस पहल ने एक बड़ा अभियान का रूप धारण कर लिया है। खुशियला गाँव में पगडण्डी ही जीवन रेखा है, उसी पगडण्डी में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली और सैकड़ो ग्रामीणों ने राष्ट्रीय सम्मान यात्रा में भाग लिया। श्री सुमन ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में राष्ट्रीयता की भावना जगाना है। समाज की मुख्य धारा से भटके हुए युवक-युवतियों में सामाजिक चेतना जागृत कर उन्हें समाज से जोड़़ना है। इसके लिए ग्रामीणों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। यही वजह है कि नक्सल प्रभावित इलाकों के लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं। सुधांशु सुमन ने चतरा संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की ठानी है। उन्होंने चतरा के सभी गांवों के कायाकल्प करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में अपनी टीम के साथ जुटे हैं।
2019 तक चतरा के सभी गांवों में सुविधाएं पहुंचाने का सुधांशु सुमन ने लिया संकल्प
* अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंची तिरंगा सम्मान यात्रा की टीम
वर्ष 2019 तक चतरा जिले के सभी गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी।इसके लिए सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन व तिरंगा सम्मान यात्रा की टीम के सदस्य प्रयासरत हैं। उक्त बातें सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन ने शनिवार को कुन्दा प्रखंड के लकड़बंधा, खुशियाला व आसपास के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खुशियाला,लकड़बंधा में पहली बार तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गयी है। इससे ग्रामीणों के बीच राष्ट्र प्रेम की भावना भी जग रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी राष्ट्रगान गुंजायमान हो रहा है।
गौरतलब है कि रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व समाजसेवी सुधांशु सुमन पिछले दस वर्षों से चतरा की आर्थिक विकास ,सामाजिक समरसता,शैक्षणिक सुलभता और मूलभूत जरूरतों को संतुलित करने कर लिये तिरंगा के माध्यम से लोगों के दिलों से जुड़ रहे है । इसी क्रम में पिछले 10 दिनों से कुन्दा प्रखंड में पांच पंचायत के 125 गांव को पेट्रोटिक इंडिया व ग्रीन इंडिया के माध्यम से गांव गांव में जागृति, हरियाली लाने की कोशिश की जा रही है। साथ साथ कुंदा जैसे सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष काम किया जा रहा है।
समाजसेवी सुधांशु सुमन ने पत्रकारों को बताया कि कुन्दा में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरो के समूह स्वास्थ्य कैम्प में मरीजो का उपचार किया। डॉ जे हसन फिजिसियन, डॉ जे ईमाम,डॉ मंजर,डॉ नसीम, डा. सुषमा कुमारी समेत फिजिसियन ने कुन्दा प्रखंड के पांचों पंचायतों में से लगभग हजारो ग्रामीण,महिला का इलाज किया। शिविर में
रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा के साथ साथ निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। डॉ जे हसन व डॉ जे इमाम ने कहा कि चतरा के सुदूरवर्ती प्रखंड में तिरंगा के नीचे पहली बार मुझे काम करने का मौका मिला, जिससे हम गौरवान्वित हैं।
समाजसेवी सुधांशु सुमन सिकीदाग पंचायत के लकडमंदा-खुशियाला,फुलवरिया,बल्ही,कोजरम,कामद,सोहर लाट,सिधाबारी,सर्जामातो समेत दर्जनों गांवो में जाकर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली। जहां के ग्रामीण आज तक तिरंगा झंडा देखे नही थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर तिरंगा कमिटी के लोकसभा क्षेत्र महिला प्रभारी प्रतिमा देवी, किरण देवी, सिकीदाग मुखिया ज्ञानती देवी, कुन्दा की मुखिया रेखा देवी, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, सागर कुमार, अनुज सिन्हा, अर्जुन सोनी, मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, प्रमोद सिंह, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझू, गणेश गंझू, निर्मल गंझू,उमेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार यादव, मुकेश यादव, शिवकुमार गंझू, चनेश्वर गंझू, रंजीत यादव, प्रमोद गुप्ता, लवकुश गुप्ता, विश्वनाथ गंझू, राजेन्द्र गंझू ,राजेश महतो, शंकर गंझू, अनिल गंझू समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

नोएडा इस्कान ने की जन्माष्टमी को कृष्णभक्तिमय बनाने की जोरदार तैयारी
नोएडा।
कृष्णभक्ति की अंतर्राष्ट्रीय संस्था इस्कान के तत्वावधान में नोएडा में भव्य और
यादगार कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सी क्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा में
एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही
