यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 25 अगस्त 2018

इटकी में रक्षाबंधन पर फहराया अमन का झंडा

रांची। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में इटकी में सर्वधर्म सदभावना समिति के पदाधिकारियों ने  जे पी चौक में अमन का झंडा फहरया एवं इटकी सहित आस पास के कई गाँव के हिन्दू मुस्लिम उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर एक दूसरे के कलाई में राखी बांधकर  बधाई देते हुए आपसी सदभाव की कड़ी को मजबूत करने का अहम संदेश दिया।
कार्यक्रम में सर्वधर्म सदभावना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रामधन वर्मन,महासचिव मो.इसलाम,उपाध्यक्ष अर्जुन उराँव,ओम सिंह,ईटकी इकाई के अध्यक्ष लाल रामेश्वर नाथ शहदेव,कार्यकारी अध्यक्ष मो.मुश्ताक भाई,अजीत केसरी,विनोद कु.सिन्हा,बब्लू,मो.सज्जाद,कामेश वर्मन,मो.सईद,अजय भाई,मो. कलीम सहित सैकड़ों अमन पसंद लोग कार्यक्रम में शरीक हुए।बकरीद के मौके पर सर्वधर्म के लोगों ने पूरे क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदा कराए जाने में अहम भूमिका अदा किए एवं नमाज के बाद सर्वधर्म के लोग आपस में मिलकर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा भी किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...