है। इस्कान नोएडा के जन संपर्क अधिकारी बुद्धिमाता दास के मुताबिक यह शोभा यात्रा
सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर मेट्रो स्टेशन, सब माल, डीएम चौक,
स्पाइस माल और अंबेडकर चौक होते हुए सेक्टर-33 स्थित इस्कान मंदिर तक जाएगी। मंदिर
में शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। बुद्धिमाता
दास के मुताबिक शोभा यात्रा में पांच झांकियों की तैयारी की जा रही है। प्रथम
झांकी श्रीकृष्ण और बलराम अवतार की होगी। इनके अलावा वृंदावन के राधाकृष्ण,
द्वारका के राधाकृष्ण, कृष्ण-बलराम और राम दरबार की होंगी। छोटे-छोटे बाल कलाकार
इनकी शोभा बढ़ाएंगे। सभी बच्चे इस्कान नोएडा द्वारा 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों
के लिए संचालित प्रह्लाद स्कूल के होंगे। उन्हें स्कूल में वैदिक संस्कृति का
ज्ञान प्रदान किया जाता है। साथ ही यो औरग, चित्रकला, वाद्ययंत्र नृत्यकला की
शिक्षा दी जाती है।
उन्होंने
बताया कि शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए विश्व के कई देशों से भक्तगण आ रहे
हैं। बैंड बाजे और घोड़े की भी व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा में भक्तगण हरेकृष्ण
महामंत्र का कीर्तन करते हुए चलेंगे। इस दौरान मुक्त हस्त से हलवे के प्रसाद का
वितरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान पेयजल के लिए एक विशेष टैंकर मौजूद रहेगा।
रास्ते में भागवत गीता, रामायण और अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का वितरण किया जाएगा। शाम
8 बजे तक शोभा यात्रा मंदिर पहुंचेगी जहां रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा
का मुख्य मकसद नोएडावासियों को 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में
शामिल होने का आमंत्रण देना है।
इसके अलावा 26 अगस्त को बलराम जयंती मनाई जाएगी।
बलराम जी श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। धर्म शास्त्रों में उन्हें अवतार के रूप में
स्वीकार किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इस क्रम में भजन- कीर्तन, कथा के अलावा भंडारा प्रसाद के
वितरण की व्यवस्था है। भगवान बलराम को अत्यंत प्रिय पेय वारुणी का भी भोग लगाकर
भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। इस मौके पर मटकी फोड़ का भी आयोजन किया जा रहा
है।
3
सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम भी भव्य होगा। सैकड़ों भक्तगण
दिन-रात इसकी तैयारी में लगे हैं। फूलों और गुब्बारों से मंदिर की विशेष सजावट की
जा रही है। पंडाल इस ढंग से बनाया जा रहा है कि भक्तगण कहीं से भी श्रीकृष्ण के
मनोहारी रूप का दर्शन कर सकें। आवागमन के लिए 10 फुट का गलियारा बनाया जा रहा है।
सैकड़ों महिलाएं भोग तैयार करने में जुटी हैं। 201 तरह के भोग चढ़ाने की योजना है।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से मध्यरात्रि तक चलेगा। इस मौके पर इस्कान का गोविंदा बैंड
पाश्चात्य धुनों पर आधारित रौक शो प्रस्तुत करेगा। विश्व भर के कलाकार वैदिक
सभ्यता पर आधारित नृत्य कथन, ओडिशी आदि की प्रस्तुति देंगे। जन्माष्टमी के दिन
सुबह 4.30 बजे से मध्यरात्रि तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। कार्यक्रम में 5 लाख
से अधिक भक्तों की भागीदारी की उम्मीद है।
इस
मौके पर भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा मुख्य अतिथि
होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, धायक पंकज सिंह, गौतम
बुद्ध नगर के जिलाधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुलिस उपायुक्त,
पुलिस उपायुक्त यातायात, सिटी मैजिस्ट्रेट सहित अन्य गण्यमान्य लोग विशेष रूप से
सम्मिलित होंगे।
उल्लेख्य
है कि 1966 में स्कान की स्थापना कृष्णकृपामूर्ति एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद
ने कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार हेतु की थी। आज भारत के अलावा पूरे विश्व में
इस्कान के 700 मंदिर, केंद्र, समुदाय, रेस्त्रा और विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
शनिवार, 25 अगस्त 2018
इटकी में रक्षाबंधन पर फहराया अमन का झंडा
रांची। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में इटकी में सर्वधर्म सदभावना समिति के पदाधिकारियों ने जे पी चौक में अमन का झंडा फहरया एवं इटकी सहित आस पास के कई गाँव के हिन्दू मुस्लिम उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर एक दूसरे के कलाई में राखी बांधकर बधाई देते हुए आपसी सदभाव की कड़ी को मजबूत करने का अहम संदेश दिया।
कार्यक्रम में सर्वधर्म सदभावना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रामधन वर्मन,महासचिव मो.इसलाम,उपाध्यक्ष अर्जुन उराँव,ओम सिंह,ईटकी इकाई के अध्यक्ष लाल रामेश्वर नाथ शहदेव,कार्यकारी अध्यक्ष मो.मुश्ताक भाई,अजीत केसरी,विनोद कु.सिन्हा,बब्लू,मो.सज्जाद,कामेश वर्मन,मो.सईद,अजय भाई,मो. कलीम सहित सैकड़ों अमन पसंद लोग कार्यक्रम में शरीक हुए।बकरीद के मौके पर सर्वधर्म के लोगों ने पूरे क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदा कराए जाने में अहम भूमिका अदा किए एवं नमाज के बाद सर्वधर्म के लोग आपस में मिलकर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा भी किए।

रांची वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रांची। शहरी स्वस्थ मिशन के तहत 25 अगस्त को निजाम नगर, छोटा तालाब स्थित रांची वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में चिकनगुनिया/डेंगू के इलाज हेतु एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप सुबह 11 बजे से दिन के 3 बजे तक चला,जिसमे तक़रीबन 105 मरीजो का इलाज एवं दवा निःशुल्क किया गया। कैंप का आयोजन रांची वेलफेयर सोसाइटी एवं "लहू बोलेगा" टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कैंप में विशेष रूप से सोसाइटी के अध्यक्ष मो० आफताब उर्फ़ भोलू, मो० शाहिद,मो०नदीम इक़बाल,मो० शमशेर, नवाबचिस्ती,मो० इमरान,मो०हसीब, का सराहनीय योगदान रहा,कैंप में 6गंभीर मरीजो का ब्लड सैम्पल भी लिया गया जो जाँच के लिए रिम्स जायेगा, जिसकी रिपोर्ट 3/4दिनों में आ जायेगी। कैंप में सदर अस्पताल शहरी स्वास्थ्य मिशन टीम के डॉ०मनीष तिर्पाठी,नर्स रूपा तिरी,लैब टेक्नीशियन, श्री बेदिया,स्वस्थ प्रबंधक तबरेज आलम ने कैंप को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके इस कार्य के लिए रांची वेलफेयर सोसाइटी केअध्यक्ष मो० आफताब भोलू, मो० शमशेर एवं लहु बोलेगा टीम से नदीम इक़बाल,मो शाहिद, नवाब चिस्ती ने सभी को धन्यवाद दिया।
समाजसेवा के जरिए दी अटल जी को श्रद्धांजलि
रांची। जेसीआई राँची उड़ान* द्वारा स्थानीय नागरमल मोदी सेवा सदन में मानवता कि सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है के तहत जेसी आस्था पाठ्यक्रम का अनुशरण करते हुए, सेवा सदन राँची के जेनरल वार्ड में फल में सेव केला अनार, होर्लिक्स, बिस्कुट, ब्रेड व पानी बोतल अन्य बितरण किया गया।
यह सेवा कार्य युग पुरुष,भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी क़ो श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मरीजो के सहायतार्थ साधारण वार्ड यूनिट में वितरण किया गया।
अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने कहा कि मा.अटल जी ने सेवा सदन अस्पताल के चौथे तल का उद्घाटन किया था, सेवा सदन स्वास्थ्य चिकित्सा में यह सुप्रसिद्ध अस्पताल है।जहाँ से पूर्व प्रधानमंत्री की यादे जुड़ी है,ऐसे में सेवा कार्य करना उड़ान शाखा द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर पूर्वअध्यक्ष राखी जैन, मंडल सचिव अश्विनी कुमार, अध्यक्ष दीप्ति बजाज, सचिव भावना काबरा, पवन शर्मा, संयोजक डोली खेतावत, विनीत सिंघानिया, रंजना जाजोदिया एवं अन्य सदस्याएँ उपस्थित थी।
युवा पीढ़ी को बताए उज्जवल भविष्य के गुर
रांची। मारवाड़ी कन्या पाठशाला में ज़ोन सचिव जेसी अश्विनीकुमार ने युवा सशक्तीकरण पर किया मार्गदर्शन, आज प्रात: १०:३० पर अपर बाज़ार स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला में जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था की अध्यक्ष जेसी दीप्ति बजाज ने बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि भविष्य के राष्ट्र निर्माता आज के युवा ही हैं।, लखनऊ से आये ज़ोन सचिव जेसी अश्विनी कुमार ने सहज एवं सरल तरीक़े से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर समय पर सफलता प्राप्त करने की सीख के साथ मारवाड़ी कन्या पाठशाला की छात्राओं को मार्गदर्शन दिया ।उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने परीक्षा के तनाव पर जीत हासिल कर सफलता की सीढ़ी चढ़ने का रास्ता छात्राओं को बताया ।, कार्यक्रम संयोजिका जेसी प्रिया शर्मा ने सफलता पुर्वक संचालन किया ।इस अवसर पर संस्था से सचिव, भावना काबरा, पल्लवी साबू, बरखा गाड़ोदिया, सुमिता अग्रवाल, पुजा केशरी, रजनी अग्रवाल, डॉली खेतावत, आशु सर्राफ़, आभा भंडारी, रुबी जैन, प्रीति मोहता, रेखा, मनीषा सोमानी, नेहा गाड़ोदिया, संतोष तुलस्यान, अनुराधा जैन, मोनिका जैन, रजनी सर्राफ़, ख़ुशी, नीतु गुप्ता, ख़ुशबू अग्रवाल, सीमा मोदी एवं अन्य शामिल हुयी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
चतरा जिले के सभी गांवों मे इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली : सुधांशु सुमन रांची । राष्ट्र प्रेम के जज्बे से ओत-प्रोत और आत्मविश्वास स...